27.9 C
Chandauli
Friday, April 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 288

Chandauli:किदवई नगर में खुली नाली संक्रामक बीमारियों को दे रही दावत, गिरकर चोटिल हो रहे लोग

चंदौली। नगर के वार्ड नंबर सात कोहिरान बस्ती में मुख्य सड़क के बीच बनी नालियों पर जगह-जगह ढक्कन टूट जाने से लोगो के लिए खतरनाक साबित हो रहा हैं। उक्त वार्ड का हालत यह है। कि एक तरफ जहां खुली नालियों की वजह से संक्रामक बीमारियों के पांव पसारने की आशंका बनी हुई है। वहीं आए दिन राहगीर व वार्ड के लोग इन में गिर कर घायल हो रहे हैं। लेकिन फिर भी वार्ड के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
वार्ड को गंदगी से मुक्त रखने व जल निकासी की उचित व्यवस्था को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सड़क के बीच में नालियों का निर्माण कराया गया। जिससें घरों से निकलने वाला गंदा पानी आसानी से नालियों में चला जाए।और इससे उठने वाले दुर्गंध से तो बचा ही जाए। वहीं नाली पर ढक्कनों होनें से दुर्घटनाएं भी नहीं होगी।नगरपंचायत द्वारा नाली का निर्माण तो करा दिया गया। लेकिन ढक्कन दोयम दर्जे का होने के कारण कुछ ही महीनों में टूट गया। जिससें बीच मे खुली नाली राहगीरों व वार्ड के लोगो के लिए दुर्घटना का कारण बन रही हैं। इससे निकलने वाले दुर्गन्ध से आसपास के लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नालियों के खुले होने के चलते कितने राहगीरों को नालियों का अंदाज ही नहीं लगता जिससे आए दिन लोग नाली में गिर कर चोटिल होते हैं। वहीं दुर्गंध से भी आसपास के लोग परेशान रहते हैं।

इनसेट…….
सभासद नही लेते वार्ड का सुध
चंदौली। किदवईनगर के वार्डवासियों का कहना है। कि वार्ड की सभासद महिला होने के कारण इस वार्ड का सुध कोई नही लेता है। यही कारण है। कि वार्ड अपने बदहाली पर आशु बहा रहा है वार्ड में नाली के ऊपर रखे ढक्कन टूट जाने से खुली नाली हजारों संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहे हैं। और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने चेताया कि जल्द ही रास्ते को दुरुस्त नही किया गया। तो वार्डवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।

इनसेट………
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि किदवई कोहिरान बस्ती सड़क की समस्या संज्ञान में है जल्द ही सड़क का टेंडर कराकर उसको दुरुस्त किया जाएगा खुली नालियों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

Chandauli:बच्चे के जन्मदिन पर केक लेने जा रही माँ की सड़क हादसे में मौत,मचा कोहराम


चंदौली। मुगलसराय नगर थाना अंतर्गत डांडी गांव के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
दरसल पड़ाव स्थित गांधीपुरम कॉलोनी निवासी रजनीकांत उपाध्याय की पत्नी प्रियंका उपाध्याय 35 वर्ष अपने बेटे के लिए बर्थडे का केक लेने स्कूटी से पड़ाव बाजार में जा रही थी। जैसे ही वो कालोनी के बाहर निकली की अचनक ट्रक की चपेट में आ गयी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्कलीन घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे ध्रुव 14 वर्ष रूद्रेश 15 वर्ष का रो- रो-कर बुरा हाल है। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि मृतक अगर हेलमेट लगाई होती तो ऐसे घटना से बच सकती थी।

Chandauli News : युवा में अपना जौहर दिखाएंगे चंदौली जनपद के युवा

Yuva Mahotsav

चंदौली युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल नवंबर में आयोजित करेगा युवा महोत्सव

चंदौली(Chandauli)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण युवाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने, प्रदेश की परम्परागत लोक संस्कृतियों की प्रस्तुति, ग्रामीण युवा कलाकारों को प्रस्तुति करने का मौका मिलेगा। उक्त प्रतियोगिता व युवा उत्सव में कलाकार प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराकर उनकी प्रतिमा को आगे बढ़ने के उद्देश्य की से आयोजित हो रहा है। जिसमें लोकनृत्य (समूह), लोकनृत्य (व्यक्तिगत व एकल), लोकगीत (समूह), लोकगीत, (व्यक्तिगत व एकल), कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, भाषण एवं फोटोग्राफी आदि विधाओं में कराया जायेगा।

इस बाबत युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रतिभागी कलाकार तथा जनपद के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों से भी निपुण कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है, जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त प्रतियोगिता में लोकनृत्य नृत्य की अवधि समय 15 मिनट, नृत्य की अवधि-07 मिनट निर्धारित की गई। लोकगीत समूह प्रति टीम प्रतिभागियों की संख्या 10 होगा। प्रस्तुतिकरण की अवधि 07 मिनट होगा। इसमें कोई फिल्मी गाना प्रस्तुत नहीं होगा।

कहानी लेखन की समय अवधि-60 मिनट एवं शब्द सीमा 1000 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोस्टर बनाना पोस्टर निर्माण हेतु अधिकतम् समय अवधि 90 मिनट होगी। भाषण प्रस्तुति हेतु समय अविध 03 मिनट का होगा। निर्णय भाषण की स्पष्टता, प्रवाह, चयनित, विषय की प्रासंगिकता, शब्दों और वाक्यों की पुनरावृत्ति न होना, आत्म विश्वास पर आधारित होगा। फोटोग्राफी-प्रत्येक प्रतिभागीय युवा दो प्रविष्टियों यानी दो तस्वीरें इलेक्ट्रानिक मोड में जमा कर सकता है। प्रगतिशील भारत, आत्म निर्भर, योग व खेल, फिटनेस के लिये शारीरिक गतिविधि व प्रकृति दृश्य आदि पर फोटोग्राफ्स जमा किया जा सकता है।

जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रतिभागी कलाकार तथा जनपद के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों से भी निपुण कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु विकास खण्ड स्तर पर व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय-विकास भवन चन्दौली से किसी भी कार्य दिवस में आवेदन प्राप्त कर सात नवम्बर तक जमा कर सकते है। उक्त प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Onion Price Hike : प्याज व लहसून के दाम ने आम जनता को रूलाया

Chandauli मुख्यालय पर ग्राहकों के इंतज़ार में बैठे आलू प्याज के दुकानदार।
Chandauli मुख्यालय पर ग्राहकों के इंतज़ार में बैठे आलू प्याज के दुकानदार।

हरि सब्जियों के कीमत में भी उछाल आमजन के प्लेट से गायब हुई हरि सब्जी

चंदौली(Chandauli)। टमाटर के बाद अब प्यास अब लोगों को रुला रहा है। एकाएक प्याज के रेट (Onion Price Hike) में हुए इजाफे से किचन का बजट गड़बड़ हो गया। मौजूदा समय में महंगाई की मार आम लोगों की जेब पर पड़ रही है। बाजार में प्याज व लहसुन की कीमत में दिन पर दिन बेतहाशा बढ़ौतरी होने से लोगों के आंखों में आंसू आ रहे है। जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं रसोई घरों से प्याज व लहसुन गायब होने से सब्जी व दाल का तड़का भी अपना स्वाद खोता जा रहा था। जिससे कीचन में पकने वाले सब्जी का स्वाद फीका होता जा रहा हैं।
15 से 20 रुपए प्रति कि.ग्रा. बिकने वाला प्याज अब अपने भाव में उछाल लेते हुए 70 रुपए के आस-पास बिकने लगा है। अच्छी क्वालिटी का प्याज 75 रुपए में बिक रहा है। जबकि लहसुन बाजार में 200 रुपये किलो बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है। कि इसी रफ्तार से अगर टमाटर के बाद प्याज की कीमतें बढ़ती रही तो प्याज 100 रुपए प्रति किलो न पहुंच जाए। इससे आम जनता पर और भारी पड़ेगा।
इनसेट…….
हरि सब्जियों की कीमतों में रिकार्ड उछाल

टमाटर 40 रुपये किलो, गोभी 40 रुपये फूल, पालक 50 रुपये किलो, मूली 50 रुपये किलो, बोड़ा 50 रुपये किलो, मटर 200 किलो, अदरक 200 किलो, हरा धनिया 160 रुपये किलो, बाजार में बिक रहे हैं। दैनिक सब्जियों के दाम में बड़ी उछाल के कारण अब आम जनता सब्जी खाने को परेशान हो रही है।

Chandauli:राजनीति के पुरोधा पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र नाथ सिंह को लोगों ने दी श्रद्धांजलि,समर्थकों ने पूर्व संध्या पर निकाला कैंडिल मार्च


चंदौली। राजनीति के पुरोधा पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर वीरेंद्र नाथ सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को उनके पैतिक आवास जसूरी गांव में पहुंचकर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं बाबा अड़गड़ानंद महाराज के  चित्र पर प्रमुख सदर संजय सिंह बबलू ने पूजन- अर्चन कर यथार्थ गीता का पाठ कराया। साथ ही पुण्य तिथि की समर्थकों ने पूर्व संध्या पर कैंडिल मार्च निकाला गया।
बताते हैं कि स्वर्गीय वीरेंद्र नाथ सिंह सन 1982 से सदर ब्लॉक प्रमुख पद पर कई वर्षों तक तक विर्जमान रहे। जनता की सेवा करते रहे उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों के टिकट पर विधान सभा व लोक सभा की चुनाव भी लड़े। वहीं  फिर भी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी से उनका विशेष लगाव रहा ।उनके बाद उनकी पत्नी भी प्रमुख पद पर रहकर सेवा की । वर्तमान में उनके पुत्र संजय सिंह उर्फ बबलू प्रमुख पद पर आसीन हैं। स्वर्गीय वीरेंद्र नाथ सिंह महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे। चंदौली जिले के राजनीत के पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय वीरेंद्र नाथ सिंह जनपद में प्रमुख जी के नाम से मशहूर थे। सपा और बीजेपी दोनों दलों में इनकी गहरी पैठ थी और बड़े नेताओं से अच्छे संबंध थे। इनके निधन से जिले में इनके समर्थक आज भी काफी मर्माहत है। वही सुबह से श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

Chandauli:आपरेशन सड़क पर शुरूर अभियान में पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े 100 शराबी, नशेड़ियों को नाश त्यागने को कर रही प्रेरित


चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देश पुलिस द्वारा “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान पिछले 24 घण्टों में 100 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें थाना मुगलसराय 06, अलीनगर 06, चंदौली 02, सैयदराजा 10, चकिया 06, कंदवा 07, धानापुर 04, धीना 03, सकलडीहा 07, शहाबगंज 07, बबुरी 04, बलुआ 34, इलिया 02 लोगों के विरुद्ध 34 P. Act./290 IPC के तहत कार्यवाही की गयी। पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा है। और आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा की जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा।

Chandauli:पुलिस ने आपरेशन क्लीन को बनाया सफल, मिट्टी में दफन कर दी सवा दो करोड़ की शराब


चंदौली। पुलिस ने ऑपेरशन क्लीन के तहत सवा दो करोड़ की अवैध शराब पर बुलडोजर से नष्ट करने की कार्रवाई की है। 14 अभियोगों से सम्बंधित 28391 लीटर नाजायज शराब को गड्डा खोदकर मिट्टी में दफन कर दिया गया।
विदित हो कि थाना बबुरी द्वारा मुकदमाती (अवैध शराब) अपर सिविल जज चकिया चन्दौली के आदेश के क्रम में न्यायालय द्वारा गठित टीम के सदस्य विपिन बिहारी यादव अभियोजन अधिकारी, शरद कुमार आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में 14 मुकदमों से सम्बन्धित अवैध अंग्रेजी/देशी शराब विभिन्न ब्रांड की कुल 28391 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 02 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक को शनिवार को थाना परिसर में गड्ढ़ा खुदवाकर जेसीबी से विनिष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी एवं आपरेशन क्लीन को सफल बनाया गया।

भाई नाराज है तो उसे समझाएं, मनाएं और साथ लेकर आएंः Manoj Singh W

विश्व क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में समाज की एकता पर हुआ चिंतन-मंथन

वाराणसी(Varanasi)। विश्व क्षत्रिय महासभा की ओर से वाराणसी के बदलापुर चांदमारी में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. पंजाब सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल व डा. दुर्ग सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शामिल हुए। इस दौरान क्षत्रिय समाज को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर समाज के प्रबुद्धजनों ने चिंतन-मंथन किया। साथ ही सभी ने मिलकर क्षत्रिय एकता की हुंकार भरी और आपसी मतभेद को भुलाकर एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने का संकल्प लिया। इसके अलावा समाज के युवाओं की शिक्षा-दीक्षा व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सैयदराजा विधायक रहते हुए अपने समाज के कमजोर परिवारों को लोहिया आवास देने का काम किया। उस वक्त अपने ही समाज के लोगों ने इस पुनीत कार्य को लेकर भी टीका टिप्पणी की, जो बेदह दुख व दुर्भाग्यपूर्ण था। हमें समाज के ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि हम सभी को दूसरों से ज्यादा अपनों से खतरा है। इस खतरे से लड़ना और जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि यही वह लोग हैं जो समाज की एकता को खंडित करने का प्रयास निरंतर करते रहते हैं। कहा कि यदि हमारा कोई भाई हमसे नाराज है तो उसे मनाना पड़ेगा और उसे समझाकर उसे साथ लेकर चलने की जरूरत है। उसे किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि भाई व परिवार महत्वपूर्ण है। लेकिन आज लोग अपने भाई को दरकिनार कर सांसद-विधायक को आमंत्रित कर अपनी शान और शोभा का दिखावा करते हैं। इस तरह के कृत्य से समाज खोखला हो रहा है। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन का जिक्र किया।

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि एक सामान्य किसान परिवार का होने के बावजूद मैंने अपने बेटे और बेटी को पढ़ाने और उन्हें काबिल बनाने का काम किया। आज बेटी चंदौली की पहली महिला पायलट बनने का गौरव अर्जित कर चुकी है। कहा कि हमें अपने बेटे-बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाने की जरूरत है। समाज में जो भी कमजोर कड़ी है उसे हम सभी को मिलकर सशक्त बनाना होगा। कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा व स्वास्थ्य के बारे में हमें सोचने की जरूरत है।

कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास से चंदौली मेडिकल कालेज के निर्माण की सौगात लेकर आया, जिसे भाजपा सरकार ने राजकीय से स्वशासी करने का काम किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है दो टर्म की सरकार उत्तरप्रदेश की जनता के आकांक्षाओं पर खरी उतरने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस अवसर पर नीरज शेखर सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, सरदार सिंह, राकेश सिंह रघुवंशी, डा.योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अशोक सिंह व डा. अंशू सिंह ने किया।

Chandauli:अचानक दो शवों के मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है शव, जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। जनपद थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में एक 20 वर्षीय युवक व 48 वर्षीय व्यक्ति वृद्ध का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि मुगलसराय थाना अन्तर्गत मुहम्मदपुर जी0टी0 रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 48 वर्ष का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कहीं भी जाहिरा चोट का निशान नहीं है। मृतक विक्षिप्त व बीमार था‌। काफी दिनों से घूम-घूम कर मांग कर खाता पीता व कहीं भी स्थान मिलने पर वहीं रहा करता था। शव को थाना स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही दूसरी तरफ बलुआ थाना क्षेत्र के टांडा कला गंगा नदी घाट पर एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 20 वर्ष का शव बरामद हुआ है। शव गंगा नदी में कहीं से बह कर आया है जो एक हफ्ते पुराना है। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Chandauli: हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े घर मे घुसकर नगदी सहित लाखो के गहने पर फेरा हाथ,ग्रामीणों में दहशत

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बा में हौसला बुलंद चोरो ने दिनदहाड़े घर मे घुसकर एक व्यापारी के घर हजारों नगदी के साथ लाखो के गहनों पर हाथ फेर कर फरार हो गए। भुक्तभोगी जब अपनी दुकान बंद कर घर पहुचा को अंदर का नजारा देख सन्न रहा गया। उसने तत्काल बलुवा थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटनास्थल पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
दरसल चहनियां कस्बा के रहने वाले आनन्द सिंह की पत्नी ज्योति अपने घर से कुछ दूर पर ब्यूटी पार्लर चलाती है । शाम को जब दोनो परिजन दुकान बंद करके घर पहुँचे तो ऊपर छत का कमरा का ताला खुला था। अंदर आलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखा तीस हजार रुपए नगदी,एक सोने का हार ,सोने का मंगलसूत्र छोटा व बड़ा तीन एक हार जड़ित सोने का मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगुठी , सोने की दो चैन ,दो जोड़ी सोने की झुमका,चार जोड़ी सोने का टप्स,दो सोने का लाकेट, सोने की दो नथुनी व लवग ,चांदी का पायल चार जोड़ी, चांदी के सिक्के छ पीस, सहित उसमें रखा कीमती सामान चुरा ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुचकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया। उधर कस्बे में दिनदहाड़े चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। घर के आस पास लगे कैमरे को खंगाला गया है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Chandauli
clear sky
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
28 %
1.8kmh
9 %
Thu
28 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights