26.2 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 259

Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत

Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर।
हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर।

Naugarh के गोडटुटवा गांव के पास हुए हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

नौगढ़(Chandauli): थाना क्षेत्र के गोडटुटवा गांव के समीप सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों को पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल चकिया में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे चकिया विधायक।
Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे चकिया विधायक।

बताया जा रहा है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के जमसोती व हिनौत घाट के निवासी मजदूरों का एक दल मजदूरी के लिए नौगढ़ क्षेत्र के औरवाटाड मार्ग के जंगल में वन विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे झाड़ी कटान का कार्य करने के लिए गए हुए थे। सोमवार की शाम दो दर्जन मजदूर काम से वापस ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी बीच नौगढ़-चकिया मार्ग पर गोडटुटवा गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार मजदूर जमसोती गांव निवासी बसंत कोल 50 वर्ष हिनौत घाट निवासी 22 वर्षीय अजस कोल मजदूर की मौत हो गई, जबकी ट्रैक्टर पर सवार प्यारे, श्याम, छब्बी, गोविंद, रामप्रकाश, छोटू, अतीश, शिव प्रसाद, रामदेव, धर्मेंद्र, हीरालाल घायल हो गए। जिनका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की जानकारी होते जमसोती व हिनौत घाट गांव में कोहराम मच गया और मजदूरों के परिवार के लोग चकिया जिला अस्पताल पर जमा हो गए। दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चकिया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान विधायक ने घायलों के समुचित दवा-ईलाज कराने का चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया।

GRP ने हवाला के चालीस लाख नकदी के साथ एक को किया गिरफ्तार


डीडीयू नगर(Chandauli)। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी। जीआरपी के सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने वार्ता कहीं।
सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैंग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 40 लाख रुपये मिला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रचंद्र शर्मा निवासी तेजरासर बिकानेर हाल पता एग्जीविशन रोड गांधी मैदान के पास पटना बिहार बताया। वह रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि यह पैसा हवाला कारोबार का है। इसे दिलदारनगर से पटना ले जाना था। जीआरपी ने रुपये बरामद कर इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

PDA जन पंचायत: भाजपा सरकार की गारंटी झूठ का पुलिंदा सपा नेता Manoj Singh W ने देवकली में पीडीए जन पंचायत में सरकार को घेरा


चन्दौलीचंदौली। राष्ट्रीय नेतृत्व व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को देवकली गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पीडीए जन पंचायत में पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार की गारंटी को झूठ का पुलिंदा करार दिया। कहा कि ये लोग जनहित में काम करने की बजाय धर्म पर राजनीति करने का काम कर रहे है। ऐसे में इन लोगों से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

देवकली में सभा को सम्बोधित करते मनोज सिंह डब्लू


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के देवकली गांव में 107 लोगों को लोहिया आवास दिलाकर उन गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा किया गया। उक्त योजना के तहत जो आवास बने हैं वह अपने आप में एक उम्दा नजीर हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी गरीबों को दिसंबर 2022 तक आवास योजना से आच्छादित करने का दावा किया था, जो आज भी अधूरा है। पांच किलो अनाज देने की गारंटी देने वाली सरकार ने कोटे की दुकानों से चीनी और केरोसिन तेल को गायब कर दिया। डबल इंजन की सरकार की नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर है। पहले गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिला करते थे तो उस वक्त महंगाई डायन थी, लेकिन आज वही गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है लेकिन आज महंगाई डायन नहीं रही, अब वह मौसी बन गई है। कहा कि आज भाजपा सरकार भगवान को लाने की बातें कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ धर्म की राजनीति करना जानते हैं। लेकिन सपा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक के कल्याण के उद्देश्य से राजनीति कर रही है और पीडीए के इस मंच पर जुड़े इस वर्ग के लोग ही हम सभी के लिए देवतुल्य हैं। इस अवसर पर मनोज सिंह काका, हनुमान राम, दयाराम यादव, राम जन्म यादव, गुल्लू गौतम, राजाज्ञा यादव, इंद्रजीत, जय प्रकाश पाल, शिवनारायण बिंद, रामू बिंद, पारसनाथ बिंद, बृजेश यादव, अशोक बिंद, विजय बिंद आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:आजादी के बाद आज इस गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर,मुगलसराय विधायक ने जनता के हाथों कराया उद्धाटन

Chandauli,चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरठा गांव में लगे 63 केवीके के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया इससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। और गरीबो के हित में काम कर रही है। आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश अपराध मुक्त, भयमुक्त, होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग गरीब, किसान दलितों पिछड़ों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जनमेजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने बरठा गांव में ट्रांसफर नही लगाया। इससे लोगो को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीणों को सिचाईं के लिए होता था। लेकिन विधायक के प्रयास से गांव ने लगे नए ट्रांसफार्मर से लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। इस दैरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव, धन्नजय सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, बृजेश सिंह,संजय सिंह,गजराज सिंह, रिंजु पासवान,सरोज पासवान,प्रदीप यादव, दया बियार, बिहारी बियार, विक्की यादव, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:आजादी के बाद आज इस गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर,मुगलसराय विधायक ने जनता के हाथों कराया उद्धाटन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरठा गांव में लगे 63 केवीके के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया इससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। और गरीबो के हित में काम कर रही है। आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश अपराध मुक्त, भयमुक्त, होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग गरीब, किसान दलितों पिछड़ों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जनमेजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने बरठा गांव में ट्रांसफर नही लगाया। इससे लोगो को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीणों को सिचाईं के लिए होता था। लेकिन विधायक के प्रयास से गांव ने लगे नए ट्रांसफार्मर से लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। इस दैरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव, धन्नजय सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, बृजेश सिंह,संजय सिंह,गजराज सिंह, रिंजु पासवान,सरोज पासवान,प्रदीप यादव, दया बियार, बिहारी बियार, विक्की यादव, आदि मौजूद रहे।


Blood Donate: रक्तदान कर दूसरों की बचाए जान

Blood Donate: सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू।
सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू।

सदर कोतवाली परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर
एसपी ने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौशला प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chandauli News: सदर कोतवाली परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें सदर सर्किल और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी डा. अनिल कुमार ने रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों का हौशला बढ़ाया और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया। कहा कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद को जीवन प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में समाज के सभी लोगों के ऐसे नेक कार्य करने के लिए आगे बढ़कर सभागिता करनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने हर माह में अलग-अलग सर्किल में रक्तदान शिविर आयोजित करने का फरमान जारी किया हैं। इससे पहले पीडीडीयू नगर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। वहीं रविवार को सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस लाइन, सदर, सैयदराजा, महिला थाना तथा कंदवा थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डा. अनिल कुमार ने किया। एसपी ने बताया कि रक्तदान करना बहुत ही नेक कार्य हैं। ऐसा कर के हम किसी को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। इसी को लेकर जिले में तैनात पुलिस कर्मियों ने रक्तदान करने का फैसला किया। उनके द्वारा किया गया पहल काफी सराहनीय हैं। इस मुहिम में समाज के सभी वर्गाे के लोगों को जुड़ने की जरूरत हैं। इस दौरान सीओ राजेश राय, सीओ रघुराज, निरीक्षक गगनराज सिंह, सत्यनारायण मिश्रा, रूपनारायन सिंह, अमित मिश्रा, सूरज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

PDA जन पंचायत: 5 किलो राशन देकर जनता को गुमराह कर रही सरकार

PDA जन पंचायत
PDA जन पंचायत

नियामताबाद(Chandauli): समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा PDA जन पंचायत का आयोजन अलीनगर स्थित श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एसपी पटेल द्वारा आह्वान किया गया कि गांव-गांव पहुंचकर चौपाल के माध्यम से लोगों को सपा के नीतियों को बताने का काम करें।
 एसपी पटेल ने कहा कि इस समय किसान, महिलाएं, बेरोजगार, शिक्षक सहित सभी का हक और अधिकार छीनने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। यूरिया खाद की बोरी 50 किलो की जगह 40 किलो कर दी गई। रेट में कोई कटौती नहीं की गई। इसके अलावा किसानो का एक बीघा खेती करने में 8 हजार लागत बढ़ गई है। जिससे किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है। संविदा पर नौकरियां दी जा रही है। शिक्षकों को हटाया जा रहा है। सिर्फ रेलवे में 10 से 12 लाख पद खाली है। लेकिन भरने के जगह ठेके पर काम दिया जा रहा है। हमें इतना मजबूर किया जा रहा है कि आने वाली पीढ़ी हमारी शिक्षा से वंचित हो जाए।  

हमारे एक बच्चे पर भी 1 लाख 40 हजार कर्ज है, लेकिन 5 किलो राशन के माध्यम से भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव बूथ बूथ पहुंचकर इस निकम्मी सरकार के झूठे फरेब वादे के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा, प्रदेश सचिव संजय प्रियदर्शी ,संजय यादव, राधेश्याम ,प्रमोद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेम प्रकाश ,संजय मौर्या ,अमित कुमार ,दिनेश कुमार ,हर्षित कुमार, इंद्रजीत शर्मा ,रामनाथ यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:गांवों में क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में युवाओं की प्रतिभाएं तोड़ रही दम: डॉ. विवेक सिंह


चहनियां। जय महाकाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में चल रही कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को हरधन की टीम ने महमदपुर जमालपुर की टीम को 48 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान मुख्य अतिथि हरिओम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के निदेशक डॉ. विवेक सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।


मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हरधन की टीम ने निर्धारित 17 ओवरों में 148 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए महमदपुर जमालपुर की टीम मात्र 100 रन में ही सिमट गई। इस प्रकार हरधन की टीम 48 रनों से फाइनल मुकाबला जीत गई। 48 रन और 04 विकेट लेकर हरधन की टीम के आयुष मैन ऑफ द मैच बने डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि आज युवा खेल को कैरियर के रूप में अपना कर देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। खेल को खेल भावना से खेलने से ही खेलों का विकास होता है। ग्रामीण युवाओं के खिलाड़ियों में बहुत ऊर्जा है। बस इन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की जरूरत है। कहा कि गांवों में क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में युवाओं की प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। खिलाड़ियों को उचित संसाधन और सहयोग मिले तो ये अपने जिले प्रदेश का नाम रौशन कर सकते हैं।

नगवां चोचकपुर में गंगा नदी पर पक्कापुल एवं धानापुर में तहसील बनाने की मांग को लेकर फूटा गुस्सा



0
0

Chandauli,धानापुर। नगवां- चोचकपुर में गंगा नदी पर पक्कापुल और धानापुर में तहसील निर्माण की मांग को लेकर धानापुर विकास मंच (डीवीएम) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीतापोखरी बाजार में चार घंटे तक धरना दिया। वक्ताओं ने सांसद एव विधायक पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया।
यहां हुई सभा में डीवीएम संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि बीते विधान सभा चुनाव के दौरान अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर के मैदान में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर में तहसील बनाने की घोषणा किया था। उसके बाद सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मांग का समर्थन किया था। विधायक सुशील सिंह ने भी मुख्यमंत्री से वार्ता किया और उन्हें इस मांग के समर्थन में पत्र लिखकर अवगत कराया। किंतु अब सांसद के ही कारिंदे तहसील और पुल का विरोध कर रहे हैं। इसलिए डीवीएम अब गांव गांव मे, लोगो को जागरूक करेगी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर में पक्कापुल बने बिना डीवीएम कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने धानापुर तहसील निर्माण के लिए महाईच एवं बरह परगने का पुनर्गठन की मांग दोहराई। प्रातः 11 बजे आरंभ हुआ धरना दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ। धरना एवं सभा मे किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, बाबू हरबंश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, नियामुल खान, महेंद्र यादव, राजू खान, साहब सिंह यादव, राजन सिंह, राम किशुन सिंह, घनश्याम पांडेय, श्यामलाल, प्यारेलाल गोंड़, सुनील यादव आदि अन्य ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शेषनाथ यादव एवं संचालन प्रभात सिंह ने किया।

मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने प्रशासन को 5 विकेट से हराया,

उप जिलाधिकारी ने कहा- स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी
Chandauli, चकिया। प्रशासन व पत्रकारों के बीचमैत्री क्रिकेट मैच रविवार की सुबह हुआ। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुए मैच में पत्रकारों की टीम ने प्रशासन को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रशासन की ओर से ओपनर बल्लेबाज दूसरे ही ओवर में आउट हो गए जबकि पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष4 रन के स्कोर पर नाबाद खड़े रहे प्रशासन की टीम 9 विकेट खोकर 12 ओवर में कुल 65 रन का लक्ष्य रखा। इस पर पत्रकारों की टीम ने महज 9 वें ओवर में ही66 रन बनाकर विजयी हुए। प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में कुल 65 रन जिसमें सबसे अधिक सत्य प्रकाश ने 13 रन और अरुण गिरी ने 9 रन बनाएं वही प्रवेश ने चार विकेट झटके वही पत्रकार की टीम ओपनर बल्लेबाज गौरव श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा ने शुरुआत में ही छक्के चौकों की बरसात कर प्रशासन की कमर तोड़ दी जिसमें गौरव श्रीवास्तव ने 24 रन की शानदार पाली खेली वही पत्रकार टीम गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इबरार अली ने 3 विकेट झटके। वैभव मिश्रा और मोहन पांडेय नॉट आउट रहे।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ ही मैन ऑफ द मैच गौरव श्रीवास्तव बेस्ट बॉलर इबरार को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।


इस दौरान मुख्य रूप से सीओ आशुतोष, तहसीलदार सुरेश चंद्र, नायब तहसीलदार राजाराम, थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति, कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र पटेल वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद राय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लोकेश पांडेय, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद राय, विक्की पांडे बैजनाथ प्रसाद राय, इंजीनियर सूचित सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप जायसवाल अमित जायसवाल,चंदन सेठ धर्मेंद्र जायसवाल दीपू तिवारी सहित तमाम पत्रकार व प्रशासन के लोग मौजूद रहे। कमेंट्री अमजद ने किया।

Chandauli
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
34 %
2.1kmh
0 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights