40.2 C
Chandauli
Thursday, April 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 281

Chandauli:मनराजपुर हत्या कांड में गोलू यादव मौत प्रकरण की जांच करेंगे एसडीएम


चंदौली। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मनोज पाठक ने बताया कि ग्राम मनराजपुर, थाना सैयदराजा के रहने वाले गोलू यादव पुत्र उदयराज यादव की पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल चंदौली में उपचार के दौरान 20 नवंबर को मृत्यु हो गयी है। उक्त घटना के मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा एसडीएम चंदौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को जो भी लिखित व मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो वह 20 दिसंबर तक उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

Chandauli:जिला अस्पताल में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के लिए परेशान हो रहे मरीज


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में अस्पताल प्रशासन की लचर व्यवस्था से मरीज़ो व उनके तिमादारो को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग व बीमार मरीजों के परिजनों को अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए अस्पताल परिसर में भटक रहे हैं। तीमारदार मरीजों को गोदी में उठाकर ले जा रहे हैं। यहां मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में पहुंचाने, इमरजेंसी में भर्ती करने और प्लास्टर रूम में लाने ले जाने के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए जरूरी उपकरण आदि पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर तक की कमी नजर आ रही है। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक मरीजों को लोग कहीं कंधे का सहारा देकर ले जा रहे हैं तो कहीं गोदी में उठाए हुए देखे जा रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने बताया कि अस्पताल पर पर्याप्त मात्रा में स्ट्रेचर उपलब्ध है। मरीज के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर इधर-उधर कर दिया जाता है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डीएम का फरमानः किसानों का सुगमता से खरीदे धान‚ समय से करें भुगतान

फोटो-03 नवीन मंडी में क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते डीएम।
फोटो-03 नवीन मंडी में क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते डीएम।

जिलाधिकारी ने नवीन मंडी में स्थापित क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

चंदौली(Chandauli)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नवीन मंडी परिसर में धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा स्थापित क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए बैठने, पानी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी में क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद हुए धान को तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए रखा जाय। मंडी परिसर में जिन कृषकों का धान खरीद होनी है, उन्हीं का धान नवीन मंडी में अंदर रखा जाए अनावश्यक भीड़ न हो। इसके लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इसके लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से डिमांड सुनिश्चित करते रहे। नवीन मंडी में कुल 11 क्रय केंद्र स्थापित है। खाद्य विभाग, मंडी परिषद, एफसीआई, यूपीएस सहित अन्य क्रय केंद्र नवीन मंडी में स्थापित है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का धान की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए नमी मापक यंत्र का उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। उन्होंने किसानों के धान खरीद के सापेक्ष शासन के टाइमलाइन के अंदर भुगतान करने के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धन केंद्र पर विक्रय के लिए ले गए धान की गुणवत्ता को देखा और क्रय किए गए धान की बोरियों का वजन कराया। क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद की गई धान को समय से निर्धारित मीलों पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया। किसानों के बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिन कृषकों का धान की खरीद हो चुकी है सभी किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धनराशि भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में किसानों का शोषण न हो, यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव मंडी सचिव सहित अन्य क्रय केंद्र प्रभारी एवं विक्रय कर रहे किसान उपस्थित रहे।

स्कालर्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी 10 राज्यों के संस्कृति की झलक

Young Writer: स्कालर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण।
स्कालर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण।

धूमधाम से मना स्कालर्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

धानापुर(Dhanapur)। स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश राय एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चाप विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम में देश के 10 राज्यों के वेशभूषा, पहनावा,खान-पान रहन-सहन, बोलचाल एवं वहां के धरोहर संपत्तियों एवं आभूषणों से परिचय कराया गया।

मुख्य अतिथि राजेश राय क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विभिन्न राज्यों की कल्चर से सजे कक्ष-कक्षाओं में जाने पर पूरी तरह महसूस हो रहा था की हम उसी प्रदेश में पहुंच गए है। उन्होंने विद्यालय प्रबंध एवं बच्चों तथा अभिभावकों की प्रसंशा की। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने इन बच्चों ने जो पूरे भारत के कल्चर को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है काफी सराहनीय है। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं ने साबित कर दिया कि शहरों के स्कूल कॉलेज के छात्रों से कही अधिक ऊर्जा इन ग्रामीण बच्चो में है।

विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित लगभग 10 फीट ऊंचा सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टैचू एवं भारतवर्ष का तिरंगा कलर में बना नक्शा आकर्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग कक्षाओं में जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, नई दिल्ली आदि राज्यों के पहाड़, नदी गुफा, वहां के खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा सहित अन्य संस्कृति प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित अतिथि एवं अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अन्नू सिंह, एल उमाशंकर सिंह, मृत्यंजय सिंह, डॉ.देवेंद्र प्रताप यादव, नसीम खान, डॉ.सुभाष राम, आशीष विद्यार्थी, एमएम रहमान, डॉ.सत्य प्रकाश वर्मा, रश्मि वर्मा, ताहिया परवीन, गीता सिंह, सुनील कुमार शर्मा, धीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष कुमार मिश्रा ने किया। स्वागत प्रिंसिपल साहिना खानम एवं धन्यवाद ज्ञापन खान मोहम्मद अनीस ने किया।

विश्व दिव्यांगता दिवसः खुशी की उड़ान संस्था ने दिव्यांगों में बांटी ट्राई साइकिल

विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों को मिला खुशियों की सौगात

पीडीडीयू नगर। संस्था खुशी की उड़ान ने विश्व दिव्यांग दिवस पर उनको सबल बनाने का प्रयास किया। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों का सहारा व उनका पैर उनका ट्रायसाइकिल होता है जब कभी वो बाहर निकले हो और अचानक से बारिश होने लगें उस समय सभी सामान्य लोग घरों एवं छतों वाले स्थान में रुककर अपने को बारिश से सुरक्षित कर लेते है परंतु दिव्यांग भाइयों को बारिश और धूप का सामना सड़क पर भींगते-तपते हुए करना पड़ता है। इसी समस्या को आत्मीयता से महसुस कर खुशी की उड़ान संस्था की मुहिम “ओढ़ा दो जिंदगी” के तहत रविवार को पीडीडीयू नगर के गुरुद्वारे पर अवतार हीरो के अधिष्ठाता “अवतार सिंह” के सहयोग से दिव्यांगजनों के ट्राईसाइकिल पर छतरी “खुशी की उड़ान” संस्था के तरफ से नि:शुल्क लगायी गयी।
संस्था की संस्थापिका सारिका दूबे ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नही अवसर है। अवसर है खुद को स्थापित करने का, अवसर है खुद को साबित करने का। सूरदास आंखों के अंधे होने के बाद भी जो ज्ञान का प्रकाश दिए है उसकी ज्योति आज भी सारे संसार मे अलौकिक हो रही है। वही दिव्यांगों के अंदर ऊर्जा भरते हुए अवतार सिंह जी ने कहा कि “जीत तब ज्यादा सुनिश्चित होती है जब आप यह खुद से कहने लगते है कि मैं जीत कर रहूंगा, अर्थात् संकल्प से बड़ा आपका कोई अंग नही कोई सहारा नही।”
वही संस्था के महासचिव देव जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा देव सेवा के समान हैं, आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के ट्राइसाइकिल के ऊपर लगी हुई छतरी से दिव्यांगों के चेहरे पे आई मुस्कान हमें उनका आशीर्वाद दे रही है। कई वर्षों से हमारी संस्था दिव्यांगों की सेवा करती आ रही है। इस पुनीत कार्यक्रम में महासचिव देव जायसवाल, कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, सचिव विकाश गुप्ता, रितिक, मीडिया हेड सुदीक्षा दुबे, सदस्य प्रियंका गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर


चंदौली। मुख्यालय स्थित मझवार स्टेशन के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार को हल्की चोटे आयी तो वही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार शराब तस्कर बताया जा रहा है।
बताते हैं कि सैयदराजा क्षेत्र के ऐलेही गांव निवासी संतोष कुमार 60 वर्ष नेशनल हाईवे पार कर घर जाने के लिए स्टैंड पर ऑटो पकड़ने जा रहे थे। तभी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बाइक ने संतोष को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में संतोष के पैर ही हड्डी टूट गयी वही सर में गंभीर चोटे आयी मौके पर जुटे आस पास लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल संतोष की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार शराब तस्कर बताया जा रहा है। जिसको कोतवाली पुलिस बाइक और उसके बैग के साथ कोतवाली ले गयी।

OBC Candidate निःशुल्क CCC व O Level प्रशिक्षण के लिए करें आनलाइन आवेदन

Young Writer


चंदौली(Chandauli)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्गों के लिये संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत निर्गत 17 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन किया जाएगा। www.backwardwelfareup.gov.in व www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर इच्छानुसार संस्था को चयनित करते हुए आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिंटआउट प्राप्त कर आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बिछिया कला विकास भवन चन्दौली के सामने जमा किया जाना है। प्रशिक्षार्थियों की ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण अभ्यर्थी को पिछड़ी जाति का व्यक्ति तथा जनपद का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट अनिवार्य है। अभ्यर्थी के माता-पिता व अभिभावक की वार्षिक आय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से एक लाख से अधिक न होनी। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में बोले डीएम, कागज पर निस्तारण की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाई

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉo अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के साथ विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करने के संबंध मेंअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एक ही समस्या बार-बार उत्पन्न न हो, समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मौके की जांच न करके कागज पर निस्तारण की शिकायत संज्ञान में आया तो निस्तारण में हिलाहवली करने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की अन्य शिकायतें हैं। जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अंदर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4 शिकायत पत्र पुलिस से संबंधित थे। जिसमे सम्पूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद संबंधित थाने से पुलिस मौके पर जाकर निस्तारण करेगी साथ ही जमीन से सम्बन्धी विवाद मामलो में पुलिस तथा राजस्व की गठित टीम के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता चंदप्रभा, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी,जिला दिव्यांग जन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।

अंत्येष्टि स्थलों तक जाने के लिए रास्ते का करें प्रबंधः मनोज डब्लू

अंत्येष्टि स्थलों के मुद्दे पर एसडीएम से मुलाकात करते मनोज सिंह डब्लू।
अंत्येष्टि स्थलों के मुद्दे पर एसडीएम से मुलाकात करते मनोज सिंह डब्लू।

अंत्येष्टि स्थलों को सुदृढ़ कर उपयोग लायक बनाने के लिए एसडीएम से की मुलाकात

चंदौली। जनपद के अंत्येष्टि स्थलों के मुद्दे को लेकर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शनिवार को भी सक्रिय नजर आए। जनपद में उपयोग से बाहर व बेकार पड़े अंत्येष्टि स्थलों को सुदृढ़ करने व उन तक जाने के लिए समुचित रास्ते के बंदोबस्त के मुद्दे को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी सकलडीहा से मुलाकात की। बताया कि उनकी सरकार में सकलडीहा तहसील क्षेत्र अंतर्गत 15 अंत्येष्टि स्थल बने, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सत्ता परिवर्तन के बाद एक भी अंत्येष्टि स्थल उपयोग में आए बगैर ही आज जीर्ण-शीर्ण हाल में है। उन्होंने एसडीएम ने अंत्येष्टि स्थलों को सुदृढ़ करने व वहां पहुंचने के लिए सुगम मार्ग का बंदोबस्त किए जाने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद के अलग-अलग हिस्सों में कुल 30 अंत्येष्टि स्थल है, जिसमें 28 बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के नौडिहा व कौडिहार में अंत्येष्टि स्थल अधूरा है। बावजूद इसके जनपद का एक भी अंत्येष्टि स्थल उपयोग में नहीं है। यहां एक भी शव का दाह नहीं हो पाया है। कहा कि ये सभी अंत्येष्टि स्थल आम जनता के पैसे से आमजन को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। बावजूद इसके रास्ता के अभाव की वजह से लोग इन अंत्येष्टि स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कहा कि हिन्दू-मुस्लिम की बातें करने वाली भाजपा सरकार अन्य दलों पर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाती है, लेकिन छह साल से अधिक समय से सूबे की सत्ता में रहते हुए भी वह अंत्येष्टि स्थलों का सुधि लेने का काम नहीं किया गया, जिससे अधिकांश अंत्येष्टि स्थलों को आज मरम्मत की दरकार है। उन्होंने एसडीएम सकलडीहा से अंत्येष्टि स्थलों तक जाने के लिए रास्ते का बंदोबस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। बताया कि कुछ गांवों में जब अंत्येष्टि स्थल बने तो वहां चकबंदी की प्रक्रिया चल रही थी, जिस कारण वहां तक जाने के लिए रास्ते का सृजन नहीं हो पाया, लेकिन अब चकबंदी पूर्ण हो चुकी है।

आनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने धरना देकर जताया विरोध

बीआरसी नियमाताबाद पर बीईओ को पत्रक देते शिक्षक।
बीआरसी नियमाताबाद पर बीईओ को पत्रक देते शिक्षक।

शहाबगंज/नियामताबाद/सकलडीहा। स्थानीय क़स्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध और अन्य लंबित मांगों को पूर्ण करने हेतु अध्यापकों द्वारा धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें शहाबगंज ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों ने भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने शिक्षकों के समस्याओं का निस्तारण किए बगैर ऑनलाइन उपस्थिति का तुगलकी फरमान जारी किया है जिसमें अध्यापकों को बिना सरकारी सिम व डाटा दिए और उनके समस्याओं और निजता का ध्यान न रखते हुए ऑनलाइन फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से उपस्थिति देने का आदेश दिया है जिसका सभी शिक्षक विरोध करते हैं।धरना के बाद शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दिया। इस दौरान केशरी नंदन जायसवाल, विजई प्रसाद, विमला कुमारी, उषा सिंह, चंचल कुमार, अशफाकुर्ररहमान, विकास यादव, अभिनव कुमार सिंह, अजय सिंह, शमद अली आदि अध्यापक मौजूद थे।

नियामताबाद। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य विभिन्न मांगों के संबंध में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नियमताबाद पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षक, अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों ने धरना दिया। शिक्षकों ने कैजुअल लीव को बढ़ाने, अर्न लीव को बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था आदि की मांग की। इस अवसर पर सयुंक्त मोर्चा की संरक्षक डॉ सुनीता तिवारी, विनोद सिंह, संतोष सिंह, महामंत्री वारिस लोचन कपूर, धीरेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु तिवारी,राजकुमार जायसवाल,प्रवीण कुशवाहा, राकेश कुशवाहा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में संगठन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।

सकलडीहा।  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आहवाहन पर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विशाल धरना किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में बीईओ को मुख्यमंत्री के नाम से पत्रक सौपा। इस दौरान शिक्षकों ने मागों को पूरा होने तक आन्दोलन चलाने का चेतावनी दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में चंद्रकांत सिंह, विनय दुबे, अरविंद उपाध्याय, रत्नाकर सिंह, अनामिका, आदित्य सिंह, फाफा साहब भारती, कृष्ण मोहन, प्रशांत पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश गौतम व संचालन शाह आफताब ने किया।

चकिया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थित देने के आदेश के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर शिक्षकों ने विरोध करते हुए शिक्षक मत संग्रह कराया। मत संग्रह प्रारूप पर विकासखंड के सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति देने हेतु असहमति का हस्ताक्षर कर बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अजय गुप्ता, बाबूलाल, अनिल यादव, दीपक द्विवेदी, राजेश पटेल, राधेश्याम सोनकर, सुनील पटेल, विनय गुप्ता, लालजी, अजय भारती, अशोक, अमित मौर्य, आशीष सिंह मौजूद रहे।

चहनियां। शुक्रवार को बीआरसी चहनियां मथेला पर प्रदेश नेतृत्व पूर्व माध्यमिक शिक्षक के आह्वान पर सभी शिक्षक संघ,शिक्षामित्र संघ व अनुदेशक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 बजे बैठक आयोजित कर एक दिवसीय धरना दिया गया । उसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम से खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां को विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन दिया गया। धरना मे उपस्थित शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे ।जिसमें सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की पूर्व में मांगी गई सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करेंगे। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह यादव, फैयाज़ अहमद, प्रेमशंकर मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, फकरुद्दीन अली अहमद, राकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, रमेश चौरसिया, प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र त्रिपाठी व संचालन आत्मप्रकाश पाण्डेय ने किया।

Chandauli
overcast clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
14 %
6.1kmh
100 %
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights