चंदौली। नगर के वार्ड नम्बर गांधी नगर स्थित एसएएम हॉस्पिटल में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी मनोरमा देवी ने फीता।काटकर किया। इस दौरान जनरल एण्ड लैस्क्रोपिक सर्जन एमबीबीएस एवं एमएस डॉ सैयद गजम्फर इमाम, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ आजमी जहरा, जनरल फिजिशियन डॉ एमके कुशवाहा सहित अन्य स्वास्थ कर्मियों ने 225 से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गई। इसके अलावा उचित सलाह दिया। डॉ सैयद गजम्फर इमाम ने बताया कि शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, नसों से सम्बंधित रोग, मानसिक रोग, गठिया, साइटिका, जोड़ों का दर्द, नींद न आना, बुखार होना, मिर्गी, थाइराइड, झटके आना आदि रोगों की जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की जांच, सफेद पानी का आना, मासिक धर्म आने पर पेट में दर्द होना, गर्भाशय में सूजन, बार बार गर्भपात होना, गर्भ न ठहरना गर्भाशय में गांठ आदि का परीक्षण किया गया। बच्चों के सभी प्रकार के रोगों की भी जांच की गई। उन्होंने बताया।कि हॉस्पिटल में हर्निया, पित्त के थैली में पथरी, स्तन की गांठ, अपेंडिक्स आदि की सर्जरी ओपेन, दूरबीन विधि से सफल परीक्षण व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कहा कि शिविर में हाई ब्लड शुगर वाले गम्भीर मरीजों के पूरे शरीर की जांच निशुल्क की गई। इस मौके पर मोबिन हसन, जीशान हैदर, मिश्म अब्बास उर्फ आशू, आनन्द सिंह, हाजी शाहमुहम्मद, शिवशंकर अग्रहरि, नरायनदास जायसवाल, रियाज अहमद, बबलू, राजीव अग्रहरि, जैगम, रहमत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Chandauli: एसएएम हॉस्पिटल में 225 मरीजों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण ,मरीजों को दी गयी फ्री दवाएं
Chandauli:नदियों में प्रतिमा विसर्जन किया तो होगी कार्यवाई, ड्रोन कैमरे के साथ अधिकारी करेंगे चक्रमण
चंदौली। नदियों व गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरीके से सख्त है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन भी इसे लेकर जिले में सक्रिय हो गया है। यही नही पुलिस प्रशासन ने नदियों में प्रतिमा का विसर्जन रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में मुख्य रूप से गंगा, कर्मनाशा व चंद्रप्रभा नदी है। प्रतिमा के निर्माण में लगने वाली सामग्री से प्रदूषण का खतरा रहता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी करेगी। तथा पुलिस बल की तैनाती के साथ पुलिस अधिकारी चक्रमण भी करते रहेंगे। इसके साथ ही तालाब व पोखर में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी पुलिस मुस्तैद नदियों में प्रतिमा विसर्जन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध है। शांति समितियों की बैठक में पूजा समितियों से अवगत करा दिया गया है। इस बाबत डा. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बताया कि प्रतिमा विसर्जन में सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। किसी तरह की दुर्घटना से निपटने के लिए तालाब व पोखर पर गोताखोर, नाव व बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।
Chandauli:व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ डंटकर करे मुकाबलाः लक्ष्मीकांत
नौगढ़। क्षेत्र के तिवारीपुर बाजार व्यापार मण्डल की ओर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि आप सभी पदाधिकारी, व्यापारियों के साथ मिलकर सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने का काम करें। पूरे जिले का व्यापार मण्डल आप सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगा, जिससे व्यापारी समाज के मान सम्मान और उनकी सुरक्षा की जा सके। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालो का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। कहा कि ऐसे मौकों पर जिला व्यापार मण्डल आपके साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मन्त्री चन्द्रेशवर जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कहा कि कहा कि आज पूरे जिले में व्यापार मण्डल बहुत ही तेजी के साथ सभी बाजारो में व्यापारियों को व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है, जिससे व्यापारी समाज और व्यापार मण्डल मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहा है आज जिले की व्यापारीक समस्याओं को लेकर हर माह जिला मुख्यालय पर जिले के ’जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक’ के साथ ’व्यापारी सुरक्षा बैठक’ कर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण करने का कार्य किया जाता है। गुरदीप सिंह’ ने कहा कि कोई भी समस्या छोटी या बड़ी हो अपने स्थानीय अध्यक्ष को जरूर बताएं, जिससे आपकी समस्या का समाधान हो सके। सुजीत सिंह उर्फ सड्डू ने कहा कि तिवारीपुर नौगढ़ के व्यापारियों की सम्मान,सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम में राजकुमार पाल, आजाद अंसारी, बरहक़ अली, हरिशंकर पटेल, रामधनी प्रजापति, राकेश राव, मनीष मौर्य, गुलफान खान, मीना वर्मा, अशोक कुमार, गुलाब चन्द्र केशरी, मुरली श्रीवास्तव, अमजद अली, विजय केशरी, शिव सागर पटेल, राजेश केशरी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति व संचालन देव जायसवाल ने किया।
Chandauli:बारजा निकालने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी डंडे पांच घायल, तीन गंभीर
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भटरौल गांव में गली में बारजा निकालने के लिए दो पक्ष आमने-सामने हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे से आधा दर्जन घायल हो गया। दोनों पक्षों ने तीन-तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर दोनों पक्षों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया, जहां तीन को चोट गंभीर होने पर चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
भटरौल गांव में झाना देवी व गंगाधर गुप्ता का मकान आसपास है। गंगाधर के परिवार के लोग गली में बारजा निकाल रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें एक पक्ष से विकास गुप्ता 20 वर्ष, बाबूलाल गुप्ता 46 वर्ष व झाना देवी 42 वर्ष घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दिलीप गुप्ता 38 वर्ष व गुड्डी देवी 36 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। जहां विकास, बाबूलाल व झाना देवी की चोट गंभीर होने से चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की रही है।
समाज के सभी वर्गों का हित चाहती है बहुजन समाज पार्टी : घनश्याम
चंदौली। चकिया विधानसभा के कांटा और मुगलसराय विधानसभा के पटनवां में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव स्तर पर बैठक किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान बसपा के जोनल को कॉर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का हित बहुजन समाज पार्टी में ही है. ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाज के सभी लोग लोगों को जोड़ने का काम करें.
बसपा के पूर्व प्रत्याशी अमित यादव लाला ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बैठकर आयोजित की जा रही है. सर्व समाज के लोगों को जोड़कर आगामी लोकसभा के लिए सभी तैयार किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है. दलित और अल्पसंख्यक मिलकर ही समाज की दिशा को बदल सकते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी यही निर्देश है। इसका पालन हम सभी को करना चाहिए.
इस दौरान रामचंद्र गौतम विनोद कुमार, विकास आजाद, तिलकधारी बिंद, उमापति,आनंद चौहान,विनोद प्रधान, उत्तम कुमार, संतोष भारती, विजय बहादुर,मनोज पांडेय,संतोष यादव, राजन खान, साहब यादव, श्याम नारायण उपस्थित रहे।
Chandauli:एडिसनल एसपी ने पंडालों के अंदर व बाहर के सुरक्षा व्यवस्था को परखा, मेले में अराजकतत्वों व संदिग्धों पर नजर रखने का पुलिसकर्मियों को दिया निर्देश
चंदौली। नवरात्रि व दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए सोमवार की देर शाम एडिसनल एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में बने पंडालों का निरीक्षण किया।और पंडालों के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था को परखा वही समिति सदस्यों के साथ वार्ता कर नवमी मेले में होने वाली भीड़ को लेकर सावधानी बरतने एवं एहतिया को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मेले में होने वाले भीड़ को लेकर विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया। और नगर के चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शराबियों अराजकतत्वों व संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, राजकुमार पांडेय, बंटी सिंह, तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Chandauli:कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल, तीन की हालत गंभीर
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के केरा गांव के समीप रविवार की देर रात तेज़ रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार का अगला टायर ब्लास्ट कर जाने से चालक कूद कर फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों तत्काल चारो युवकों को 108 द्वारा चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने तीन की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

दरसल शहाबगंज कस्बा निवासी उज्ज्वल जायसवाल 18 वर्ष, आर्यन जायसवाल 17 वर्ष, लोकेश गुप्ता 18 वर्ष व किशन सोनकर 19 वर्ष एक ही बाइक पर देरशाम घर से दुर्गा दुर्गापूजा देखने निकले थे। जैसे ही चारो केरा गाँव के समीप
पहुचे की सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया। घटना इतनी जबरदस्त थी। कि कार का अगला टायर ब्लास्ट कर गया। वही घटना में चारो बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल चारो घयलो को 108 एम्बुलेंस की सहायता से चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उज्जवल आर्यन व लोकेश की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एक साथ चार युवकों के घायल होने की सूचना पर क़स्बा में हाहाकार मच गया। घटनास्थल पर काफ़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।
Transfer : सकलडीहा एसडीएम रहे मनोज पाठक को मिली चंदौली तहसील की कमान
जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने चार एसडीएम का कार्य क्षेत्र बदला
Chandauli News : जिला मजिष्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने जिले के चार उपजिलाधिकारियों का तबादला किया। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में चार उपजिलाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। जिलाधिकारी ने विराग पांडेय को उपजिलाधिकारी न्यायिक चंदौली के पद से उपजिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पद पर तैनात किया है। वहीं सकलडीहा के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को उपजिलाधिकारी सदर के रूप में तैनात कर दिया है।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने एसडीएम अनुपम मिश्रा को उपजिलाधिकारी सकलडीहा के पद पर तैनात करते हुए उनको उप जिलाधिकारी न्यायिक का अतिरिक्त पदभार सौंप दिया है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार को वहां से हटाकर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट बना दिया गया है और अग्रिम आदेश तक उनको चंदौली तहसील के उपजिलाधिकारी न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह तबादला का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और तत्काल सभी को नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन कर लेना है।
Chandauli:देवी गीत व भजन के साथ डांडिया नृत्य पर जमकर थिरकी महिलाएं व युवतियाँ,मनोहारी प्रदर्शन कर लूटी वाहवाही
चंदौली। नगर के वार्ड नंबर चार पत्रकार कालोनी में सिंहवासिनी ग्रुप की तरफ से नवरात्र के महाष्टमी पर सजाए गए पूजा पंडाल में पारंपरिक वेश भूषा में सजकर पहुंची महिलाओ व युवतियों ने देवी गीत व भजन के साथ डांडिया नृत्य कर पूजन अर्चन किया। वही कालोनी परिसर के बालिकाओं द्वारा डांडिया, सालसा एवं बालीवुड के मिश्रण संगीत पर थिरकते हुए मनोहारी प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। डांडिया की बेहतरीन प्रस्तुति देख दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों लोगों को डांडिया करने पर मजबूर कर दिया।




डांडिया नृत्य के दौरान महिलाओं ने कहा कि महाष्टमी पर डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया का नवरात्र में काफी महत्व रहता है। डांडिया नृत्य मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है। डांडिया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है। इस दौरान पिंकी सिंह,सुमन सिंह,विभा सिंह,सिमा सिंह सिंप्पी तिवारी,निर्मला सिंह,अंजू सिंह,बबली सिंह,अंशिका सिंह,बुलबुल सिंह,आशीष जायसवाल,शिव जी सिंह,पीयूष सिंह,अधिराज सिंह, शरद सिंह,गोलू सिंह, सैकड़ो युवा युवतियां मौजूद रहे।
Chandauli:सीओ ने पंडालों की परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को शराबियों व अराजकतत्वों पर नजर रखने का दिया निर्देश
चंदौली। सीओ रामवीर सिंह व कोतवाल राजीव कुमार ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ नगर में भ्रमण कर शारदीय नवरात्र में सजे पूजा पंडालों के सुरक्षा व्यवस्था को परखा वही मेले में शराबियों व अराजकतत्वों पर विवेश नजर रखने को पुलिस के जवानों को निर्देशित किया।

उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को निर्देश दिया। कि पूजा पंडालों में बिजली की व्यवस्था ठीक से करें। जिससे शार्ट सर्किट न होने पाये। आग से बचाव के लिए बालू तथा।आग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करें। वही मेले की भीड़ को देखते हुए पुलिस के लोगो व कमेटी के सदस्यों से पंडाल में दर्शन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने राम जानकी शिव मठ मंदिर गंगा रोड पुरानी बाजार सती बाग के पंडालों का निरीक्षण किया।











