चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण के चलते जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिल गया है। नेशनल हाइवे ब्रिज के उत्तरी मार्ग को चालू कर दिया है। जिससे आम जनमानस के साथ ही एम्बुलेंस व अन्य वाहन चालकों को राहत मिलेगी विदित हो कि जिला अस्पताल के समीप अंडर पास बनाने को लेकर कई दिनों से सड़क निर्माण का कार्य चालू था। जिसको लेकर बड़े वाहनो का आवागमन सर्विस रोड से कर दिया गया था। जिसमें बिहार से वाराणसी जाने वाले बड़े वाहन एम्बुलेंस व स्कूली वाहन घंटो फस जाते थे। वही जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों व उनके तिमादारो को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।
जिसको देखते हुए एनएचएआई के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक बृजेश चौबे व सहायक प्रबंधक यातायात केडी मौर्या मौके पर पहुचकर निर्माण कार्य को तेजी से कार्य सम्पन्न कराकर उत्तरी लेन को चालू करा दिया। जिस पर बड़े वाहनो का आवागमन शुरू हो गया। इस बाबत सहायक प्रबंधक यातायात के.डी मौर्या ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसमें कॉन्ट्रेक्शन कंपनी वालो से तेज़ी से निर्माण कराकर उत्तरी लेन को चालू करा दिया गया है। जिसमे ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया, जल्द ही दक्षिणी लेन को शुरू करा दिया जाएगा।
शिकायतों के निस्तारण के मामले में चंदौली के 14 थाने भी प्रदेश में आए अव्वल
Chandauli: चंदौली पुलिस को प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) से प्राप्त शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त किया। माह जनवरी 2024 की रैकिंग में District Chandauli 115 में से 115 अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही जनपद चन्दौली के 14 में से 14 थाने 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं।
विदित हो कि IGRS से प्राप्त शिकायतों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पर्यवेक्षण के फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में चन्दौली पुलिस को माह जनवरी-2024 में प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि एसपी डा.अनिल कुमार के निर्देशन में प्राप्त हुई। उनके द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करने सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जाते रहते हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भाें की जांच आख्या आनलाइन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता उच्च होती है।
Chandauli के जलालपुर गांव के किसानों को हर वर्ष उठाना पड़ रहा बड़ा नुकसान
Chandauli: दूसरों का पेट भरने वाला अन्नदाता कितना सहनशील व साहसिक है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। बात उस किसान की हो रही है जो चौतरफा मार झेलने के बाद भी अपनी मिट्टी, अपने खेत-खलिहान से अपना नाता नहीं तोड़ता, बल्कि हर बार नई उम्मीद और ऊर्जा के साथ अन्न पैदा करता है, ताकि उसके परिवार के साथ ही कई अन्य परिवारों की भूख मिट सके। ऐसी स्थिति में किसान वर्ग की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का हकदार तो है ही, लेकिन उन्हें यह कभी सुलभ नहीं हुई, जिससे किसानों को हर वर्ष बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।
बात करें चंदौली के जलालपुर गांव के किसानों की तो यहां कुछ किसान सिवान में गेहूं-धान के अलावा कन्ना, जिसे Sweet Potato कहा जाता है उसकी खेती छोटे पैमाने पर करते हैं। जो बीते दो वर्ष से उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जंगल सूअर हर बार उनकी फसल को खोद कर खा जाते हैं और बचे हुए फसल को नष्ट कर देते हैं, जिससे ऐन वक्त पर पूरी कीपूरी फसल किसानों के हाथ से फिसल जा रही है। हालांकि कई बार किसानों ने समस्या से निजात का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कांटा गांव से सटे जलालपुर गांव के किसान बसंतू मौर्या, धनंजय मौर्या, जगरनाथ, शंकर व रामअशीष बताते हैं कि कन्ना की बोआई पिछले कई वर्ष से करते आ रहे हैं, लेकिन बीते दो वर्ष से उनके हाथ कुछ भी नहीं लग पा रहा है। यहां तक की बोआई का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। बताया कि कन्ना की नर्सरी जनवरी से फरवरी माह में डाली जाती है और उसकी बुआई का सीजन अप्रैल से जुलाई के मध्य है जो मार्च में पूरी तरह से तैयार हो जाता है।
बताया कि एक बिस्वा में कन्ना की बोआई पर 500 से 800 रुपये खर्च आता है और प्रति बिस्वा पैदावार करीब दो कुंतल के करीब होती है। तैयार फसल मार्केट में 30 से 40 रुपये प्रति किलो आराम से बिक जाती है। ऐसे में किसानों को प्रति बिस्वा चार हजार रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। गांव के आधा-दर्जन किसानों ने करीब 10 बिस्वा में इसकी खेती कर रही है। इस बार भी उनके हाथ कुछ नहीं आया, क्योंकि बीते सप्ताह जंगली सूअरों के आंतक के कारण उनकी कन्ने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी। इससे किसान काफी आहत हैं।
किसानों को नुकसान से बचाए प्रशासन चंदौली। जलालपुर के किसान चाहते हैं कि उनकी फसलों को जंगली सूअर से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जाए। इसके लिए वन विभाग व कृषि विभाग के अफसरों को किसानों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर उसके निदान के प्रति गंभीरता दिखाने की जरूरत है। बताया कि कई बार उन्होंने समस्या को जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाया, लेकिन उनकी सूचना व शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे किसानों का हौसला टूट रहा है। बताया कि ऐसे ही नुकसान होता रहा तो उनकी आर्थिक स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होगी। ऐसे में प्रशासनिक अमले को किसानों हित में जंगली सूअरों पकड़ने की कार्यवाही को यथाशीघ्र अमल में लाना चाहिए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
बखरा गांव में PDA की जन पंचायत को संबोधित करते सपा नेता चंद्रशेखर यादव।
Chandauli : Samajwadi PDA जन पंचायत का आयोजन मुगलसराय विधानसभा के बखरा गाँव में किया गया। इस दौरान बुजुर्गों व महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के इकलौते नेता हैं, जो समाज के उपेक्षित वर्गों, गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। जबकि सत्ताधारी भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। कहा कि बीजेपी देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है।
इस दौरान हाजी परवेज अहमद जोखू ने कहा कि कहा कि पीडीए की आबादी 100 में 85 प्रतिशत है। इसे जातियों में बांटकर और आपसी नफरत फैलाकर सत्ता के प्रतिष्ठानों से दूर करने का प्रयास सदियों से किया जा रहा है। भारतीय संविधान सबको बराबरी का हक देता है। संविधान को भाजपा से सख्त खतरा है। इसे समाजवादी पार्टी ही बचा सकती है।विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने कहा कि कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना के माध्यम से कमजोर वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार एवं प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए पीडीए को एकजुट कर रही है। इस दौरान लालमन पटेल, वीजेंद्र पटेल, संजय प्रधान, डा.किशन, बिरहा गायक राजू, शिवशंकर मंगल, महेश, गोविंद, शिवकुमार, शिव, भानु, अंकित, राहुल मौजूद रहे। अध्यक्षता लालबहादुर पटेल व आयोजन साजन पटेल बीटीसी, संचालन चन्द्रभानु यादव ने किया।
डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से स्पोर्ट्स स्टेडियम को मिली मंजूरी चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का प्रयास से स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। जनपद चंदौली में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए न सिर्फ मंजूरी मिली बल्कि इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी को भी चिन्हित कर लिया गया है। चंदौली में स्पोटर्स स्टेडियम के निर्माण के लिए 2306.650 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। उपरोक्त धनराशि की स्वीकृति वितीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट के अन्तर्गत दी गई है। साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिव को मुहैया कराने का आदेश भी खेल निदेशक द्वारा जारी किया गया है। साथ ही परियोजना के अलगकृअलग चरण में विकास के लिए राशि भी निधार्रित कर दिया गया है। जनपद चंदौली के निवासियों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का वर्षाे पुराना सपना पूरा होगा और खेल का बेहतर माहौल बनेगा,यहां से निकली प्रतिभायें, राज्य और राष्ट्र व विश्व के स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगी।
डीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के कुढ़ कला निवासी वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार की बड़ी बेटी सुरुचि कुमारी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फैलोशिप अवार्ड मिलने से परिजनों को खुशी का ठिकाना न रहा। राष्ट्रीय अवार्ड मिलने से सुरुचि ने नगर जिला ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसकी जानकारी होते ही नगर क्षेत्र के समाजसेवी ,राजनीतिक दलों ,पत्रकारों ने सुरुचि के आवास पर पहुंच कर बधाई तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं ।इस दौरान लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।
सुल्तानपुर Cylendra में Blast होने से ध्वस्त पड़ा मंदिर से सटा कमरा।
Chandauli: सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित गायत्री मंदिर से सटे कमरे में अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसके चलते पक्का मकान जमींदोज हो गया। वहीं, गायत्री मंदिर का भी एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो गए। बता दें कि मंदिर के खाली कमरें में हार्वेस्टर संचालक रहते हैं। ऐसी आशंका है कि उनके द्वारा रखा गया सिलेंडर ब्लास्ट होने से घटना हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तानपुर गांव के बाहर गायत्री मंदिर स्थित है। उक्त मंदिर के सटा एक खाली कमरा भी था, जिसमें पंजाब से आए कुछ हार्वेस्टर बनाने वाले मैकेनिक और चालक रहते थे। लोग इस कमरें में खाने के लिए भोजन भी बनाते हैं, लेकिन देर रात को अचानक सिलेंडर के ब्लास्ट होने से खाली कमरा और मंदिर का हिस्सा जमींदोज हो गया। हालांकि मौके पर कोई हार्वेस्टर ऑपरेटर नहीं था।
सुल्तानपुर गांव निवासी संपूर्णानंद पांडेय ने बताया कि खाली कमरे में पंजाब से आये सिख लोग रहते थे जो कमरे में रहने के साथ खाना भी बनाते थे, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट के बाद से सभी लोग मौके से गायब हैं, जबकि मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश फैला फैल गया। बताया कि मंदिर में पूजा पाठ के साथ गांव के लोग भजन, किर्तन करते थे। ऐसे में आस्थावानों को गहरा ठेस लगा हैं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है कि गायत्री मंदिर से सटे कमरे में विस्फोट होने की क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा हटवाया जा रहा है है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
चंदौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को पर्यटन एंव सांस्कृतिक परिषद में सदस्य के पद पर नामित किया गया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अभिमन्यु सिंह को यह जिम्मेदारी देने के साथ ही नियुक्ति भी किया। उन्होंने अभिमन्यु सिंह को निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन करने का सुझाव दिया। अभिमन्यु सिंह को मिली नई जिम्मेदारी मिलने से उनपके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता काफी गदगद दिख रहे हैं, वहीं उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। अभिमन्यु सिंह केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के करीबी माने जाते है। विदित हो कि क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह शुरूआती दौर से समाज सेवा और आरएसएस से जुड़े रहे। इसके चलते भाजपा के द्वारा उन्हें दो बार जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद भी अभिमन्यु सिंह ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। इसके अलावा हाल ही में भदोही लोकसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। फिलहाल अभिमन्यु सिंह को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद में सदस्य नामित किया हैं। पर्यटन मंत्री ने अभिमन्यु सिंह को जिले और प्रदेश स्तर पर पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के साथ ही लगन से कार्य करने का सुझाव दिया हैं. उम्मीद है की आने वाले दिनों में चन्दौली पर्यटन के लिहाज से समृद्ध होगा। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह शुरुआत से भाजपा के आम कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे। इसके चलते उनके कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम मिला। नई जिम्मेदारी को निष्ठा और लगन के साथ पूरी करने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने पर्यटन मंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीका फुंडे की अध्यक्षता में बुधवार को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों बैठक हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनपद में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए जनपद में पांच जोन एवं 11 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान डीएम ने कहा कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारम्भ होकर 09 मार्च को समाप्त होगी। शासन के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा को नकल विहीन, शान्तिपूर्ण, शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट व केन्द्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। परीक्षाओं के शांन्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु धारा-144 लागू किया जा चुका है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का शस्त्र एवं मोबाईल फोन अथवा ऐसे इलेक्ट्रानिक संयन्त्र जिससे अनुचित साधन प्रयोग की आशंका हो आदि लेकर परीक्षा परिधि में आने की अनुमति न दी जाय। इसके अलावा फोटो कापी मशीन की दुकान 100 मीटर की परिधि में परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कहा कि सभी जोन मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तरदायी होगें तथा परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने हेतु परीक्षा केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के सीलबंद पैकेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट संयुक्त रूप से प्राप्त कर परीक्षा केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम में स्थापित डबल लॉक की आलमारी में सुरक्षित रखकर सील बन्द कराएगें। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उप जिलाधिकारी से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे डीवीआर सही तरह से चले इसका आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा शौचालय प्रकाश व्यवस्था पेयजल फर्नीचर बाउंड्री वॉल बैठने की समुचित व्यवस्था कराया जाए।पुलिस अधीक्षक डॉ अनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जाएगा।
Chandauli: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह राज्यसभा में जीरो ऑवर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से सड़क सुरक्षा और चालकों की सुरक्षा के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना जनपद चंदौली में करने हेतु मांग की है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र के स्थापित होने से चंदौली तथा आसपास के जिलों के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। इससे प्रतिदिन सैकड़ो युवाओं को हल्के व भारी मोटर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया सकता है। कहा कि ड्राइविंग के अच्छे प्रशिक्षण से हमें अच्छे चालक मिलेंगे व सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हमारे देश में यातायात की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बढ़ते हुए यातायात की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की सही जानकारी प्रत्येक वाहन चालक के लिए बड़ी जरूरी है।
MP दर्शना सिंह ने कहा पिछले कुछ सालों से जिले में हादसों का ग्राफ काफी बढ़ा है। यही वजह है कि हर साल सैकड़ों लोग हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। हादसों की एक बड़ी वजह वाहन चलाने का सही प्रशिक्षण न मिलना भी है। बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सड़क सुरक्षा पहल के रूप में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना कई राज्यों में की गई है, जिसमें उत्तरप्रदेश के कानपुर और रायबरेली में भी ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया गया है। परन्तु कई महत्वपूर्ण राज्यमार्ग एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग हमारे जनपद चंदौली से भी निकलते है और प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र बनारस भी लगा हुआ है तथा जनपद चंदौली और बनारस कि जनसँख्या को देखते हुए एक ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना जनपद चंदौली में की जाए।