कमालपुर। धानापुर विकास खण्ड के ग्राम बहेरी में जल जीवन मिशन के तहत जल से नल योजना की पाइप बिछाई जा रही है। जिसमें ठेकेदार द्वारा गांव की गलियों में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जगा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को खोदे गए गड्ढे को दुरूस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि उखाड़े गए रास्तों की शीघ्र मरम्मत की जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही समस्या दूर हो सके। इन दिनों गांव में लोगों के घर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम पड़े है, जिससे लोगों को आने-जाने कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस अवसर परजयनाथ यादव, रामाशीष यादव, योगेंद्र यादव, राधेश्याम, शिवशंकर, टोनी कन्नौजिया, सोनू यादव सहित अन्य शामिल रहे।
Ganga Katan : याचिका समिति ने गंगा कटान को लेकर प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण
चहनियां(Chahaniya)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर विधायक संग याचिका समिति ने गंगा कटान मुद्दे को लेकर महुअरिया, टाण्डा, सोनबरसा, जमालपुर तीरगांवा में निरीक्षण किया। क्षेत्र के गंगा किनारे गांवो में कटान से लोगो का एक उपजाऊ जमीन व मकान में समाहित हो चुका है। जिसे लेकर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बिधान सभा अध्यक्ष के समक्ष ये मुद्दा उठाया था।
विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को याचिका समिति के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता डीके पाण्डुयाल, अधीक्षण अभियंता केशरी सिंह, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, अधिशासी अभियंता मूसाखाड मनोज कुमार ने सबसे पहले महुअरिया गांव में गये, जहां किसानों की उपजाऊ जमीन कटान के बारे में विधायक ने बताया। इसके बाद सोनबरसा व टाण्डाकला में गये। जहाँ लोगो के घर कटान से जूझ रहे के बारे में जाना। फिर जमालपुर तीरगांवा गये, जहां कई लोगो के मकान गंगा में समाहित हो चुके है उनके बारे में नोट किया। इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि गंगा कटान के मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्रक के माध्यम से बताया था। जिस पर याचिका समिति गठित किया गया। याचिका समिति के माध्यम से सरकार को क्षेत्र के कटान के बारे में अवगत कराएंगे। यह बहुत बड़ी समस्या है। कितने किसानों का उपजाऊ जमीन गंगा में समाहित हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष बाण गंगा पट जाने की भी मुद्दा उठाया। साथ ही भुसौला व हसनपुर के बीच रेगुलेटर लगाने की मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि रेगुलेटर नही लगा तो हजारों किसान सिंचाई से वंचित रह जाएंगे। सभी रिपोर्ट बनाकर विधान सभा में अध्यक्ष के समक्ष पेश किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश राय, राजीव सिंह मुन्ना, सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, आनन्द सोनकर, अक्षय यादव, प्रमोद यादव, श्याम लाल यादव, बालकरण आदि लोग उपस्थित थे।
Advocate Protection: आज भी विकास की बांट जोह रहा जनपद चंदौली
अधिवक्ता बोले, आंदोलन में जनसहभागिता से आएगी धार
चंदौली(Chandauli)। जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति का आंदोलन गुरुवार कोे 110वें जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि जहां शासन व सत्ता के आगे सभी नतमस्तक हैं। ऐसे में अधिवक्ता जिले के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। आंदोलन की बागडोर संभालने वाले सभी अधिवक्ता साथी बधाई के पात्र हैं। चंदौली जनपद के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा है। विकास के मुद्दे पर चंदौली को अब तक उपेक्षित रखा गया है। चंदौली के साथ सृजित जनपदों का विकास हो चुका है, वहीं चंदौली आज भी विकास की बाट जोह रहा है।
इस दौरान रामकृत ने कहा कि चंदौली के विकास के लिए अधिवक्ता लम्बे असरे से लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं, लेकिन पर्याप्त जन भागीदारी ना मिलने के कारण जनप्रतिनिधियों की उदासीनता कायम है। ऐसे में चंदौली के एक-एक व्यक्ति को अपनी सुविधाओं व विकास के लिए आगे आना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो चंदौली के साथ उपेक्षा अनवरत जारी रहेगी। आह्वान किया कि अधिवक्ताओं के साथ चंदौली के आमजन व व्यापारी साथ आएं और चंदौली के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। साथ ही यह भी कहा कि अधिवक्ता इस लड़ाई को अब किसी कीमत पर स्थगित नहीं करने वाले हैं। कार्यकारी अध्यक्ष धनंज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अधिवक्ता आंदोलन को धार देने का काम करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में सता पक्ष को इसका खामियाजा भुगतना होगा। अधिवक्ता चंद्रपति ने कहा कि चंदौली के विकास के लिए स्थानीय लोगों के जागरूकता व जागरण हेतु कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इस अवसर पर गिरीश यादव, प्रवीण सिंह, फिरोज खान, विद्या विनय शंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, मुन्ना प्रसाद, रमेश सिंह, महेंद्र प्रताप यादव, चंदन कुमार सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता झन्मेजय सिंह व संचालन सत्येंद्र बिंद ने किया।
Chandauli:दो पक्षों में जमकर चले लाठी -डंडे एक की मौत,कार्यवाई में जुटी पुलिस
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के पैतुवा गांव में मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। घटना ने एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को 108 द्वारा जिला अस्पताल ने भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखा ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा बुधवार की सुबह इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताते हैं कि पैतुवा गांव निवासी सोनू बियार अपने बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वो अपने गांव के समीप पहुचा की गांव के ही रवि प्रकाश से उसकी बाइक से टक्कर हो गयी।। इस दौरान दोनों में बहस होने गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया और दो अपने अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर इकठ्ठा हो गए। और गाली गलौज करते हुए आपस मे मारपीट करने लगे। जिसमें बीच बचाव करने गए हीरा बियार 50 वर्ष को लाठी से सिर पर चोट लग गयी। और हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुचे ही दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने तत्काल घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस मे मार पीट कर लिए थे। जिसमें एक बृद्ध को गंभीर चोट आई। और इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
Chandauli:व्रती महिलाओं ने चलनी की ओट से चांद का दीदार कर पति के दीर्घायु होने की कामना,चंद्रमा को दिया अर्घ्य
चंदौली/डीडीयू नगर। पति के दीघार्यु के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का निराजल व्रत रखा। शाम के वक्त प्रथम पूज्य गौरी नंदन गणेश की पूजा अर्चना की और चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की। बाद में चलनी की ओट से से चांद का दीदार किया। और इसके बाद पति का मुखड़ा निहारा। पति के हाथों जल पीकर निर्जला व्रत खोला।

व्रत की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। पूर्व में ही पूजन सामग्री, करवा चलनी, आदि की खरीदारी की गई। बुधवार की सुबह से ही महिलाओं ने पूजा अर्चना की तैयारी शुरू कर दी। भोर मे ही महिलाओं ने निराजल व्रत का संकल्प लिया। दिन भर निराजल रही व्रती महिलाओं ने शाम के वक्त स्नान ध्यान के बाद सोलहो शृंगार किया। जगह जगह महिलाएं एकत्र हुईं और पूथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

रात आठ बजे चंद्रोदय होते ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति के दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाएं पूजन सामग्री लेकर छत पर पहुंची। यहां चलनी की ओट से पहले चांद फिर पति का चेहरा निहारा। पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला। पति ने भी पत्नी को सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए
Mughalsarai : पुलिस ने मिनी महानगर में जीटी रोड की पटरी से हटा अतिक्रमण
डीडीयू नगर(Chandauli)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड के पटरियों के किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने हल्ला बोल दिया। कोतवाली से लेकर जीटीआर ब्रिज तक अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। एक पटरी से अतिक्रमण हटता देखकर दूसरी पटरी के लोग खुद अपना अतिक्रमण हटा दिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान काली मंदिर के पास कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जो प्रशासन के सामने बेअसर साबित हुआ।
विदित हो कि इस समय पड़ाव से लेकर पचपेड़वा तक सड़क को सिक्स लेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आए दिन सरकारी जमीन और नापी तक किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस के जरिए चेतावनी भी दी है। इसके बावजूद कोई पीछे नहीं हट रहा है। इसके अलावा जीटी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आवजाही करने में परेशानी होती है। बुधवार को बुलडोजर लेकर प्रशासनिक अमला कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने लगा, जिससे अतिक्रमण किए लोगों में हड़कंप मच गया। पटरी के दोनों ओर लोग खुद अतिक्रमण हटाने लगे। प्रशासन ने चेतावनी दी की फिर से अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार, ईओ मुगलसराय, कोतवाली पुलिस तथा एक प्लाटून पीएससी मौजूद रही।
यातायात माहः अपनी जान को लापरवाही से खतरे में ना डालें
चंदौली(Chandauli News)। यातायात जागरूकता माह-2023 का शुभारंभ बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली में एसपी डा.अनिल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है, इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही से खतरे में नही डाला जाना चाहिए। पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता रहता है। साथ ही प्रत्येक माता-पिता एंव अभिभावक द्वारा अपने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए।
कार्यक्रम में देलही पब्लिक व एमडीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं अखण्ड हिंद फौज के बच्चों, शिक्षकों सहित समस्त लोगों को सम्बोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती ने कहा कि बच्चे इस बात की शपथ लें की वो अपने अभिभावक, माता-पिता, भाई-बहन आदि किसी को भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन तथा बिना शीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलाने देंगे। उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहेगें। हेलमेट एवं शीटबेल्ट चालान के डर से नहीं बल्की अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु लगायें। आज के समय सड़क दुर्घटना में होने वाली मौंते किसी भी तरह की होने वाली मौत से कहीं अधिक है। अगर हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें तो होने वाली इन दुर्घटनाओं तथा असमय मृत्यु को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उपस्थित छात्र/छात्राओं द्वारा भी यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए गए। तत्पश्चात चन्दौली पुलिस के मोबाइल वैन, पैंथर दस्ता व बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे सम्बन्धित पम्पलेट व पर्चे भी बांटे गये। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, यातायात प्रभारी रामप्रीत यादव, एसआई एलबी पाण्डेय‚ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौली राजीव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास एंव पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Chandauli:झाड़फूंक के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव में मंगलवार को झाड़फूंक के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमे पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। वही दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
दरसल छितो गांव निवासी सतन व दशमी एक दूसरे के पट्टीदार है। दोनों के घर के पास कदम का पेड़ है। एक दूसरे पर झाड़फूंक का आरोप लगाते हुए आमने सामने हो गए। और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसको लेकर दशमी के पुत्र अभिषेक व सतन के पुत्र राज बाबू के बीच गाली गलौज होने लगा और देखते ही देखते गाली गलौज लाठी डंडे में तब्दील हो गया। और दोनों पक्ष में जमकर मारपीट होने लगी इसमें एक पक्ष दशमी के पुत्र अभिषेक 19 वर्ष व सुनीता 26 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से सतन 55 वर्ष, राज बाबू 18 वर्ष बेचनी 50 वर्ष गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्ष को उठाकर कोतवाली ले आयी। कोतवाली पहुंचने तक इन सभी के सिर व कान से खून निकलता देख तत्काल कोतवाल राजीव कुमार ने घायलों को जिलाचिकित्सालय भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार में बताया झाड़फूंक के चक्कर मे दो पक्षों में मारपीट हो गया था। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli:ग्रापए के तत्वाधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न,एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को खूब लुभाया, हास्य व्यंग्य की फुलझड़ियों से श्रोता हुये लोट-पोट
शहाबगंज। कर्मनाशा नदी के समीप विकास खण्ड कार्यालय परिसर में सोमवार को देर शाम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया के तत्वाधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें रात भर काव्य की धारा में श्रोता डूबते-उतराते रहे।हास्य व्यंग्य के कवियों ने जहां श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया वहीं श्रृंगार रस की कवियत्रियों ने युवाओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम में दिग्गज कवियों के शिरकत से श्रोता अंत तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह,क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित तथा मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन बहुत सराहनीय है।हास्य के माध्यम से वर्तमान व्यवस्था पर करारा चोट आवश्यक है तो साथ ही साथ मनोरंजन भी होता है।जो आज के जीवन शैली के लिये जरूरी है।उन्होंने कहा कि हास्य के बिना जीवन अधूरा है।आधुनिक जीवन शैली में तो हास्य और भी जरूरी है।इस दौरान आयोजकों द्वारा पत्रकारों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भी भेंट किया गया।देर शाम शुरू हुये कवि सम्मेलन में सबसे पहले हिना आरजू ने मां सरस्वती की वंदना की इसके बाद हास्य व्यंग्य व श्रृंगार रस के कवियों ने तालियां बजाने पर श्रोताओं को मजबूर कर दिया।प्रख्यात हास्य कवि डॉक्टर अनिल चौबे ने आशिकों ने जिस चाँद की खातिर फ्रेंड को भी अनफ्रेंड किया है

सुनाया तो लखनऊ से आयीं सोनी मिश्रा ने तुम हृदय की चाह मुझको दो न दो सुनाकर युवाओं का मन मोहा।कुशीनगर से आये हास्य व्यंगकार बादशाह प्रेमी ने मुहल्ले में हमारे हैं आशिक बहत्तर के,रजाई ओढ़कर बादाम च्यवनप्राश खाते हैं सुनाकर वाहवाही लूटी।बाराबंकी से आये हास्य कवि प्रदीप महाजन ने राजनीति पर व्यंग कसते हुए कहा कि राजनीति का पर्दा जब आंखों पर पड़ जाए तो,गधा बाप को और गधे को बाप बनाना पड़ता है।नजर इलाहाबादी ने सारे गड्ढे भर जाएंगे बरसात तो आने दो,प्रयागराज से आये राधे श्याम भारती ने करवा चौथ का व्रत रखकर मरने भी नहीं देती सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।वारागणसी से आये डंडा बनारसी ने कुछ काम करके देश को आगे बढ़ाइए सुनाया तो सर्वेश मिर्ज़ापुरी ने दिल किसी से ना जोड़ा तुम्हारे लिए सुनाकर युवाओं को आकर्षित किया।कानपुर से आयीं हिना आरजू ने किसी अनजान का तोहफा कभी स्वीकार मत करना सुनाकर ख़ूब वाहवाही लूटी

।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड,पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज,ग्रापए प्रदेश संरक्षक विजय विनीत,जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह,डॉ प्रदीप मौर्या,प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह,बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान,उमापति,खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह,डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह,रामकृत एड,मुश्ताक अहमद,प्रदीप जायसवाल एड,प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिज़वान बेग,मुसाफ़िर विश्वकर्मा, विनोद सिंह,मंगला सिंह,सद्दाम खान,इबरार अली,रितेश श्रीवास्तव, मिथिलेश,रत्नेश यादव,डॉ देवेंद्र नारायण,केशरीनंदन जायसवाल,उपेंद्र मिश्र,मिक्कू प्रधान,मुनिराज यादव,सिरताज अंसारी, नित्यानंद खरवार,निरज सिंह, गुड्डू मालवीय, सतीश चौहान, मुन्ना भास्कर आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन रतीश कुमार व मनोज कौशल ने किया।
Chandauli:पुलिस ने उतारा नशेबाजो का नशा, 24 घण्टों में 156 लोगो के खिलाफ हुई कार्यवाही
Chandauli: पुलिस ने उतारा नशेबाजो का नशा, 24 घण्टों में 156 लोगो के खिलाफ हुई कार्यवाही
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल के कुमार के निर्देश पर चन्दौली पुलिस द्वारा “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान में पुलिस ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पिछले 24 घण्टों में 156 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की किया है। जिसमें थाना मुगलसराय 07, अलीनगर 04, चंदौली 22, चकिया 20, कंदवा 07, धानापुर 04, शहाबगंज 11, बबुरी 10, बलुआ 25, चकरघट्टा 46 लोगों के विरुद्ध 34 P. Act./290 IPC के तहत कार्यवाही की गयी। वही पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी को “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा।











