24.2 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 266

Chandauli:पक्के कार्याे का भुगतान नही होने से प्रधानों ने दिया धरना,खण्ड विकास अधिकारी से प्रधानों की हुई तगड़ी बहस

चहनियां। क्षेत्र के प्रधानों का पक्का कार्य का भुगतान विगत एक वर्ष के ऊपर न होने से चहनियां खण्ड विकास कार्यालय पर प्रधानों ने धरना दिया। धरना के दौरान खण्ड विकास अधिकारी दिब्या ओझा से बहस भी हुई। इस दौरान बीडीयो उठकर चली गयी। प्रधानों ने इस बार पेमेंट न होने पर वोट डालने से इंकार किया। प्रधान इस्तीफा देने को तैयार है।
प्रधानों का कहना है कि पुराना मनरेगा के मैटेरियल का भुगतान नहीं किया गया। प्रधानों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है। शासन के द्वारा कराये गये अमृत सरोवर,पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, खेलकूद मैदान, पौधरोपण, गौवंश आश्रय स्थल पर कराये गये काऊशेड, बाउंड्रीवाल, पटरी खड़ंजा का भुगतान नही किया जा रहा है। पूर्व में दिये गये बीडीओ द्वारा आईडी को वर्तमान बीडीओ द्वारा दर किनार करते हुए केवल अपने ही कार्यकाल के भुगतान कराया जा रहा है, जिससे पुराने भुगतान लंबे समय से लंबित है। लगभग 6 माह पूर्व नरेगा से कराये गये 80 लाख का मस्टरोल बीडीयो द्वारा जीरो करा दिया गया है। 3 लाख के इस्टीमेट को दवाव देकर मात्र 25- 30 हजार में भुगतान करवा रही है। लगातार बीडीयो द्वारा तानाशाह रवैया को देखकर प्रधानों संग जानबूझकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस बार भुगतान नही हुआ तो हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान राजेश यादव, जयराम शास्त्री, आभा यादव, धर्मेंद्र यादव, जसवंत मौर्या, बद्दु राम, सतीश गुप्ता, सुनील सिंह, बिनोद यादव, सुभाष राम, बिनोद राम, प्रिंस कुमार, बबलू, सुरेश, रत्नेश आदि प्रधान उपस्थित थे।

Naugarh: Loksabha Election-2024 का बहिष्कार करेंगे Aurwatand के ग्रामीण

Aurwatand गांव में सुविधाओं के लिए विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। Young Writer
Aurwatand गांव में सुविधाओं के लिए विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। -Young Writer

आज भी ढिबरी युग में जी रहे Aurwatand के लोग पगडंडियों के सहारे करते हैं आवागमन
सुविधाएं नहीं तो वोट नहीं की तर्ज पर शुक्रवार को किया विरोध प्रदर्शन

Naugarh: आजादी के बाद से ढिबरी युग में जीवनयापन कर रहे औरवाटांड़ (Aurwatand) गांव के लोगों ने ग्रामीण राम अवध के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार की चेतावनी दी है। CHAKARGHATTA थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ गांव में आजादी के बाद से गांववासी ढिबरी युग में जीवन जीने को विवश हैं। गांव में आने जाने के लिए पक्की सड़क का अभाव होने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है।

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आजादी के काफी पूर्व से बसे औरवाटांड़ गांव में अब तक सरकारी सुविधा नहीं पहुंच पायी हैं। सरकार की पहल पर राशन की दुकान से मिलने वाला मिट्टी का तेल बिक्री प्रतिबंधित होने से अंधेरे में रात गुजारना होता है। चुनावों के दौरान गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन देकर प्रत्याशी वोट हासिल कर विजयी होने पर अपना वादा भूल जाते हैं। गांव में बिजली सड़क व प्राथमिक विद्यालय के लिए अनेकों बार तहसील समाधान दिवस‚ DM Chandauli व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसपर कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी पाकर पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह डब्ल्यू ने बीते वर्ष गांव में पहुंच कर मौके पर से ही अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर के 15 दिन में बिजली नहीं पहुंचने पर बंधक बनाने की चेतावनी दिया था। वहीं विधायक चकिया कैलाश खरवार ने गांव में 10 सोलर लाईट की स्थापना कराया है, जिससे अब जगह जगह प्रकाश की सुविधा मिलने लगी है।

औरवाटांड़ गांव में 135 परिवार निवास करता है। जिन्हें तहसील ब्लाक मुख्यालय अस्पताल जाने व नजदीकी बाजार नौगढ में सामान की खरीदारी करने के लिए 02 किलोमीटर की दूरी जंगली पगडंडियों से चलकर पक्की सड़क पर पहुंच कर आवागमन करना होता है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी बच्चों को 02 किलोमीटर दूर आसीन प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिकनी पहुंचना पड़ता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं की सुविधा गांव में नहीं पहुंचने पर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया लाल, रामसूरत, रामलाल, रामचेला, संतोष, विश्वनाथ, बिंदेश्वरी, बचिया, फुलमती, तारा, रमावती, सुशीला, मुन्नी, कौशिल्या आदि शामिल रहे।

Chandauli:मनबढ़ ऑटो चालक ने नाबालिग बच्चे पर फेका खौलता तेल,पिता को मार पीटकर कर किया घायल फरार

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के राम मंदिर स्थित अवैध वाहन स्टैंड पर टेंपो चालक ने दुकान के सामने खड़ा कर दिया। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर विवाद हो गया। मनबढ़ आटों चालक ने  पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही चूल्हे पर खौल रहे तेल को उठाकर एक नाबालिक बच्चे के  ऊपर फेंक दिया। जिससे नाबालिक बच्चा झुलस गया। राम मंदिर स्थित वाहन स्टैंड से भोपाली चहनियां रुट पर वाहन राममंदिर  से मिलता है। गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब पटपरा निवासी ऑटो चालक मोनू अपना टैंपो लेकर एक ठेले के पास लाकर खड़ा कर दिया। उसको मना करने पर ऑटो चालक ने मनोज गुप्ता, टिकनू गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। वही खोलते तेल को उठाकर 15 वर्षीय नाबालिग गोलू गुप्ता  के ऊपर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उठाकर थाने ले आई। जब के ऑटो चालक फरार हो गया।

भाजपा में काम करने नीति व नियत दोनों का अभावः प्रभुनारायण सिंह


सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय पर साधा निशाना
चंदौली। समजवादी पार्टी के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव गुरुवार को सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय पर हमलावर रहे। उन्होंने मुगलसराय-चहनियां मार्ग के शिलान्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और भाजपा के मंत्री, विधायक व सांसद के पास काम करने की नियत व नीति दोनों का अभाव है। यदि काम करने की इच्छाशक्ति इनके अंदर होती तो अब तक वे सड़क का शिलान्यास नहीं करते, बल्कि उस पर निर्माण कार्य चल रहा होता।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस सड़क के वित्तीय स्वीकृति की खबरें अभी सुर्खियों में आयीं। अपने चुनावी प्रचार अभियान में सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने जनता को भ्रमिक करने के लिए हड़बड़ाहट में उक्त सड़क का शिलान्यास कर दिया। दावा किया कि उक्त सड़क पर आगामी आठ महीने तक कोई काम नहीं होना है। क्योंकि अभी उक्त सड़क की टेंडर सहित बहुत से प्रशासनिक प्रक्रिया बाकी है, जिसे नजरअंदाज कर चुनावी लाभ लेने के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास किया गया है। इसी तरह जनपद की कई योजनाओं व परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण जल्दबाजी में भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ बड़े नेता करने का काम कर रहे हैं। क्योंकि यह सिर्फ शिलान्यास व लोकार्पण में भरोसा रखते हैं। जनहित से जुड़े काम को करने में इनका भरोसा नहीं है। यदि काम करने की नहीं बल्कि काम को न करने की गारंटी देते हैं। कहा कि पिछले एक दशक में चंदौली का विकास करने में नाकाम रहे हैं और आज चुनाव में अपनी उसी नाकामी को ढकने के लिए शिलान्यास व लोकार्पण का षड्यंत्र किया जा रहा है ताकि जनता को मुद्दों से भटकाया जा सके।

Chandauli:नेनो डीएपी व यूरिया के छिड़काव से,पौधों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण का बना रहता है संतुलन:डॉ केएन


चंदौली। क्षेत्र के पचदेवरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ केएन तिवारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं सलाहकार इफको द्वारा किसानो को नेनो डीएपी व नेनो यूरिया के बारे मे बताया गया।
उन्होंने कहा की किसान अपने खेतों में इसका प्रयोग करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इफको द्वारा तैयार किया गया एक उर्वरक है। जिससे पौधों को विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। साथ यह प्रोडक्ट किसान सेवा केंद्र के साथ-साथ एग्री जंक्शन पर उपलब्ध है। एक एकड़ के लिए 600 रुपये में नैनो डीएपी तथा नैनो यूरिया की कीमत 225 एक एकड़ के लिए उपलब्ध है। इसके उपयोग कम लागत में पौधों में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता प्राप्त होगी। इस दौरान उन्होंने नैनो डीपी व यूरिया का प्रदर्शन प्रक्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी, सरोज कुमार सिंह, मयंक सिंह, अभिषेक यादव, दिग्विजय, अजीत सिंह, ब्रायन प्रताप सिंह, अरुण सिंह, मैगी प्रताप, भूपेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Chandauli:भरभरा का गिर गया विकलांग ग़रीब का आशियाना,घर-गृहस्था का सामान दबकर नष्ट

चंदौली। क्षेत्र के ग्राम सभा एलही निवासी कयामुद्दीन के जर्जर कच्चा मकान गुरुवार की भोर में अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। अचानक हुई इस घटना में गरीब परिवार के घर-गृहस्था का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। जिससे दोनों पैर से विकलांग कयामुद्दीन के पूरे परिवार के सिर से आशियाना छिन गया। घटना के बाद पूरा परिवार आहत एवं मर्माहत है। न तो उनके पास खाने के लिए अन्न है और ना ही सिर छिपाने के लिए कोई आशियाना है।
विदित हो कि विकलांग कयामुद्दीन 46 वर्ष अपनी पत्नी अफरोजी बेगम 40 वर्ष, पुत्री आफरीन 16 वर्ष, पुत्र इमामुद्दीन 13 वर्ष व इस्लामुद्दीन 10 वर्ष एवं 75 वर्षीय पिता रहमतुल्लाह अंसारी कच्चे मकान में रहते थे। कयामुद्दीन अपने पिता की इकलौती संतान है, जो दोनों पैर से विकलांग है। गरीबी व विकलांगता के कारण इनका पूरा परिवार आर्थिक दंगी झेल रहा है। कयामुद्दीन ने विकलांग पेंशन के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन आज तक पेंशन भी नहीं मिल सका है। जबकि पिता जी वरिष्ठ नागरिक हैं। लेकिन गरीबी और पेट की भूख इंसान को मजबूर कर देती हैं। विकलांग बेटे क्यामुदीन के परिवार की आजीविका के लिए 75 वर्षीय पिता रहमतुल्लाह मजदूरी करते हैं जिससे अपना और पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार चलाने में थोड़ी मदद क्यामू की बीबी अफरोजी घर में बीड़ी बनाकर बच्चों को पढ़ाने में करती है। पूरा परिवार कच्चे मकान में निवास करता है और किसी तरह गुजर बसर करता है। पक्के मकान के आस में टकटकी लगाए बैठा कयामुद्दीन के परिवार पर गुरुवार की भोर में उस वक्त संकट गहरा गया, जब उनका कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के मलबे में दबकर गरीब के गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया। संयोग अच्छा रहा कि परिवार बाल बाल बच गए।  जला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें उचित सहायता राशि दिलाए जाने की भरोसा दिया। उन्होंने डीएम चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दिव्यांग कयामुद्दीन को विकलांगों के लिए दिए जाने वाले आवास योजना से लाभान्वित किए जाने की मांग की। साथ ही कयामुद्दीन को दिव्यांग पेंशन तथा उनके पिता को वृद्धापेंशन से लाभान्वित करने की आवश्यकता जताई, ताकि गरीब व दिव्यांग कयामुद्दीन के परिवार के दर्द को बांटा जा सके। 

Chandauli में 15 मार्च को धूमधाम से मनेगी कांशीराम की जयंती

Young Writer: घनश्याम प्रधान।
घनश्याम प्रधान।

चंदौली। बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती 15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि 15 मार्च को कांशीराम की जयंती मुख्यालय स्थित दुल्हन वाटिका में मनाई जाएगी। जिसमें बहुजन मिशन और बसपा में आस्था रखने वाले बाबा साहेब के योगदान, व्यक्तित्व व जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।
घनश्याम प्रधान ने कहा कि कांशीराम ने दलितों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सदैव संघर्ष किया और इस मिशन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज हम सभी को उनकी जयंती पर उनसे प्रेरणा लेकर जनकल्याण की दिशा में काम करने की जरूरत है। आज देश में दलितों का दमन और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके मौलिक एयर संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। ऐसे में दलितों को संगठित होकर बसपा के फिर से सत्ता में लाना होगा।

Dhanapur: दलित बस्ती में साफ-सफाई कर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

धानापुर दलित बस्ती में सफाई करने के बाद एनएसएस टीम के छात्र। Young Writer

Dhanapur: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती, वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बस्ती के गलियों में तथा भीमराव अम्बेडकर पार्क में गहन साफ-सफाई का कार्य किया। साफ-सफाई के उपरान्त स्वयंसेवकों ने गांव के लोगों को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से बताया।
स्वयं सेवकों ने बताया कि स्वच्छता अपनाकर हम सभी खुद के साथ अपने लोगों को रोगों से बचा सकते हैं। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण लोगों को भोजन ढककर रखने, भोजन करने के पहले तथा बाद में हाथ धोने, मलत्याग के लिए शौचालय का प्रयोग करने तथा शौचालय को समय समय पर साफ करने और नलकूप के पास गन्दा पानी इकट्ठा न करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता बिमारियों के प्रसार को रोकने के साथ साथ हमारे अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है इसलिए स्वस्थ और अच्छा जीवन जीने के लिए सभी को स्वच्छता अपनाना जरुरी है। सफाई के दौरान उक्त गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अधिक संख्या में बच्चें उपस्थित थें जो स्वयं सेवकों की साफ-सफाई के प्रति समर्पण तथा सामुदायिक सेवा भावना की सराहना किये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुभाष राम ने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ खुशहाल जीवन के लिए स्वच्छता अंगीकार करना सभी नागरिकों की मौलिक और नैतिक दायित्व है। इस अवसर डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. लल्लन भारती, डॉ प्रदीप कुमार यादव, डॉ. सरोज कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रवेश कुमार, नंदलाल, उपेन्द्र सहित सभी विशेष स्वयं सेवक उपस्थित थे।

बच्चों के नामांकन व उपस्थिति का रखे ध्यानः Sanjay Singh

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शपथ लेते अधिकारी व अतिथिगण।
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शपथ लेते अधिकारी व अतिथिगण।

चंदौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मना हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव

Chandauli: बेसिक शिक्षा विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदौली में किया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह व बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें नोडल शिक्षक, निपुण छात्र, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। वहीं निपुण लक्ष्य हासिल करने की शपथ भी ली गई।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य होते हैं। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों के साथ ही शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, प्रबंध समिति आदि की भी जिम्मेदारी है। कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। वही बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डीबीटी, निपुण लक्ष्य, व मिशन कायाकल्प आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग पूरी तरह तत्पर ही। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अन्तर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा बाल वाटिका, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संदर्शिका, निपुण तालिका आदि को भी विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके डायट मेंटर डॉ बैजनाथ पांडेय, एसआरजी सुभाष यादव, एआरपी सत्येंद्र शर्मा, रिंकू यादव, सुनील शर्मा, संदीप दूबे, सुधीर सिंह, कमलाकर सिंह, ईरा सिंह, प्रिया रघुवंशी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद ने सीएम के समक्ष रखी रोडवेज डिपो व न्यायालय की मांग


चंदौली। राज्यसभा सांसद साधना सिंह सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद के विकास की चर्चा किया। जनपद में न्यायालय भवन व रोडवेज डिपो की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
चन्दौली जनपद बनने के बाद भी यहां अभी बहुत पिछड़ा हुआ है। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद में विकास को लेकर चर्चा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने बताया कि जनपद में अभी बहुत विकास कराना शेष है। सबसे ज्यादा जरूरी न्यायालय भवन की है, जो आज भी अस्त ब्यस्त व्यवस्था में चल रही है। यहां रोडवेज डिपो न होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनपद में स्थायी तौर पर रोडवेज डिपो होने से वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ,गोरखपुर आदि जनपदों के लिए सुलभ हो जायेगा। क्योंकि चन्दौली से सकलडीहा होते हुए चहनियां होकर जनपदों के लिए शॉटकट पड़ता है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार त्वरित कार्यवाही करेगी। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह,नमन सिंह, अतुल सिंह प्रिंस आदि उपस्थित थे।

Chandauli
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
75 %
2.1kmh
66 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights