चंदौली। नगर स्थित सदर ब्लाक के समीप सोमवार की देर रात तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आप पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक के और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी संतोष सिंह सदर तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र ध्रूव सिंह 27 वर्ष व उसका मित्र धुरीकोट गांव निवासी प्रेम सिंह 30 वर्ष बाइक से कही जा रहे थे। जैसे ही दोनों सदर ब्लाक के समीप पहंुचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में ध्रूव की मौके पर ही मौत हो गयी। वही प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया और ध्रूव के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ध्रूव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस पर उसके शुभचिंतकों व परिजनों की भीड़ लगी रही। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी है। और उसका साथी घायल हो गया है। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है।
इनसेट…….
एक माह की बच्ची के सिर से उठा बाप का साया
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक के समीप हुए दुर्घटना ने मृतक ध्रुव सिंह की शादी 11 माह पूर्व मद्धूपूर गांव निवासी वंदना सिंह के साथ हुआ थी, जिसकी एक माह की बच्ची है। घटना में उसके सिर से बाप का साया उठ गया। सड़क दुर्घटना में सबसे बड़े पुत्र की मौत से पूरे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
रोजगार व लोन के नाम पर की ठगी 9 लाख लेकर फ्राड कंपनी चम्पत
चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थित निर्भय दास में पिछले दो महीने से ग्राहकों को रोजगार करने के लिए लोन देने के नाम पर प्राइवेट कंपनी ग्राहकों के लगभग 9 लाख लेकर फरार हो गई। मंगलवार को भाग रहे कंपनी के एक कर्मचारी को फ्रॉड का शिकार हुए लोगों ने कार समेत पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राहकों ने मामले में लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है ,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 महीने पहले चकिया नौगढ़ मार्ग पर निर्भयदास वार्ड में गैर जनपद से आए कुछ लोगों ने सहायता ग्लोबल लिमिटेड कंपनी का नाम बता कर वार्ड नंबर 5 में स्थित अवधेश का मकान किराए पर लिया। जहां उसने कंपनी में युवाओं को भर्ती करने के नाम पर लगभग 210 युवकों से 305 रुपए की धनराशि जमा कराई। इसके अलावा 20 कर्मचारियों को संविदा के तौर पर 20 हजार प्रति महीना देने की बात कह कर अपने यहां नियुक्ति दे दी। कंपनी के कर्मचारियों ने भर्ती किए गए युवकों से ग्रामीण अंचल के लोगों को लोन दिलाने के लिए डोर टू डोर संपर्क करने के लिए भेज दिया। लोन के झांसे में फंसकर 2 महीने में लगभग 17 लोगों ने अपनी फाइल तैयार करने के लिए अलग-अलग किस्तों में लगभग 9 लाख रुपए की धनराशि कंपनी के कर्मचारी वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के अकथा निवासी परम गुरु मौर्य को दे दी। बैंक की अच्छी रेटिंग और अच्छी लोन सुविधा बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने चंदौली निवासी व्यापारी चिंटू की स्विफ्ट कार किराए पर ले ली।
मंगलवार की सुबह ग्राहकों को जैसे ही भनक लगी की लिमिटेड कंपनी फर्जी है। उन्होंने तत्काल परम गुरु मौर्य को किराए के कार के साथ दबोच लिया।
मामले की जानकारी होते ही दर्जनों युवक अपने साथ हुई ठगी की फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच गये। जहां खुले बैंक के मकान मालिक अवधेश सहित अन्य ग्राहकों ने कंपनी और उसके कर्मचारी परम गुरु मौर्य के विरुद्ध लिखित तहरीर दी।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्जी कंपनी और उसके कर्मचारी से पुछताछ की जा रही है।
चंदौली के आमजन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का हो रहा कामः सुनील यादव

फोटो,
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।
नगर पंचायत चंदौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए विविध कार्यक्रम
चंदौली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व ईओ दिनेश कुमार ने कलेक्ट्रेट के बाद प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। उक्त वाहन नगर भ्रमण करते हुए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित सभास्थल पर पहुंचा, जहां चेयरमैन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने का प्रयास हो रहा है। इसी कड़ी में आज प्रचार वाहन को रवाना किया गया है जो नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्ड, मोहल्लों व इलाकों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगी, ताकि वे उसका लाभ लेने के लिए आगे आएं। बताया कि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता को अपनाने और स्वच्छ शौचालय के इस्तेमाल के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, विजय जायसवाल, राजेश सैनी, रोशन यादव, उपेंद्र तिवारी, तबरेज अंसारी, दिलीप जायसवाल, सुनील सिंह, प्रमोद सोनकर, संजय कन्नौजिया, शीला देवी, इकबाल अहमद, घनश्याम पांडेय, फिरोज खान, शमीम अहमद, डूडा के राजेश कुमार मौजूद रहे।
Chandauli:सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने के लिए युवक ने पिस्टल का लगाया स्टेटस पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पिस्टल की सच्चाई
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे। अभियान के तहत सोशल मिडिया प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है।सोमवार को सोशल मीडिया पर असलहे का रौब दिखाने वाले युवक की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में युवक ने बताया कि पिस्टल वाली लाईटर है। जिसे मैने आनलाईन 600 रूपये मे खरीदा था। भौकाल बनाने के लिये फोटो खिचवाकर इंटाग्राम पर अपलोड किया था थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया साइट -फेसबुक, ट्विटर, इन्सटाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का विवादित, आपत्तिजनक, भड़काऊ या फिर अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाले पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करते हैं। या शेयर,लाइक,कमेंट करते है। पुलिस आप के खिलाफ सख्त-सख्त कार्यवाही करेंगी।
बाइक के धक्के से साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत,
Chandauli,चकिया।कोतवाली क्षेत्र के भलुआ बिलौड़ी गांव में सोमवार की दोपहर बाइक की चपेट में आने से 10 वर्षीय रोशन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
भलुआ बिलौड़ी गांव निवासी अलाउद्दीन के तीन बच्चों में सबसे बड़ा पुत्र रोशन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। सोमवार की सायं रोशन साइकिल से गांव के बाहर दुकान की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव का ही सोनू प्रजापति अपनी बाइक से रोशन की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घायलवस्था में पड़े रोशन को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान रोशन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया बाइक सवार युवक के विरुद्ध मृतक रोशन के पिता अलाउद्दीन ने लिखित तहरीर दी है।
रोशन की मौत से पिता अलाउद्दीन माता रुबीना सहित भाई-बहन का रो रो कर बुरा हाल था।
बूथों पर सजग प्रहरी की भूमिका अदा करें दलित, अल्पसंख्क व पिछड़े नेताः Manoj Singh W
नए वर्ष के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक
चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू नए वर्ष पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने गंजख्वाजा स्थित मजार पर मत्था टेका और देश में अमन-चैन व सुखहाली की कामना की। इसके बाद वे चंधासी में आयोजित महादेव के वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम में शरीक हुए और शीश नवाया। इसके बाद बिरहा दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान लोकगीत की प्रस्तुति करने के साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपस्थित आवाम को मताधिकार के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को मतदान का समान अधिकार देता है। इस अधिकार के इस्तेमाल के प्रति आप सभी को सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि आज संविधान द्वारा प्रदत्त महत्वपूर्ण अधिकार से दलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ों को वंचित करने का षड्यंत्र हो रहा है। बताया कि बीते दिनों उन्होंने ऐसे की एक प्रयास की झलक सैयदाजा में देखी, जहां बकायदा मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम सूची से काटे जाने का प्रयास चल रहा है। कहा कि मतदान के लिए यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम मतदाता सूची में हो। इस में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के नेताओं को अपने-अपने बूथों पर सजग प्रहरी की भूमिका अदा करनी होगी, अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव को लड़ने से पहले ही वह बूथों पर ही हार जाएंगे।

इसके पूर्व Manoj Singh W लौंदा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन करने पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के महत्व के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी। साथ ही टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले लोगों के प्रयासों को भी सराहा। कहा कि खेल से हमें अनुशासन रहने, संगठित होकर कार्य करने की सीख मिलती है। यदि जीवन में खेल के नियमों को लागू किया जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सफलता अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, संतोष उपाध्याय, गौरव सिंह, अंकित यादव, सपा के पूर्व जिला महासचिव मुन्नीलाल मौर्य, सद्दाम हुसैन, अभिषेक सिंह चिंटू आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:रोते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर फंदे पर झूला युवक मौत,जांच में जुटी पुलिस
Chandauli। सैयदराजा। थाना क्षेत्र के तेजोपुर गांव में रविवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले वीडियो अपलोड किया फिर मफ़लर का फंदा पंखे में डालकर फाँसी पर लटकर ईह लीला समाप्त कर ली लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर तत्काल युवक के शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि तेजोपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र संतोष यादव 30 वर्ष पिछले महीने से पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसको मायके भेज वो पूरे घर मे अकेले रहता था। रविवार की देर शाम घर के अंदर पहले इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो अपलोड किया उसके बाद पंखे के सहारे फाँसी पर लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया। इंस्टग्राम पर वीडियो देख उसका ममेरा भाई तत्काल छत के रास्ते उतरकर उसके कमरे में गया तब संतोष फंदे से झूल चुका था। लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई ।सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि पंखे के सहारे फंदे पर लटकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही कर रही है। मौत की खबर उसके परिजनों को दे दिया गया है।
जिस गांव के बीडीसी हैं चहनियां ब्लाक प्रमुख‚ 20 वर्षों से वहां आने-जाने का नहीं है रास्ता
रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ किया जोरदार प्रदर्शन
चहनियां(Chandauli)। विकास खंड चहनियां के ग्राम पंचायत टांडाकला के एक मजरा टांडाकला मड़ई पर के सैकड़ों परिवार के लोगों के आवागमन के लिए 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी रास्ता निर्माण न होने से ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। ग्रामीणों ने वर्तमान स्थानीय सांसद व विधायक के प्रति नाराजगी व्यक्त की और विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि टांडाकला मड़ई पर के ग्रामीणों के लिए रास्ता न होने से यहां के लोगों के बीमार होने, प्रसव होने, शव ले जाने, किसी आकस्मिक घटना होने के बाद सड़क पर जाने के लिए काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी गाँव के बीडीसी ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल भी है। रास्ता निर्माण के लिए वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय से दिल्ली स्थित आवास पर तीन बार जाकर गुहार लगाया। उनके निर्देश पर तहसील स्तर की टीम द्वारा करीब एक साल पहले रास्ता के लिए नापी भी की गयी। लेकिन उसके बाद भी रास्ता निर्माण के लिए सांसद व शासन स्तर पर कोई पहल नहीं की गयी। जिससे हम सब निराश और नाराज होकर रास्ता निर्माण तक आगामी सभी चुनाव में वोट न करने और अपने नाते रिश्तेदारों से भी वोट न कराने को लेकर संकल्प लिया है। प्रदर्शन में उर्मिला गिरी, नीलम, गीता, साबित्री, राधेश्याम, दीनानाथ, जगडू, जूठन, फूलचंद, महंगू, छेदी, संजय, रामलाल, सुभाष, रामआश्रय, रामराज, प्रमोद, संतोष, सीताराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
अलविदा 2023ः मजबूत राजनैतिक व्यक्तित्व के रूप में उभरे मनोज सिंह डब्लू
पूरे वर्ष चंदौली में चले राजनीतिक प्रतिद्वंदता के बीच निभाई विपक्ष की भूमिका
चंदौली(Chandauli)। वर्ष-2023 अब स्मृति शेष मात्र है। यह वर्ष भी अपने साथ जुड़ी यादों के साथ विदा हो रहा है। स्वागत की इस बेला में हर कोई नए साल के जश्न की तैयारियों में डूबा हुआ है। ऐसे में हम सभी को बीते हुए 2023 के पन्नों को पलट कर देखने की भी जरूरत है। राजनीतिक दृष्टिकोण से चंदौली के लिए 2023 कुछ खास नहीं रहा। पूरे वर्ष कोई बड़ी राजनीतिक उठापटक या उपलब्धि चंदौली के हिस्से में नहीं आयी। हालांकि राजनीतिक प्रतिद्वंदता का दौर पूरे वर्ष चला, जिसमें सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू विपक्ष के एक मजबूत राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में उभरे और लोगों के जेहन व चर्चाओं में बने रहे।

वर्ष-2023 में पूरे साल चली उनकी राजनीतिक गतिविधियों में बहुत कुछ खास रहा। उन्होंने जनता से संवाद के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया। डिजीटल प्लेटफार्म के जरिए अपनी पहुंच को सैदपुर गंगा घाट से नौगढ़ की वादियों और नौबतपुर बार्डर से पड़ाव की सीमा अपनी पहुंच बनाई और जनता से सीधा जुड़ने के लिए इस आधुनिक तौर-तरीके को कायम किया। इस वर्ष जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को गिनाने का प्रयास किया तो उन्होंने जनहित की समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए उसमें खामियों निकालकर सरकार को आईना दिखाने का अभियान साल के अंतिम तक जारी रखा।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने विपक्ष की राजनीति में अपनी सक्रियता के नए आयाम गढ़े और जनता की समस्याओं को भी अपने एकल प्रयास व जनभागीदारी से हल करने का माद्दा भी दिखाया। नतीजा जनता में उनकी पैठ गहरी हुई और वे सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नेता से चंदौली के जननेता के अपने सफर को तेजी और सफलता के साथ आगे बढ़े। भाजपा के नौ साल बेमिशाल के जवाब में उन्होंने नौ साल चंदौली बदलाव को ट्रेंड में लाया। उन्होंने एक-एक कर भाजपा सरकार की नौ नाकामियों को मौके पर जाकर गिनाने व दिखाने का काम किया। इस दौरान उनके समर्थकों व चाहने वालों की संख्या बढ़ी। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स तेजी से बढ़े।

मनोज सिंह डब्लू द्वारा आयोजित गंगा कटान मुक्ति पदयात्रा ने सभी का ध्यान खींचा। यह यात्रा भले ही चंदौली में हुई, लेकिन इसकी चर्चा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ध्यान भी खींचा और पूर्व विधायक को अच्छाखासा राजनीतिक तवज्जो भी मिला। जैसा कि उनके समर्थक व राजनीतिक सूत्र बताते हैं। हालांकि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने उनके तमाम प्रयासों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा।

मनोज सिंह डब्लू के इन तमाम प्रयासों के बीच जनहित से जुड़े कई छोटे-बड़े मसले हल हुए और उससे संबंधित लोग को प्रत्यक्ष लाभ मिला। समाजवादी नेता मनोज सिंह डब्लू के प्रयासों से खेत-खलिहान, किसान व नौजवान सभी को कुछ न कुछ हासिल जरूर हुआ। एक तरफ जहां उनके प्रयासों को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर उनकी आलोचनाएं और आलोचक भी तेजी से बढ़े। कई ऐसे अवसर आए, जब उन पर पुलिसिया सिकंजा कसने का भी प्रयास हुआ। उन पर मुकदमे हुए। बावजूद इसके वर्ष-2023 में सपा नेता मनोज सिंह डब्लू अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह से अडिग, स्पष्ट व संघर्षशील नजर आए। उम्मीद है कि वर्ष-2023 विदा होने और नए साल के आगाज के साथ ही सैयदराजा के पूर्व विधायक अपने इस मिशन और व्यक्तित्व को ऐसे ही कायम रखने में सफल होंगे। जैसा कि उन्हें व उनके समर्थकों को बीतते वर्ष-2023 से उम्मीदें हैं।
Happy New Year

17 टन गैस से भरे टैंकर में लगी भीषण आग,ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़ भागे
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव स्थित ओवर ब्रिज के तीव्रमोड़ के ऊपर शनिवार की देर शाम पटना से प्रयागराज की तरफ जा रहा एक एलपीजी टैंकर एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो सड़क पर पलट गयी। घटना में टैंकर में बुरी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम घंटों राहत कार्य में जुटी रही। लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। अंततः फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल से वापस लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पर ही लोगों को रोक दिया।
पुलिस की सूचना पर इंडियन ऑयल के एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे लेकिन उनको भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को दुकान बंद करवाते हुए रखौना गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी आग की लपटें देखकर पुलिस प्रशासन भी एक किलोमीटर दूर भाग खड़ा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक सुल्तानपुर निवासी राजेश पाल ने बताया कि इस टैंकर में 17 टन गैस भरा हुआ है। जो पटना से प्रयागराज के लिए जा रहा था कि टैंकर के सामने अचानक आई एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो सड़क पर पलट गई। और टैंकर में आग लग गई।
इनसेट…..
इन गांवों को पुलिस ने कराया खाली
वाराणसी। पुलिस ने दुर्घटना को देखते हुए हंदीगंज, भिखारीपुर व रखौना गांव को खाली करा दिया। आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। रखौना गांव के ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़ मवेशियों को लेकर दूर भाग रहे हैं। वहीं बूढ़े से लेकर बच्चे जवान रोते बिलखते भाग रहे थे। घटनास्थल से सटे हुए गांव रखौना, मेहंदीगंज व भिखारीपुर गांव के हजारों लोग अपना घर छोड़कर 2 किलोमीटर दूर भाग खड़े हुए। गांव के लोगो ने बताया कि तीनों गांव के हजारों लोग घटनास्थल से काफी दूर ताल तलैया में शरण लेकर आग की लपट को निहार रहे हैं। और आपस में बात कर रहे हैं। कहीं हम लोगों के घरों में आग तो नहीं लग गयी। मौके पर जाकर देखने की स्थिति को किसी ने हिम्मत नहीं जुटा पाया।











