पड़ाव । मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रतनपुर गाँव में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाश ने एक महिला पर चाकू से वार कर उसके गले का मंगलसूत्र छीन फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि रतनपुर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी पल्लवी 21 वर्ष रात में घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने जा रही थी। इसी दौरान घर के बाहर एक नकाबपोश बदमाश ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। घटना में महिला के पेट व हाथ में हल्की चोट आई। वही बदमाश महिला के गले का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। घटना से महिला अचेत होकर सड़क पर गिर गई काफी देर होने के बाद परिजन ने महिला को खोजने बाहर निकले तो वो बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल महिला को पानी का छीटा मारकर किसी तरह होश में लाए। होश में आते ही पल्लवी ने परिजनों से आपबीती बताई परिजनों ने तत्काल 112 कर कॉल कर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर आगे की कार्यवाई में जुट गई। वही घटना को लेकर परिवार के साथ गाँव में भय का माहौल कायम हो गया है। इस बाबत मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नकाबपोश बदमाश ने महिला पर चाकू से वार कर छीना मंगलसूत्र,जांच में जुटी पुलिस
Meeting : सैम्पलिंग के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण
त्यौहारों के मद्देनजर एएसपी ने पुलिस लाइन में व्यापारियों संग की बैठक
Chandauli: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभागार में मौजूद व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसपर एएसपी ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा संबंधी जो भी व्यापारियों की समस्या है निराकरण करने का भरोसा दिया, वहीं अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने होली व ईद पर्व की बधाई दी। साथ ही व्यापारियों को सैम्पलिंग के नाम पर प्रताड़ित न करने की जिला प्रशासन से गुजारिश की। साथ ही आगामी होली और ईद के पर्व में बाज़ारों में भीड़ को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। व्यापारियों के साथ कोई भी दुर्व्यवहार न किया जाए।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि देश के आर्थिक विकास व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में यदि व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाएगा और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा तो व्यापारियों के साथ ही देश की आर्थिक उन्नति धीमी पड़ जाएगी, लिहाजा जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने हेतु उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। कहा कि त्यौहारों पर जनपद के सभी बाजारों में अत्यधिक भीड़ होेगी, जिसे देखते हुए चोरी व उचक्कागिरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के प्रभावी पुलिस गश्त आवश्यक है। वहीं एएसपी ने व्यापारियों से अपील किया कि जिला पुलिस व प्रशासन व्यापारियों के साथ है। इस मौके पर घूरेलाल कन्नौजिया, शीला गुप्ता, मंजू जायसवाल, अर्चना देवी, शीला देवी, अमीय पाण्डेय, आभा चौरसिया मौजूद रही।
Loksabha Election 2024: Fake News public करने से बचे मीडिया
Chandauli: Loksabha Election 2024 के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को लोकभवन स्थित मीडिया सेन्टर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।
UP CEO Navdeep Rinwa ने कहा कि समस्त विज्ञापन एमसीएमसी द्वारा प्रमाणित किये जाने के बाद ही इलेक्ट्रानिक मीडिया पर प्रसारित किए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की तारीख से पेड न्यूज मामलों को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट समाचार पत्रों के एक ही पृृष्ठ पर, प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों की प्रशंसा करते हुए एक के ही चुनाव जीतने की संभावना का दावा संबंधी लेख, ऐसा समाचार जिसमें एक उम्मीदवार को समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिला होना और वह उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतेगा संबंधी प्रकाशित खबर पेड न्यूज की श्रेणी में आयेंगे। पेड न्यूज का प्रकरण सत्यापित होने पर डीएवीपी दरों के आधार पर इसका वास्तविक या अनुमानित व्यय उम्मीदवार के चुनाव व्यय खातों में जोड़ा जायेगा।
कहा कि निर्वाचन के दौरान प्राधिकार पत्र धारित मीडिया प्रतिनिधियों को मतदान एवं मतगणना केन्द्रों में प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने मतदान से संबंधित गोपनीयता बनाए रखने हेतु मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मीडिया केन्द्र स्थापित किए जाएगें। आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व की अवधि में निर्वाचन संबंधी कोई भी प्रचार सामग्री सिनेमा हॉल, टेलीविजन या किसी अन्य विधि से प्रसारित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।
प्रथम चरण के मतदान से लेकर अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति के आधे घंटे बाद तक एक्जिट पोल भी प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक ही प्रत्याशी को प्रोजेक्ट नहीं करना है, बल्कि सभी को समान कवरेज देना है।
Chandauli:आचार संहिता का पालन कराने को सड़क पर उतरे अफसर,45 लग्जरी वाहनो का काटा चालान 20 वाहनो की फाड़ी काली फ़िल्म मचा हड़कंप
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो के कागजातों के अभाव में चालान किया । साथ ही वाहनो के शीशे पर लगे काली फिल्में व चुनावी गाड़ियों पर लगे प्रचार पोस्टर को उतारा।
आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय है। ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में कहीं से भी कोई चुनाव के समय अराजकता फैलाने की कोशिश ना करें। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह मुगलसराय प्रभारी विजय बहादुर सिंह व अलीनगर अलीनगर के संयुक्त टीम द्वारा चकिया तिराहा पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस चेकिग के क्रम में 45 दो पहिया वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाने पर उनका चालान कर दिया गया। विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान तथा सड़क सुरक्षा की अहमियत बताते हुए आगे से वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी । इसी के साथ इस वाहन चेकिग अभियान में इधर से उधर आने व जाने वाले 20 चार पहिया वाहन पर लगी हुई काली फिल्म को हटाने के बाद उन्हें यह सख्त निर्देश दिया गया कि लोकसभा चुनाव में वाहन चालक अपने वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग ना करें। इसके बाद चेकिग अभियान में 10 चार पहिया वाहन पर लगे चुनावी पोस्टर को भी हटाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने अपनी टीम को यह सख्त निर्देश दिया कि सभी वाहनों के डिग्रियों एवं कहां से कहां जा रहे हैं ड्राइवरी लाइसेंस व अन्य कागज का विधिपूर्वक जांच करें यदि इसमें कोई भी कमी पाई जाती है तो इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करें। हुए इस विशेष चेकिग अभियान में जांच को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने हेतु यह विशेष अभियान चल रहा है।
IPC की धारा-302, आने वाले दिनों में कहलाएगी धारा-101
फोटो-08
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित डीएम व पुलिस अधिकारी।
तीनों आपराधिक कानून में बदलाव को लेकर पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित
चंदौली। तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। सरकार द्वारा 24 फरवरी 2024 तीनो नये आपराधिक कानून से जुड़ी अधिसूचना जारी करने के बाद अभियोजन निदेशालय की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक लालचन्द्र प्रसाद गुप्ता ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने व इनमे हुए बदलाव के बारे में चर्चा कि गयी। नए कानून के लागू होने के बाद जो धाराएं अपराध की पहचान बन चुकी थीं, उनमें भी बदलाव होगा। जैसे हत्या के लिए लगाई जाने वाली आईपीसी की धारा-302, अब धारा 101 कहलाएगी।
ठगी के लिए लगाई जाने वाली धारा-420 अब धारा-316 होगी। हत्या के प्रयास के लिए लगाई जाने वाली धारा-307, अब धारा 109 कहलाएगी। वहीं दुष्कर्म के लिए लगाई जाने वाली धारा-376 अब धारा-63 होगी। कहा कि दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर एक कदम है। कार्यशाला में अपराधी को दण्ड एवं पीड़ित को न्याय के विशेष प्रावधानों का उल्लेख है। नए कानून के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। भविष्य में होने वाले बदलाव की जानकारी पर चर्चा और परिचर्चा कर लोगों के बीच इसकी उपयोगिता को बताना होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने कहा कि यह बदलाव भारतीय समाज की आवश्यकता और भावनाओं के अनुरूप है। कानून में संशोधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को प्राथमिकता दी गई है। आतंक और संगठित अपराध के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। वैज्ञानिक और इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के महत्व को नए कानून में स्पष्ट किया गया है।
Naugarh: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ 12 बकरियों की मौत
नौगढ़। दो दिनों से हो रही रूक रूक कर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ व 12 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पेड़ के नीचे मौजूद 20 भेड़ो व बुधवार को धोबही गांव में सौरंगी की 03, राजेन्दर का 01 बकरा, 06 बकरी व भगवानदास की 04 बकरियां मौके पर ही दम तोड़ दी।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी भेड़पालक हीरा पाल व नन्दू पाल परंपरागत भेड़ पालन का कार्य करके गांव गांव जाकर अपनी भेड़ों को चराते है। 03 दिनों पूर्व भेड़ों को चराने के लिए बरबसपुर गांव में लेकर गये थे। दिन में भेड़ों को सीवान में चराकर रात्रि में पेड़ के नीचे बांध कर कुछ दूरी पर स्थित बने मड़ई में सो रहे थे। वहीं धोबही गांव से सटे जंगल में आकाशीय बिजली से चर रही बकरियां मौके पर ही मर गई। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया गया है। प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित पशुपालकों को क्षति पूर्ति दिलाया जाएगा।
लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर का चंदौली में हुआ स्वागत
सात वोट से जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पहुंचे चंदौली
Chandauli: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव गत दिनों लखनऊ प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। जिसमें चंदौली के लेखपाल सुजीत सिकंदर ने प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा और सात वोटों से जीत दर्ज कर चंदौली का नाम रौशन किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर चंदौली के लेखपालों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
विदित हो कि लखनऊ में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश के जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने मत का इस्तेमाल कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। लेखपालों ने अपना बहुमत देकर रामसूरत यादव को प्रदेश अध्यक्ष व सुजीत सिकन्दर को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। सात वोटों से जीत हासिल करने के बाद जब लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदौली पहुंचे तो सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर ने कहा कि चंदौली समेत पूरे प्रदेश के लेखपालों के मुद्दों को मजबूती के साथ शासन स्तर पर उठने व समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा। साथ ही लेखपालों के हक और अधिकारों की मांगों को बुलंद करना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर आनन्द राव, पंकज सिंह, अभय सिंह, शिवम सिंह, सुशील सिंह, फरीद अंसारी, माधुरी पांडेय, अब्दुल समद‚ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Loksabha Election-2024: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दी परीक्षा
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव के दौरान किन किन बिंदुओं पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का क्या अधिकार और कर्तव्य है। इसको लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की परीक्षा तहसील सभागार में कराया गया। इस दौरान 45 मिनट में 20 सवालों के प्रश्नों का हल करना था। जिसमें सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा में शामिल रहे।
संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान क्या मापदंड है। मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट समय समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा किसको देना होगा। यदि मतदान अपरिहार्य कारणों से विलंब से शुरू हुई तो क्या प्रक्रिया अपनाया जाएगा, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को क्या क्या जानकारी रखना आवश्यक है, जोनल मजिस्ट्रेट की क्या जिम्मेदारी है, पोल डे के दिन कौन सी रिपोर्ट आरो को भेजनी है आदि विभिन्न 20 बिंदुओं पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की परीक्षा हुई। परीक्षा 45 मिनट तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह और नायब तहसीलदार अमित सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान सभी मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा दिया। जिसका परिणाम व जांच जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में होगा। इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि परीक्षा परिणाम की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में होगा। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह नायब तहसीलदार अमित सिंह,जोनल मजिस्ट्रेट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय,डॉ. जितेन्द्र बहादुर चौहान,हवलदार सिंह यादव,जितेन्द्र बहादुर चौहान,डा. उज्जवल कांत,श्रीधर त्रिपाठी,डा.अमरदीप गुप्ता,रोशन कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, डा.सनातन राय,दिग्विजयनाथ प्रजापति, शशीभूषण सिंह,डा. राजेन्द्र प्रसाद रजक, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि रहे।
Murder : नशे के आदि पति ने ईंट से पत्नी की सिर कूचकर की हत्या
इलिया। थाना क्षेत्र के सीहर गांव में सोमवार की देर रात पति ने तीन बच्चों की मां निशा 26 वर्ष की उसके पति ने ही ईट से सिर कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताते हैं कि सीहर गांव निवासी इजहार अली उर्फ मुन्ना अपना निजी ऑटो चलाता था। इजहार अली शराब पीने का आदती था, जिसको लेकर पत्नी से प्राय उसका लड़ाई झगड़ा होता रहता था। सोमवार को शाम वह अत्यधिक शराब का सेवन कर घर आया। भोजन के उपरांत दो माह पूर्व खरीदे टोटो का छह हजार किस्त जमा करने हेतु पैसे को लेकर पति-पत्नी में तू-तू, मैं-मैं हुआ। जिस पर इजहार अली ने अपनी पत्नी निशा के गले में दुपट्टा डालकर सीढ़ी के पास पटक दिया और सिर को ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इजहार अली की शादी 2015 में बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी सोबराती के पुत्री निशा से हुई थी। जिनको शबाना 6 वर्ष, तबस्सुन 5 वर्ष,यास एक वर्ष के तीन अबोध बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई जहरूद्दीन ने बहन निशा की हत्या किए जाने की तहरीर देते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराई। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस तत्काल एक्शन लेते हुए रात में ही चकिया थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव मे मौसी के घर से इजहार अली को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि अभियुक्त के खोजबीन के लिए तीन टीम गठित की गयी थी इजहार अली को मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया कर लिया गया है।
BSP News: Chandauli Loksabha से बसपा प्रत्याशी बने सत्येंद्र कुमार मौर्य
बदहाल सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य, व्यवस्था व बेरोजगारी पर लड़ेंगे चुनावः सत्येंद्र मौर्या
बसपा ने सत्येंद्र कुमार मौर्या को बनाया प्रभारी प्रयासी कई पदों पर रहकर बहुजन समाज पार्टी के लिए किया है काम
Chandauli : चंदौली संसदीय क्षेत्र 76 के लिए मुख्यालय स्थित एक लान में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सत्येंद्र कुमार मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया। सत्येंद्र कुमार मौर्या मूल रूप से लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अजगरा विधानसभा के गांव गोसाईपुर मोहाव के निवासी हैं। यहीं नहीं युवा होने के साथ-साथ उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। बसपा के कई पदों पर रहकर बहुजन समाज के लिए काम किया है।
बताते हैं कि PDA का नारा समाजवादी पार्टी दे रही हो, लेकिन उच्च वर्ग से चंदौली संसदीय क्षेत्र के लिए उतारा है। वही बहुजन समाज पार्टी ने पिछड़ा कार्ड खेलकर जनपद की राजनीति के क्षेत्र में माहौल को खड़ा कर दिया है, लेकिन देखना अब यह हो कि यह कितना सफल हो पता है।जहां विधानसभा अजगरा के गांव गोसाईपुर मोहांव निवासी सत्येंद्र कुमार मौर्य को वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र ने प्रत्याशी घोषित किया। तो पूरा कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा हो गया। वे 1995 से बहुजन समाज के लिए कार्यरत थे, लेकिन किसी प्रमुख पद पर रहे हैं, लेकिन बूथ, सेक्टर, भाईचारा समिति जिला संयोजक रूप में काम किया है। परिवार के कई लोग सरकारी नौकरियों मैं है, लेकिन सत्येंद्र कुमार मौर्य सोशल वर्कर हैं। सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बसपा ने जो जिम्मेदारी सौंपा है उसका निर्वहन पूरे निष्ठा के साथ करूंगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा का प्रत्याशी चंदौली के लिए बनाया है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। जिले की बदहाल सड़क शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास नहीं हुआ. भारी उद्योग मंत्री रहते हुए नहीं जिले में युवाओं के लिए कोई लगा उद्योग नहीं लगा सके. बसपा अध्यक्ष मायावती ने चन्दौली को जिला बनाकर विकास किया। उनके विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाएंगे. इस दौरान मंडल प्रभारी बुझारत राजभर मुख्य मंडल प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार, मंडल प्रभारी अवनीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा, छोटू कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार एडवोकेट, आलोक चौहान, जयप्रताप राजभर, प्रदीप पटेल, राजन खान, उमापति, अमरेश कुमार, वेद प्रकाश गौतम, रवि कुमार,फूलचंद्र राम, संतोष भारती, विजय बहादुर, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी बाबू शिवबोध राम ने किया। संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।











