चन्दौली। चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों की शामत आ गई है। सड़क पर,कार व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करना आपके और आपकी वजह से दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है। यह जरूरी बातें जानते सब हैं। लेकिन जो नहीं मानते उनके लिये जनपद पुलिस ने बुधवार की देर शाम से लेकर रात तक “ऑपरेशन सड़क पर शुरूर” चला दिया। पुलिस जिसमें 215 नशेबाजों का नशा काफूर किया। पुलिस की कारवाई ने सभी को सर्दी में गर्मी का एहसास करा दिया। नागरिकों की सुरक्षा के लिये जनपद पुलिस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोहरा, एक्सीडेंट और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पुलिस ने थाना मुगलसराय 58, अलीनगर 34, चंदौली 08, सैयदराजा 21, चकिया 15, कंदवा 09, धानापुर 11, धीना 13, सकलडीहा 10, शहाबगंज 09, बबुरी 18 , इलिया 07,नौगढ़ 02 लोगों के विरुद्ध 34 P. Act./290 IPC के तहत कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा । भीषण सर्दी के मौसम में पड़ रहे कोहरे से विजिबिलिटी शून्य है। इस वजह से जनपद पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के लिये सभी से अपील करते हुए कहा है। कि कोहरा, एक्सीडेंट और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। ताकि आपका और आपके अपनों का नया साल शत प्रतिशत हैप्पी रहे।
“आपरेशन सड़क पर शुरूर” पुलिस ने 215 शराबियों का उतारा नशा,एसपी ने कहा निरन्तर जिले में चलेगा अभियान
Crime: करोड़ों की ठगी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
मोबाइल बिजनेस के नाम पर Mugalsarai के व्यापारियों से ले रखा है करोड़ों रुपये
चंदौली(Chandauli Crime News)। मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल बिजनेस के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार अभियुक्त श्याम किशोर को ग्राम तियरा थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर में घेराबंदी करने के बाद धर-दबोचा। अभियुक्तों को उनके आवास से हिरासत लेने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पहले व्यक्ति ने अपना नाम श्याम किशोर पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी ग्राम तियरा थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर तथा दूसरे ने अपना नाम नन्द किशोर किशोर पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी ग्राम तियरा थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र 39 वर्ष बताया। उनके पास से 40 लाख की एमजी कार भी बरामद की।
अभियोग में नामजद अभियुक्त श्याम किशोर उपरोक्त से दूसरे सहयोगी के बारे में पूछने पर बताया कि उसका दूसरा साथी उसका बड़ा भाई नन्द किशोर है जो मौके पर मौजूद है। दोनों लोग मिलकर ही मोबाइल का कारोबार करते है। तलाशी के दौरान 3 मोबाइल बरामद किया गया। बताया कि दोनों भाई ने मिलकर इन्फेनेटिव मोबाइल एण्ड एक्सेसरीज नाम का एक फर्म मोबाइल सप्लाई करने के लिए बनाया है जिसके माध्यम से मोबाइल का व्यापार करने वाले व्यापारियों से मोबाइल सप्लाई देने के नाम पर करोड़ो रूपये लिये है। जून वर्ष 2022 में लव जिन्दल पुत्र अनिल जिन्दल स्वदेशी इण्टरप्राइजेज वीआईपी रोड ओबरा से मोबाइल देने के लगभग नाम पर एक करोड़ रूपया लिया। उसी रूपये से लगभग 40 लाख रूपये का ग्लोस्टर कार क्रय किया है।
पुलिस ने बताया कि शाहकुटी के सतीश कुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात अदलहाट बाजार में एक व्यापारी से हुई जिसका नाम श्याम किशोर था। सतीश को श्याम किशोर ने मोबाइल ट्रेड के बारे में बताया। सतीश मुगलसराय सहित कुछ अन्य जगहों के दुकानदारों से पैसा लेकर श्याम किशोर को दे देता था। श्याम किशोर व उसके साथी उन व्यापारियों को मोबाइल भिजवा देते थे। इस प्रकार से श्याम किशोर व उसके साथियों ने सतीश को विश्वास में लेकर दो अक्टूबर 2022 से लगायत 31 दिसंबर 2022 तक एचडीएफसी बैंक शाखा नारायनपुर से लगभग 02 करोड़ अपने खाते में समय-समय पर ट्रांसफर कराए। कुछ अन्य व्यापारियों को मोबाइल खरीदने हेतु लगभग ढाई करोड़ रूपये श्याम किशोर ने अपने साथी के एकाउन्ट में ट्रांसफर कराया। नकद के रूप में भी लगभग ढाई करोड़ रुपये लिये।
भुक्तभोगी सतीश ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से श्याम किशोर मोबाइल नहीं दे रहा है। केवल देने का वादा एवं गुमराह कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या-352 धारा-406, 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, रोहित यादव, आकाश सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पवन कुमार यादव, सन्तोष यादव, राहुल कुमार सिंह शामिल रहे।
Crime News Chandauli
Chandauli: कोहरों की धुंध व ठंड के बाद भी सुबह अलाव नदारत
सकलडीहा(Chandauli)। शीत लहर और कोहरे के कारण सुबह घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से सुबह अलाव जलाये जाने की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीण व राहगीर परेशान है। ग्रामीणों ने शाम के अलावा सुबह भी चट्टी चौराहों पर अलाव व कंबल वितरण कराने की मांग किया है।

शासन की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थनों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश है। इस क्रम में तहसील प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के 21 स्थानों पर अलाव जलाये जाने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा सिर्फ कुछ स्थानों पर शाम को अलाव जलाया जा रहा है। जबकि सुबह कोहरे के कारण राहगीर और स्कूल आने जाने वाले बच्चे परेशान है। तहसील प्रशासन से शाम के अलावा सुबह भी अलाव जलाये जाने व जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने की मांग किया है। इस बाबत तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अलाव प्रतिदिन जलाए जाने का निर्देश है। सार्वजनिक स्थानों पर सुबह भी अलाव जलाया जायेगा।
इनसेट में………
कोहरे के कारण रेंगती रही वाहन
बीते दो दिनो से सुबह और शाम अचानक कोहरा हो जाने से मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आये। वही कोतवाली पुलिस कोहरे को देखते हुए वाहन स्वामियों को हेलमेट व डिपर जलाते हुए और बगैर नशा के वाहन चलाने का अपील किया।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर,तीन युवक घायल,हालत गंभीर
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय के समीप गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने -सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आप पास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार करा कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा गंभीर हालत में घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहाँ उनका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि मझीलेपुर गांव निवासी साहिल यादव 20 वर्ष व मुग़लसराय शाहकुटी कसाई महाल निवासी अहमद 24 वर्ष हमाद सिद्दकी 23 वर्ष की बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना में तीनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस की सूचना पर पहुचे परिजनों ने तीनों की हालत गंभीर देख अपने निजी साधन से ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हो गए।
Chandauli:शौचालय के टैंक में डूबने से मासूम बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के लाठे पर यादव बस्ती में गुरुवार की दोपहर शौचालय के लिए बनाए गए टैंक में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
लाठेपर बस्ती निवासी किसान उमेश यादव का पुत्र दोपहर 2:00 बजे के आसपास खेलते खेलते घर के पास बने शौचालय के पानी भरे टंकी में गिर गया। घंटों बाद परिजन उसे खोजते हुए टैंक के पास पहुंचे तो उसे टैंक में उतराया हुआ देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे तत्काल लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत से पिता उमेश, माता रोली, बहन परी और बड़े भाई अंश का रो रो कर बुरा हाल था।
संसदीय लोकतंत्र में है कांग्रेस की आस्थाः धर्मेन्द्र तिवारी
स्थापना दिवस पर पार्टी ध्वज को सलामी देते कांग्रेसी।
कांग्रेस ने चंदौली में धूमधाम से मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस
चंदौली। जिला मुख्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन में कांग्रेसजनों ने पार्टी का ध्वज फहराकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश के कई महापुरुष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। पार्टी के नेतृत्व में देश के आजादी की लड़ाई में बलिदान दिया एवं आजादी के बाद एक अखंड भारत का निर्माण कर देश की मजबूत आधुनिक बुनियाद रखने का कार्य किया। आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने एवं समानता भाईचारा बनाए रखने के लिए और उसकी रक्षा के लिए कांग्रेस के कई नेताओं शहीद हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और भारत के लोगों की उन्नति है। हम सभी संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए अवसर हो और संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो। हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्षों से हम पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे भारत के निर्माण में संघर्षरत हैं। सत्य और अहिंसा जिसकी बुनियाद है। मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान और समानता जिसके स्तंभ हैं और देश प्रेम जिसकी छत है। कहा कि हम सभी को फक्र है कि हम ऐसे संगठन का हिस्सा हैं। इस अवसर पर रामजी गुप्ता, मधु राय, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, डा.राम आधार जोसेफ, गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, नवीन पांडे, श्रीकांत पाठक, गुलाब राम बाबा गोड़, अमरदेव राम, सुजीत सिंह, अनिल, संपूर्णानंद राम, सरफराज खान, महेन्द्र, विजय कुमार मौजूद रहे।
Chandauli:चार पैथालॉजी सेंटरों पर छापेमारी दो सील,सावरण सहित दो को क्लीन चिट
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम चार पैथालाजी सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों में गड़बड़ी मिलने पर सील कर दिया गया। वहीं सावरण समेत दो को क्लीन चिट मिल गई।
एडिशनल सीएमओ डॉक्टर आरबी शरण के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पैथालाजी सेंटरों पर धमकी। इस दौरान एसजी पैथोलॉजी मुंसाफ कटरा, एसके पैथोलॉजी, सावरण डायग्नोस्टिक सेंटर और सुमन डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। एसके पैथोलॉजी और एसजी पैथोलॉजी बिना चिकित्सकों के ही संचालित हो रहे थे। सावरण डायग्नोस्टिक सेंटर में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। वहीं कागजात भी ठीक पाए गए। सुमन डायग्नोस्टिक सेंटर में भी कोई खामी नहीं मिली। एसके पैथोलॉजी और एसजी पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
Chandauli:पिकअप व स्कूल वैन के टक्कर में दो शिक्षिकाएं सहित चार घायल,मची चीख पुकार
चंदौली। कमालपुर सकलडीहा-अमड़ा गांव के समीप गुरुवार को पिकअप व स्कूल वैन में टक्कर हो गई। दुर्घटना में वैन चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका उपचार किया जा रहा है।
बताते हैं कि सुबह घना कोहरा के दौरान पिकअप वाराणसी से कमालपुर बाजार में इलेक्ट्रोनिक का सामान पहुंचाकर वापस जा रही थी। जैसे ही राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के पास पहुंची, तभी सकलडीहा अमडा मार्ग पर कान्वेंट स्कूल की स्टॉफ वैन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूल वैन के ड्राइबर धीना के सिलकलपुर निवासी वीरेंद्र, शिक्षिकाएं दीया वर्मा व स्वाति के साथ पिकअप चालक वाराणसी के लहरतारा निवासी राम सिंह घायल हो गए। इस हादसे में शिक्षिकाओं को हल्की चोटें आईं। वहीं पिकअप चालक के पैर में गंभीर चोट लगी घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पिकअप चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
Chandauli:पुलिस ने लुटेरी दुल्हन संग गिरोह को किया गिरफ्तार,गैर प्रान्त से शादी ना होने वाले युवको को बनाते थे शिकार
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लुटेरी गैंग व उनके गैंग को सकलडीहा तिराहे पुलिस चौकी के समीप धर दबोचा उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार व सीओ रामवीर सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने ने बताया कि चंदौली कोतवाली मे एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। कि संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मई तहसील नदवई जिला भरतपुर (राजस्थान) थाना लखनपुर का मूलवासी है। प्रार्थी की शादी नहीं हुई थी। जिसे शादी के लिये कुछ लोगों नें वार्ता किया। और चन्दौली निवासी सोनू नें संजय सिंह को शादी के लिए बुलाया था। जिसके कारण प्रार्थी अपनें भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम पत्नी सूरज के साथ शादी करने के लिए चन्दौली आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय कि शादी एक महिला सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर निवासी सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने कराई ।जब दिनांक-26 दिसंबर को प्रार्थी संजय सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गाँव जा रहा था। लेकिन रास्ते में सुमन सोनकर के बैग में रखे 12000 रुपये को चुराकर भाग गई। संजय जब सोनू को उक्त के सम्बन्ध में फोन किया तो प्रार्थी को जानकारी हुई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा धडी हुई है। कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा तिराहा ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी संजय सिंह ने आकर बताया की मुकदमे में शामिल दुल्हन सुमन सोनकर व उसके साथी संजय राम व धर्मेन्द्र राम व अर्जुन राम चन्दौली रेलवे स्टेशन के बगल में हाईवे के किनारे पोखरे पर मंदिर के पास इक्ट्ठा हुए है। और कहीं भागने के फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहे हैं । उन सबों की निगरानी करने लिए मैं अपने भाई भूपेन्द्र सिंह व अपने रिश्ते की भाभी पूनम कुमारी को छोडकर आया हूँ। यदी जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर मौके पर पहुचे कि हम पुलिस वालों कि अचानक देखकर घबडाकर भागने चाहे कि हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए हमराही कर्मचारीगण की मदद से मौके पकड़ लिया गया। जिनके पास से8400 रूपया बरामद किया गया पूछताछ में उन्होंने ने बताया कि सभी ने बताया कि हम सभी लोग आपस में मिलकर षड़यंत्र रच कर पश्चिमी राजस्थान आदि स्थानों से जिसकी शादी नहीं होती है। उन सब को शादी कराने के नाम पर लड़कों व घर वालों में बात कर शादी कराने की लालच देकर उनमें मोटी रकम लिया जाता है। तथा इसी लड़की से शादी करा दिया जाता है । तथा लड़की की विदाई कर दी जाती है। और रास्ते में से लड़की को छल पूर्वक उतार कर लड़के वालो को भगा दिया जाता है। और उस पैसे को हम लोग आपस में बाट लेते है साहब हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जो इस प्रकार की घटना कर धन अर्जित करते है और अपने परिवार का भरण पोषण करते है कार्यवाही में संजय राम पुत्र सन्तु राम नि0 कस्बा शहाबगंज सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर नि0 सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर धर्मेन्द्र राम पुत्र स्व0 हीरालाल नि0 शबूआ थाना नन्दगंज गाजीपुर अर्जुन राम पुत्र स्व0 मल्लू राम नि0 ग्राम झांसी को जेल भेज दिया गया।
Chandauli:घने कोहरे से ढका जिला मुख्यालय सड़कों पर हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए वाहन
चंदौली। घने कोहरे की चादर से जिला मुख्यालय पूरा दिन ढका रहा। कोहरे का असर यातायात के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या आम दिनों के मुकाबले देरी से शुरू हुई। पूरे दिन सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। ठंड और कोहरे से आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों का हाल बेहाल रहा। पूरे दिन ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अलाव व हीटर पर तापते रहे। वही ग्रामीणों क्षेत्रो में अलाव न जलने की वजह से बुजुर्ग परेशान रहे। नेशनल हाईवे पर
वाहनों की रफ्तार थम गई। और वाहन रेंग-रेंगकर चले। पूरे दिन लोग हीटर और अलाव के सहारे सर्दी से मुकाबला करते नजर आए।










