पड़ाव । खाद्य विभाग के सचल दस्ते ने क्षेत्र से एक मैजिक पर यादव नमकीन दांडी बखरा सीज किया वहीं मुगलसराय से खोवा लेकर जा रहे हैं वाहनों को रोक कर एक कुंटल खोये को नष्ट कराया गया उसके बाद यह टीम ने किराने के दो दुकानों से किशमिश का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा । विदित हो कि दिपावली के मददेनजर आने वाले दिवाली त्योहार में हो रहे खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद विभाग के सचल दस्ते द्वारा मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे चार सदस्य टीम पड़ाव पर छापेमारी का कार्य शुरू किया जिसमें यादव नमकीन दांडी बखरा का एक मैजिक पर 14 कुंतल नमकीन लादकर वाराणसी जा रहा था जिसे रोककर चेक करने के बाद सीज की गई वहीं मुगलसराय खोवा मंडी से विभिन्न वाहनों पर खोवा लेकर वाराणसी जा रहे ऑटो चालकों को रोक कर सैंपलिंग का कार्य किया गया वहीं लगभग एक कुंटल खोवा नष्ट कराया गया। इस कार्य के साथ ही पड़ाव मार्केट में दो किराने की दुकान से किशमिश व अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इस टीम में पंकज यादव,राजेश यादव नीतिका केसरी गोविंद यादव मौजूद रहे।
Chandauli:खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद विभाग टीम ने की छापेमारी,14 कुंतल नमकीन किया सीज
एक लगाओ, 10 कमाओ की तर्ज पर काम कर रहे नेताः मनोज सिंह डब्लू
फुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय मुद्दों पर खुलकर बोले सपा नेता
चंदौली(Chandauli)। समाजवादी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर फुटिया गांव में भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों पर हमलावर रहे। इस दौरान राजनेताओं पर राजनीति को व्यापार बनाने का गंभीर आरोप लगाया। कहा कि नेता एक लगाओ 10 कमाओ की तर्ज पर काम कर रहे हैं। उन्हें आमजन के दुख-दर्द से कोई वास्ता सरोकार नहीं है, जबकि एक जनप्रतिनिधियों को ऐसा होना चाहिए कि वह खिलाड़ियों को समझे, व्यापारियों को समझे, किसानों व आमजन के दुख-दर्द को समझे। क्योंकि आज नेताओं के बिना कुछ भी नहीं होने वाला है। उक्त बातें मनोज सिंह डब्लू ने फुटियां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया। कहा कि यहां फुटियां व छितो गांव के बीच आने-जाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इस मुद्दे को स्थानीय किसानों व ग्रामीणों को पूरी मजबूती के साथ उठाने की जरूरत है। जनहित के इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों के साथ हैं। कहा कि यदि ग्रामीण अपनी समस्या के निराकरण के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं तो शासन व प्रशासन को उनके सामने हर हाल में झुकना होगा। प्रशासन की इतनी मजाल नहीं है कि वह ग्रामीणों के अंडर पास निर्माण की मांग को खारिज कर सके। लेकिन इसके लिए पूरी मजबतरी के साथ लड़ने की जरूरत है। ग्रामीण यदि जेल जाने को तैयार हैं तो यहां अंडरपास बनकर रहेगा। कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं, लेकिन कभी कुछ करते नहीं है। उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के चुनावी कार्यक्रम का जिक्र किया। बताया कि चुनाव के दौरान सैयदराजा के रामलीला मैदान पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने डबल इंजन की सरकार का हवाला देते हुए सेना भर्ती कराने की बात कही, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वह अपने वादों को भूल गए। भरेासा दिया कि उनकी पार्टी की सरकार बनी और जनता ने उन्हें सदन में भेजने का काम किया तो चंदौली के एक-एक व्यक्ति की आवाज को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाकर सरकार तक पहुंचाने का काम होगा। इसके पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों के खेल को देखा। कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा है, जिसके पीछे इन्हें प्रशिक्षित करने वाले कोच की मेहनत साफ झलक रही है। इन खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास व उचित प्रशिक्षण ऐसे ही मिले तो यह आगे चलकर चंदौली जनपद का नाम रौशन करेंगे। चंदौली की टीम ने वाराणसी को 41-22 से हरा दिया,मुख्य अतिथि सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव भी उपस्थित रहे।
Chandauli:पुलिस ने चोरो के सक्रिय गिरोह का किया भंडाफोड़,दो बाइक व नौ मोबाइल के साथ पांच को किया गिरफ्तार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियो पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ मोबाइल व एक पल्सर बाइक व एक बुलेट बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कोतवाली में किया
पुलिस ने संदीप यादव उर्फ कट्टा निवासी ग्राम बसारीकपुर अभिषेक यादव उर्फ बाबा निवासी ग्राम बसारिकपुर दीपक यादव उर्फ तबाही निवासी ग्राम रइया थाना बलुआ शुभम यादव उर्फ दिव्यांश निवासी ग्राम बरना थाना सैयदराजा दुर्गेश राय उर्फ छोटू निवासी वार्ड नं0 2 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस उपनिरीक्षक अमित मिश्रा विजय राज अशोक सिंह बंटी सिंह ओम प्रकाश पाण्डेय चन्द्रशेखर यादव चन्दन वर्मा मौजूद रहे।
NBW के बाद सीजेएम कोर्ट में हाजिर हुए सपा नेता मनोज डब्लू
चंदौली(Chandauli)। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू शनिवार को धीना थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-46/2021 में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक मिश्रा की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर द्वारा एनबीडब्लू को निरस्त कराया और बजरिए अधिवक्ता अजय कुमार मौर्य अपने पक्ष को न्यायालय के समक्ष रखा। न्यायालय द्वारा सपा नेता के हाजिरी के बाद तीन अक्टूबर को द्वारा एनबीडब्लू को निरस्त करते हुए मामले में सुनवाई की।
विदित हो कि वर्ष-2021 में धीना थाना अंतर्गत महुंजी ग्राम प्रधान अनुसूईया देवी व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समेत कुल 51 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह वही प्रकरण है जिसमें महुजी की तत्कालीन महिला प्रधान अनुसुईया देवी ने पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह द्वारा बीमारी के दौरान अस्पताल में दिए गए कपड़े, मिठाई व श्रृंगार के सामान को जादू-टोना का बताते हुए चक्काजाम किया था। जानकारी के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे। इसी मामले में स्थानीय पुलिस उक्त एफआईआर धारा-143, 147, 186, 188, 189, 341, 353, 269, 270, 504, 506, 34, 7 सीएलए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 54, महामारी अधिनियम-3 के तहत दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई।
उक्त मामले में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अनुसुईया देवी की फाइल व सपा के पूर्व विधायक की फाइल को पृथक कर सुनवाई की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। इसी मामले में बीते 03 अक्टूबर को सपा नेता मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया गया। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से सपा नेता मामले की सुनवाई तिथि को न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाए और जरिए अधिवक्ता हाजिरी माफी की दरख्वास्त न्यायालय से की। इसके बाद उनके द्वारा शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष प्रस्तुत होकर जरिए अधिवक्ता अजय कुमार मौर्य अपने पक्ष को रखा। सपा नेता की हाजिरी के बाद न्यायालय ने जारी एनबीडब्लू आदेश को निरस्त कर न्यायालय की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।
चंदौली जनपद में महसूस किए भूकंप के झटके,घरों से बाहर आए लोग
चंदौली। जनपद में भूकंप के झटके से हड़कंप मच गया। धरती हिलते ही सभी लोग घर से बाहर निकल गए। भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
रात 11:30 बजे के बाद धरती में तेज कंपन महसूस किया गया। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।शुक्रवार की देर रात जब अधिकांश चन्दौली वासी सो रहे थे तो करीब 11:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान जो लोग जगे थे उन्हें जमीन के हिलने का अहसास हुआ। वहीं अधिकांश लोगों को इसकी खबर तक नहीं लगी। हालांकि लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी साझा की।बताते हैं कि रात के वक्त अचानक धरती के हिलने का एहसास हुआ। यह इतना क्षणिक था कि लोग कुछ नहीं पाए। हालाकिं कुछ लोगों को इसका स्पष्ट एहसास हुआ। लोग बताते हैं कि रात में 11:36 के करीब उनका बेड, सोफा और आसपास रखीं चीजें हिलने लगी। एक बरगी लोगों को लगा कि कोई उनके बेड और सामान को हिला रहा है। बावजूद इसके उन्होंने इसका जिक्र किसी से नहीं किया, लेकिन जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये हुई तो लोगों ने यह मान लिया कि कुछ देर पहले जो भी उन्होंने महसूस किया वह भूकंप था। जिस वक्त धरती कांपी उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। कुछ लोग ऐसे नही थे जो दोबारा भूकंप आने की आशंका के कारण घरों से बाहर निकल आये और लंबे समय तक बाहर ही परिवार के लोगों और पास पड़ोस के लोगों के साथ बातचीत कर वक्त बिताया और मध्य रात्रि के बाद सोए। चंदौली पुरानी बाज़ार में भूकंप आने के बाद लोग सड़कों पर नजर आए और उनके बीच काफी देर तक चर्चा होती दिखी।
Advocate Protection : सत्ता पाने वाली सभी सरकारों ने चंदौली के लोगों को ठगा
चंदौली(Chandauli)। जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने शुक्रवार को 111वें दिन आंदोलन को जारी रहा। इस दौरान प्रातः राष्ट्रगान के साथ ही आंदोलन का आगाज हुआ तो भारी संख्या में अधिवक्ता उसमें शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करते दिखे। इस दौरान अधिवक्ता प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि देश का यह पहला जनपद है जहां जिले के सृजन के 27 वर्ष बाद भी विकास कोसों दूर है। जबकि इसके साथ के बने सारे जिले अपने पूर्ण अस्तित्व को प्राप्त कर चुके हैं। अब तक की जितनी भी सरकारें यूपी की सत्ता में सभी ने चंदौली के सौतेला व्यवहार किया है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व सैनिक व अधिवक्ता फिरोज खान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह सोचने की जरूरत है कि यही चंदौली की जनता ने अपने मत को लेकर जीत दिलाई है। जिसकी वजह से नेता आज सत्ता का सुख भोग रहे हैं। लेकिन जनता के हाथ आज भी खाली हैं क्योंकि ये जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के प्रति उदासीन हैं। ऐसे में जनता को भी यह समझना होगा कि आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में जनता के हितों को प्राथमिकता देने वाले जननेता का चयन करे।
रितू भारती ने कहा कि हम सभी अधिवक्ता हैं और यह लड़ाई अधिवक्ता अपने किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं लड़ रहा है और ना ही चंदौली के मुद्दे पर अधिवक्ताओं को राजनीति ही करनी है। हम सभी चंदौली के गरीब व मजलूम को न्याय दिलाने के लिए लड़ने का काम करते हैं। आज हम सभी को यह आभास हो रहा है कि चंदौली जनपद की स्थिति बहुत दयनीय है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने चंदौली को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन छेड़ रखा है। आंदोलन को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए अधिवक्ता किसी भी कीमत को चुकाने के लिए तैयार है।
इस आंदोलन में मजबूती प्रदान करने के लिए महिलाओं को भी जागरूक व प्रेरित करने का काम आगे आने वाले दिनों में किया जाएगा, ताकि उनकी भी भागीदारी इस आंदोलन में सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, गिरीश यादव, योगेंद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह, प्रवीण तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश कुमार यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार बिंद, आरएन विश्वकर्मा, प्रभात कुमार सिंह, संदीप सिंह, उज्ज्वल सिंह, राजेश जायसवाल, पूरन यादव, मेंहदी हसन अंसारी, रितिक रोशन सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, अमित कुमार, मनोज आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता झन्मेजय सिंह व संचालन धनंजय सिंह ने किया।
घरों में पड़े काला धान को नवीन मंडी लेकर आएं किसानः मनोज सिंह डब्लू
तीन वर्ष से पड़े काला धान की हुई खरीद, बचे किसानों की खरीद के लिए किया आह्वान
चंदौली(Chandauli)। नवीन मंडी माधोपुर में जनपद के किसानों का तीन वर्ष से पड़ा 1200 कुंतल धान बिक चुका है। इस बात की जानकारी देते हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने जनपद के किसानों का आह्वान किया कि यदि किसी भी किसान के पास काला धान अभी भी पड़ा है तो वह उसे नवीन मंडी में दो दिनों के अंदर लेकर आएं। बिना किसी परेशानी व जद्दोजहद के किसानों का धान खरीदा जाएगा और जिससे उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।
विदित हो कि सपा नेता मनोज सिंह डब्लू बीते माह किसानों की फरियाद पर काला धान की खरीद के मुद्दे पर मुखर हैं। उन्होंने तीन माह से मंडी में पड़े धान खरीद न कर पाने पर जिला प्रशासन से कई कड़े सवाल किए। साथ ही उन्होंने नवीन मंडी में पड़े धान की खरीद को सुनिश्चित किए जाने की बात कही और बिक चुके काला धान का भुगतान किसानों के खाते में कराने का मुद्दा पूरी गंभीरता के साथ उठाया। इसके साथ ही नवीन मंडी समिति में बैठक आहूत कर किसानों की समस्याएं सुनी और पत्रक के जरिए जिला प्रशासन तक किसानों की बात और उनकी चेतावनी को भी पहुंचाने का काम किया। प्रशासन को यह भी अवगत कराया कि जो काला धान बिक चुका है उसका भी भुगतान लंबित है जो किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार है।
साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो धान बिक्री से रह गया है उनकी खरीद जिला प्रशासन एक माह में सुनिश्चित करें। इसके बाद जिला प्रशासन ने काला धान खरीद मामले को गंभीरता से लिया और तीन वर्ष से नवीन मंडी में पड़े धान की खरीद को सुनिश्चित किया। इस बाबत शुक्रवार को मनोज सिंह डब्लू को खुशी जाहिर करते हुए जनपद के किसानों का आह्वान किया कि यदि किसी किसान के घर पर काला धान पड़ा है तो वे अपनी उपज के साथ मंडी पहुंचे, उनके धान की खरीद को सुगमता के साथ खरीदा जाएगा। कहा कि आपके पास जितना भी धान पड़ा है उसकी खरीद हर हाल में सुनिश्चित होगी, क्योंकि उसे ले जाने वाले ट्रक नवीन मंडी में खड़े हैं।
Chandauli:छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे, बोली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के साथ अभद्रता व अपराध करने वाले को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा
चंदौली। सकलडीहा कालेज में बीए की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस की गठित टीम ने धर दबोचा और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई में जुट गई।
विदित हो कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के गोहदा निवासी छात्रा डिग्री कालेज में पढ़ाई करने गयी थी। तभी गांव का ही युवक विशाल यादव कालेज में घुस गया। और उसके साथ छेड़खानी के साथ गाली-गलौच करने लगा। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले से अवगत कराया पिता ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हरकत में आई पुलिस युवक की खोजबीन कर उसको धर दबोचा और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि अपराधियों व अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं अपराध करने वाले अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा।
गरीबीःसमुचित ईलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम
चंदौली। गरीबी से बड़ा अभिशाप कोई नहीं है। बीते एक नवंबर को भदलपुरा में घटित घटना ने इसे एक बार फिर साबित किया। साथ ही घटना ने मानवता को झन्कझोर कर रख दिया। फिलहाल घटना में दुक्खू मुसहर ने अपनी पत्नी खोई। साथ ही नवजात बच्चे को भी खो दिया, वहीं उसके बच्चों से उनकी मां का ममत्व सदैव के लिए छिन गया। घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की।
उन्होंने बताया कि भदलपुरा निवासी दुक्खू मुसहर की पत्नी 25 वर्षीय आशा देवी बीते मंगलवार, 1 नवंबर को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद तत्काल दुक्खू ने अपनी पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौली पर भर्ती किया, जहां आशा को मृत बच्ची पैदा हुई। प्रसव के बाद पत्नी आशा की हालत बिगड़ती चली गई। यह देख चिकित्सकों ने आशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों द्वारा दुक्खू को बताया कि तुम्हारी पत्नी को खून की कमी है। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद दुक्खू ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए पत्नी आशा का उपचार करने व उसकी जान बचाने की गुजारिश की, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा आशा को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ऐसी स्थिति में गरीब दुक्खू अपनी पत्नी को वाराणसी भर्ती कराने में असमर्थ रहा और चिकित्सकों की रेफर पर्ची के साथ मरीज को अपने घर भदलपुरा ले जा रहा था, तभी उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि आशा देवी के तीन छोटे बच्चे रुपा 5 वर्ष, अंजू 3 वर्ष व संतू 1 वर्ष उम्र हैं। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दुक्खू की पत्नी आशा की डिलेवरी नार्मल हुई थी। पति दुक्खू मजदूरी करता है। 2 महीने पहले दुक्खू के पिता कैलाश मुसहर 50 वर्ष की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। इस घटना से दुक्खू के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दुक्खू सब कुछ दवा करने में बेंच चुका है। अब दुक्खू के सामने भुखमरी और तीन बच्चों का पालन पोषण का सामना करना मजबूरी है। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान गरीब की ओर आकृष्ट करते हुए मांग किया है की गरीब दुक्खू को प्रशासनिक मदद किया जाय। सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। चिकित्सकों द्वारा मामले की गंभीरता के आधार पर ही मरीज को रेफर किया जाता है।
Chandauli:यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर होगी कार्यवाई: कोतवाल
दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाई
चंदौली। यातायात माह के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस सड़क पर उतर गई है। बुधवार को सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने नगर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात आदि जांच किए गए। और बगैर हेल्मेट, बगैर कागजात व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार ने कहा कि चेकिंग अभियान में बना हेलमेट वाले बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभी तक दर्जनों वाहनों का चालान किया जा चुका है। यातायात नियमों का उलंघन करते जो भी मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। बाइक चालक बाइक चलते वक्त हेलमेट जरुर पहनें। और वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर हमेशा नियंत्रण बना रहे। कार चालको को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गयी है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना कम होना संभव है।











