27.6 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 257

EVM से जुड़ी लेकर भ्रामक सूचना फैलाने पर Chandauli प्रशासन ने कसा शिकंजा

DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।
DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।

DM Chandauli बोले‚ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने वालों से सख्ती से निबटेगा प्रशासन

Chandauli News: जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुन्डे ने गत दिवस ईवीएम के सम्बन्ध में शोसल मीडिया पर किये गये फर्जी एवं भ्रामक पोस्ट को गम्भीरता से लिया है। एक्स हैण्डल पर गुर्जर/प्रतिहार सुरेन्दर द्वारा किये भ्रामक पोस्ट को गम्भीरता से लेते हुए कतिपय व्यक्ति पर एफआईआर. दर्ज कराई। साथ ही एक्स (ट्विटर) को पत्र लिखकर उक्त हैण्डल के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस पूरी कार्यवाही के पीछे मंशा है कि कोई व्यक्ति व संस्था निर्वाचन संबंधी किसी भी विषय पर भ्रामक सूचना न फैलाये जिससे कि निर्वाचन की प्रक्रिया बाधित हो। कहा कि निर्वाचन कार्याे में लगे सभी सम्बन्धित तथा जिम्मेदार प्राधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह आगामी चुनाव तक ईवीएम के रखरखाव एंव ट्रेनिंग आदि के समय उसके प्रयोग आदि को लेकर बेहद सतर्कता बरतें तथा किसी भी अवांछनीय तत्व द्वारा शरारत पूर्ण रवैये को तुरन्त प्रशासन को अवगत करायें जिससे कि ससमय उचित कार्यवाही की जा सके। जनपद में ई.वी.एम. सम्बन्धी समस्त गतिविधियों की जानकारी राजनितिक दलों एवं मीडिया को दी जाती है ताकि पारदर्शिता एवं विश्वास का माहौल बना रहे। बताया कि सभी तहसीलों पर ईवीएम का डेमो दिखाया जा रहा है जिससे कि लोगों की ईवीएम के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़े और भ्रांतियां पूरी तरह से समाप्त हो।

बताते चले कि X हैण्डल पर ई.वी.एम. के सम्बन्ध में ’’स्थान चन्दौली, उत्तर प्रदेश लोकतंत्र से खिलवाड़, स्थानीय लोगों ने एक दुकान के अन्दर रखे 300 से अधिक ईवीएम मशीन पकड़े’’ शीर्षक के साथ वीडियो पोस्ट किया गया। प्रकरण संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने इसे गम्भीरता से लेते हुए जांच कराई तो पता चला कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 से सम्बन्धित वीडियो को आज का दिखाते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पूर्व पोस्ट करके झूठ एवं भ्रम फैलाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के विरूद्ध आम जनमानस को गुमराह करने तथा शान्ति व्यवस्था तथा निर्वाचन की सुचिता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। बीते 29 जनवरी की रात को जनपद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की सोशल मीडिया टीम के संज्ञान में आया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की गई।

जाति जनगणना के अनुसार मिले हिस्सेदारी व भागीदारी मिले: Dr. Pallavi Patel

अपना दल के सम्पर्क संवाद कार्यक्रम में मौजूद Dr. Pallavi Patel
अपना दल के सम्पर्क संवाद कार्यक्रम में मौजूद Dr. Pallavi Patel

जाति जनगणना के अनुसार मिले हिस्सेदारी व भागीदारी मिले: Dr. Pallavi Patel

DDU Nagar: अपना दल कमेरावादी का नगर स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क भोगवार में संपर्क संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा की भारत जाति जनगणना की मांग करते हुए हर जाति के आबादी के अनुसार हिस्सेदारी व भागीदारी मिले। आज देश की राजनीति में किसान मजदूर दलित शोषण अल्पसंख्यक समाज को उठाने व न्याय दिलाने के लिए अपना दल संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा देश की राजनीति में धर्म हावी है आज संविधान की बात नहीं किया जाता है नौकरी महिला सुरक्षा शिक्षा की मांग करने वाला समाज आज डरा और सहमा हुआ है। जब समाज डरा हो तब समझ लेना चाहिए कि बदलाव का समय आ गया है। कहा कि देश में राशन की राजनीति बंद होना चाहिए। मजदूर दलित शोषित समाज नहीं चेतेगा, तब आने वाले समय में उनका लंगोट भी उतर जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा राम यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीएल पटेल, प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, रामलाल पटेल, अजय पटेल, गोपाल बहादुर उर्फ मुन्ना नेपाली, सन्तोष गुप्ता, सलमा किन्नर, सीमा पटेल, सुदामा देवी, लोहा सिंह पटेल, सन्तोष पटेल, आदि लोग रहे। अध्यक्षता गुरुपूरन पटेल व संचालन रमेश सिंह पटेल ने किया।

Budget 2024: एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के फैसले को मिली सराहना

बजट 2024

सरकार से टैक्स में राहत पाने की उम्मीदों को लगा झटका

Chandauli: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम Budget-2024 पेश किया। जिसमें सरकार ने कस्टम ड्यूटी व एक्साइज ड्यूटी में कोई परिवर्तन नहीं किया है, जिससे चीजों के सस्ते होने की उम्मीदों को झटका लगा है। साथ ही चीजों के महंगा नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही टैक्स स्लैब में भी सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे टैक्स में राहत पाने की लोगों की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इसके अलावा सरकार ने फसलों की एमएसपी को भी स्थिर रखा है।

बजट-2024 को लेकर जनपद चंदौली से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आयीं। जिसमें सत्ता पक्ष के लोग जहां उक्त बजट को विकासोन्मुख बताते हुए उसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के लोग उक्त बजट चुनावी बजट करार देते हुए भाजपा सरकार का अंतिम बजट बताया।

रामनगर इंडस्ट्रीय एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय बजट बहुत ही संतुलित एवं विकासोन्मुख है। इसमें नीतियों की निरंतरता का ध्यान रखा गया है जिसकी मांग कई वर्षों से थी। मूलभूत सुविधाओं के लिए निवेश बढ़ाने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विकसित अर्थ-व्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त होगा और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करना बहुत आसान हो जाएगा।

संस्कार भारती, पंडित दीनदयाल नगर के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि केन्द्रीय बजट में मूलभूत सुविधाओं के लिए निवेश बढ़ाने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा जिससे विकसित अर्थ-व्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त होगा। एक करोड़ परिवारों को सोलर उर्जा से जोड़ने का लक्ष्य ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में सक्षम होगा। बजट में किसान, नौजवान, महिलाओं का भी विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व परिवर्तन सेवासमिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार से बजट की घोषणा की गई है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह पूरी तरह चुनावी बजट है। लेकिन यह धरातल पर उतर जाए तो आम जनमानस को इसका लाभ मिल सकता है। बजट में जिस प्रकार से एक करोड़ परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली पूरी तरह फ्री देने की बात कही गई है यह स्वागत योग्य है। लेकिन टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ यह थोड़ा सा निराशाजनक है।

Chandauli के विकास और न्यायालय के निर्माण को लेकर डीएम से मिला District Democratic Bar

Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते अधिवक्ता।
Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते अधिवक्ता।

DM Chandauli ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के नए पदाधिकारियों को दी बधाई

Chandauli: District Democratic Bar Association Chandauli का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व महामंत्री झन्मेजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद न्यायालय के निर्माण के साथ ही चंदौली मुख्यालय के विकास के संदर्भ में बैठक कर विचार-विमर्श किया। अधिवक्ताओं पर मांग पर जिलाधिकारी सकारात्मक दिखे और उन्होंने भरोसा दिया कि एक माह के अंदर जनपद न्यायालय का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक का बार संघर्षशील एवं प्रयासरत है। विकास से जुड़ी जो भी परियोजनाएं अधर में है या शुरू नहीं हो सकी है जिस प्रशासन का यह दायित्व बनता है कि जनहित में उन परियोजनाओं को गति प्रदान करें, ताकि चंदौली से आकांक्षी जनपद का धब्बा हट सके।

महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि जनपद न्यायालय में अतिविलंब हो रहा है। पहले भी जिला प्रशासन के स्तर से आपेक्षिक सहयोग नहीं मिलने के कारण समय-समय पर न्यायालय निर्माण के कार्य में बाधाएं आती रही है, लेकिन अधिवक्ताओं के संयुक्त और लम्बे प्रयास के बाद न्यायालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हुई है। अब जिला प्रशासन को अपनी सुस्ती छोड़कर न्यायालय निर्माण में तेजी दिखाने की जरूरत है। कहा कि जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यालयों के निर्माण की दिशा में भी जिला प्रशासन को शासन से पत्राचार कर गति प्रदान करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि चंदौली के विकास में जब और जहां अधिवक्ताओं के सहयोग की जरूरत हो, जिला प्रशासन हमसे सहयोग ले सकता है। डीएम ने अधिवक्ताओं की जनहित से जुड़ी सभी मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिया कि आगे आने वाले दिनों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके पूर्व उन्होंने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर संतोष सिंह, विद्या चरण सिंह, जय प्रकाश सिंह, अभिनव आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Corruption: बीस दिन भी नहीं हुए और उखड़ने लगी सड़क

सराय वाया महुआरीखास मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की उखड़ती गिट्टियां।
सराय वाया महुआरीखास मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की उखड़ती गिट्टियां।

Chahaniya: सड़कों के निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण सराय टेढ़की पुलिया से महुआरी खास तक बनी सड़क है। ग्रामीणों का आरोप है कि कमीशनखोरी के कारण उक्त नवनिर्मित सड़क बीस दिन के अंदर ही उखड़ने लगी है। स्थिति यह है कि तारकोलयुक्त महीन गिट्टी भी बिखरने लगी है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विदित हो कि चहनियां-बलुआ मुख्य मार्ग से जुड़े सराय टेढ़की पुलिया से लेकर महुआरीखास गांव होते हुए ग्रामीण दर्जनों गांव में आते जाते है। मार्ग इस कदर क्षतिग्रस्त हो गया था कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर हाल-फिलहाल सड़क का निर्माण कराया गया है। जिसके निर्माण को बीस दिन पूर्व हुए हैं। बावजूद इसके सड़क जगह-जगह मार्ग उखड़ने लगी है। वाहनों के आवागमन से कही तारकोलयुक्त महीन गिट्टी बिखर रही है तो कही मार्ग में गड्ढे होकर बड़े-बड़े गिट्टी दिखने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो मार्ग कई साल बाद बना है, जो ठेकेदारों व अधिकारीयो की मिलीभगत से बीस दिन में ही कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गया है। यह बड़ी विडंबना है कि लूट खसोट के कारण सड़क एक महीने भी ठीक से नहीं चल पाया। मार्ग बनने के बाद अधिकारी जांच पड़ताल भी करने की जरूरत नही समझे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क की जांच कराने की मांग की है।

तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,चंदौली कस्बे का था निवासी


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर निवासी चंदन कुमार 35 वर्ष कटसिला गांव में किसी काम से गया था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक की जांच पड़ताल कर तत्काल शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों भारी संख्या में रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही:अमित मिश्रा


चंदौली। कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बुधवार की शाम कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। वही कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई।

उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों लोगो से पूंछतांछ की तथा दोपहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से उनके कागजात चेक किया बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए उन्हें सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने का निर्देश दिया। और लोगों से बातचीत करते हुए कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की। कहा कि अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करने का प्रयास करता है। तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अनुबंध नवीनीकरण करें आनलाइन आवेदन करें अनुदेशक

अनुदेशक

Chandauli News: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित पोर्टल samagrashikshaup.upsdc.gov.in के माध्यम से अनुबंध का नवीनीकरण आनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवीन विद्यालय के लिए अनुबन्ध नवीनीकरण तीन चरणों में करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के नवीन विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण द्वितीय चरण हेतु समय सारणी शासन से जारी की गई।
उन्होंने बताया कि 100 से अधिक छात्र नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां पूर्व से अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हो ब्लॉकवार, विषयवार एवं विद्यालयवार अंशकालिक अनुदेशकों की रिक्तियों का ऑनलाइन प्रदर्शन 24 जनवरी से छह फरवरी तक होगा। अनुदेशकों द्वारा अधिकतम 05 विद्यालयों का विकल्प 30 जनवरी से 06 फरवरी की सायं 06 बजे तक ऑनलाइन भरा जाना है। बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने विकास खण्ड से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों के विवरण को सत्यापित करते हुए सात से नौ फरवरी तक अग्रसारित करेंगे। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित करते हुए पोर्टल http://samagrashikshaup.upsdc.gov.in/ पर सबमिट करने की तिथि आठ से 12 फरवरी की शाम छह बजे तक निर्धारित है। अनुदेशकों के आवेदन पत्रों का भारांक के आधार पर नवीन विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण हेतु जनपदवार की सूची का प्रकाशन एक जून को किया जाएगा। लिहाजा जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशक एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित पोर्टल ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Crime: खलिहान में रखा 40 कुंतल धान चुरा ले गए मैजिक सवार चोर

चोरी

इलिया(Chandauli)। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में मंगलवार की देर रात हौसला बुलंद चोरों ने विजेंद्र प्रताप सिंह के खलिहान में रखे गए 40 कुंतल धान को चुरा लिया। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो खलिहान से धान गायब देख सन्न रह गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी विजेंद्र प्रताप सिंह ने घटना से स्थानीय थाने को अवगत कराया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने में जुट गए, जिसमें मैजिक सवार चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नजर आए।
बताते हैं कि बरियारपुर निवासी किसान विजेंद्र प्रताप सिंह धान की फसल की कटाई के बाद उसे अपने खलिहान में रखे हुए थे। इसी बीच मंगलवार की रात मैजिक सवार चोर बरियारपुर गांव पहुंचकर खलिहान में पड़े करीब 40 कुंतल धान को मैजिक पर लादकर कर बिहार की ओर भाग निकले। धान ज्यादा होने के कारण चोर पांच बोरी धान को खलिहान में ही छोड़ गए। सुबह जब भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी के बाद गांव व आसपास के इलाकों में भवनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें मैजिक सवार चोर घटना को अंजाम देकर बिहार प्रांत की ओर भागते नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबिन कर रही है, लेकिन चोरी की इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण बताते हैं कि पिछले वर्ष भी पड़ोस के ऋषिकेश सिंह के यहां भी चोरी की घटना हो चुकी है। इस सम्बन्ध में जब प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

PDA जन पंचायतः संसद तक पहुंचाएं पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की आवाज

PDA जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते सपा नेता दिलीप पासवान।
PDA जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते सपा नेता दिलीप पासवान।

मद्धूपुर गांव में सपा का PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chandauli: समाजवादी पीडीए जन पंचायत का आयोजन बुधवार को सेक्टर प्रभारी दिलीप पासवान के संयोजन में मद्धूपुर गांव में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशून यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल फीता काटने का काम किया है। सपा पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों, आदिवासियों व कमजोर वर्ग के विकास को लेकर संकल्पित है और यह तभी संभव होगा जब इन वर्ग के बच्चे लोकसभा व विधानसभा में जाएंगे। इसलिए अपनी आवाज को संसद व विधानसभा तक पहुंचाने के लिए आप सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा।

PDA जन पंचायत कार्यक्रम में मंचासीन सपा के नेतागण।
PDA जन पंचायत कार्यक्रम में मंचासीन सपा के नेतागण।

इस दौरान पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों का विकास कर रही है और किसान, नौजवान बदहाल है। सपा की सरकार में गरीबों के हितों के लिए जो योजनाएं शुरू की गई थी उसे बंद कर दिया गया। आने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदाता झूठ और जुमले वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे।

सपा नेता अखिलेश्वर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत से देश व प्रदेश में खुशहाली लाने का काम करेगी। आज देश में बढ़ती बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। आह्वान किया कि वे सपा की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य पूरा हो। परवेज अहमद जोखू ने कहा कि पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की आबादी 85 प्रतिशत है। इसे जातियों में बांटकर और आपसी नफरत फैलाने का काम सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं, जबकि भारतीय संविधान सबको बराबरी का हक देता है।

कार्यक्रम संयोजक व सेक्टर प्रभारी दिलीप पासवान ने कहा कि आज सत्ता की लालसा में भाजपा संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया जा रहा है। इसे बचाने के लिए हम सभी को संगठित होकर आगे आने की जरूरत है। इस दौरान मुसाफ़िर सिंह चौहान, नफ़ीस अहमद, चन्द्रभानु यादव, छोटू तिवारी, अरविंद पासवान, निरंजन कनौजिया, रामआशीष, राजू, वीरेन्द्र, मनीष, आशुतोष, अनिल, संदीप मौजूद रहे। अध्यक्षता राधेश्याम पाल व संचालन रामचंद्र पाल ने किया।

Chandauli
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
27 %
1.9kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights