34.5 C
Chandauli
Friday, July 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 260

Shahabganj: सेवानिवृत्त होकर Primary Health Centre से विदा हुए स्वास्थ्य कर्मी

Shahabganj Primary Health Centreसे विदा होते सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी।
Shahabganj Primary Health Centreसे विदा होते सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी।

Shahabganj: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से तीन स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय सहकर्मियों ने  विदाई दी गई। इस दौरान अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता व स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुष्ठ रोग के एच ई सुनील कुमार मल, राधिका देवी, चन्दा देवी की नियुक्ति थी। जिनका सेवाकाल पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर डा.संदीप गौतम ने कहा कि सभी कर्मचारियों का कार्य प्रशंसनीय रहा। शासन द्वारा जो भी जिम्मेदारी आपको सौंपी गयी। उसको समयावधि में पूरा करने का कार्य किया। अब सेवानिवृत्त होकर आप लोग परिवार की छुटी हुई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डा.चन्द्र गुप्त, डा.अरविन्द पाण्डेय, श्रवण कुमार, अमर सिंह, अजय मौर्य, महिपाल यादव, प्रेमलता देवी, श्यामसुंदर यादव, हरिद्वार, आशा यादव, लालती देवी, सीएचओ श्वेता गौतम, रुपम रानी, रीता पांडेय, अश्वनी वर्मा, रघुनंदन सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

महिलाओं को मुहैया कराए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंः CDO Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते CDO Chandauli
Chandauli कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते CDO Chandauli

Chandauli: मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में निर्देशित किया कि बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। कहा कि सीडीपीओ की खराब परफार्मेंस होने पर विकास खंडवार सूची बनाकर प्रस्तुत करें, जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा सके। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे।

उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए। हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में खाने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र विकसित करने, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति, मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों के आधार सत्यापन, आंगनबाड़ी केंद्रों की जिओ टैगिंग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की गयी। कहा कि जिले में कोई भी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद नहीं होना चाहिये, यदि केंद्र बंद पाया मिला, तो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय रोकते हुए सीडीपीओ के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पालियों में शुचिता पूर्ण एवं शाति पूर्वक हुई मौलवी कामिल और फाजिल की परीक्षा,डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


चंदौली। मदरसा बोर्ड की मंशी, मौलवी, कामिल और फाजिल की परीक्षा मंगलवार को जिले में स्थापित केंद्रों पर दो पालियों में शुचिता पूर्ण एवं शाति पूर्वक हुई। इस दौरान सुबह की पाली में मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान मदरसा गौसिया निजामियां कल्यानीचक शिकारगंज में बने केंद्र पर पंजीकृत 98 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 64 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 34 अनुपस्थित पाए गए। इस तरह मदरसा मसदरूल उलूम असदकिया पुरानी चकिया में 177 परीक्षा पंजीकृत थे। इसमें 129 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 48 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित मिले। मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष संबंधित कक्ष निरीक्षकों, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापकों और सह केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन एवं शांति पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बबुरी में मदरसा मदर हलीमा एकेडमी का भी निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी प्राप्त की।

Chandauli:मूर्ति स्थापना व पूजा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान में मंगलवार को चकिया पुलिस ने मूर्ति स्थापना व पूजा के नाम अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार 151 में चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कुण्डा हेमैया के पास नौगढ़ चकिया- राजमार्ग पर रस्सी लगाकर अवैध रूप से वाहनो को रोककर तीन युवक चन्दा मांग रहे थे। जिससे आने जाने वाले लोगो मे काफी परेशानी उत्पन्न हो रहा थी। तथा लोगो से चंदा न देने पर तू-तू मैं-मैं पर उतारू हो रहे थे। जिनके सूचना पर पुलिस ने उक्त युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और 151में मुकदमा पंजीकृत कर चालान दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति एसएसआई धर्मेंद्र शर्मा, राहुल कुमार,मौजूद रहे।

युवाओं को नौकरी और रोजगार के नाम पर ठग रही BJP सरकार: MLA Prabhu Narayan Singh Yadav

गोहदा विशुनपुरा में सपा के PDA की सभा को सम्बोधित करते MLA PRABHU NARAYAN SINGH YADAV
गोहदा विशुनपुरा में सपा के PDA की सभा को सम्बोधित करते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

Sakaldiha: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोक सभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह की घोषणा किये जाने के बाद सपा के लोग पूरी तरह लोकसभा चुनावी मूड में है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा सकलडीहा विधानसभा के गोहदा विशुनपुरा गांव में पीडीए की सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सपा के नवनियुक्त पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं केा लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूर्ण रूप से जुट जाने का आवाहन किया।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को दस साल में युवाओं को रोजगार और उद्योग लगाने की याद नहीं आया। लोकसभा चुनाव आ गया है तो भर्ती और औधोगिक विकास की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी मना रहे है। पुलिस की परीक्षा का पर्चा लिक होगया। किसान सड़क पर आन्दोलन कर रहे है। महिलाये सुरक्षित नही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। आरक्षण समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है। आज अग्नीवीरों को शहीद का दर्जा तक नहीं मिल रहा है। अंत में नवनियुक्त छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, संजय सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल सिंह यादव, अनिल चौहान, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, पुत्तुल,शोभनाथ यादव,केशव राजभर, राजनाथ शर्मा, शशिकांत भारती, बालचरण यादव,चन्द्रमा राजभर, साजिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Dhanapur: सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Dhanapur: सांसद खेल स्पर्धा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को अमर वीर इण्टर कालेज के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सैयदराजा सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा निखारने के लिए ग्रामीण स्तर की तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहूंगा। उनकी प्रतिभा और खेल को निखारने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर चलाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह।
सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कमलेश प्रथम और बालिका वर्ग में पलक यादव को प्रथम स्थान। 200 मीटर के बालक वर्ग में विशाल राय प्रथम और बालिका वर्ग में पलक यादव प्रथम। चार सौ मीटर बालक वर्ग में बालेश्वर बिंद प्रथम और बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम।आठ सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग ने बालेश्वर बिंद प्रथम और बालिका वर्ग सोनी कुमारी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। वालीबाल बालक वर्ग में जनौली विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में बसगांवा की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में देउवापुर और बालिका वर्ग में बसगांवा की टीम विजेता रही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, जितेंद्र पांडेय, कमलाकांत मिश्र, दयाल सरन श्रीवास्तव, हृदय नारायण तिवारी, सत्यवान मौर्या, सौरभ सिंह, राजन यादव, रजनीश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Chandauli:गणपति स्कूल के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में बिखेरा जलवा, लोगो हुए मंत्रमुग्ध


चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के बिसौरी गांव में स्थित गणपति पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। इस दौरान बच्चों ने स्टेज पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक मंच कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।


मुख्यातिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। और यही बच्चे देश व विदेश में अपना नाम रौशन करते हैं। संजय सिंह बबलू ने कहा कि बच्चे को पढ़ाई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेल कूद में भी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेना करना चाहिए। जिसे तन और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है।

मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, स्कूल के संस्थापक भुनेश्वर सिंह,शिवा जी सिंह,प्रभुनारायण सिंह, जगत तिवारी,रिंटू सिंह,ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र पांडेय,अभिमन्यु सिंह, धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को फंक्शन कहना राहुल गांधी का संस्कारविहीन बयानः सुशील सिंह


चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने 16 फरवरी को सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राहुल गांधी ने अयोध्या में सम्पन्न हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए फंक्शन और शो जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट है। श्री सिंह बिछियां स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे बड़ी पार्टी के बड़े नेता होने के बावजूद संस्कारविहीन बयान देने का काम किया है। 70 साल में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बर्बाद करने का काम किया है। बनारस में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर-हर महादेव का नारा लगा रहे थे तो राहुल गांधी खामोश थे। उन्होंने एक बार फिर इस उद्घोष को नहीं दोहराया। इससे साफ पता चलता है कि इनकी हिन्दू धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है। चंदौली लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कमल खिलाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। भाजपा यदि मुझे उम्मीदवार के रूप में जिम्मेदारी सौंपती है तो उनके विश्वास को कायम रखने का काम अंतिम दम तक होगा। कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी हम सभी एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। कहा कि प्रदेश में इस बार 80 की 80 सीटें भाजपा जीतने की स्थिति में है। भाजपा एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के रण को जीतने की तैयारी में है।

Court Order: गनर से छिनाछपटी के मामले में दो आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत!

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्रीअधिवक्ता झन्मेजय सिंह।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्रीअधिवक्ता झन्मेजय सिंह।

अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से की पैरवी

Chandauli News: पुलिस आरक्षी अमित कुमार चौरसिया से असलहा छिनने का प्रयास करने व सरकारी काम में बाधा के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत को स्पेशल कोर्ट एससी/एसटी एक्ट की अदालत ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो-दो प्रतिभू पर अग्रिम जमानत दी है। उक्त मामले में बचाव पक्ष की ओर से डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कोर्ट के समक्ष तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।
उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट को अवगत कराया है कि इस मामले में जिला जेल में निरूद्ध दो आरोपियों राजेश सिंह व संतोष सिंह की जमानत को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पहले ही स्वीकार कर चुकी है। आरोपी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह व अभिषेक सिंह का चंदौली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-31/2024 से कोई वास्ता नहीं है। उन्हें मनगढंत कथानक के आधार पर फंसाया गया है। आरोपियों का पूर्व का कोई दोषसिद्ध आपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने समान प्रकृति के रूलिंग का हवाला देते हुए कोर्ट से आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार किए जाने का आग्रह किया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अनुराग शर्मा ने अभियोजन व बचाव पक्ष के तर्क सुनने व पत्रावलियों के अवलोकन के बाद आरोपी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह व अभिषेक सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने अपने आदेश में उल्लिखित किया कि आरोपी न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे। साथ ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मामले से जुड़े किसी व्यक्ति को प्रेरित व प्रभावित नहीं करेंगे। अरोपित अपराध के समान ऐसे किसी अन्य अपराध में संलिप्त नहीं होंगे। साथ ही केस के विचारण में सहयोग प्रदान करेंगे।

Chandauli जिले के सभी Police Station पर लगाए जाएं दिव्यांग कानून 2016 के पोस्टर

नियामताबाद(Chandauli): नियमताबाद पोखरा के पास सोमवार की पांच सूत्रीय मांग को लेकर दिव्यांगजनों ने बैठक की। पूर्वांचल अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांग पूर्वांचल अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक की गई है।

Ajay Bahadur Singh ने कहा कि हर दिव्यांग जनों को पेंशन 1000 से बढ़कर 3000 माह कर दिया जाए। दिव्यांग कानून 2016 के तहत जिले के हर थाने में एक पोस्टर लगा हो जिससे पढ़कर दिव्यांगजनों अपना अधिकार जान सके। हर दिव्यांग जनों को आवास सुविधा उपलब्ध हो, जिससे उनको समाधान दिवस पर भटकना न पड़े। दिव्यांगों को रोजगार व कोटे की दुकान ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हो, जिले में दिव्यांग के लिए मेडिकल पर दवा फ्री हो। कहा कि अगर इन पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। दिव्यांग जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द पांच सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक दिया जाएगा, अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आगामी दिनों में वह विरोध प्रदर्शनों को जिले में तेज करेंगे। इस मौके पर दिव्यांग श्यामलाल, पारस, रामलाल, राधेश्याम, अजय, राजाराम, श्यामलाल रामपुर, राकेश कुमार, ठाकुर प्रसाद चंद्रशेखर रामाशीष राजन आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
45 %
5.1kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights