37 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 263

Chandauli:सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश रत्न तिवारी हरेंद्र प्रताप सिंह बने महामंत्री, ठंड व शीतलहर में भी परिणाम के लिए डटे रहे समर्थक


चंदौली।जिला सदर कचहरी में शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ वहीं देर रात मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद निर्वाचन समिति के सदस्यों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया. इस दौरान अध्यक्ष पद पर राकेश रत्न तिवारी 842 मत पाकर निर्वाचित हुए. वहीं महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह 534 मत प्राप्त कर विजयी रहे। देर रात तक परिणाम आने का इंतजार कर रहे समर्थक विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होते ही उत्साहित हो उठे. अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों माला पहनाकर स्वागत किया.

इस दौरान पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे आरम्भ हुई. शुरू में मतदान की गति धीमी रही। लेकिन दोपहर तक मतदान में तेजी आ गई। इसमें कुल 2814 वोटरों के सापेक्ष 1498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद कर दिया। इसके बाद शाम को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन समिति के सदस्यों ने देर शाम तक मतों की गणना पूरी कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया।इसमें अध्यक्ष पद के लिए राकेश रत्न तिवारी को कुल 842 मत प्राप्त हुए. उनके प्रतिद्वंदी डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह को 452 मत प्राप्त हुए.

उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 390 वोटों से परास्त किया. जबकि राजेश दीक्षित को मात्र 186 मत ही प्राप्त हुए. महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह को 534 मत मिले. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गौरव सिंह को 135 मतों से हराया. उन्हें कुल 399 वोट प्राप्त हुए थे. इसके अलावा अन्य प्रतिद्वंदियों रामकृत 359, अनिल कुमार सिंह 120, अरुण कुमार पाण्डेय को 60 मत मिले. इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य को 747 मत प्राप्त हुआ. वहीं प्रतिद्वंदी को 648 मत मिला। प्रत्याशियों के समर्थक ठंड और शीतलहर में भी परिणाम आने के इंतजार में मतगणना स्थल पर डटे रहे. निर्वाचन समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, श्यामसुंदर दुबे, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान और पर्यवेक्षक विनय कुमार सिंह व मदन सिंह ने मतदान कराने के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी करायी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही.

Irrigation Problems: माइनरों की सफाई को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Irrigation Problems: दरियापुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी।
दरियापुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी।

सकलडीहा(Sakaldiha): मूसाखाड़ डिविजन की कई माइनरों की साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति किये जाने को लेकर किसानों में आक्रोश है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। अंत में डीएम से मिलकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पत्रक सौपा। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों केा तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कोरमपूर्ति का आरोप लगाया। समस्या का समाधान नही होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया।
मूसाखाड डिवीजन की दरियापुर, धरहरा, त्रिपाठ, सैदपुरा, कैली, सहरोई, कैथा आदि माईनरों की आधी-अधूरी सफाई होने से किसानों को सिंचाई की समस्या हो रही है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार अनजान बने हुए है। किसानों ने साफ सफाई के नाम पर कोरमपर्ति किये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि हेड से टेल तक माइनरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। विभिन्न माइनरों की जांच कराकर दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को पत्रक सौपा। जिलाधिकारी ने तत्काल समस्या का निस्तारण करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर विरोध जताने वालो में किसान मनोज, सुरेश राम, दरस ,विजय राम, पप्पू, राकेश, अरुण सिंह, रामकृत यादव, कपिल देव यादव, बाबूलाल, अरविंद यादव, राम सिंगर, बनारसी, बासुदेव, हीरा यादव, शिवकुमार राय आदि किसान रहे।

Ram Mandir Pran Pratishtha के पूर्व DDU Nagar Railway Station पर सतर्क दिखी GRP

Ram Mandir Pran Pratishtha: DDU Nagar स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती GRP

GRP के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डीडीयू स्टेशन के सुरक्षा का लिया जायजा

DDU Nagar (Chandauli): अयोध्या में Ram Mandir Pran Pratishtha के पूर्व रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने डीडीयू स्टेशन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था परखा। इस दौरान स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वहीं यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा के बाबत जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को संयुक्त रूप से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होना चाहिए। वहीं यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। वहीं माघ मेला भी शुरु होने वाला है। 25 जनवरी को प्रयागराज में विशेष स्नान है। वहीं गणतंत्र दिवस भी भव्य तरीके से मनाया जाना है। ऐसे में तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना चाहिए। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए स्टेशन पर लगातार गश्त करें। संदिग्धों पर विशेष नजर रखें। इस दौरान यह ध्यान दें कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यात्रियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहें ताकि लोग अच्छा अनुभव करें। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ एसएसपी ने सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म संख्या पांच छह और एक और दो की जांच की। वहीं यात्रियों से वार्ता की और उन्हें सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने यात्रियों को किसी धर्म के प्रति अनावश्यक टिप्पणि न करने, संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कहा कि 22 के बाद अयोध्या के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों में शस्त्र स्कोर्ट ड्यूटी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, निरीक्षक विपिन यादव, अवधेश मिश्र, मुन्नालाल, संदीप कुमार राय, इम्तियाज अहमद, अरुण कुमार, सुशील कुमार, रमाशंकर यादव, हरीश चन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

Congress ने श्रद्धापूर्वक मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि

Young Writer: DDU Nagar में अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।
DDU Nagar में अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।

देश के विभाजन के विरोधी रहे खान अब्दुल गफ्फार खान: आनंद शुक्ला

DDU Nagar (Chandaul): मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में काली महाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान आजादी के लड़ाई के प्रबल पुरोधा थे। उन्हें हिन्दुस्तान से बहुत लगाव था। राष्ट्रपिता बापू के निकटतम सहयोगी रहे। खान अब्दुल गफ्फार खान को सीमांत गांधी के नाम से लोग जानते है। पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि हिंदु-मुस्लिम एकता को जरुरी समझकर उन्होंने गुजरात की जेल में गीता तथा कुरान की कक्षा लगाई। देश के विभाजन के विरोधी गफ्फार खान 1985 के कांग्रेस शताब्दी समारोह के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में दिनेश चन्द्रा, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, नेहाल अख्तर, हम्मीर शाह, दुर्गा जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, मोहम्मद नईम, महेश मंडल, मोहन गुप्ता, फैयाज अंसारी, रमेश सिंह, दीपक गुप्ता, भोला गुप्ता, चंचल जैस, अजय रावत, विनोद कुमार, अलियार गुप्ता, अंकज कुमार, सुनील कुमार, सोनू सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शिक्षकों की कम उपस्थिति पर बीएसए से खफा हुए DM Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

DM Chandauli बोले,  मिशन कायाकल्प के तहत शीघ्र पूरा करें अधूरे कार्य

चंदौली(Chandauli): जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प का कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत चहनियां में विभिन्न इंडिकेटर इनकंप्लीट है इस संबंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। शिक्षकों की उपस्थिति कम होने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों और छात्रों दोनों की उपस्थिति बढ़ाने के कड़े दिशा निर्देश दिया।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य एवं अन्य विभिन्न बिंदुओं को अगली बैठक में शामिल करने के निर्देश दिए। माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बारे में पूछताछ की और अगली मीटिंग से सारी सूचना लेकर आने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में धन की कमी या अन्य किसी तरह की समस्या आने पर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय।खेल के मैदान के संबंध में जिलाधिकारी ने डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालयों में खेल के मैदान अवश्य उपलब्ध होने चाहिए।यदि इस संबंध में समतलीकरण या बाउंड्रीवाल की समस्या है तो उसे नरेगा से कराया जाए। जिलाधिकारी ने डीआईओएस व बीएसए को ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों को ट्रैक करने के संबंध में निर्देशित किया। बैठक के दौरान नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत बच्चों की लर्निंग मैथर्ड इंप्रूव करने के संबंध में अपना प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, उपस्थित रहे।

Civil Bar Association Chandauli : आज मतदान करेंगे 2814 अधिवक्ता

Civil Bar Association Chandauli: कचहरी में चुनाव प्रचार करते सिविल बार के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।
Civil Bar Association Chandauli: कचहरी में चुनाव प्रचार करते सिविल बार के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।

Civil Bar Association वार्षिक चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चंदौली(Chandauli): Civil Bar Association Chandauli के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी देखने को मिली। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। सुबह ही पूरा का पूरा कचहरी परिसर बैनर, होर्डिंग्स आदि प्रचार सामग्री से पट गया। वहीं देर शाम तक अधिवक्ताओं की कचहरी परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। एक तरफ जहां वरिष्ठ समिति चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही, वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मतदाता अधिवक्ताओं को अंतिम क्षण में रिझाने व मनाने का पुरजोर प्रयास करते नजर आए।

Civil Bar Association Chandauli: कचहरी में चुनाव प्रचार करते सिविल बार के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।
Civil Bar Association Chandauli: कचहरी में चुनाव प्रचार करते सिविल बार के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।

विदित हो कि अबकी बार सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष है। अध्यक्ष पद पर राकेश रत्न तिवारी, राजेश दीक्षित व विरेन्द्र सिंह छोटे चुनावी मैदान में है। वहीं महामंत्री पद पर रामकृत, हरेंद्र प्रताप सिंह, गौरव सिंह, अरुण कुमार पांडेय व अनिल कुमार सिंह आपस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लवकुश पटेल व अजय मौर्या के बीच सीधी टक्कर है। मतदान की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को चुनाव प्रचार को लेकर काफी गहमागहमी देखने को मिली। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व उनके समर्थक कचहरी परिसर में भ्रमणशील होकर अपने पक्ष में वोट मांगते नजर आए। वहीं पूरे कचहरी परिसर को बैनर-होर्डिंग्स आदि प्रसार सामग्री से पाट दिया गया था।

वरिष्ठ समिति ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद 2814 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वरिष्ठ समिति के चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि बार 20 जनवरी को होने वाले चुनाव में एसोसिएशन के आजीवन सदस्य 1147 हैं तथा नए सदस्य 1667 हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 2814 अधिवक्ता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव पूर्वान्ह 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। मतगणना 6.00 बजे शाम से प्रारम्भ होकर समाप्ति तक चलेगी। बताया कि चुनाव में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी परिचय पत्र व सीओपी चुनाव में भाग लेने के लिए आवश्यक प्रपत्र होंगे।

विधायक सुशील सिंह की पहल पर लगेगा धानापुर में बृहद स्वास्थ्य शिविर

21 जनवरी दिन रविवार को शिविर का आयोजन

Chandauli। धानापुर विकास खंड परिसर में रविवार को रवीन्द्रनाथ सिंह सेवा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के द्वारा निश्शुल्क बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
इस बाबत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे कार्डियोलॉजी,नाक कान गला,जनरल मेडिसिन,शुगर, पेट रोग, न्यूरो,दांत के साथ स्त्री रोग के मरीजों का इलाज बीएचयू के अनुभवी चिकित्सको द्वारा किया जायेगा। शिविर का आयोजन प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक रहेगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग कठिन से कठिन बीमारियों ग्रसित होने के बाद भी अनुभवी चिकित्सको के पास नही पहुंच पाते जिससे उनको सही इलाज नहीं मिल पाता।इसी को देखते हुए ब्लाक परिसर में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

अक्षत व भभूत नहीं, जनता को जमीन, आवास व रोजगार की जरूरत : अनिल पासवान

Young Writer: बिछियां धरनास्थल पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते भाकपा माले सदस्य।
बिछियां धरनास्थल पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते भाकपा माले सदस्य।

चंदौली(Chandauli): देश व प्रदेश की सरकारें सरकारी धन का दुरुपयोग कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में कर रही हैं, जबकि शंकराचार्य के अनुसार मंदिर का पूरा निर्माण हुए बिना प्राण प्रतिष्ठा करना गलत है, जिससे यह साबित होता है की भाजपा मंदिर निर्माण का माहौल बनाकर 2024 के चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है किंतु विपक्ष मुक्त संसद व संघर्ष मुक्त सड़क की साजिश करने वाली भाजपा को यह समझना होगा की जनता अपने मूलभूत अधिकार जमीन, आवास, रोजगार, सस्ती शिक्षा व सस्ते इलाज के लिए संघर्षरत है। जनता को अक्षत, भभूत नहीं जमीन, आवास, रोजगार, सस्ती शिक्षा व सस्ते इलाज की जरूरत है। उक्त बातें अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर बिछियां धरनास्थल पर आयोजित एकदिवसीय धरने को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कही।

इस दौरान भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव करीब आ रहे हैं। अच्छे दिन, काला धन वापस लाने, हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आयु दोगुनी करने जैसे वादों के जुमला बन जाने के बाद आगामी चुनाव में भाजपा राम के नाम पर वोट मांगने की जगत कर रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का पूरे देश में एक अभूतपूर्व प्रचार चल रहा है। अक्षत, भभूत बांटा जा रहा है। हर एक घर में पांच दीया और अयोध्या में 72 दिनों तक विभिन्न किस्म के आयोजन होने हैं। कहा कि संघ व भाजपा का यह प्रचार 2024 के चुनाव का महाभियान है। लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में राज्य का कोई धर्म नहीं होता। वह निजी मामला होता है लेकिन पूरी सरकारी व्यवस्था राम मंदिर उद्घाटन में झोंक दी गई है।

खेत मजदूर सभा जिला संयोजक रामायण राम में कहा कि चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में पुस्तों से बसे आदिवासियों और ग्रामीणों को उजाड़ा जा रहा है और लखनऊ के अकबरनगर से लेकर लखीमपुर खीरी तक दर्जनों गांवों को खाली करने का फरमान है। अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव किस्मत यादव ने कहा कि महिलाओं पर अभूतपूर्व हिंसा है और उनके अपराधियों को भी खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ का नारा लगाती है और दूसरी तरफ उसकी सरकार महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद बृजभूषण को पूरा संरक्षण देती है, जिससे वह गिरफ्तारी से बचे रहे। उन्नाव रेप मामले में विधायक सेंगर से लेकर नाबालिग से रेप में दुद्धी के विधायक गोंड तक दोष सिद्ध हो चुके हैं, दोनों भाजपा से हैं। बीएचयू आईआईटी गैंगरेप के सभी तीनों आरोपी भी भाजपा से जुड़े हैं। ये घटनाएं भाजपा के चाल चरित्र को उजागर करती है। एकदिवसीय धरने के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सदर चंदौली को सौंपा गया। सभा को सूचित राम, कृष्ण राय, सुनीता, प्रधान शीला देवी, राजू सोनकर, रामबली साहनी ने संबोधित किया। अध्यक्षता नरायण बिंद तथा संचालन रामायण राम ने किया।

Ram Mandir Pran Pratishtha : DM Chandauli ने कलेक्ट्रेट में की साफ-सफाई

Ram Mandir Pran Pratishtha : चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ सफाई करते डीएम चंदौली।
चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ सफाई करते डीएम चंदौली।

चंदौली कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर देखी सफाई व्यवस्था

चंदौली(Chandauli): आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के Ram Mandir Pran Pratishtha होने जा रही है। इस ऐतिहासिक पावन मौके पर तमाम मंदिरों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चलवाकर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
शुक्रवार की सुबह DM Chandauli ने हाथ में झाडू थामी और कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में भूलेख अनुभाग, राजस्व अनुभाग, टेलीफोन कक्ष सहित अन्य पटल की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sakaldiha Bar Association के अध्यक्ष बने अंगद सिंह कुशवाहा

Sakaldiha Bar Association के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगद सिंह कुशवाहा सहित अन्य।
Sakaldiha Bar Association के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगद सिंह कुशवाहा सहित अन्य।

अध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारी

सकलडीहा(Sakaldiha): सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव गुरूवार को देर शाम गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। सकलडीहा बार एसोसिएशन के चुनाव में 186 मत पाकर 17 मतों से अध्यक्ष पद पर अंगद सिंह कुशवाहा चुनाव जीते। वही अध्यक्ष पद पर दूसरे उम्मीदवार कुबेर सिंह को 169 मत प्राप्त कर उपविजेता रहे। इसके अलावा महामंत्री सहित अन्य निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम आते ही अधिवक्ता समर्थक नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को माला फूल से लाद दिया। अध्यक्ष पद पर चुनाव में कांटे की टक्कर रही।

मुख्य चुनाव अधिकारी बुद्धिराम और सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह, जर्नादन मिश्र, सुरेश सिंह यादव व दीनानाथ वर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू कराया गया। सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। कुल  356 मत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंगद सिंह कुशवाहा को 186 मत पड़ा। वही अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार कुबेर सिंह को 169 मत पड़ा। पांच मत दोनों उम्मीदवारों को पड़ा था। इसलिये चुनाव अधिकारी ने पांच मत को अवैध घोषित कर दिया। इस प्रकार अंगद सिंह कुशवाहा 17 मतों से विजयी घोषित किये गये। वही महामंत्री पद पर उमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी और कार्यकारिणी में प्रभुनारायण सिंह, रामदुलार सिंह यादव, मनोज कुमार पांडेय, गिरिश यादव, बलवंत सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, योगेन्द्र मिश्र निर्विरोध चुने गये है।

कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पर किसी ने नामांकन नहीं किया है। चुनाव अधिकारी बुद्धिराम व राजकुमार सिंह और जनार्दन मिश्र ने बताया कि 17 मतों से अंगद सिंह कुशवाहा निर्वाचित घोषित किये गये। शेष अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। इस मौके पर पंकज सिंह, नितिन तिवारी, अशोक मिश्र, जगदीश सिंह, रमाकांत पांडेय, अरूण कुमार, दिनेश सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, भूपेन्द्र नारायण सिंह, रोहित सिंह, शिवकुमार सिंह, अभय वर्मा, अतुल तिवारी, अशोक यादव, अजय रंजन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
37 ° C
37 °
37 °
17 %
3.9kmh
48 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights