38.8 C
Chandauli
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 252

निरंजन कन्नौजिया को सपा लोहियावाहिनी की कमान, बाबूलाल यादव को समाजवादी छात्रसभा का जिम्मा

सपा के फ्रंटल संगठनों को मिले नए जिलाध्यक्ष, युवाओं ने जताई खुशी

Chandauli: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चंदौली में विभिन्न फ्रंटल संगठनों को नए जिलाध्यक्ष मिल गए हैं। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को प्रमोट कर प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया। अब उनकी जगह समाजवादी युवजन सभा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में महेंद्र यादव माही को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष के पद पर नेगुरा गांव निवासी निरंजन कन्नौजिया की ताजपोशी हुई है। उनके मनोनयन के बाद चंदौली जनपद के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पैतृक गांव नेगुरा समेत चंदौली जिला मुख्यालय पर युवाओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। कहा कि पार्टी के इस निर्णय से लोहियावाहिनी संगठन चंदौली जिले में मजबूत होगी और बूथों पर युवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। इस दौरान रमेश यादव, राम सिंह चौहान, मीरा यादव, मुकेश यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बर्थरा गांव निवासी बाबूलाल यादव को पार्टी ने एक बार फिर संगठन की कमान सौंपकर उनके नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है। कहा कि राजनीति में रूचि रखने वाले छात्रों व नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से प्रेरित व प्रभावित कर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम होगा, ताकि देश में चल रही लोकतंत्र व संविधान बचाने की लड़ाई को नई ताकत प्रदान की जा सके।

JAN SAHAYOG SANSTHAN ने 50 परिषदीय विद्यालयों में बांटी खेल सामग्री

जगदीशसराय विद्यालय पर शिक्षकों को खेल सामग्री प्रदान करते अजीत सोनी।
जगदीशसराय विद्यालय पर शिक्षकों को खेल सामग्री प्रदान करते अजीत सोनी।

विद्यार्थियों में खेल गतिविधियों से जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ा रही संस्था

Chandauli: JAN SAHAYOG SANSTHAN (NGO)ने छलांग परियोजना के तहत ईएलएमएस फाउंडेशन और पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर चंदौली सदर ब्लॉक के 50 कंपोजिटएवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल सामग्री का वितरण किया। जन सहयोग संस्था की यह पहल परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक विकास में सहायक होगा। साथ ही उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और तेज गति विकास करेंगे।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और प्रोग्राम मैनेजर विकास यादव के नेतृत्व में मंगलवार को खेल सामग्री फुटबॉल, वालीबाल, कोन, डोम्स, बिप्स, स्टॉपवॉच, सीटी और पंप जैसे उपकरणों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं में न केवल शिक्षा में अच्छी प्रगति होगी, बल्कि वह खेल के क्षेत्र में भी उपयोग कर सकेंगे। कहा कि खेल के विद्यार्थियों में रूचि पैदा करने और उन्हें एक अच्छे विद्यार्थी के साथ एक अच्छे खिलाड़ी बनाने की दिशा में संस्था काम कर रही है। क्योंकि जब तक विद्यार्थी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगे उसका शैक्षणिक विकास बेहतर नहीं होगा। इस अवसर पर फील्ड कॉर्डिनेटर अंकित सिंह, विजय कुमार, मैनुद्दीन अंसारी, प्रेम कुमार, अंबुज कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

Chandauli:JEE MAIN 2024 की परीक्षा में अभिनव ने अर्जित किए 99 प्रतिशत अंक,माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय


चंदौली। JEE MAIN 2024 Session 1 का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। जनपद के डेढ़ावल गांव निवासी अभिनय तिवारी ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जेईई मेंस की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक अर्जित करने में सफल रहे। उन्होंने अपनी इस सफलता व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
बताते हैं कि क्षेत्र के डेढ़ावल गांव निवासी सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी के पुत्र अभिनव तिवारी ने जेईई मेंस पहले सत्र की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। अभिनव तिवारी ने मंगलवार को इंटरनेट के जरिए जब अपना परीक्षा परिणाम चेक किया तो वे खुशी से झूम उठे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर जेईई मेन्स की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बताते हैं कि अभिनव के कक्षा-1 से आठ तक की पढ़ाई गांव में पूरी हुई। इसके बाद हाईस्कूल की पढ़ाई सेंट जॉन्स स्कूल चंदौली से की है और इंटर की पढ़ाई आर्य इंटर कॉलेज वाराणसी अभिनव तिवारी ने पूरा किया। बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद व उनके सहयोग से यह सफलता अर्जित की है। बताया जाता है की माता अर्चना घर के कामकाज करते हैं वही भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

BJP नेता के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने पैदल मार्च कर चंदौली कोतवाली में दी तहरीर

BJP नेता के खिलाफ चंदौली कोतवाली में तहरीर देते क्षत्रिय समाज के लोग।
BJP नेता के खिलाफ चंदौली कोतवाली में तहरीर देते क्षत्रिय समाज के लोग।

Chandauli: चार फरवरी की घटना को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह की अगुवाई मंगलवार को क्षत्रिय समाज के लोग सड़क पर उतर आए। अपनी मांग व पीड़ित की तहरीर को लेकर क्षत्रिय समाज ने पैदल मार्च किया और चंदौली कोतवाली पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में जेल भेजे गए आरोपी राजेश सिंह व संतोष सिंह को पीड़ित बताते हुए उनकी तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए उसके विरूद्ध हुए आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी समेत तीन अन्य के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि प्रकरण उपरोक्त में पीड़ित राजेश सिंह द्वारा तत्काल पुलिस को अवगत कराने के बाद भी संबंधित थाने ने कोई कार्यवाही नहीं की, बल्कि उनके खिलाफ ही मुकदमा कायम कर जेल भेजने का षड्यंत्र किया गया।

इस दौरान मामले के पैरोकार अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कहा कि पीड़ित राजेश सिंह ने अपने तहरीर के जरिए चंदौली पुलिस को यह अवगत कराया कि वह चार फरवरी को चंदौली रैपर कीखरीद के लिए 50 हजार रुपये लेकर गांव लटांव से आए थे। गुड्डू सिंह के दुकान पर बात नहीं बनने के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर कटसिला चले गए। शाम के वक्त बाइक पर सवार होकर अपने साथी संतोष सिंह के साथ गांव लटांव लौट रहे थे कि नेगुरा नहर पुलिया के पास फार्चुनर से उनकी बाइक सट गयी, जिस पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी व उनके सुरक्षा कर्मी अमित कुमार चौरसिया के साथ दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके साथ ही भाजपा नेता के साथ मौजूद अज्ञात युवकों द्वारा उनके जेब में पड़े 50 हजार रुपये नकदी जबरन छिन लिया गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी तो भाजपा नेता व उनके साथ मौजूद लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर चले गए।

झन्मेजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित राजेश सिंह अपनी तहरीर के साथ नवही पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी का नाम सुनने के बाद पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसी प्रकरण में पुलिस ने भाजपा नेता के दबाव में आकर उनके विरूद्ध मुकदमा कायम कर छह फरवरी को जेल भेजने की कार्यवाही की, जो सरासर गलत है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने थाने की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस जांच में शामिल करने व पीड़ित राजेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्यवाही किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर गोपाल सिंह ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, सीओ राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच कर पुलिस आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह, राज बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, दुर्गा सिंह, रोशन सिंह, रवि सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, पंकज सिंह, सीएम सिंह, राम नरायन सिंह, अनूज सिंह‚ धीरज सिंह‚ हिमांशु सिंह‚ सौरभ सिंह‚ गब्बर सिंह, शिव केदार सिंह आदि मौजूद रहे।

Chief Minister’s Group Marriage Scheme: 83 आवेदनों में 15 निकले अपात्र

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह Chandauli
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के आवेदन की जांच करते अधिकारी।

Sakaldiha: बलिया जनपद में Chief Minister’s Group Marriage में हुई बड़े पैमाने पर हुई लापरवाही और कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी अलर्ट है। सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के लिये ऑनलाइन किये गये आवेदनों की जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान कुल 83 आवेदनकर्ताओं में 15 अपात्र कर दिया गया। आगामी 14 फरवरी को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह है।

शासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा ब्लॉक में बुधवार को सामूहिक विवाह होना है। विवाह के लिये विकास खंड के विभिन्न गांव से कुल 83 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुआ है। विकास खंड प्रशासन की ओर से सभी आवेदनकर्ताओं को लड़का लड़की पथ को बुलाकर अभिलेख के साथ उम्र, जाति, निवास और आधार सहित अन्य अभिलेखों का गहनता से जांच टीम द्वारा किया गया। जिसमें पांच आवेदन कर्ताओं ने शादी करने से मना कर दिया। चार आवेदनकर्ता की पूर्व में शाही होगयी थी। दो लड़की पक्ष और चार लड़के पक्ष का उम्र कम होने पर अपात्र कर दिया गया। इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि विवाह के लिये किये गये आवेदन पत्रों की जांच किया गया, जिसमें पन्द्रह अपात्र पाये गये। शेष की शादी से पूर्व एक बार फिर जांच कराया जायेगा। जांच टीम में एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,बीओ डीवीडी रजनीश पांडेय, विजय कुमार आदि रहे।

KG से PG तक बालिकाओं की शिक्षा हो निःशुल्कः AIPWA

Chandauli के बिछियां धरनास्थल पर धरनारत AIPWA की सदस्य।
Chandauli के बिछियां धरनास्थल पर धरनारत AIPWA की सदस्य।

Chandauli: विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) के राष्ट्रीय आह्वान पर चंदौली स्थित बिछिया धरनास्थल भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान एपवा ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी है। अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान All India Progressive Women’s Association की राज्य काउंसिल सदस्य तथा जिलाध्यक्ष मुन्नी गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है, जिसे हम सभी मिलकर सत्ता से हटाना होगा। महंगाई के कारण आम आदमी की रोटी, कपड़ा व मकान की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए रसोई गैस प्रति सिलेंडर 450 तय किया जाए। इसके अलावा विधवा, वृद्धा, विकलांग, एकल महिलाओं को न्यूनतम 3000 मासिक पेंशन दिया जाए। हर पंचायत में सरकारी अस्पताल बनाये जाए। कहा कि महिला आरक्षण कानून को 2024 के चुनाव में लागू किया जाए। महिलाओं को कर्ज के फंदे से मुक्त किया जाए। केजी से पीजी तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त किया जाए। स्कूली शिक्षा में समान स्कूल प्रणाली लागू किए जाने, दहेज उत्पीड़न पर रोक लगाया जाए। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किए जाए। रसोईया, आशा, आंगनबाड़ी समेत सभी स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम 18000 मानदेय दिए जाने सहित तमाम मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसियेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर चंदौली स्थित बिछिया धरना स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च कर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

कहा कि यह बड़े अफ़सोस की बात है कि आज़ादी के 76 वर्ष बाद भी इस देश की महिलाओं को न्याय, बराबरी और लोकतांत्रिक जीवन जीने का सामाजिक-राजनैतिक परिवेश नहीं मिल पाया है जिसकी संविधान गारंटी देता है। आज भी महिलाएँ उस हक़ और अधिकार से वंचित-वर्जित हैं जो उन्हें इस समाज की निर्माणक इकाई होने के नाते मिलना चाहिए था। एपवा जिला काउंसिल सदस्य पार्वती बनवासी ने कहा कि गली-मोहल्ले से लेकर संसद के गलियारों तक महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों के बावजूद उसे राजनैतिक तंत्र द्वारा सचेतन रूप से न केवल हर तरह से कमजोर किया जा रहा है बल्कि संस्कृति-संस्कारों के नाम पर उसके बढ़ती राजनैतिक चेतना व अधिकारों की दावेदारी को पीछे धकेला जा रहा है। इस दौरान श्याम देवी राय, सरिता देवी, मंशा कुमारी, चंद्रावती देवी, उमरावती देवी, मंजू देवी, तीजिया देवी, पुष्पा देवी, बाड़ी देवी, किरन देवी, मंजू वनवासी शामिल रहे।

Chandauli:लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष बने निरंजन कन्नौजिया, बोले पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा जिम्मेदारियों का निर्वहन


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सपा के युवा नेता निरंजन कन्नौजिया को चंदौली लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इससे सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान सपा नेता निरंजन कनौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा सपा हमेशा गरीबों मजलूमों के साथ खड़ी रहती है। जो सम्मान सपा पार्टी में मिलता है। वो किसी अन्य पार्टी में नही मिल सकता । वही सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुच मिठाई खिलाकर जिला अध्यक्ष बनने की बधाई दी।

Chandauli:दो पक्षों के मामूली विवाद में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा भगदड़ जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव स्थित एक शराब की दुकान के समीप सोमवार को पैसों को लेकर दो पक्षों में तू-तू मै- मैं होने लगी और देखते ही देखते एक पक्ष ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग कर दिया। घटना से आप पास के लोगो मे भगदड़ मच गया। और लोग वहा से भागने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई। युवक की खोज बिन में जुट गई है
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बगही निवासी अंकित सिंह उर्फ हनी भट्ठा संचालक का जसवंत सिंह के पास कोयले के लेनदेन का पैसा बकाया था। जिसको लेकर पैसे मांगने की प्रक्रिया चल रही थी। जिससे नाराज दूसरे पक्ष ने शराब के ठेके के पास अंकित को बुलाया और पैसे मांगने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने असलहा निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसके अलावा वह असलहा लहराता हुआ पल्सर मोटर साइकिल से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लोगो की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत सी.ओ राजेश राय ने बताया मामला संज्ञान में है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Chandauli:बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेद कूद भी जरूरी:चेयरमैन


चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर स्थित किड्स सिटी स्टार कान्वेंट स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू व पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले संस्कृति आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के साथ अन्य प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। प्रतिभाओं के दम पर बच्चे बड़ी सफलताएं अर्जित कर सकते हैं। बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेद कूद में भी ध्यान देना चाहिए। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहें।

अभिभावकों को भी अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी रमकेश सिंह यादव ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर बच्चे को प्रतिभाग करना चाहिए। मेरी शुभकामना है कि विद्यालय रोज़ नये आयाम स्थापित करें। और यहां के बच्चे जनपद और प्रदेश का अपना नाम रोशन करें। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राम सेवक यादव, जय प्रकाश, सौरभ कुमार,सचिन कुमार, सत्यम, सुभम,आदित्य, आंसी आदि मौजूद रहे।

Sadhana Singh के BJP की Rajya Sabha सांसद प्रत्याशी बनने पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Chandauli में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते अधिवक्ता बंधु।
Chandauli में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते अधिवक्ता बंधु।

Chandauli: Mughalsarai की पूर्व विधायक और व्यापारी नेता Sadhana Singh के BJP की Rajya Sabha प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चंदौली में जश्न का माहौल देखने को मिला। जश्न की इस कड़ी में अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ कचहरी गेट पर आतिशबाजी की। साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं ने बीजेपी राज्यसभा सांसद प्रत्याशी बनी साधना सिंह से चंदौली के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जताई।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साधना सिंह जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं जिन्होंने लम्बे समय तक व्यापारियों की अगुवाई की और अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें मुगलसराय विधानसभा का प्रतिनिधित्व यूपी विधानसभा में करने का अवसर मिला। अब एक बार फिर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताते हुए राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में उन्हें चुना है यह चंदौली के खुशी व सम्मान का क्षण है।

महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर चंदौली को स्थानीय नेता व नेतृत्व मिलने जा रहा है। इससे चंदौली के रुके पड़े विकास को गति मिलने की उम्मीदें है। पूर्व में भी पूर्व विधायक साधना सिंह के प्रयासों से ही न्यायालय के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की खरीद के लिए 11 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। उम्मीद है चंदौली के विकास में सहयोग का उनका यह सिलसिला राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी ऐसे ही चंदौली के वासियों व अधिवक्ताओं को मिलेगा। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले को भी सराहा। कहा कि इससे भाजपा स्थानीय स्तर पर मजबूत होगी। इस अवसर पर धनंजय सिंह, संतोष सिंह, अमित सिंह दद्दू, प्रवीण यादव, महेंद्र चतुर्वेदी, राज बहादुर सिंह, नीरज सिंह, भूपेंद्र, राहुल, अभिनव आनन्द, अनिल सिंह, रामप्रकाश मौर्य, हिटलर सिंह, योगेश सिंह लड्डू, उज्ज्वल सिंह, गौरव सिंह, उज्ज्वल स्वरूप श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण यादव, मदन सिंह, अवकाश राम आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
13 %
5.2kmh
70 %
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
42 °
Sat
43 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights