24.2 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 265

लोकसभा चुनावः1541 बूथों पर मतदान करेंगे चंदौली के 1459799 मतदाता



कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर डीएम ने चुनाव संबंधित तैयारियों व जानकारी को किया साझा
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि जनपद में सातवें चरण में मतदान संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक सात मई को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 17 मई को नामवापसी के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद एक जून को जनपद के बूथों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। चार जून को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अबकी बार सामान्य लोकसभा निर्वाचन में जनपद के कुल 1541 बूथों पर 1459799 मतदाता वोट डालेंगे। मुगलसराय विधानसभा में 220581 पुरुष, 189927 महिला के साथ 35 थर्ड जेंडर मतदाता सूची में दर्ज हैं। सकलडीहा विधानसभा में 180719 पुरुष, 157568 महिला व सात थर्ड जेंडर हैं। सैयदराजा विधानसभा में एक लाख 80 हजार 364 पुरुष 155932 महिला दो थर्ड जेंडर, चकिया विधानसभा में 198531 पुरुष, 176129 महिला और चार थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाता सूची में इस बार 19208 मतदाता 18 वर्षीय युवा मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 17047 80 वर्ष के और 9001 दिव्यांग मतदाता शामिल है। वही जनपद को 21 जोन और 118 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें मुगलसराय 5 जोन 30 सेक्टर, सकलडीहा 5 जोन 22 सेक्टर,सैदराजा 6 जोन 26 सेक्टर चकिया 5 जोन 40 सेक्टर बनाए गए हैं। वही चंदौली में कुल 1541 मतेदय व 616 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले तक वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए इलेक्शन कमीशन के साइट पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं। बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पालीटेक्निक कालेज को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। वहीं नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा रिसिव सेंटर, स्ट्रांग रूम व मतगणना सेंटर स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति चंदौली होगा। वहीं एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के बाहरी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।

लोकसभा चुनावःचंदौली लोकसभा में एक जून को होगी वोटिंगनिर्वाचन आयोग ने की लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषित


चंदौली। लोकसभा चुनाव-2024 का शंखनाथ शनिवार की शाम हो चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा शनिवार की शाम कर दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन व सरकारी तंत्र पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। डीएम-एसपी की नेतृत्व व निर्देशन पर पुलिस व प्रशासनिक टीम जगह-जगह लगे चुनाव प्रचार एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार संबंधित होर्डिंग्स व बैनर को हटाने के काम में युद्ध स्तर पर जुट गई।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव-2024 सात चरणों में सम्पन्न होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए सात मई, चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई, पांचवे चरण में वोटिंग 20 मई, छठे चरण में 25 मई तथा सातवें चरण में एक जून को मतदान होंगे।

वहीं मतगणना के लिए चार जून की तिथि निर्धारित की गई है। जनपद चंदौली में सातवें चरण में चुनाव की प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने जैसे ही चुनाव की तिथियों की घोषणा की जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया। इस कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद में जगह-जगह लगाए गए प्रचार सामग्री व सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स व बैनर को उतारने का काम किया गया। पुलिस व प्रशासनिक टीमें शनिवार की देर शाम तक बैनर-होर्डिंग्स हटाने के कार्य में युद्ध स्तर पर जुटी रही।

Electoral Bonds: जानिए राजनीतिक दलों व खरीदार कम्पनी का पूरा विवरण…

लेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी। Young Writer

इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी Young Writer पर हुई Upload

Chandauli: इलेक्टोरल बॉन्ड इन दिनों सुर्खियों में है। हर कोई इलेक्टोर बॉड की जानकारी को जानने की इच्छा रखता है। लोकसभा चुनाव-2024 के शंखनाद को लेकर यह जानकारी लोगों के लिए उत्सुकता भरी और दिलचस्प बनी हुई है। यदि आप भी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चाहते हैं। यह जानना चाहते हैं कि अब किस कम्पनी ने कितने का इलेक्टोरल बॉड खरीदा और उस इलेक्टोरल बॉन्ड को कब किस राजनीतिक पार्टी ने भुनाया तो आपने सभी जगह रूख किया है। यंग राइडर इलेक्टोरल बॉड से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आया है, ताकि आप भी एसबीआई के पिटारे में बंद जानकारी को करीब से स्पर्श कर सकें और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बहुमूल्य मत के इस्तेमाल के समय इस जानकारी के तराजू में अपने निर्णय को तौल कर परख व जांच सके कि कहीं आपका वोट गलत पार्टी और प्रत्याशी को तो नहीं जा रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी नीचे संलग्न है। पहली सूची कम्पनियों की है जिन्होंने SBI से इलेक्टोर बॉड खरीद हैं और दूसरी सूची में राजनीतिक दलों के नाम है जिन्होंने इलेक्टोरल बॉड को भुनाया है।

सौजन्य से यंग राइटर टीम

तंबाकू के सेवन से होती हैं कई गंभीर बीमारियांः CMO Chandauli

जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान का आगाज करते सीएमओ व सीएमएस।
जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान का आगाज करते सीएमओ व सीएमएस।

Chandauli: जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सत्य प्रकाश और सीएमओ डॉक्टर युगल किशोर राय ने हस्ताक्षर करके किया। इसके साथ ही कर्मचारियों के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद लोगों ने हस्ताक्षर कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें विभाग की ओर से पंपलेट देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान सीएमओ ने कहा कि कई गंभीर बीमारियों का एकमात्र सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। तंबाकू के सेवन करने से लोग अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन उन्हें बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चला कर नशा मुक्ति का आह्वान करता है। इसी क्रम में 13 से 23 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारी व अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सत्य प्रकाश ने कहा कि खैनी, जर्दा, पान मसाला और अन्य दुआ रहित तंबाकू से 4000 से अधिक विषैला और कैंसर के तत्व मौजूद होते हैं, जिससे मुंह का कैंसर भी हो सकता है। इससे बचने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है और लोगों को धूम्रपान से बचना चाहिए। धूम्रपान छोड़ने से रक्तचाप, हृदय गति सहित तमाम कई बीमारियों से आप मुक्त हो सकते हैं। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डा.सीपी सिंह, पूनम पटेल, अनीता पांडेय, डा.अभिषेक सिंह, शिल्पी सिंह, कुसुम मिश्रा, गीता, रक्षित साहनी उपस्थित रही।

CAA : जुमे की नमाज़ के दौरान एलर्ट रही पुलिस

DDU NAGAR में जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद पुलिस।
DDU NAGAR में जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद पुलिस।

डीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद रमजान के पहले जुमे की नमाज के दौरान पुलिस काफी सतर्क रही। मुस्लिम बंधुओं ने देश और समाज की तरक्की के लिए दुआ मांगी।  शुक्रवार को रमजान का पहला नमाज अता की गई। नागरिक संशोधन कानून लागू होने के बाद कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस एलर्ट रही।
मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस के जवान के साथ बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहे।  मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुई।इस दौरान मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलर्ट भी जारी किया गया था। सीओ ने बताया कि जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त प्रबंध करते हुए सतर्कता बढ़ाई गई थी। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों के पास भी अतिरिक्त प्रबल के तैनाती की गई है। पुलिस कर्मी बॉडी वार्न कैमरे पहन कर ड्यूटी कर रहे। मुगलसराय के सभी धर्मगुरुओं से बात करके खुले स्थान या सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने को कहा गया है। किसी भी ब्यक्ति द्वारा जाति धर्म के नाम पर अफवाह फैलाने का काम लिया गया तो बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है।

चंदौली में भीषण सड़क हादसा: पुलिस की स्कार्ट वैन व तेज़ रफ़्तार पिकअप की टक्कर में पुलिस वैन के उड़े परखच्चे,चार पुलिसकर्मी वाराणसी रेफर

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप शुक्रवार की देर रात पुलिस की स्कार्ट वैन व तेज़ रफ़्तार पिकअप में टक्कर हो गई। घटना में पुलिस वैन के परखच्चे और उसमें बैठे पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पिकअप चालक व उसमें बैठे मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए। लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को सकलडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां सभी की हालत स्थिर है बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कार्ट टीम मऊ जनपद की है। जो वाराणसी जा रही थी। वहीं पिकअप सवार दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद से ही वे सब फरार हैं। सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में जय शंकर यादव 38 वर्ष , श्रवण कुमार 40 वर्ष पप्पू कुमार 25 वर्ष, अभय राज यादव 28 वर्ष है। सुभम वर्मा,26 वर्ष सभी पुलिसकर्मी मउ पुलिस लाइन में तैनात है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस वैन व पिकअप के टक्कर में चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस को मामूली चोट लगी है।कि सभी का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर कराया जा रहा है।

Lok Sabha Election-2024: Mobile App E-SMS से होगी निर्वाचन खर्च की निगरानी: ADM Chandauli

चंदौली। अपर जिलाधिकारी (ADM Chandauli) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 (Lok Sabha Election-2024) को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग गंभीरता से प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत आवश्यकता से अधिक कैश या आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर प्रवर्तन की कार्रवाई ईएसएमइस ऐप (E-SMS) के माध्यम से संपादित कराई जाएगी। इस क्रम में मौके पर बरामद सामग्री को ऐप पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना व रिपोर्ट दर्ज होने पर 100 मिनट के अंदर टीम मौके पर पहुंचेगी। साथ ही साथ ही समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराएगी। इस संबंध में उड़नदस्ता, स्टैटिक निगरानी टीम एवं वीडियो निगरानी टीम आदि को प्रशिक्षण देकर साथ ही उनके दायित्व से संबंधित सामग्री/प्रपत्र आदि वितरित करा दिया गया है।

DM Chandauli ने अफसरों के साथ कि गेहूं खरीद की समीक्षा, MSP पर खरीद के दिए निर्देश

DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।
DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सरकारी दर पर गेहूं की खरीद ज्यादा से ज्यादा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों से कहा क्रय केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखें और किसानों से वार्ता कर गेहूं की खरीद के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनपद में गेहूं खरीद के दौरान अवैध भंडारण, संचरण पर सघन अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2024-25 गेंहू खरीद की अवधि एक मार्च से 15 जून तक निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों का खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। गेहूं खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूं केंद्र प्रभारियों के लिए कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदारी में अनियमितता करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसान के साथ मधुर व्यवहार किया जाए किसी भी गेहूं क्रय केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद के किसानों का अबतक 3200 पंजीयन कराया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभय कुमार पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कोआपरेटिव सहित गेहूं खरीद क्रय केंद्र प्रभारीगण उपस्थित रहे।

BSP News: Kanshi Ram ने दलितों को दिखाई सत्ता पाने की राहः घनश्याम प्रधान

कांशीराम के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते बसपा जिलाध्यक्ष व मंचासीन अतिथिगण। Young Writer
कांशीराम के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते बसपा जिलाध्यक्ष व मंचासीन अतिथिगण।

चंदौली में बसपा ने धूमधाम से मनाई कांशीराम की जयंती

Chandauli: चंदौली स्थित दुल्हन वाटिका में शुक्रवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान वाराणसी मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर व बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान की मौजूद में बसपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन संघर्ष व दलितों के उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला और उनके पदचिह्नों पर चलने के संकल्प को दोहराया।

Young Writer

इस दौरान मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर डा. विनोद कुमार ने कहा कि कांशीराम महान युग पुरुष एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। जिन्होंने समाज के 6743 जातियों यानि 85 फीसद लोगों के अंदर जागृति पैदा कर राजनैतिक की चाबी से सत्ता प्राप्त करने का मार्ग दिखाने का कार्य किया। अब उनकी विचार धारा व सोच को आगे बढ़ाने का काम बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। और बसपा की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि हम सभी को बहुजन समाज नायक कांशीराम के जीवन संघर्षों से प्रेरित होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। हमें शिक्षित और संगठित होकर बहुजन कल्याण का बिगुल फूंकना होगा, ताकि दलितों का शोषण, उत्पीड़न, दमन व उनके खिलाफ हो रहे अपराध को रोका जा सके। वर्तमान में दलितों को गुमराह करने का काम विभिन्न दलों के द्वारा किया जा रहा है। दलित भारतीय राजनीति के धु्रव हैं हमें दलित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनके अंदर राजनीतिक चेतना जागृत करना होगा, ताकि वे अपने राजनीतिक भागीदारी व अधिकारों के लिए मुखर हो सके। इस दौरान तिलकधारी बिंद, राजन खान, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, हेमंत कुमार, छविनाथ मौर्य, उमापति, सुभाष चंद्र, रमेश मास्टर, रामचरण राम, विनोद प्रधान, विजय बहादुर, श्रीकांत मौर्य, कमलाबिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता तिलकधारी बिंद‚ विशिष्ट अतिथि हेमंत कुशवाहा रहे।

Chandauli:एमडीएम का खाद्यान्न घर ले जा रही प्रधानाध्यापिका को प्रधान प्रतिनिधि ने पकड़ा,बीईओ ने जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश


शहाबगंज। क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या को एमडीएम का खाद्यान्न गाड़ी में भरकर घर ले जाते समय ग्रामीणों के सहयोग से ग्रामप्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र मौर्य ने पकड़ लिया। वही घटना की सूचना बीईओ अजय कुमार को दिया गया। बीईओ ने प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।
प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने सूचना दिया की प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन रानी एमडीएम का गेंहू बोरी में भरकर गाड़ी में रखकर घर ले जा रही है। सूचना के आधार पर गांव के बाहर सड़क पर रोककर जब गाड़ी की डिक्की खोलकर जांच किया गया तो बोरी में गेंहू बरामद किया गया। वही प्रधानाध्यापिका कंचन रानी ने कहा कि यह गेंहू विद्यालय का नहीं बल्कि कोटेदार से खरीदकर घर ले जा रही हूं। वही सारा दारोमदार कोटेदार के ऊपर आ गया है कि खाद्यान्न एमडीएम का है कि खरीदा गया है। वही बीईओ अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Chandauli
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
75 %
2.1kmh
66 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights