Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को चंदौली के विकास पुरूष पंडित कमलापित त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने कमलापति पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से राजनीतिक प्रेरणास्रोत पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शीश नवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही चंदौली के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि चंदौली के लोग पंडित कमलापति त्रिपाठी को सदैव अपनी स्मृतियों में जीवंत रखेंगे। क्योंकि चंदौली के लिए उन्होंने जो बहुआयामी व ऐतिहासिक काम किया है उससे चंदौली की तस्वीर बदल गयी।
इस दौरान वर्तमान जनप्रतिनिधियों को पंडित कमलापति त्रिपाठी से सीख लेने की आवश्यकता जताई। कहा कि चुनावी सभा कार्यक्रम में चंदौली पॉलिटेक्निक कॉलेज की जो बाउंड्री वॉल तोड़ी गई आज 7 से 8 वर्षाे तक उस बाउंड्री को भी नहीं जोड़ा गया। बाउंड्री से लेकर बिल्डिंग तक खण्डहर बन चुका है। पंडित कमलापति राजकीय डिग्री कॉलेज में नए विषयों की मान्यता तक नहीं मिल पाई। मेडिकल कॉलेज बनाने के नाम पर पंडित जी के द्वारा बनवाए गए जिला अस्पताल को भी तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर प्राइवेट हाथों में सौंपने की साज़िश हो रही है। यहां तक की जिला अस्पताल से पंडित जी का नाम हटाए जाने की साज़िश हो रही है। जनपद चन्दौली में नहरों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण जिले में सुखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नहरे टूटी-फूटी, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में घास-फुस से पटी हुई है। स्थिति यह है कि नहरों की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पंडित जी के द्वारा नारायणपुर में एशिया का सबसे बड़ा लिफ्ट कैनाल बनवाया गया। सरकार उस लिफ्ट कैनाल को चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण पूरी क्षमता से लिफ्ट कैनाल नहीं चल पा रहा है, जिस वजह से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। कांग्रेस सरकार में पंडित जी ने चकिया, नौगढ़ में दर्जनों बांध-बंधियो का निर्माण कराया था जो मरम्मत के अभाव में ध्वस्त पड़े हुए हैं। बांधों में किसानो की सिंचाई के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं है। 40 वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार में पंडित जी के द्वारा बनाए गए पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सिंचाई विभाग, जिला हॉस्पिटल के बिल्डिंग में हीं न्यायाधीशों एवं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सहित जिले के उच्च अधिकारियों का आवास है। 40 वर्षों में इन अधिकारियों के रहने के लिए आवास तक नहीं बन पाया है। कहा कि चंदौली जनपद में पुरानी ट्रेनों का ठहराव भी नहीं हो सका। तत्कालीन सरकार एवं जनप्रतिनिधि जनपद चन्दौली में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सभी मोर्चे पर फेल है।
Pandit Kamalapati Tripathi ने किया ऐतिहासिक व बहुआयामी कार्यः मनोज सिंह डब्लू
Chandauli: MP/MLA कोर्ट में एक बार फिर पेश हुए अफजाल अंसारी
Chandauli News: पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (MP/MLA) दीपक मिश्रा की अदालत में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पेशी हुई। कोर्ट ने मामले में 8 सितंबर को अगली तिथि नियत की है. अफजाल अंसारी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।
दरअसल कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनपद के चकरघट्टा में एक अप्रैल को बिना प्रशासन की अनुमति के जनसभा को संबोधित किया था. मामले में प्रशासन की ओर से चकरघट्टा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई चल रही थी‚ लेकिन तारीखों पर हाजिर न होने की दशा में कोर्ट की तरफ गैर जमानती वारंट जारी कर 29 अगस्त को कोर्ट की ओर से अफजाल अंसारी को कई बार हाजिर होने का आदेश जारी किया गया. जिसमें सुनवाई के दौरान जमानत देते हुए 2 सितंबर को तारीख नियत की गई थी।

इस दौरान अफजाल अंसारी के वकील सरफराज आलम ने उनकी पैरवी की। सरफराज लालम ने बताया कि शनिवार को गाजीपुर से पूर्व सांसद कोर्ट पहुंचे‚ जिसमें डिस्चार्ज एप्लिकेशन पर सुनवाई हुई। पुलिस की तरफ से आईपीसी की धारा 171 (ज), 188 व लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 127(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमें की सुनवाई के लिए 8 सितंबर की तिथि नियत की है।
Chandauli डीएम का फरमान‚ अधिग्रहण में भूमिहीन होने वालों को मिलेगी जमीन‚ मिलेगा उचित मुआवजा
चंदौली-सैदपुर मार्ग चौड़ीकरण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
Chandauli News: चंदौली-सैदपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु भूमि प्राप्त किये जाने सम्बंध में काश्तकारों से आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय करने हेतु जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे जिला माध्यम एवं वृहद परियोजनों के क्रय की दर तथा भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी चन्दौली, अधिशासी अभियन्ता, सब रजिस्ट्रार, सकलडीहा व चन्दौली के साथ ही किसान मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी चन्दौली द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के विषय में जानकारी दी गयी। काश्तकारों को भूमि क्रय हेतु निर्धारित सर्किल रेट के चार गुना पर भूमि क्रय किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत दिया गया। साथ ही संरचना के सम्बंध में सम्बंधित विभाग द्वारा मूल्यांकन के आधार पर संरचना का भुगतान किये जाने के विषय में अवगत कराया। जिसपर भूमि क्रय किये जाने के सम्बंध में काश्तकारों द्वारा सहमति दी गयी। कुछ बिंदुओं पर काश्तकार चिंता व्यक्त की, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया, जिसपर काश्तकार सहमत होते हुए सर्किल रेट के चार गुने पर अपनी सहमति व्यक्त की गयी। डीएम ने अवगत कराया कि यदि कोई काश्तकार अधिग्रहण की कार्यवाही में पूरी तरह भूमिहीन हो जाता है तो पात्र व्यक्तियों को आवास हेतु भूमि आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। यदि किसी काश्तकार के मकान व भवन की अधिकांश संरचना कार्ययोजना में प्रभावित होती है तो उसके प्रतिकर पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त काश्तकारों की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया कि कुओं व हैण्डपम्प का मुआवजा भी दिया जायेगा। जिन काश्तकारों का सर्वे समय संरचना छुट गयी थी उसकी सूचना सम्बंधित विभाग को देकर सर्वे करा ले। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित ग्रामों के प्रत्येक काश्तकार को भूमि क्रय का मूल्य व संरचना के मूल्यांकन से अवगत करा दिया जाय। यदि किसी काश्तकार को क्रय मूल्य अथवा संरचना मूल्य पर कोई आपत्ति होगी तो वह अपना लिखित अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। जिसका निस्तारण विभाग द्वारा नियमों के परिप्रेष्य में किया जायेगा।
Surys Hospital प्रकरणः यूपी मेडिकल काउंसिल ने डा. गौतम त्रिपाठी को दी क्लिन चीट
सूर्या अस्पताल प्रकरण में यूपी मेडिकल काउंसिल की जांच रिपोर्ट आयी
Chandauli News: सूर्या अस्पताल प्रकरण में उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। जिसमें सूर्या अस्पताल के चिकित्सक डा. गौतम त्रिपाठी को क्लिनचीट दे दी गई है। काउंसिल ने शिकायतकर्ता वागीश कुमार सिंह नागवंशी की शिकायत को निराधार पाते हुए निरस्त किया। यूपी मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट आने के बाद डा.गौतम त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की। कहा कि एक बार फिर सच की जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा को हमेशा सेवा भाव का सशक्त माध्यम माना और चंदौली के लोगों की सेवा के लिए बीएचयू जैसे चिकित्सा संस्थान को छोड़कर अपने गृह जनपद लौट आया। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सूर्या अस्पताल की नींव चंदौली में डाली। कहा कि मुझ पर और मेरे अस्पताल के विरुद्ध शिकायतकर्ता वागीश कुमार सिंह नागवंशी द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में शिकायत की गई थी, जिसकी जांच उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रार मेडिकल काउंसिल की एथिकल कमेटी द्वारा की गई। कमिटी द्वारा वागीश कुमार सिंह के आरोपों के आलोक में मेरी सम्पूर्ण डिग्री, मार्कशीट और अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों की कमेटी द्वारा जांचा गया। जिसमें कमेटी ने पाया कि लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं होती। साथ ही कमेटी ने जांच में यह भी पाया गया चिकित्सक द्वारा शिकायतकर्ता की पत्नी के इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई थीं और ना ही कोई मेडिकल उपेक्षा कारित की गई थी। कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पूरा अस्पताल स्टाफ खुश है और अब नई ऊर्जा के साथ निर्भिक होकर चिकित्सा सेवा में जुट गए हैं। आरोप लगाया कि कतिपय लोग साजिश करके मेरा और मेरे अस्पताल का नाम खराब करना चाहते थे। न्यायालय ने भी वागीश कुमार सिंह के विरुद्ध गैर ईरादातन हत्या का केस दर्ज करने का आदेश चंदौली थानाध्यक्ष को दिया था जिसके बाद वागीश कुमार सिंह के विरूद्ध केस दर्ज किया गया। अंत में उन्होंने न्यायालय के प्रति आस्था जताते हुए खुशी जाहिर की।
Ghosi उपचुनावः आम आदमी के अधिकारों को कुचल रही अहंकारी सत्ता
Mau News: अपने मजबूत राजनीतिक कौशल से चंदौली समाजवादी पार्टी में जान फूंकने वाले सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू इन दिनों घोसी उपचुनाव में सक्रिय नजर आ रहे है। वह पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के चुनावी प्रचार गति देने के साथ ही समाजवादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भ्रमणशील नजर आए। उन्होंने घोसी विधानसभा क्षेत्र का चंदौली के सपा नेताओं के साथ भ्रमण किया। उनके साथ सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरू के साथ शुक्रवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नफरत फैलाने की बजाय समाज को एकता, सौहार्द का संदेश दिया। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया, ताकि आम आमदी की जीवन स्तर बेहतर हो सके। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया। गांव की सड़कों को बेहतर बनाकर किसानों के सिवान को मंडियों से जोड़ने का काम किया। किसानों को निःशुल्क सिंचाई की सौगात देकर बड़ी मदद पहुंचाई। समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कामकाज का फीता काटकर भाजपा की प्रदेश सरकार ने पांच साल बिता दिए। अब उनके बाद न तो कुछ बताने के लिए बचा और ना ही कुछ दिखाने के लिए। ऐसे में भाजपा के लोग आमजन का ध्यान बांट रहे हैं। उनके बीच नफरत का बीज बोने का काम किया जा रहा है। कहा कि आज तक को ऐसे राजनेताओं व दल से सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि घोसी उपचुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। स्थानीय जनता समाजवादी पार्टी को जीताकर अहंकारी व तानाशाह हो चुकी भाजपा सरकार को संदेश देने का काम करेगी।

Manoj Singh W ने कहा कि जिस तरह से राजनेता अपने अहंकार में आम आदमी के अधिकारों को कुचलने का काम कर रहे हैं। उससे अंग्रेजी शासन के तानाशाही की यादें ताजा हो गई है। सरकार पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में लौटने वाली भाजपा जनहित से जुड़े सभी मुद्दों में अब तक विफल रही है। ऐसे में जनता को चाहिए कि घोसी में भाजपा उम्मीदवार को नकार कर अपने आक्रोश को जताने व बताने का काम करें। जनता को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज घोसी में मेहनत कर रहा है। पदयात्रा कर लोगों के बीच अपनी पहुंच को काम करने का प्रयास कर रहा है ताकि जनविरोधी सरकार को माकूल जवाब दिया जा सके।
Alok Inter College धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व
Young Writer, चंदौली। नगर स्थित आलोक इंटर कॉलेज में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व के पूर्व दिवस पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के सभी भाई बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इसमें जहां एक तरफ बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक कुमकुम लगाएं आरती उतारी मुंह मीठा कराया और उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वही भाइयों ने भी अपनी बहनों के रक्षा का वचन लिया और उनको उपहार दिए।
आलोक इंटर कालेज में यह परंपरा विगत 20 वर्षों से अनवरत रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें बच्चे बच्चियों बहुत ही सुंदर तरीके से इस कार्यक्रम को संपन्न करते हैं। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.आनंद बहादुर ने बच्चों को समझाते हुए बताया की रक्षाबंधन की पौराणिक मान्यताएं क्या है और आज के इस दौर में इसकी महत्ता कितनी अधिक बढ़ गई है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डा.आजाद बहादुर, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आरती गुप्ता एवं विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।
Examination: सात अक्टूबर को होगी संस्कृति ज्ञान परीक्षा
Chandauli News: शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से शिक्षा ही नहीं जीवन विद्या भी मिलती है। इस वर्ष भी प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित है, जिसकी तैयारी तेज हो गई है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है। परीक्षा की तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित है। परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को ज़िले पर समारोह पूर्वक पुरस्कार सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक हरिहर विश्वकर्मा ने बताया कि यह परीक्षा-छात्र छात्राओं के बौद्धिक, तार्किक, संवेदनात्मक और आत्मिक क्षमताओं के एकसाथ आकलन का एकमात्र साधन है। यही नहीं परीक्षा की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली पाठ्य पुस्तक छात्र-छात्राओं में इन क्षमताओं की वृद्धि में सहायक होती है।
बताया कि शांतिकुंज के मनीषियों का मानना है कि लगातार 3 वर्षाे तक मन लगाकर यह परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा को बनने से कोई रोक नहीं सकता है। कम से कम उसके बिगड़ने के मौके शून्य हो जाते हैं। कहा कि विभिन्न भाषाओं में संपूर्ण भारत और नेपाल में आयोजित यह परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाती है। जनपद में 50 हजार छात्रों को परीक्षा में शामिल कराने का लक्ष्य लिया गया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सुचारु आयोजन हेतु शांतिकुंज के अनुरोध पर राज्य के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा निदेशकों के साथ साथ विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं जो उचित माध्यमों से विद्यालयों तक पहुंच गए हैं। बताया कि जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश ने बीते 5 जुलाई को ही शिक्षा निदेशालय के पत्र को संज्ञान में लेते हुए कक्षा-5 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा ज़िले में जिला संयोजक के प्रतिनिधि विद्यालयों से सम्पर्क कर रहे हैं और पंजीयन सूची प्राप्त कर छात्रों को पाठ्य सामग्री प्रदान कर रहे हैं। छात्रों का पंजीयन 15 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर पाठ्य पुस्तकें प्राप्त लें।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana 2023 के तहत प्रशिक्षित होंगे युवा
Chandauli News: उपायुक्त उद्योग अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की उदघोषणा की गयी है। जिसका प्रमोशन विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर के अवसर पर किया जायेगा। भारत सरकार की इस योजनान्तर्गत परम्परागत कारीगरी के 18 व्यवसाय मुख्यतः बढ़ई, लोहार, कुम्हार, हलवाई, टोकरी बुनकर, मोची, सोनार, राजमिस्त्री, दर्जी, नाई, धोबी, माली, मुर्तिकार, मझुवारा‚ मछली का जाल बनाने वाले इत्यादि को प्रशिक्षित किया जायेगा। योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है। प्रशिक्षण के प्राथमिक चरण में परम्परागत कारीगरों को पांच दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुरूप धनराशि एक लाख तक के गारंटी मुक्त ऋण का भी प्राविधान किया गया है। कारीगरों के आवश्कतानुसार 15 दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समावेशन योजनान्तर्गत किया गया है।
गलत बयानी कर रहा भाजपा के काम से बौखलाया विपक्षः डा.महेंद्रनाथ
बोले, चंदौली न्यायालय के निर्माण की प्रक्रिया गतिमान
चंदौली। सांसद चंदौली व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महेवा में विस्तारित ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित ट्रामा सेंटर की खूबियों को गिनाया। कहा कि महेवा में जल्द ही एल-2 श्रेणी के ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां पांच आईसीयू बेड के साथ ही पांच जनरल बेड का बंदोबस्त होगा। साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी बनाए जाएंगे, ताकि चिकित्सक यहां रहकर चिकित्सा सेवाएं मुहैया करा सके। उन्होंने बताया कि विस्तारित ट्रामा सेंटर के निर्माण पर 16.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने चंदौली जिला न्यायालय निर्माण के मुद्दे पर अपनी बातों को रखा। कहा कि न्यायालय निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। हाईकोर्ट ने चंदौली के लिए प्रस्तावित नक्शे को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब उक्त नक्शे के सापेक्ष डीपीआर तैयार करने का जिम्मा नियोजन विभाग को सौंप दिया गया है। जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर उसे पुनः स्वीकृति हेतु हाईकोर्ट को भेजा जाएगा। उसके बात टेंडर की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। बताया कि हाईकोर्ट ने सूबे के 10 न्यायालयों के नक्शे को स्वीकृति प्रदान की है जिसमें सात के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है जिसमें चंदौली भी शामिल है। कहा कि न्यायालय निर्माण को लेकर जो भी संशय की स्थिति थी उसे जिला प्रशासन और स्वयं के द्वारा स्पष्ट करने का काम किया गया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को आज कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे में उनके अवांछनीय बयान को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर गलत बयानी करने की बात कही। कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया और ये केवल टिप्पणी करते हैं। बताया कि भारत में माइक्रोसाफ्ट आ रहा है और आईफोन अपना 60 प्रतिशत निर्माण भारत में करने की तैयारी में है। इससे देश में रोजगार तेजी से बढ़ रहे हैं। हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51 हजार रोजगार बांट रहे हैं। 10 लाख रोजगार देने का संकल्प था। सोमवार को 5.80 रोजगार देने का संकल्प पूरा हुआ।



पांच आईसीयू बेड की सुविधाओं से लैस होगा ट्रामा सेंटरः डा.महेंद्रनाथ
केंद्रीय मंत्री ने महेवा में विस्तारित ट्रामा सेंटर का किया शिलान्यास
डीडीयू नगर। मेडिकल और ट्रामा सेंटर का उद्घाटन एक साथ होगा। इससे जनपद के ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों सहित बिहार के लोगों को भी लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य में बाधा तो आती हैं। उससे जूझ कर योजनाओं को धरातल पर लाना पड़ता है। यह बातें केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को महेवा में बनने वाले ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद आयोजित सभा में कही।
उन्होंने कहा कि जनपद में कीनाराम मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। ट्रामा सेंटर के निर्माण का शिलान्यास आठ दिसंबर 2018 में किया गया था। कुछ कारणों से कार्य में विलम्ब हुआ।कहा कि इसके निर्माण कार्य में बाधा नहीं आएगी। केंद्र की ओर से बजट जारी हो गया और राज्य सरकार के पास मौजूद है। कहा कि विपक्ष हतास है। हर कार्य का विरोध करता है। डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद को चुनौती दी। कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भी कार्य कराया गया है। कहा की जफरपुर गांव के बीच से रेलवे लाइन जा रही थी, जहां 120 परिवार प्रभावित हो रहे थे। उस लाइन को गांव के बाहर से करवा दिया। यही नहीं डीएफसीसी से बात कर उस गांव में दो करोड़ का सामुदायिक भवन बनाने के लिए मंजूरी दिला दी। भाजपा सरकार में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। देश विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे निकल चुका है। भारत का चंद्रयान चंद्रमा पर उतर कर अपना कार्य कर है। भारत अपने सामरिक अर्थ व्यवस्था में पहुंच गया है। शीघ्र ही तीसरे नंबर के अर्थ व्यवस्था में शामिल होने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को लोगों को तक पहुंचाएं। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, सोनभद्र सांसद पकौड़ी कोल, मीना चौबे, हरिवंश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, शिव शंकर पटेल, संजय कनौजिया, राणा प्रताप सिंह, आलोक वरुण, संतोष खरवार, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।



इनसेट,,,,,,,,,,,,,,,
मुद्दा विहीन हुआ चंदौली का विपक्षः रमेश जायसवाल
नियामताबाद। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल सोमवार को महेवा में विस्तारित ट्रामा सेंटर के उद्घाटन सभा में विपक्षी दलों पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष को सोचना होगा कि स्थानीय मीडिया में कैसे सुर्खियों में बने रहेंगे। क्योंकि आज के कार्यक्रम के बाद विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार ने स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में मिल का पत्थर स्थापित करने का काम किया है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय का प्रयास व पहल सराहनीय है। उक्त परियोजना के जमीनी स्वरूप लेते ही स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। कहा कि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ ने जनपद चंदौली के एक-एक कार्यकर्ता को उचित मार्गदर्शन देकर राजनीतिक पटल पर आगे बढ़ाने का काम किया है उसे राजनीतिक संरक्षण प्रदान करने का काम किया है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा मानते हुए उन्हें अपना आशीष व स्नेह प्रदान करते चले आ रहे है।











