24.5 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 264

Blood Donate: रक्तदान कर खुशी की उड़ान ने मनाया स्थापना दिवस

Young Writer : Blood Donate, खुशी की उड़ान

PDDU Nagar: नगर।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन करीब 75 प्रतिशत रक्त ही उपलब्ध हो पाता है, जिसके कारण लगभग 25 लाख यूनिट खून के अभाव में हर साल सैकड़ों मरीज़ों की जान चली जाती है। रक्त की कमी न हो इसीलिए हमेशा जनसेवा में समर्पित रहने वाली संस्था खुशी की उड़ान ने इसका बीड़ा उठाया है।संस्था ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल नगर चंदौली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगा कर संस्था ने अपने वर्षगाँठ के अवसर पर 54 रक्तवीरों के सहायता से रक्तदान कर जीवन को संरक्षित करने का कार्य किया।

Young Writer : Blood Donate, खुशी की उड़ान

मुख्य अतिथि विधायक Ramesh Jaiswal ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” यह कहने वाले नेताजी नही है परन्तु उनके कथनों को आत्मसात कर हम दूसरों के जीवन को आजादी से रखने का प्रयास कर सकते है।खुशी की उड़ान बड़ा ही ईश्वरीय कार्य कर रही है,संस्था को जब भी मेरी आवश्यकता होगी जनता के सेवक होने के नाते मैं मजबूती से खड़ा मिलूंगा।
अपर जनपद न्यायाधीश ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि दुर्भाग्य का विषय यह है कि रक्तदान को लेकर बड़ी भ्रांतियां फैली हुई है जैसे रक्तदान के वजह से कमजोरी होना या शरीर का खून निकल पूरा निकल जाना जबकि सत्यता यह है कि रक्तदाता से एक बार में 350 मि.ली. रक्त लिया जाता है जो शरीर में उपलब्ध रक्त का लगभग 15वां भाग होता है। रक्तदान हमेशा करते रहने चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ विनीत मिश्र ने कहा कि रक्तदान में सिर्फ पहली बार तक ही यह भ्रांतियां होती है,उसके साथ सारी भ्रांतिया ऐसे टूटती है जैसे कि कोई शीशा पत्थर पर गिरने से टूटता है शीशा तभी तक मजबूत है जब तक वह पत्थर से नही मिला रहता है ठीक उसी तरह रक्तदान करते समय हर एक बून्द हर क्षण भ्रांतियो को समाप्त करता है। संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से 4 जिंदगियों को बचाया जा सकता है,4 जिंदगियां 4 परिवारों की मुस्कान जुड़ी होती हैं। ईश्वर के दिये गए जिंदगी में हम किसी के काम आ सकते है तो हमे काम आना चाहिए।

वही सर सुंदरलाल BHU के ब्लड बैंक से आशुतोष सिंह ने कहा कि शरीर में रक्तदान के तत्काल बाद रक्त की प्रतिपूर्ति करने की प्रक्रिया 24 घंटे में प्रारंभ हो जाती है एवं अगले कुछ दिनों में रक्त की प्रतिपूर्ति हो जाती है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव देव जायसवाल,सचिव रितिक कुमार एवं विकास गुप्ता मीडिया हेड सुदीक्षा दुबे, प्रियंका गुप्ता, सुकन्या दुबे, प्रियांशु, सिज्जल, कृतिका, रिंकी,रागिनी,प्रियंका एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुत्तों के झुंड ने किया हमला, कार से टकराकर नीलगाय की मौत

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर सरौली के बीच कुत्तों के झुण्ड द्वारा किये गये हमले से भाग रहा नीलगाय का बच्चा कार से लड़कर घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग व पशु चिकित्सक को जानकारी दी। मौके पर देर से पहुंचे पशु प्रसार अधिकारी सुभाष यादव व पैरावेट अनिल कुमार ने आवश्यक उपचार किया। उपचार के दौरान ही नीलगाय की मौत हो गयी। मौके पर मौजूद वन विभाग के फारेस्टर फिरोज गाँधी ने प्रधान ज्ञानी जैल सिंह व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से गंगा के तलहटी में गढ्ढा खुदवाकर उसे दफ़न करा दिया।

मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा कांवर : Sadhana Singh

चहनियां। ग्राम सभा कांवर स्थित मां महालक्ष्मी महडौरी देवी मंदिर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कांवर गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने का आश्वासन दिया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार गांव में पहुँची साधना सिंह का प्रधान पति गृजेश सिंह व ग्रामीणों ने स्वागत किया। सर्वप्रथम गांव में गंगा किनारे मां महालक्ष्मी महड़ौरी देवी का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि गांव में विकास कराने के लिए महिला प्रधान धीरज सिंह को कई बार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । विकास की जो धारा ग्राम प्रधान द्वारा गांव में दिख रही है वह सराहनीय है। अब इस गांव को और भी मूलभूत सुविधाएं प्रदान किया जायेगा। विकास का जो भी खाका तैयार होगा उसे चुनाव बाद धरातल पर उतारा जायेगा। कहा कि आप लोग भाजपा की सरकार बनाइये। विकास तो वैसे ही आपके दरवाजे आयेगी। अंत मे उन्होंने लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीटों से सरकार बनाने की अपील किया। इस मौके पर प्रधान पति गृजेश सिंह, अतुल सिंह, रामसूरत राम, विजय राम, पनारु राय, जयप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, मोनू निषाद, जितेंद्र निषाद, सतीश गुप्ता, विजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, बेचई राम, इदरीस अली, कपिल देव सिंह, संजीव सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Holi: Chandauli जिले में 1670 स्थानों पर जलेगी होलिका

चंदौली। होली का पर्व होलिका दहन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जलने वाली होलिका की तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित होलिका को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिकाओं का भी चिन्हित किया गया है। वहां पर विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि होली पर्व पर किसी प्रकार की कोई अपनी घटना न होने पाए।

जनपद में 1670 होलिकाओं का स्थापना हुई है। जिला प्रशासन की ओर से 64 संवेदनशील व 25 अतिसंवेदनशील होलिकाओं को चिह्नित किया गया है। इसे लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो इसे लेकर सभी थानों में बैठक के साथ-साथ पैदल गस्त भी कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का आह्वान किया है। साथ ही समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए प्रयास करें। वहीं थानों पर बैठक करके संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगा। इसके लिए बिना परमिशन के अगर कोई डीजे बजाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया की होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी थानों पर बैठक आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया जा रहा है कि शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाएं।

Child Theft: बच्चा चोरी कर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने दबोचा

बच्चा चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढकला गांव में रविवार की दोपहर में एक महिला एक घर से आठ वर्षीय बच्चा चोरी करके भाग रही थी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चा चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने  महिला को लेकर कोतवाली थाने ले आई।
क्षेत्र के कूढकला निवासी निशांन अपने ननिहाल में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में आंगन में खेल रहा था। तभी बच्चों को अकेला देखकर महिला ने बच्चों को लेकर भागने लगी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बच्चों को महिला  के हाथों से आजाद कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते में बच्चा चोरी की यह दूसरी घटना है। गांव में बच्चा चोरी होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Chandauli:बच्चे को चोरी कर भाग रही महिला को लोगो ने दबोचा,घटना से ग्रामीणों में दहशत


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढकला गांव में रविवार की दोपहर में एक महिला एक घर से आठ वर्षीय बच्चा चोरी करके भाग रही थी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चा चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने  महिला को लेकर कोतवाली थाने ले आई।
क्षेत्र के कूढकला निवासी निशांन अपने ननिहाल में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में आंगन में खेल रहा था। तभी बच्चों को अकेला देखकर महिला ने बच्चों को लेकर भागने लगी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बच्चों को महिला  के हाथों से आजाद कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते में बच्चा चोरी की यह दूसरी घटना है। गांव में बच्चा चोरी होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Voter Awareness : लोकतंत्र का है वरदान उठो जागो करों मतदान

सकलडीहा। लोकसभा चुनाव की शंखनाद हो गया है। इसको लेकर शनिवार को तहसील प्रशासन से लेकर पंचायत विभाग और छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी युवा मतदाताओं को मतदान करने की अपील किया गया। इसके साथ ही बुर्जुग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की जानकारी दिया।
तहसील प्रशासन लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने केा लेकर कटिवद्ध है। इसके अलावा पंचायत विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली। वही ब्लॉक मुख्यालय से पंचायत विभाग की ओर से एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके पूर्व राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय, मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। लोगों को उठो जागों सबसे पहले करों मतदान, मतदान करना सबका अधिकार, लोकतंत्र की है पहचान आदि स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, डा. जितेन्द्र,डा.श्यामलाल, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,प्रबंधक दिनेश सिंह यादव, मनीष सिंह, मिथिलेश गुप्ता,सतीश यादव, लल्लन राय, सुदर्शन,महेन्द्र लहरी,माया देवी, आशा सहित अन्य रहे।

Computer ज्ञान पाने के अरमान पूरा करेगा MIIT

डीडीयू नगर। आज के युग में कंप्यूटर की जानकारी होना अति आवश्यक होकम्प्यूटर ज्ञान पाने की अरमान पूरा करेगा एमआइआइटी गया है। हर क्षेत्र में कंप्यूटर से ही काम चल रहा है। ऐसे में कुछ छात्र तो कंप्यूटर सीख कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कुछ ऐसे छात्र आर्थिक तंगी उनके अरमान पर पानी फेर देता है। ऐसे बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने की जिम्मेदारी नगर के कसाब महाल स्थित एमआइआइटी कंप्यूटर एजुकेशन संस्था ने उठाया है। हर साल की भांति इस साल भी 16 मार्च से आफर लेकर एक बार फिर सामने आ रही है। संस्था के निर्देशक जुबेर अहमद ने बताया कि जहां हर लोगों को कंप्यूटर के शिक्षा की जरूरत है वही एमआइआइटी का स्लोगन हैं। कम शुल्क में कंप्यूटर का ज्ञान, यही हमारी पहचान की तर्ज पर इस बार 2024 में भी आफर लेकर आप लोगों के बीच आ चुका है। छात्रों के अरमान को पूरा करने के लिए संस्था पूरी तरह तैयार है।

Chahaniya ब्लाक मुख्यालय के सामने बह रहा है नाबदान का पानी

चहनियां। कस्बा में मुगलसराय मुख्य मार्ग पर खण्ड विकास कार्यालय के सामने नाबदान का पानी बह रहा है और ब्लाक प्रमुख, अधिकारी व कर्मचारी सब कुछ देखते हुए भी मौन हैं। जबकि यह मुख्य मार्ग से दर्जनों गांव के लोग आते जाते है। यहां पास में ही कचरे का अंबार लगा हुआ है।
चहनियां स्थित कस्बा में मुगलसराय मुख्य मार्ग पर दर्जनों गांव को आते जाते है। चहनियां कस्बा में खण्ड विकास कार्यालय के बगल में से नाबदान का पानी कार्यालय के गेट के सामने से बह है। मार्ग पर अगल बगल नाबदान का पानी होने के कारण मार्ग सकरा हो गया है। सामने से चार पहिया वाहन आने पर बाइक वाले पलट जाते है । नाबदान के पानी से मार्ग पर फिसलन भी हो गया है। ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारी आते जाते है फिर भी मौन है। ग्रामिणों का कहना है कि बीच सड़क से केवल एक लगा दिया जाय तो नाबदान का  पानी नाली में मिला दिया जाय। तो नाबदान का पानी मार्ग पर नही बहेगा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे दुरुस्त कराने की मांग किया है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस : DM Chandauli ने सुनी आमजन की फरियाद

जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

चंदौली। सरकार के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में चकिया तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चंदौली में आयोजित समाधान दिवस मे 15 शिकायतों में तीन का निस्तारण हुआ
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले को तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 मामले आए जिसमें से 04 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। और 03 शिकायत पत्र पर टीम गठित कर तत्काल भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निष्पक्ष भाव से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पीडी डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, एआर कोआपरेटिव,  तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीडीओ केके सिंह, विजय कुमार,पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
83 %
2.5kmh
4 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights