29.9 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 261

कमजोर तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्वः राकेश रत्न तिवारी


सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह में ली शपथ
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ, विशिष्ट अतिथि प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा अतिथियों द्वारा महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार को शपथ दिलाई।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने नई जिम्मेदारी व नए दायित्व के लिए चंदौली के अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि अधिवक्ता हित मेरी प्राथमिकता में होगी। चंदौली कचहरी प्रांगण में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की पहल की जाएगी। प्रयास होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधूरे विकास कार्यों व सुविधाओं के विस्तार व विकास की दिशा में काम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने में अधिवक्ता साथियों के प्रस्तावों, सुझावों व विचारों के अनुरूप आंदोलन करना पड़े तो उसके लिए भी सिविल बार एसोसिएशन तैयार रहेगा। कहा कि समाज के कमजोर, अशक्त व गरीब तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्व है जिसके हम सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। विधि-व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं ने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। उम्मीद है आगामी 2024 में भी चंदौली के अधिवक्ता अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, कपिल देव सिंह, राजेश कुमार, गौरव, श्रीनिवास पांडेय, अमित सिंह, राहुल सिंह, नन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.नारायण मूर्ति ओझा ने किया।

कमजोर तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्वः राकेश रत्न तिवारी


सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह में ली शपथ
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ, विशिष्ट अतिथि प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा अतिथियों द्वारा महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार को शपथ दिलाई।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने नई जिम्मेदारी व नए दायित्व के लिए चंदौली के अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि अधिवक्ता हित मेरी प्राथमिकता में होगी। चंदौली कचहरी प्रांगण में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की पहल की जाएगी। प्रयास होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधूरे विकास कार्यों व सुविधाओं के विस्तार व विकास की दिशा में काम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने में अधिवक्ता साथियों के प्रस्तावों, सुझावों व विचारों के अनुरूप आंदोलन करना पड़े तो उसके लिए भी सिविल बार एसोसिएशन तैयार रहेगा।

कहा कि समाज के कमजोर, अशक्त व गरीब तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्व है जिसके हम सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। विधि-व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं ने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। उम्मीद है आगामी 2024 में भी चंदौली के अधिवक्ता अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, कपिल देव सिंह, राजेश कुमार, गौरव, श्रीनिवास पांडेय, अमित सिंह, राहुल सिंह, नन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.नारायण मूर्ति ओझा ने किया।

DRM ने चार घंटे के निरीक्षण में DDU Nagar Station का चप्पा चप्पा छान मारा

DDU Nagar रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम।
DDU Nagar रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम।

DDU Nagar(Chandauli): डीडीयू स्टेशन की सूरत बदली नजर आएगी। इसके पुर्नविकास की रूप रेखा तैयार हो गई है। बस स्टैंड के समीप स्टेशन पर जाने के लिए तीसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वहीं दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया जाएगा। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने इंजीनियरिंग, वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चार घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। इस दौरान यात्रियों की सुगमता, सुविधा और सुरक्षा पर जोर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे डीडीयू स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड पहुंच कर यहां बनने वाले स्टेशन गेट, रोड आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं नक्शा के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को परखा। इस दौरान आरआरआई तक कर्मचारियों की पहुंच, वहां आम लोगों का आगमन रोकने व अन्य विकास कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने पार्सल कार्यालय, रिटायरिंग रूम, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म संख्या एक और दो, तीन और चार पर स्थित सभी कार्यालयों में पहुंच कर बारिकी से देखा। अन्य प्लेटफॉर्मों पर एक छोर से दूसरे छोर तक मौजूद यात्री प्रतीक्षालय, खानपान व्यवस्था, पेय जल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। सभी कार्यालयों एवं कक्षों का सघन निरीक्षण किया। रिटायरिंग रूम के उपर आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। जवानों को जमीन पर सोता देखकर उन्हें बेड मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने फुटओवर ब्रिज से दक्षिणी प्रवेश द्वार पर पहुंच कर यहां टिकट काउंटर आदि को देखा। यहां भी इंजीनिरिंग विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर यहां होने वाले निर्माण आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, सुरक्षा के विशेष उपाय और सुरक्षा, साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, डीएन हेड क्वार्टर पी तिवारी, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, सीएचआई अभिषेक यादव, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत व जीआरपी के लोग मौजूद रहे।

Republic Day 2024: एसपी ने पुलिस परेड के रिहर्सल का लिया जायजा

Republic Day 2024 के मद्देनजर पुलिस परेड का जायजा लेते एसपी डा. अनिल कुमार।
Republic Day 2024 के मद्देनजर पुलिस परेड का जायजा लेते एसपी डा. अनिल कुमार।

Chandauli News: Republic Day 2024 पर आयोजित होने वाले समारोह के मद्देनजर जनपद पुलिस इन दिनों कड़ाके की ठंड के बावजूद परेड की रिहर्सल में पसीना बहा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एसपी डा. अनिल कुमार ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के ग्राउंड पहुंचकर फुल ड्रेस ग्राउंड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर के रूप में रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा किया गया।
विदित हो कि गणतंत्र दिवस की परेड में कुल 06 टोलिया सहित पैंथर दस्ता (मोटरसाइकिल), रेडियो संचार प्रणाली दस्ता, बुलेटप्रूफ दस्ता, यूपी-112, फील्ड यूनिट, बज्र वाहन, फायर सर्विस, एसओजी टीम, डाग स्क्वॉड, एंटी रोमियों दस्ता, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग को शामिल किया गया है। परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर के रूप में सीओ सकलडीहा रघुराज, द्वितीय कमांडर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक राधाकृष्ण यादव द्वारा परेड की कमान संभाली गई। सभी टोलियों व दस्तों ने जोश और जुनून के साथ पूर्वाभ्याास में हिस्सा लिया। परेड के दौरान सभी टोलिया पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति के जज्बे के साथ मंच से गुजर कर परेड एलाइमेंट पर खडी हुईं। तत्पश्चात एसपी डा.अनिल कुमार द्वारा कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज ग्राऊंड में समस्या पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।

जल्द ही आकांक्षी से विकसित जनपद बनेगा Chandauli: रमेश जायसवाल

नियामताबाद में यूपी दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते विधायक व डीएम।
नियामताबाद में यूपी दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते विधायक व डीएम।

जिला प्रशासन ने धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश दिवस

चंदौली(Chandauli News): UP DIWAS का डीपीआरसी नियामताबाद में बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यूपी आज कई मायनों में उभरता हुआ प्रदेश है। समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। हम सभी के सामूहिक प्रयास से जल्द ही उत्तर प्रदेश आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनेगा। पूर्व में उत्तर प्रदेश आधारभूत संरचना एवं शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे था परंतु आज की तारीख में बड़े बड़े उद्योपति यहां निवेश के लिए लालायित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक पूरे देश को विकसित बनाने के संकल्प को हमलोग मिलकर पूरा करेंगे। इस क्रम में यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज यूपी देश की राजनीति की दिशा दशा तय करता है और आज हम लोग सबसे बड़े प्रांत के लोग हैं। ये हम लोगों के लिए एक गौरव की बात है। कहा कि यूपी को आगे ले जाने में सभी जन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और मिलकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें जिससे यूपी को विकसित प्रदेश बनाया जा सके।

UP Diwas, Chandauli

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि पहले यूपी की गिनती उत्तम प्रदेश के रूप में हो रही है। जल्द ही हम सब लोग मिलकर इसे उत्कृष्ट प्रदेश के रूप में स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में यहां बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। विभिन्न सूचकांकों में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार अच्छी होती जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए रखने के लिए नियम कानूनों के पालन करने की अपील की। विधायक रमेश जायसवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्रों को लैपटाप वितरण किया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकार श्रीराम यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्कूली छात्राओं ने भी सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से सभी का मन मोहा। अंत में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्या, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

PDA जन पंचायत के जरिए लोकसभा 2024 में जीत का बिगुल फूंकेगी सपाः Manoj Singh W

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli): कड़ाके की इस ठंड में समाजवादी पार्टी बुधवार को पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों के न्याय के लिए सक्रिय नजर आयी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में आयोजित होने पीडीए पखवारा को लेकर कमालपुर के बभनियांव पोखरे पर सैयदराजा विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों संग बैठक की। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने सेक्टर प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को पीडीए जन पंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी की नीति-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पीडीए पखवारा आयोजित करने की तिथियों पर मंत्रणा करते हुए पदाधिकारियों को उसे सफल बनाने का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही सपाइयों ने पिछड़ों, दलितों व शोषितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले कर्पूरी ठाकुर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी 26 जनवरी से जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पखवारा आयोजित करने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के ऊपर किए जा रहे पक्षपात, शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पीडीए जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू कराना समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में उल्लेखित सामाजिक न्याय की अवधारणा को सशक्त करने के लिए पीडीए जन पंचायतें कराई जाएगी।

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

Manoj Singh W ने बताया कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में 27 जनवरी को सीता पोखरी, 28 को सोनहुली, 29 को पिपरी, 30 जनौली, 31 को अवही, एक फरवरी शहीदगांव, दो फरवरी तुलसीआश्रम, तीन फरवरी को ककरैत, चार फरवरी को नेवादा, पांच फरवरी को अमड़ा, छह फरवरी धीना में पीडीए जन पंचायत का आयोजन होगा, जिसे सम्पन्न कराने हेतु जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ब्लाक प्रभारी, नगर अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष आदि को साथ लेकर लोकसभा चुनाव में जीत कका बिगुल फूंका जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मुन्नीलाल मौर्य, संतोष उपायाय, दयाराम यादव, नन्दकुमार राय, बृजेश गोंड, मैनेजर गोंड, राजनाथ बिंद आदि उपस्थित रहे।

Crime: गांजे के साथ पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को पकड़ा

क्राइम
क्राइम

चंदौली(Chandauli): थाना प्रभारी कोतवाली गगन राज सिंह व उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजा लेकर जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महिला पुलिस के साथ मझवार रेलवे स्टेशन के पास से स्कूटी सवार महिला को रुकने का इशारा किया गया। इस उक्त स्कूटी सवार महिला भागने लगी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया। महिला के स्कूटी के बीच में रखी प्लास्टिक की बोरी से 07.10 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा का पैकेट बनाकर ग्राहकों में सप्लाई करती है। पुलिस की नजर से बचने के लिए स्कूटी का सहारा लेती है। पुलिस ने पकड़ी गयी महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। पकड़ी गयी महिला अमरावती कमला नगर चंदौली की निवासी है।

लोकसभा चुनाव 2024: Chandauli के कितने वोटरों को मिलेगा मत डालने का अधिकार‚ जानिए…

Election-2024

Chandauli News: लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया है। सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची भेज भी दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं निर्धारित तिथियों में निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां प्राप्त की गई। साथ ही विभिन्न तिथियों पर विशेष अभियान चलाया गया। कहा कि बीते 13 जनवरी को प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले के चारों विधानसभा मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा और चकिया में कुल 1433404 मतदाता सूची में दर्ज हैं। इसमें पुरूष 772300, महिला 661062 और थर्ड जेंडर 42 हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 4180 है। साथ ही 856 जेंडर रेसियो और 60.54 ईपी रेसियो है।  

हर्षाेल्लास के साथ मनी नेताजी Subhas Chandra Bose की 126वीं जयंती

DDU Nagar में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते कांग्रेसी।
DDU Nagar में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते कांग्रेसी।


डीडीयू नगर(DDU Nagar): अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद चंदौली द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर महासभा के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सुभाषचन्द्र बोस क्रांति को एक नई दिशा दिया। इस अवसर पर देवेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, शुभांशु, श्रेयांश, आकाश श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके सुभाषपार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आंदोलन में जो अग्रणी भूमिका है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। भारत के इतिहास में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना की थी। इस दौरान आंनद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, सतपाल सिंह, नेहाल अख्तर, संजय मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, मोहन गुप्ता, असद एकबाल, मेवालाल पटेल, चन्द्र भूषण श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रहरी, शिवेंद्र लाल चक्रवर्ती, सहदेव जायसवाल आदि लोग कांग्रेसजन उपस्थित थे।

धरोहर एक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को पटेल नगर स्थित संस्था के संस्थापक राकेश श्रीवास्तव के आवास पर सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई स तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, राजेश वर्मा, अमित श्रीवास्तव, कुणाल भारत उपस्थित रहे।

DDU Nagar स्थित रोशनी पब्लिक स्कूल में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते शिक्षक व बच्चे।

हरिशंकरपुर स्थित रोशनी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यायल के प्रबन्धक इक़बाल अहमद राजू एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती अफशां इशरत ने सुभाषचंद्र बोस जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्त्रित्व पर प्रकाश डाला गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नेता जी को अपनी भाषण द्वारा उनके आदर्श एवं देशभक्ति जैसे जज्बे को बच्चों ने सलाम किया और उनके सिद्धान्तों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान रमन गुप्ता, खुर्शीद आलम, अहमद खान, बिजेन्दर त्यागी, निधि विश्वकर्मा, बृजेश मुरारी, साधना कनौजिया, सत्यम यादव, राहत शाहजहां, विजय विश्वकर्मा अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Subhas Chandra Bose के पदचिह्नों पर चलकर कायम करें भाईचाराः अंजनी सिंह

खड़ान में आयोजित गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते अंजनी सिंह।
खड़ान में आयोजित गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते अंजनी सिंह।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खड़ान में गोष्ठी का आयोजित

धानापुर(Dhanapur)। क्षेत्र के खड़ान गांव बिंदपुरवा काली माता मंदिर परिसर में शिवदानी बिंद के नेतृत्व में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के फोटो के आगे दीप जलाकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चकिया, पिपरी, कवई पहाड़पुर, धानापुर, खड़ान सहित आस पास के गांवों से नेता जी के अनुयाइयों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह भी पहुंचे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अंजनी सिंह ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व बड़ा ऊंचा था उन्होंने संपूर्ण भारत राष्ट्र को ही मंदिर मान कर राष्ट्र की जनता को ही राष्ट्र रुपी मंदिर का पुजारी माना था। हम सभी को चहिए कि नेता जी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र में अमन चैन, भाईचारा स्थापित करें और भारत में आपसी एकता एवं भलाई के लिए काम करें। इस अवसर पर मुकर बिंद, जगत बिंद, शिवपाल बिंद, रामचरण बिंद, गणेश बिंद, हनुमान राय, गिरिजा यादव, शिवधारी राजभर उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
24 %
2.8kmh
8 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights