34.5 C
Chandauli
Friday, July 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 259

Meeting: ASP Chandauli ने व्यापारियों को दिया सहायता व सुरक्षा का भरोसा

व्यापारियों की बैठक में अपनी समस्याओं को रखते जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा।
व्यापारियों की बैठक में अपनी समस्याओं को रखते जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा।

Chandauli पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों संग बैठक कर की मंत्रणा

Chandauli : पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एसडीएम सदर व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अध्यक्षता में व्यापारियों की सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने पिछले माह अपनी समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों ने जाम समस्या को उठाया था, जिसे काफी हद तक दूर कर दिया गया है। इसके अलावा व्यापारियों की मांग पर कस्बों एवं नगरों में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही हैं। हालांकि बैठक में मौजूद व्यापारी नेताओं ने एक बार फिर व्यापारी सुरक्षा की मांग दोहरायी।

इस दौरान एएसपी विनय कुमार सिंह ने व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर संभव सहायता व सुरक्षा का भरोसा दिया। व्यापार बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा मुख्यतः उठाए गए मुद्दों में नगर निगम, यातायात पुलिस, पुलिस, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित थे। व्यापारियों द्वारा रेहड़ी को पटरी पर लगाए जाने से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को उठाया गया। इस पर दिव्या ओझा उपजिलाधिकारी न्यायिक मुगलसराय ने नगर निगम को निर्देश दिये कि स्थान चिन्हित कर वेंडर जोन बनाया जाए, जिससे रेहड़ी पटरी वालों को स्थान मिल जाए और कहीं पर अतिक्रमण की स्थिति भी न बने। बाजारों एवं मुख्यमार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एएसपी ने व्यापारियों को आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि अभी कुछ व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारण बाकी है जिसको जल्द से जल्द निदान किया जाए। व्यापारियों के साथ कोई दुर्व्यवहार ना किया जाय, प्रशासन को कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है। देश की अर्थव्यवस्था के साथ व्यापारियों के लिए कहा भूमिका होती है। बैठक में शामिल जिला उपाध्यक्ष बसंत गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, अमीय पाण्डेय, शीला  गुप्ता, राकेश मोदनवाल, मंजू जायसवाल, बन्टी सेठ, धीरज गुप्ता, लक्ष्मीना देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Ex-MP Ramkishun Yadav को टिकट नहीं मिलने पर सपाइयों ने किया विरोध-प्रदर्शन


डीडीयू नगर। चकिया तिराहा कूढकला स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद के प्रतिमा के पास सपा कार्यकर्ताओं पहुंचकर सपा द्वारा लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को बनाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को टिकट दिलाने की मांग की।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि धान का कटोरा और नक्सल प्रभावित होने के कारण यहां पर कोई भी पार्टी चारागाह समझकर किसी को भी टिकट देकर चुनाव लड़ने के लिए भेज देती है, जो चुनाव जीतने व हारने के बाद वापस चले जाते हैं। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाता है। जबकि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समाजवादी पार्टी के सांसद व दो बार विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के हाईकमान द्वारा वीरेंद्र सिंह को टिकट देकर कार्यकर्ताओं को हताशा और निराशा करने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने रामकिशुन यादव को टिकट दिलाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष  से किया। इस दौरान प्रेमनाथ तिवारी, बबलू सिंह, नंदलाल प्रजापति, मंगल सिंह यादव, कमलेश, सचिन सोनकर, रमेश, कैलाश, रत्न लाल, अमित यादव, सोनू कुमार, पवन यादव, धनंजय यादव गप्पू, नंदू यादव आदि लोग शामिल रहे।

Chandauli:ससुराल से दो दिन पहले आई विवाहिता का कुंडी में लटकता मिला शव,परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

नौगढ़। थाना क्षेत्र के बाघीं गांव स्थित 20 वर्षीय आरती देवी का कुंड़ी से लटकता शव मिला। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आप पास के लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के बाघीं गांव निवासी अशोक गोंड़ की पुत्री आरती का विवाह करीब तीन साल पहले सोनभद्र जिले के पड़री थाना क्षेत्र के नरऊज गांव के पिंटू गोड़ ‘के साथ हुआ था। आरती पति के साथ दो दिन पहले बाघीं गांव अपने मायका पहुंची। वही बुधवार की शाम आरती का शव घर स्थित लोहे की कुंडी में लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli:ट्रक में ग्रीस भरने के दौरान तेज़ आवाज के साथ फटा का टायर, मिस्त्री की मौत

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर बार्डर स्थित बरठी कमरौर गांव के समीप बुधवार को हाईवे पर ट्रक का टायर अचानक फट गया। इस दौरान ट्रक के चक्के में लगी बेयरिंग में ग्रीस भर रहे 25 वर्षीय मिस्त्री मुर्तुजा उर्फ बबलू मंसूरी की मौत हो गई।लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

सैयदराजा वार्ड नंबर नौ आजाद नगर निवासी मुर्तजा उर्फ बबलू मंसूरी सैयदराजा थाना क्षेत्र में बरठी कमरौर गांव के समीप हाईवे की घटना किनारे खड़े ट्रक के चक्कों व कमानी में ग्रीस भर रहा थ। कमानी में ग्रीस करने के दौरान टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया।
धमाके के साथ मिस्त्री का सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रक चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

Kisan Diwas पर योजनाओं व समस्याओं के निदान पर चर्चा

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।

सीडीओ ने किसानों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Chandauli: मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस एवं सिंचाई बन्धु बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा गत माह की कार्यवृत्ति पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं उपस्थित किसानों को पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में चन्द्रप्रभा अधिसाशी अभियन्ता द्वारा किसानों को अवगत कराया कि लतीफशाह बांध में लूज गेट का मरम्मत तकनीकी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। किसानों द्वारा जनपद में सिंचाई व्यवस्था हेतु  समस्त नहरों की सफाई अतिक्रमण मुक्त करते हुए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था कराने तथा जनपद में नहरों में गन्दा पानी एवं मलबा जो गिर रहा है उसको तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी जब भी सर्वे करने जायें तो क्षेत्रीय किसान बन्धु को फोन कर बुला लें एवं वार्ता कर समस्या से सुझाव प्राप्त कर समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कृषि अधिकारी, एलडीएम मनोज बरनवाल, डिप्टी आरएमओ एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Chandauli:कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 88 केन्द्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा,एसटीएफ व एलआईयू की टीमें नकल माफियाओं पर रखेंगे पैनी नजर


चंदौली। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में कुल 88 केद्र बनाए गए है, जहां पर दो पालियों में परीक्षा होगी। अबकी बार परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने व नकल माफियाओं पर प्रभावी व त्वरित कार्यवाही के लिए एसटीएफ व एलआईयू की टीमें सक्रिय रहेंगी। इस दौरान कुल 64257 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए बुधवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी न होने पाए।
पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 64257 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इसमें हाईस्कूल के 33381 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 17088 बालक और 16293 बालिकाएं शामिल है। वही इंटरमीडिएट में कुल 30876 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें 16200 बालक और 14676 बालिकाएं शामिल है। जिले में गुरुवार को होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई है। जहां पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। यह दोपहर दो बजे से 5.15 तक होगी।सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी व प्राथमिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 88 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर केंद्र व्यवस्थापकों के तैनाती के साथ-साथ कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है। साथ ही जिले में 5 जोन और 11 मजिस्ट्रेट के साथ सचल दल का भी गठन किया गया है, ताकि परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए।

Smartphone से Learning को Smart बनाएं विद्यार्थीः Darshana Singh

दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करती दर्शना सिंह।
दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करती दर्शना सिंह।

दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में 101 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

Saidraja: क्षेत्र के छत्रपुरा गांव स्थित श्री दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि Rajya Sabha MP व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने 101 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया। बता दे कि श्री दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री की कक्षा में अध्यनरत 6 छात्रों को स्मार्टफोन तथा महाविद्यालय में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्यनरत 95 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन विपरीत किया गया, जिसमें 45 बालिकाएं छात्राएं एवं 56 छात्र सम्मिलित रहे।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के तहत वितरित स्मार्ट फोन से बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। इसका उपयोग कर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। कहा कि विद्यार्थी स्मार्टफोन का इस्तेमाल लर्निंग को स्मार्ट बनाने में करें। कल्याणपुर के ग्राम प्रधान गौतम तिवारी उर्फ विशाल तिवारी व ग्राम सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह को ग्राम सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया और उन्होंने कल्याणपुर ग्राम सभा को गोद लेने की बात कही। कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी मिश्रा एवं व्यवस्थापक विनय तिवारी द्वारा विद्यालय के लिए एक भवन निर्माण करने की बात कही गई जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए आश्वस्त किया। इस मौके पर धानापुर के पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह, दुर्गा दत्त तिवारी, बंशीधर द्विवेदी, रजनीश कुमार पांडेय, किरण तिवारी, ज्योति पांडेय मौजूद रहे।

UP Board Exam 2024: नकल माफियाओं पर होगी STF और LIU की पैनी नजर

यूपी बोर्ड परीक्षा

Chandauli में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 88 केन्द्रों पर होगी UP Board Exam 2024

Chandauli: कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में कुल 88 केद्र बनाए गए है, जहां पर दो पालियों में परीक्षा होगी। अबकी बार परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने व नकल माफियाओं पर प्रभावी व त्वरित कार्यवाही के लिए एसटीएफ व एलआईयू की टीमें सक्रिय रहेंगी। इस दौरान कुल 64257 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। UP Board Exam 2024 को देखते हुए बुधवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी न होने पाए।

Chandauli District में पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 64257 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इसमें हाईस्कूल के 33381 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 17088 बालक और 16293 बालिकाएं शामिल है। वही इंटरमीडिएट में कुल 30876 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें 16200 बालक और 14676 बालिकाएं शामिल है।जिले में बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई है। जहां पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में इंटर मीडिएट की परीक्षा होगी। यह दोपहर दो बजे से 5.15 तक होगी।सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी व प्राथमिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटर मीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 88 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर केंद्र व्यवस्थापकों के तैनाती के साथ-साथ कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है। साथ ही जिले में 5 जोन और 11 मजिस्ट्रेट के साथ सचल दल का भी गठन किया गया है, ताकि परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए।

Chandauli:कचहरी से घर लौटते समय अधिवक्ता को ट्रक ने मारी टक्कर,हालत गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आस पास के लोगो के घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार चल रहा है।
बाबते है की कटसिला गांव निवासी अधिवक्ता बृजेश शर्मा सदर तहसील से अपने अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वो जगदीश सराय गांव के समीप पहुचे की ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बृजेश शर्मा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया है जिसको इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ट्रैक्टर यात्रा निकाल Bharatiya Kisan Union ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कलेक्ट्रेट जा रहे किसानों को रोककर ज्ञापन लेते प्रशासनिक अधिकारी।
कलेक्ट्रेट जा रहे किसानों को रोककर ज्ञापन लेते प्रशासनिक अधिकारी।

Punjab व Hariyana के किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Chandauli: पंजाब व हरियाणा के किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर कई दिनों से खुले आसमान के नीचे रोका गया है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर बुधवार को किसानों के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट ने जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमन्त्री Narendra Modi के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

इस दौरान मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार के लिखित आश्वासन के बाद भी दो साल बीत जाने पर एमएसपी क़ानून की गारंटी नहीं दिया गया। ना ही स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किया गया। इसके अलावा किसानों का कर्जा माफ करने को लेकर सरकार का रूख स्पष्ट नहीं है। अब सरकार पूर्व की तरह कमेटी बनाने का रोना रो रही है, जो किसानों के साथ छल है। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ सरकार जितना दुर्व्यवहार करेगी, किसान उतना ही मजबूत और एकत्रित होगा। किसानों का त्याग और बलिदान ब्यर्थ नहीं जाएगा। किसान अपना हक लेकर ही रहेगा, चाहे सरकार कितना ही जुल्म क्यों न कर ले। किसानों ने जिला मुख्यालय पर कई ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम दुलारे कन्नौजिया, भोलई चौहान, खिचडू चौहान, कन्हैया, श्रवण मौर्या, अलाउद्द्दीन, हाकिम सुलेमानी, जीउत मौर्या, छोटू यादव, झंटू राजभर, दशरथ राम, झब्बू यादव, डा.राजीव मौर्या, सद्दाम हुसैन, तौहीर अहमद, श्यामधर राजभर, बाबू लाल, मनोज मौर्या, नखड़ू विश्वकर्मा, रामवंश कुशवाहा आदि शामिल रहे। अंत में एक पंचायत कर निर्णय लिया गया कि अगर राकेश टिकैत का आह्वान होगा तो एक बड़ा जत्था चंदौली से दिल्ली के लिए कूच करेगा।

Chandauli कलेक्ट्रेट आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका
चंदौली। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेगुरा गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां बीच रास्ते में कोतवाली पुलिस ने किसानों को रोक लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी जितेन्द्र प्रताप तिवारी के साथ दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह, यूवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह, विभूति नारायण तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, मनोज यादव, रामअवध यादव, बिजेंद्र तिवारी, हरिद्वार सिंह, रामजी यादव, डब्बू सिंह, रामभजन मौर्य, बिद्या देबी, कंचन देवी, अनील सिंह, अच्छे लाल यादव, लोग उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
45 %
5.1kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights