चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंउे के आदेश पर कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित निजी व फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं के कीटनाशी रसायनों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जनपद में छापे की कार्यवाही करायी गयी, ताकि जनपद के कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता युक्त कीटनाशी रसायन उपलब्ध करायी जा सके। साथ ही साथ कीटनाशी विक्रेताओं के कैश मेमो, स्टाक रजिस्टर व वैध पीसी रसायनों के रखरखाव आदि की जाँच की गयी। जिसमें कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के उल्लंघन करने वाले 28 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया एवं कैश मेमो न जारी करने वाले तथा बिना वैध पीसी वाले 03 कीटनाशी विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया।
Chandauli:जनपद में कीटनाशी दुकानों पर छापेमारी तीन दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित,28 को कारण बताओं नोटिस
Ex-MP Ramkishun को टिकट देने के लिए कई समुदायों ने की बैठक
DDU Nagar: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को Samajwadi Party से प्रत्याशी न बनाए जाने का विरोध क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय समेत कई वर्ग के लोग पूर्व सांसद रामकिशुन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद को टिकट न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से रामकिशुन यादव को टिकट देने की मांग की। पूर्व सांसद ने समुदाय के लोगों को समझा बुझाया।
शनिवार की दोपहर में नगर के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने कहा कि हमें हमारे बीच रहने वालों हमारे सुख दुख में साथ देने वाला नेता चाहिए और वह नेता हमारा पूर्व सांसद रामकिशुन के अलावा कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से बिना किसी पद के भी हमलोगों के बीच दुख सुख में लगातार बने रहना आपकी ऊर्जा को जाहिर करता है। कहा कि बाहरी व्यक्ति चुनाव लड़कर जीते चाहे हारे वह दोबारा क्षेत्र में दिखाई नहीं देते। कहा कि यदि Ex-CM Akhilesh Yadav अपना विचार बदलकर यदि रामकिशुन यादव को टिकट देते हैं तो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सपा को जिताने में जुटेंगे।ल। कहा कि हम अखिलेश यादव से निवेदन करेंगे कि भाजपा को हराने के लिए पूर्व सांसद टिकट दें। पूर्व सांसद रामकिशुन ने मिलने आए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि टिकट मिले या न मिले, स्थानीय लोगों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा। पार्टी को भी धन बल नहीं बल्कि कार्यकर्ता की निष्ठा देखनी चाहिए। इस मौके पर अफजाल अहमद, शमीम सिद्दीकी, अयाज अहमद, दिलदार, शमीम खां, सेराजूद्दीन, मो.मुसरीन अंसारी, रियाजूद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
Chandauli:ससुराल से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत
चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर नेशनल हाइवे पर समीप वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही वाहन सवार मौके से फरार हो गया। लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विदित हो कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी कृपा शंकर तिवारी 65 वर्ष अपने ससुराल सैयदराजा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर गांव के समीप पहुँचे की तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी घटना में कृपा शंकर की मौत हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
MSP की कानूनी गारंटी का वादा पूरा करे Central Government: अजय राय
Chakia(Chandauli): किसानों की फसलों का सी-2 प्लस 50 फीसद फार्मूला के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे बर्बर दमन और एक किसान की हत्या के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में काला दिवस मनाया। आईपीएफ के राज्य कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने किसानों की मांगों को वाजिब बताया। कहा कि केंद्र सरकार से इन सवालों को हल करते हुए किसानों के बर्बर दमन पर तत्काल रोक लगाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों की एजेंट के बतौर काम कर रही है। पंजाब, हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसान शुभकरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पैलेट गन व रबर बुलेट, आंसू गैस से लगातार हमले किए जा रहे हैं। किसानों पर ढाया जा रहा दमन लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एमएसपी की गारंटी का वादा कर सत्ता में आयी थी जो वादा दस वर्षों के नरेंद्र मोदी द्वारा पूरा नहीं किया गया और न ही अभी वादानुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में एमएसपी लागू किया गया। अखिलेश दूबे ने कहा कि एमएसपी लागू करना देश और किसानों के हित में हैं। एसएसपी की गारंटी कृत खरीदी से उत्पादनों की मांग बढ़ेगी और बाजार गुलजार होंगे। अर्थ-व्यवस्था गति पकड़ेगी, देश की खाघान्न सुरक्षा और संप्रभुता मजबूत होगी। इस दौरान पूर्व प्रधान रामकृष्ण देवगौड़ा, जयराम प्रधान और आईपीएफ शिकारगंज प्रभारी अमर बहादुर चौहान सहित कई किसानों ने शिरकत किया।
Sant Gadge Baba ने भूखे को भोजन व प्यासे को दिया पानीः Niranjan Kannaujiya
Chandauli: उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति ने दुल्हन वाटिका में शुक्रवार को सन्त गाडगे का 148वां जयंती समारोह पूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके मिशन व योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा. कमल कुमार ने कहा कि बाबा सन्त गाडगे के मिशन में भूखे को भोजन, प्यासे को पानी, गरीबों को शिक्षित करना शामिल था।
विशिष्ट अतिथि सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष Niranjan Kannaujiya ने कहा कि बाबा संत गाडगे पूरे देश में हजारों की संख्या में धर्मशाला, प्याउ, शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों का निर्माण कराया। आज हम सभी को उनके मिशन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। विद्यापीठ के प्रोफेसर अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का बदलाव होगा। बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि अर्जुन आर्या ने कहा कि गाडगे जी को बाबा साहब अपना सामाजिक गुरु मानते थे। इस अवसर पर मुखराम मास्टर, डा.संजय कन्नौजिया, अमरनाथ, जितेंद्र कन्नौजिया, राजनारायण कन्नौजिया, त्रिलोकी मास्टर, सुदामा कन्नौजिया, गंगा राम, बिहारी कन्नौजिया, नन्द किशोर, गोपाल, उपेन्द्र कन्नौजिया, नन्दू, रामाश्रय, भरत कन्नौजिया, गनेश प्रसाद, रमेश राम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष शिवचरण, संचालन रामदुलारे कन्नौजिया व मृत्युंजय कन्नौजिया ने किया।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग ने की खुदकुशी,परिजनों में मचा कोहराम
चकिया। नगर के एक वार्ड में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी का फंदे पर लटक गई घटना के बाद आनन फानन में परिजनों उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। वही अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया।
इस बाबत कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि किशोरी के शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
Chandauli ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल
धीना। थाना क्षेत्र के रैथा गांव के सामने कमालपुर-धीना रोड पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पीछे बैठा ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया, जिसने उपचार के कमालुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। उक्त सड़क हादसे से भैंसा निवासी मृत युवक के दो अबोध बच्चे अनाथ हो गए।
जानकारी अनुसार धीना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी मुकेश कुमार राय उर्फ़ राजू 35 वर्ष अपनी बाइक से सहेन्द्र राजभर 55 वर्ष को बैठाकर दोपहर शुक्रवार को धीना से कमालपुर जा रहे थे। जैसे ही रैथा गांव के सामने पहुंचे कि कमालपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दिए, जिससे बाइक चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं सहेन्द्र राजभर बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर धीना पुलिस ने घायल सहेंद्र राजभर को पुलिस गाड़ी से कमालपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब में मिले कार्ड व डायरी से उसकी शिनाख्त भैंसा गांव निवासी मुकेश राय के रूप में की गई। मृत मुकेश के पत्नी रिंकू देवी की मृत्यु चार साल पूर्व हो चुकी है। मृतक के दो लड़के किशन 10वर्ष व नंद 5वर्ष हैं, जिनका आज बर्थडे था और कुछ समान हेतु कमालपुर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेंज दिया। घटना की सूचना पर पूर्व प्रधान संतोष राय के छोटे भाई विजय बहादुर राय अन्य परिजन धीना थाने पहुंच गये।

इनसेट—–
बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत
कमालपुर। मृतक मुकेश राय के ऊपर दो बच्चे किशन 10 वर्ष व नंद 5 वर्ष की पढ़ाई व खाने पीने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा था। क्योंकि उसकी पत्नी पत्नी रिंकू देवी की मौत चार साल पहले ही हो चुकी है। शुक्रवार को मृतक के बेटे नंद 5 वर्ष जन्मदिन था। जिसके लिए समान लेने मुकेश कमालपुर बाजार जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही मौत ने उसको अपने आगोश में ले लिया। जिससे दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। मुकेश की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। लोग बस एक टक दोनों बच्चों को ही देख रहे थे।
UP Board Exam 2024: पहले दिन हिन्दी विषय की हुई परीक्षा
परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में नहीं धरा गया कोई नकलची
Chandauli: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जनपद के 88 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कड़ी निगरानी में शुरू हुई। जहां हाईस्कूल व इंटरमीडिए के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 50092 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। वहीं परीक्षार्थियों ने 4408 परीक्षा से दूरी बना लिया। पहले दिन परीक्षा कोई परीक्षार्थीं अनुचित साधान का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर की व्यवस्था की गई थी, ताकि को परीक्षा में नकल न करने पाए।

इस दौरान महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बनाए गए कंट्रोल रूम का एडीएम अभय कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जनपद में परीक्षा के कुल 88 केंद्र बनाए गए थे। जहां दोनों पालियों में कुल 54500 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 50092 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिया। इसमें प्रथम पाली हाईस्कूल के हिदीं में 30792 परीक्षार्थी के सापेक्ष 28167 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिया और 2625 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा में 17 परीक्षार्थी के सापेक्ष 16 परीक्षार्थी परीक्षा दी और एक ने छोड़ दी। इंटर मीडिएट की हिंदी में 23692 परीक्षार्थी के सापेक्ष 21909 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिए और 1783 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल की टीम के हाथ कोई परीक्षार्थीं अनुचित साधान का प्रयोग करते नहीं मिले।
RPF ने अवैध तरीके से चेन पुलिंग करने वाले 247 को पकड़ा
महिला डिब्बे में यात्रा करते हुए धरे गए 425 पुरुष यात्री
DDU Nagar: पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।
ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले एक सप्ताह में RPF की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 247 लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के तहत इन 07 दिनों में सर्वाधिक 156 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये। जबकि सोनपुर मंडल में 52, समस्तीपुर मंडल में 19, डीडीयू मंडल में 15 तथा धनबाद मंडल में 05 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन महिला सुरक्षा मे तहत फरवरी के पहले सप्ताह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 425 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 269 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 84, डीडीयू मंडल में 43, समस्तीपुर मंडल में 26 एवं धनबाद मंडल में 03 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।
Chandauli:धानापुर से परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्र को बोलेरो ने मारी टक्कर,दो की हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रेफर
चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड स्थित अटल सेतु ओवर ब्रिज कर बृहस्पतिवार की देर शाम परीक्षा देकर वापस लौट रहे तीन बाइक सवार छात्रों को तेज रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बेलरो चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बाबते है कि हथियानी गांव निवासी छात्र कुलदीप यादव 18 वर्ष, चुरमुली गांव निवासी सूरज साहनी 18 वर्ष, व विजयी साहनी उर्फ विजय 19 वर्ष धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कालेज से परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही तीन चंदौली अटल सेतु ब्रिज पर पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान कुलदीप व विजयी साहनी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन छात्र घायल हो गए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेलोरो को कब्जे में कर कार्यवाई की जा रही है।











