39.5 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 265

Weather: भीषण ठंड व शीतलहर से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त

Young Writer: चंदौली नगर में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।
Young Writer: चंदौली नगर में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।

कचहरी में अलाव का बंदोबस्त नहीं होने से नाराज दिखे अधिवक्ता

चंदौली(Chandauli):जिले में भीषण ठंड व शीतलहर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार सुबह-सुबह घना कोहरे का प्रकोप वाहनों की रफ्तार में बाधक रहा। इसके बाद आसमान पर छाई-बदली और धुंध के चलते पूरे दिन धूप नहीं निकली। जिसके कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन गलन और ठिठुरन के कारण लोगों को गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूटती ही रही। भीषण सर्दी के प्रकोप के कारण लोगों की रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे, वही सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी का असर मुख्य सड़कों से लेकर बाजारों तक नजर आया। बाजारों मोहल्लों में लोग जगह-जगह अलाव जला कर तापते नजर आए। शाम होते ही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बनी रही। तेज ठंड के कारण बाजारों में जल्दी ही सूनापन छा गया और दुकानें भी जल्दी बंद होने लगी।

चंदौली कचहरी में ठंड से बचाव के लिए पेड़ की सूखी टहनियों व पत्तों को जलाते अधिवक्ता।
चंदौली कचहरी में ठंड से बचाव के लिए पेड़ की सूखी टहनियों व पत्तों को जलाते अधिवक्ता।

दूसरी ओर इस कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण चंदौली कचहरी में अधिवक्ता खुद को ठंड से बचाव के लिए पेड़ों की सूखी टहनियों, पत्तों को जलाकर खुद को ठंड से बचाव करते नजर आए। अधिवक्ताओं ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाने के लिए कार्यरत अधिवक्ताओं के लिए कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह शीतलहर व ठंड का प्रकोप है उसे देखते हुए चंदौली कचहरी परिसर में जगह-जगह अलाव का बंदोबस्त किया जाए, ताकि अधिवक्ता व वादकारियों को कडाके की ठंड में ठिठुरना न पड़े।

करोड़ो का गबन करने वाले युवराज के कम्प्यूटर को पुलिस ने खंगाला

Young Writer: कार्टून

11.60 लाख रुपया व 80 लाख रुपये की जमीन के कागजात बरामद

डीडीयू नगर(DDU Nagar): डीडीयू मंडल के आरपीएफ कार्यालय में तैनात युवराज सिंह ने आरपीएफ कर्मियों के करोड़ो रुपए हेराफेरी कर अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। जांचोंपरान्त कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस विभाग के सीनियर एकाउंटेंट नरेंद्र राय व एसआई जनक सिंह मंगल कार्यालय में पहुंचकर कंप्यूटर व अन्य अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। जिला पुलिस की जांच पटल से मंडल कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।
गौरतलब हो कि युवराज सिंह के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से पुलिस कस्टडी से रिमांड में लेकर युवराज सिंह द्वारा गबन किये गये सरकारी धन व उसी धन से क्रय की गयी जमीन के कागजात करने के सम्बन्ध में पूछताछ किया था।जिससे वह कई राज उगले। उसके कैलाशपुरी स्थित किराए के आवास से 11.6 लाख रुपया व 80 लाख रुपये की जमीन के कागजात बरामद किया गया। जानकार सूत्रों का कहना है कि 2019 से युवराज अपने कामों को अंजाम देने लगा था जिसका कानों का किसी को खबर नहीं लग सका जांचों प्रधान मामले का खुलासा होने पर सहायक सुरक्षा आयुक्त एसएन राम ने कोतवाली पहुंचकर युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी आज भी गहनता से जांच पड़ताल किया गया। जिला अकाउंटेंट अधिकारी नरेंद्र राय ने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी सहायक अकाउंटेंट पत्रावलियों के साथ उपस्थित होंगे।

Chandauli:घर भगाकर किशोरी के साथ 12 दिन तक इच्छा विरुद्ध करता रहा दुष्कर्म,कोर्ट ने आरोपी को अर्थ दंड के साथ सुनाई 20 साल की सजा


चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत में मंगलवार को नाबालिग किशोरी के साथ चार साल पहले हुए बलात्कार के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर आरोपी मनोज कुमार को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं 10 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
अभियोजन की ओर से मुकदमें की पैरवी विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश नारायण सिंह और रमाकांत उपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने 27 मई 2018 को थाने में इस आशय की लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि 24 मई 2018 को भोर में चार बजे पड़ोस का ही युवक मनोज कुमार हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजनीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। करीब 12 दिन बाद बेटी घर लौटी तो बताया कि उक्त युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। वह मुगलसराय से मुम्बई ले गया। वहां एक कमरे में रखकर इच्छा के विरुद्ध बलात्कार किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में हुई। इस दौरान आरोपी को धारा- 3/4 (2) पाक्सो एक्ट में 20 साल की सजा और 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर छह का अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया। वहीं धारा-363 आईपीसी में चार वर्ष की सजा और पांच हजार रुपया जुर्माना, धारा-366 आईपीसी में पांच साल की सजा व 7 हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया।

Navodaya Entrance Exam 2024: Chandauli के नौ केन्द्रों पर होगी परीक्षा

Young Writer : Navodaya

चंदौली(Chandauli): जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्ष में प्रवेश के लिए 20 जनवरी (शनिवार) को परीक्षा होनी है। परीक्षा में कुल 5007 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसके लिए नौ केन्द्र बनाए गए है। जनपद में नेशनल इण्टर कॉलेज सैयदराजा, राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअर कलां, चहनियां, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया, महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, बी एण्ड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया (धानापुर), राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज शहाबगंज, सेंट जोसेफ स्कूल चहनियां है। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जो अभिभावक बच्चों के प्रवेश पत्र नहीं निकलवाएं है वह नवोदय विद्यालय समिति के से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र नहीं मिलने की दशा में जिले के चहनियां ब्लाक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यालय में 18 जनवरी की शाम पांच बजे सम्पर्क कर सकते हैं।

किसान विकास मंच ने पूर्व अध्यक्ष जयराम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Young Writer : पूर्व अध्यक्ष जयराम सिंह को श्रद्धांजलि देते किसान विकास मंच के लोग।
पूर्व अध्यक्ष जयराम सिंह को श्रद्धांजलि देते किसान विकास मंच के लोग।

इलिया(Chandauli): किसान विकास मंच की बैठक मंगलवार को भिटियां गांव के शिव मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें मंच के पूर्व अध्यक्ष जयराम सिंह के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान हुई शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जयराम सिंह व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने एनटीपीसी में जीएम पद की नौकरी से रिटायर होने के बाद समाजसेवा का रास्ता चुना और किसान विकास मंच के अध्यक्ष बनाकर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद भी वह किसानों के खाद, बीज, पानी की समस्या के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे। किसानों के लिए सदैव संघर्षशील रहने वाले जयराम सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके समर्पण और त्याग को सदैव याद किया जाता रहेगा तथा उनका किसान आंदोलन किसान विकास मंच के इतिहास में दर्ज होगा। सभा के दौरान लोकगीत गायक कैलाश यादव तथा कृपाशंकर सिंह पटेल ने अपने-अपने गीत व काव्य रचना सुनाकर स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, डा.उमेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ यादव, सुरेंद्र चौहान, मुन्नन पांडेय, राम भरत सिंह, राम अवतार चौबे, श्यामलाल मौर्य, सुरेश मौर्य, इंद्रदेव यादव, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, हबिलाष यादव आदि किसान मौजूद रहे।

Chandauli Police: तस्करी पर प्रभावी नकेल कसने वाले उपनिरीक्षकों को मिली शाबाशी

Chandauli Police : चंदौली पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक को सम्मानित करते एसपी, एएसपी व सीओ।
Chandauli Police : पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक को सम्मानित करते एसपी, एएसपी व सीओ।

चंदौली(Chandauli): पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने मंगलवार को कार्यालय में दो उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की तारीफ करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। चंदौली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव व नवीन चौकी प्रभारी रावेन्द्र सिंह को गांजा व अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
विदित हो कि बीते 14 जनवरी को कोतवाली चंदौली पुलिस टीम द्वारा शंकर मोड से 24.935 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में कोतवाली चन्दौली पर नियुक्त उ0नि0 हरेन्द्र यादव द्वारा साहसिक व सराहनीय कार्य किया गया। दूसरी ओर बीते 22 दिसबंर को चंदौली कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शारदा हास्पिटल चन्दौली के पास घेराबन्दी करके 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से एक कन्टेनर से 5152 शीशी (1900.35ली) अंग्रेजी शराब व एक नेक्सान कार बरामद किया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी नवीन मंडी ने साहसिक व सराहनीय कार्य किया। उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव व नवीन मंडी चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह को उनके उम्दा कार्य के लिए एसपी डा. अनिल कुमार, एएसपी विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Railway : PM MODI का थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट बना यात्रियों में चर्चा का विषय

DDU Nagar में रेलवे द्वारा स्थापित पीएम का थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट।
DDU Nagar में रेलवे द्वारा स्थापित पीएम का थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट।

जिले के पांच स्थानों पर बना सेल्फी प्वाइंट

DDU Nagar: डीडीयू रेलवे स्टेशन के बाहर पीएसबी हाल में यात्रियों को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित कर रहा है। केंद्र सरकार की ओर से PM Modi के थ्रीडी कट आउट के साथ सेल्फी लेने का लुप्त उठा सकेंगे। वहीं अक्षय ऊर्जा के बारे में जानेंगे। स्टेशन परिसर में इसके पूर्व चंद्रयान से संबंधित कट आउट पहले से लगा है। रेलवे स्टेशन, विकास भवन सहित जिले के पांच स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जो आने जाने वाले यात्रियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इसी तरह पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश की ओर से संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। अब इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को भारत के हर क्षेत्र मे बढ़ते कदम के बारे में भी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पीएसबी हाल में अक्षय उर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को दर्शाता हुआ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का थ्रीडी कट आउट लगाया गया गया है। वहीं बीच में बल्ब का कट आउट लगाया गया है। नीचे में ये है नया भारत, नवीन ऊर्जा, स्वच्छ और हरित भविष्य लिखा हुआ है। सेल्फी प्वाइंट यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।  इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। यह भारत के उर्जा के क्षेत्र में बढ़ते कदम को दर्शा रहा है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: विचारधारा की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस

Bharat Jodo Nyay Yatra: डीडीयू नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकालते कांग्रेसी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: डीडीयू नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकालते कांग्रेसी।

DDU Nagar भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकाला गया

डीडीयू नगर(DDU Nagar) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला चंदौली व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वाधान में काली महाल चौराहा स्थित पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकाला गया। उक्त जुलूस नगर भ्रमण के पश्चात जीटी रोड स्थित पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जो परिश्रम किया और देश में विचारधारा की लड़ाई लड़ी, वह ऐतिहासिक है। इतनी बड़ी यात्रा के बाद अब मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्घोष आगाज किया है। यह इस बात का प्रतीक है कि राहुल इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं, वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं। प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आज मणिपुर से प्रारंभ हो रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुनिया के इतिहास में नई इबारत लिखेगी और जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करेगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सत्य की फिर मशाल जली भारत जोड़ो न्याय यात्रा चली। एकता, सद्भाव, रोजगार, महिला सम्मान व हर व्यक्ति को हक से न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ें व संविधान संरक्षण में योगदान दें। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के साथ न्याय की एक क्रांति का आगाज हुआ है। इस दौरान आनंद शुक्ल, नारायण मूर्ती ओझा, परमहंस सिंह, शशि नाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, सतीश बिंद, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ चौहान, अरुण द्विवेदी, नेहाल अख्तर बाबू, डा.जीके पाण्डेय, राधेश्याम यदुवंशी, संजय मिश्रा, विजय कुमार, अनवर सादात, कमरूल बारी, सरदार सतपाल सिंह, डा रीना, अशोक यादव, ट्रिजा एलियट, उषा यादव, प्रदीप मिश्रा, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, इरफान, हम्मीर शाह जायसवाल, फैयाज अंसारी,हंसराज शर्मा, परमानंद पटेल, डा.अनिल यादव, रामानंद सिंह सहित लोग उपस्थित थे।

Bharat Jodo Nyay Padyatra

बसपा सुप्रीमो मायावती को दें लोकसभा चुनाव में जीत का तोहफा: घनश्याम प्रधान

Young Writer: बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।

चंदौली में सोमवार को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

जन्मदिन कार्यक्रम में बसपाइयों ने मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चंदौली(Chandauli) बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन सोमवार को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बिछियां स्थित एक लान में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में बसपाई जमा हुए। इस दौरान भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर व बहुजन समाज के संस्थापक काशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बसपा सुप्रीमो को आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा को बड़ी जीत दिलाते हुए प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Young Writer: बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित भीड़।
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित भीड़।

इस दौरान मुख्य अतिथि व बसपा के वाराणसी मंडल प्रभारी डा.विनोद कुमार ने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि आगामी लोकसभा में एक-एक वोट बहुजन समाज पार्टी को देंगे और दिलाने का काम करेंगे। यही नहीं बसपा से अन्य वर्गों को जोड़ने के लिए गांव-गांव जनसम्पर्क किया जाएगा। जिसके माध्यम से दलितों व अतिपिछड़ों को बसपा की नीतियों और सिद्धांतों को अवगत कराने का काम आगामी दिनों में होगा। बहुजन समाज पार्टी में ही समाज के सभी वर्गों का हित निहित है। कहा कि बसपा के शासनकाल में दलितों, अल्पसंख्यकों व अतिपिछड़ों के साथ ही शोषित वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था के लिए आज भी बसपा के शासनकाल को याद किया जाता है।

जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज के लोग अपने बूथ को मजबूत करें और एक-एक वोट को पार्टी में जोड़ और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीते यही बहन मायावती के जन्मदिन की उपहार होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।

जिला प्रभारी तिलकधारी बिंद कहा कि मायावती के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता अपने घर-घर में एक-एक काशीराम बनाने की कोशिश करें ताकि समाज का उत्थान हो सके। जब तक समाज का उत्थान नहीं होगा तब तक किसी भी समाज का भला नहीं हो सकता है। इस दौरान सुभाष चंद्र, विकास आजाद, राकेश शर्मा, अर्चना, छोटू भारती, बनारसी राम, राजन खान, उमापति राम, संतोष भारती, विनोद प्रधान, विजय बहादुर, धर्मराज, श्रीकांत मौर्या, पन्ना लाल भारती, अमरेश कुमार, श्रीभगवान, मुरलीधर, वेद प्रकाश, डा. चन्द्रिका, फूलचंद राम आदि उपस्थित रहे।

Politics: चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के भतीजे अमित कुमार बसपा में शामिल

Young Writer: अमित कुमार को बसपा की सदस्यता दिलाते जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।
Young Writer: अमित कुमार को बसपा की सदस्यता दिलाते जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।

चंदौली(Chandauli): बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 68वें जन्मदिन अवसर पर सोमवार को कई नए चेहरे बसपा में शामिल हुए। इसके साथ ही बसपा का कुनबे का विस्तार हुआ। बसपा का दामन थामने वाले नेताओं ने आगे आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव में बसपा को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इसमें चकिया से सपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के भतीजे अमित कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने सपा को छोड़कर बसपा का दामन थामा।

इसी तरह सैयदराजा विधानसभा से कमलाकांत बिंद, महेंद्र बिंद, शिवदास बिंद, सीताराम बिंद, जगदीश बिंद, मंगल राम बिंद शामिल हुए। इसी तरह चकिया विधानसभा से ग्राम प्रधान केराडीह जसवंत चौहान, मदन चौहान पूर्व प्रधान, मदन चौहान, सोहन चौहान, अशोक चौहान, दिनेश चौहान भाजपा को छोड़कर बसपा की प्राथमिकता सदस्यता को ग्रहण किया। नए सदस्यों को बसपा में शामिल कराने के बाद जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा निरंतर अपनी नीतियों को जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। संगठन को बूथ व गांव स्तर पर सक्रिय किया गया है ताकि डा.भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के विचारधारा व संदेश को पहुंचाकर दलितों, अतिपिछड़ों व अल्पसंख्यकों को एक मंच पर लाया जा सके।

Chandauli
broken clouds
39.5 ° C
39.5 °
39.5 °
16 %
5.5kmh
68 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights