32.7 C
Chandauli
Monday, October 5, 2026

Buy now

Home Blog Page 312

खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंगः छत्रबली सिंह

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित मंडलीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट की सलामी लेते मुख्य अतिथि।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित मंडलीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट की सलामी लेते मुख्य अतिथि।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया उद्घाटन

चंदौली(Chandauli)। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रांगण में मंगलवार को तीन दिवसीय मंडलीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी, चंदौली, जौनपुर तथा गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभा किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करते छत्रबली सिंह।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करते छत्रबली सिंह।

इस दौरान मुख्य अतिथि छत्रबली सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हम नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। खेल को खेल भावना से खेलें। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार खेलों के उत्कृष्टता के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी प्रयास करती रहेगी। खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग व संसाधन मुहैया कराने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी चकिया रामटहल द्वारा आए हुए अतिथियों का बेसिक शिक्षा परिवार की तरफ से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री इम्तियाज़ खान, फैयाज अहमद, वीरेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह, अजीत कुमार यादव, महेंद्र पांडे, देव कुमार आनंद, प्रवीण त्रिपाठी, विकास यादव, अरविंद शुक्ला, यशवर्धन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पाठक तथा संचालन डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी तथा विद्याधर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

इलियाः जलसा दस्तार बंदी व तालीमी बेदारी का कार्यक्रम मुक्कमल

मरकजी मदरसा इमदादुल उलूम में आयोजित जलसे में मौजूद लोग।
मरकजी मदरसा इमदादुल उलूम में आयोजित जलसे में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में 101 बच्चों को दिया गया कुराए-ए-पाक

इलिया(Chandauli)। मरकजी मदरसा इमदादुल उलूम में जलसा तकमील हिफ़्ज़ कुरान करने वाले बच्चों के लिए जलसा मुन्नाकिद किया गया, जिसकी सदारत हजरत मुफ्ती  नियाज अहमद बनारसी व निजामत मौलाना शमशुल होदा ने किया। जलसे की शुरुआत हिफ़्ज मुक्कमल करने वाले बच्चों ने आयत पढ़ कर की। जलसे में तशरीफ लाए हजरत मौलाना सैय्यद असहद रशीदी साहब व मौलाना शाकिर साहब मेहमान ए खुसूसी रहे, जिनका इस्तकबाल फूलों से किया गया।
मरकजी मदरसा इमदादुल उलूम में प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कलाम पाक व नात ए पाक से हुई। इस मौके पर पगड़ी के साथ 101 बच्चों को कुरान ए पाक हदिया के तौर पर दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को मुबारकबाद भी दिया। हदिया पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा उस वक्त बच्चों के खुशी का ठिकाना न था। इस दौरान मेहमाने खुसूसी हजरत मौलाना सैयद असहद रशीदी साहब ने कहा कि  अल्लाह के हुक्म को मानना व नबी करीम स0अ0 के बताए हुए रास्ते पर चलने वाला ही सच्चा ईमान वाला है। उन्होंने नबी करीम स०अ० के एखलाक के बारे में बताते हुए कहा कि वह अक्सर खामोश रहते और बगैर जरूरत किसी से बात न करते। उनकी बातों में इतना मिठास थी कि उनकी बातों को सुनने वाला सुनता ही रहता था। कहा कि सबसे अच्छा अमल यह है कि हम इंसानियत, भाईचारा और तालीम को बढ़ावा दे। जलसे में मौजूद लोगों ने दुआ करते हुए देश मे अमन चैन व आपसी मेल मोहब्बत की दुआए की। इस मौके पर नाजिम एबादुर्र रहमान साहब, हाफिज इमरान खान, हाफिज सलमान, मुफ्ती नियाज अहमद,  कुतबुद्दीन खान, नियाज अहमद, मौलाना फसीहुद्दीन, सैफुल्ला खालिद, बबलू इराकी, और तमाम हमदरदाने मदरसा मौजूद रहा। इस दौरान प्रिंसिपल खुर्शीद आलम हलिमि ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

डाला छठः अर्घ देने के लिए व्रती महिलाओं का घाटों पर उमड़ा हुजूम,अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पुत्रों के लंबी उम्र की कि कामना सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम


चंदौली। सूर्यदेव के आराधना का महापर्व डाला छठ रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। नगर के काली पोखरे व साव जी के पोखरे पर अर्ध्य देने के लिए हजारों व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ा। वही पोखरे के आस पास मेले जैसा माहौल रहा जहा बच्चों ने जमकर खरीदारी की
दोपहर बाद से ही नगर में श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री रखकर व्रती महिलाओं के साथ बैंडबाजे व डोल,नगाड़े बजाते झूमते गाते घाटों की तरफ जा रहे थे। शाम होते-होते दोनों पोखरों पर हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। आलम यह था। कि घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य के बाद कुछ महिलाएं अपने घर लौटीं सभी घाट दीपमालाओं से सजे रहे। लोगों ने पोखरों व घाटों पर दीप दान भी किया


इनसेट……
छठ गीतों से गूंजा पूरा नगर
चंदौली। व्रती महिलाएं छठ मईया के गीत गाते हुए अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ तालाबो के घाटों पर पहुची। इसके चलते हर घाट पर भारी भीड़ हो गई। घाटों पर मेले जैसा दृश्य दिख रहा था। कुछ लोगों ने चाय, चाट और गुब्बारा आदि की दुकान रखा था। बच्चे इसकी खूब खरीदारी कर रहे थे। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद फिर छठ मईया के गीत गाते हुए घर आ गईं। रात में छठ मईया के किस्से और कहानियां सुनाई गईं।


इनसेट…….
दुधिया रोशनी से जगमग रहे घाट
चंदौली। नगर के छठ घाटों को जगमग करने के लिए नगर नगर पंचायत कई दिनों से तैयारी कर रहा था। नगर के सभी घाटों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। पोखरे के चारों ओर लाइट जल रही थी। इससे व्रती महिलाओं और अन्य लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं भगवान भास्कर के अस्त होते ही बच्चों ने पटाखे फोड़े। राकेट से आसमान सतरंगी हो गया था।

इनसेट………
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
चंदौली। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। मुख्य बाजार से पोखरे की तरफ जाने वाले सभी मार्गो पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। तालाबो के घाटों पर सुरक्षा की कमान सीओ रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व उनके हमराही संभाले हुए थे।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न,चकिया, शहाबगंज, नौगढ़ व नियामताबाद के सदस्य रहे मौजूद


शहाबगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्लाक सभागार में शनिवार को चार ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जहां चकिया, शहाबगंज, नौगढ़ व नियामताबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य व ब्लाक प्रमुख गीता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों के बाबत जानकारी दिया।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भारती जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। प्रदेश सभी योजनाओं का मात्र एक उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचाना है।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।

जिससे समाज को कोई पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से छूट न जाए।उन्होंने कहां कि बालिकाओं की निःशुल्क शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठा रही है। वहीं बालिकाओं के खाते में 25 हजार रुपए की धनराशि भेज रही है। गरीबों को फ्री राशन के साथ इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड बनवाएं जा रहे हैं। जिसमें बिमारी होने पर पांच लाख रुपए का इलाज किया जाता है।
दीन दयाल नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सरकार उज्जवला गैस सिलेंडर के साथ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व आवास व शौचालय देकर किसानों गरीबों को सम्बल प्रदान करने का कार्य कर रही है।सरकार सभी लोगों बराबर काम कर रही है।डबल इंजन की सरकार में चौमुखी विकास कार्य हो रहा है । प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने भी अपने विचारों को रखा।इस दौरान ब्लाक प्रमुख गीता देवी,जिला महामंत्री
उमाशंकर सिंह,अवधेश सिंह,अनुराग मौर्य,सुजीत सिंह उर्फ सुडडू , संतोष सिंह,मंटू सिंह, सत्यनारायण, प्रकाश मौर्य,फिरोज सिद्दीकी, श्याम बिहारी पाल,रिंकू विश्वकर्मा, तरुण सिंह,रितेश श्रीवास्तव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद थे।कार्यक्रम का अध्यक्षता चकिया ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. प्रदीप मौर्य ने किया।

Chandauli:कृषि विभाग के अफसरों ने खाद की दुकानों पर मारे छापे,जांच में पांच दुकानें मिली बंद


चंदौली। जिला प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ नकेल कसने के लिए शनिवार को जनपद में छापेमार अभियान चलाया। इस दौरान जिला कृषि विभाग की टीम जांच करने के लिए निकली जिसमें शहाबगंज और सकलडीहा में पांच दुकान बंद मिले। सभी दुकानदारों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बताते हैं कि शनिवार को जिले के अलग अलग क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी स्नेह प्रभा व उनकी टीम शाहबगंज के आधा दर्जन दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक, रेट बोर्ड आदि जा जांच किया। इसके साथ ही तीन दुकानों से खाद का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान गांधी खाद भंडार शहाबगंज, मां मैहर खाद भंडार शहाबगंज बंद मिला। वहीं सकलडीहा में जांच के लिए गई टीम को अमन खाद भंडार बथावर व रघुवंशी खाद भंडार ताराजीवनपुर बन्द मिला। सदर ब्लाक में निरीक्षण कर रही टीम को सदगुरु खाद भंडार मझवार बंद मिला। इन सभी बन्द दुकान दारों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया। अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी करने गयी टीमों ने 16 खाद के दुकानों पर जांच पड़ताल किया। जबकि 09 दुकानों से खाद का नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। इस दौरान प्रभारी जिला कृषि अधिकारी स्नेह प्रभा, रक्षा अधिकारी रमेश यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ पूजा त्रिपाठी, चंदन सिंह, अखिलेश पांडेय व अभिषेक शामिल रहे।

काला धान भुगतानः चेक समर्पित कर मनोज डब्लू ने बाबा कीनाराम मठ में टेका मत्था

बाबा कीनाराम मठ के नाम काटे गए चेक को प्रदान करते मनोज सिंह डब्लू।
बाबा कीनाराम मठ के नाम काटे गए चेक को प्रदान करते मनोज सिंह डब्लू।

Manoj Singh W बोले, काला धान बेचने वाले 185 किसानों का होगा भुगतान

चंदौली(Chandauli)। काला धान की बिक्री के बाद अब उसके भुगतान की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। काला धान की खरीद व उसकी ब्रांडिंग करने के गठित समिति ने भुगतान की कड़ी में पहला चेक बाबा कीनाराम मठ रखरखाव निधि के नाम से जारी किया है। किसानों की इस लड़ाई की अगुवाई करने वाले सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चेक प्राप्त कर उसे रामगढ़ मठ पहुंचकर बाबा कीनाराम के चरणों में समर्पित कर और शीश नवाया।

बाबा कीनाराम मठ के नाम चेक के जरिए हुआ भुगतान।

उन्होंने कहा कि काला धान की खेती करने वाले किसानों के संघर्ष की आज जीत हुई है। समिति ने भरोसा दिया है कि 185 किसानों को 1390 कुंतल काला धान के सापेक्ष भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान हर हाल में सोमवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। भुगतान की कड़ी में पहला चेक बाबा कीनाराम मठ के नाम 18360 रुपये का काटा गया है। शेष किसानों के भुगतान की समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई और शनिवार को किसानों को चेक के जरिए भुगतान किया जाना प्रस्तावित है। कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी मुखर था और आगे भी किसानो के हक में लड़ाई लड़ने का काम होगा।

Manoj Singh W ने बताया कि भुगतान चेक बाबा कीनाराम को समर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद मांगा, ताकि जनहित के मुद्दे पर लड़ाई को पूरी ताकत व शिद्दत से लड़ा जा सके। बताया कि पिछले तीन साल से मंडी में पड़ा काला धान बिक चुका है, जिसके लिए स्थानीय किसानों ने बहुत लम्बा संघर्ष किया। इस मुद्दे पर जब किसानों ने सहयोग मांगा तो उनकी बातों को मजबूती के साथ जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया और यह भी बताने का काम हुआ कि सबका पेट भरने वाले अन्नदाता की अनदेखी ठीक नहीं है। यदि प्रशासन नहीं चेता तो बड़े आंदोलन को तैयार रहे। इस बीच भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होने उन किसानों के लिए सुखद है। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अमित, दयाराम यादव, अर्जुन प्रजापति, अंकित यादव, अभिनव सिंह भल्ला, गौरव सिंह, सूर्यपाल, अखिलेश सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

किसानों का कर्जाः भाजपा सरकार ने जारी किया कुर्की का तुगलकी फरमान

Manoj Singh W

यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक पहुंचकर मनोज डब्लू ने की कर्ज माफी मांग

चंदौली(Chandauli)। किसानों के मुद्दे पर सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आए। इस दौरान जनपद के 264 किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ओर से जारी नोटिस के साथ पूर्व विधायक बैंक पहुंचे और मैनेजर से किसानों को जारी कुर्की के तुगलकी फरमान के बार में जानकारी दी। साथ ही यह भी चेताया कि किसानों की कुर्की हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व भाजपा के नेताओं ने किसानों के कर्जा माफी कराने की मांग भी की।

मैनेजर से मुलाकात के बाद बैंक से बाहर आए मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक से कर्जा लेने वाले जनपद के 264 छोटे व गरीब किसानों को कुर्की की नोटिस जारी की गई है। यानी इन किसानों की चल व अचल सम्पत्ति को बेचकर कर्ज की अदायगी का फरमान जारी हुआ है, जिससे गरीब किसान परिवार बेघर होने की कगार पर हैं। ऐसी स्थिति में हाल-परेशान किसानों की परेशानी व पीड़ा को दूर करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से छोटे किसानों के कर्जामाफी की आवश्यकता जताई। कहा कि जब भाजपा अपने पूंजीपति मित्रों का हजारों करोड़ रुपये माफ कर सकती है तो किसानों के लाख-पचास के छोटे कर्ज भी माफ होने चाहिए। याद दिलाया कि जब यूपी में सपा की सरकार थी तो अखिलेश यादव की सरकार ने इसी बैंक के छोटे किसानों का कर्जा माफ करने का काम किया था।

Manoj Singh W ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने की बात करने वाली भाजपा का जिला मुख्यालय चंद कदम की दूरी पर है। बावजूद इसके भाजपा नेताओं को यह जानकारी नहीं की किसानों को कुर्की का आदेश जारी किया जा चुका है। कहा कि किसी भी हाल में किसानों के घर, जमीन व सम्पत्ति कुर्क व नीलाम नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान बैंक मैनेजर ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से जो आदेश प्राप्त हुए उसे अमल में लाया गया है। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, दिलीप पासवान, सूर्यपाल सिंह, सोनू, अजहर, लालता कन्नौजिया, भोनू यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:दो बाईक की आमने-सामने टक्कर,तीन युवक घायल दो की हालत गंभीर


शहाबगंज।थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव के पास मंगलवार को दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।जहां गंभीर चोट देखकर चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफ़र कर दिया।
विदित हो कि मंगलवार की शाम को बीकापुर साड़ाडीह गांव निवासी पवन पुत्र चंदा राम बाईक से घोड़सारी गाँव जा रहे थे जैसे ही वह ठेकहां गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही बाईक में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें पवन 18 वर्ष साडाडीह,रोहित 18 वर्ष भुसीकृतपुरवां व शहाबगंज कस्बा निवासी सुफियान 17 वर्ष गिर कर घायल हो गए।घायलों को राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।जहां पवन व सुफियान की हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. निलेश मालवीय ने इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया।रोहित का इलाज क़स्बा के निजी चिकित्सालय में चल रहा है।वहीं घायलों का हाल जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर हाल जाना और सीएमओ से फोन पर वार्ता कर समुचित इलाज के लिए कहा।

Chandauli:भैया दूज पर बहनों ने भइयों के माथे पर तिलक व रोरी लगाकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना


चंदौली। जनपद के नगरीय व ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा व भैया दूज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान युवतियों व महिलाओं ने अपने मुहल्लों व गांव में जगह-जगह गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृतियां बनाकर उनकी पूजा की। इस दौरान युवतियों व महिलाओं ने पारम्परिक गीत आए और लोढ़े व मूसर से भगवान गोवर्धन को कूट कर उन्हें श्रापा। इसके अलावा कुछ स्थानों पर चित्रगुप्त जयंती भी बनाई गई।
नगर के श्रीराम जानकी मठ मंदिर प्रांगण के अलावा महावीर मंदिर, शंकर मोड़, पुरानी बाजार में जगह-जगह गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृतियां बनाकर युवतियां व महिलाओं ने पास-पड़ोस के लोगों संग घेरा बनाकर गोवर्धन पूजा से जुड़े पारम्परीक गीतों को गाया और भगवान गोवर्धन की पूजा की। इसके उपरांत उन्हें लोढ़े व मूसर से कूटकर श्रापा। वहीं भैया दूज के अवसर पर बहनों ने अपने भइयों के माथे पर तिलक व रोरी लगाकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। दूसरी ओर भाइयों ने भी अपने बहनों को तरह-तरह के उपहार भेंट किए। पुरानी मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना को दर्शन दिया था, जो लम्बे असरे से यमराज से मिलने को व्याकुल थीं। यमुना ने अपने भाई यम की आवभगत काफी अच्छे ढंग से की, जिससे प्रसन्न होकर यम ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया कि इस दिन यमुना में स्नान करने वाले भाई-बहन को मुक्ति मिल जाएगी। भैया दूज पर्व पर आज भी बहनें उस पुरानी परम्परा का निर्वहन करती हैं। इसे लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भैया दूज व गोवर्धन पूजा की धूम रही।

Chandauli:अराजकतत्वों ने फूंका गरीब का बाइक व ठेला,परिवार में आजीविका का संकट


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट में रविवार की रात अराजक तत्वों ने एक गरीब के ठेले व बाइक में आग लगा दिया। जिससें उसकी आजीविका छीन गयी। उक्त घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
दरसल दिघवट गांव निवासी इंद्रजीत गांव में ही अपनी बिधवा माँ के साथ रोज ठेला लगाता था। प्रतिदिन की तरह इंद्रजीत ठेला लाकर अपने चाचा के बरामदे में खड़ा कर दिया। और उसी के बगल में एक बाइक भी खड़ी थी रात में कुछ लोंगो ने देखा कि आग की लपटें निकल रही हैं।

लोग दौड़े और देखे की बाईक और ठेला दोंनो में आग लगी है। लोगों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। माँ और बेटे का रो -रो कर बुरा हाल है क्योंकि यह ठेला ही पूरे परिवार के आजीविका का सहारा था। आग लगने का कारण किसी को पता नहीं चल पाया है। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नही पड़ी है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

Chandauli
clear sky
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
52 %
2.2kmh
0 %
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Verified by MonsterInsights