30.9 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 327

अजब-गजबः वीरासराय पम्प कैनाल से मोटर पम्प व पाइप चोरी होने की धीना थाने में पड़ी तहरीर

धीना थानाध्यक्ष को चोरी की तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू।
धीना थानाध्यक्ष को चोरी की तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू।

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने धीना थाने में वीरासराय पम्प कैनाल के पम्प व पाइप चोरी होने की दी तहरीर

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों की शिकायत पर वीरासराय पम्प कैनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि 20 क्यूसेक क्षमता से ही पम्प कैनाल का संचालन हो रहा है और मौके से 20 क्यूसेक की एक मोटर व पूरी पूरी पाइप लाइन गायब है। इस बाबत जब उन्होंने आपरेटर से जवाब-तलब किया तो उसने बताया कि जेई साहब मोटर व पूरी की पूरी पाइप लाइन उठाकर ले गए। उन्होंने धीना थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर पर सहायक अभियंता रत्नेश सिंह व अवर अभियंता के नाम का जिक्र किया है।

इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने लघु डाल सिंचाई के अभियंताओं से टेलीफोनिक बातचीत की उन्होंने इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बताया कि वह नए हैं और उन्हें मोटर व पाइप लाइन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। इसके बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू सीधे धीना थाने पहुंचे और वहां जाकर उन्होंन मोटर पम्प व पाइप लाइन चोरी होने का एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को तहरीर दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि सैयदराजा का विधायक रहते हुए वर्ष 2015-16 में वीरासराय पम्प कैनाल में विधायक निधि से 20 क्यूसेक का मोटर व पाइपलाइन स्थापित कराया था। 26 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा बताया गया कि पम्प कैनाल वीरासराय में कम पानी मिलने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। जनता के साथ जब वीरासराय पहुंचा तो देखा कि दो मोटर 20 क्यूसेक की क्षमता से चल रही है, जबकि पूर्व पंडित कमलापति त्रिपाठी द्वारा 30 क्यूसेट की मोटर बैठाई गई थी जिसमें एक 20 क्यूसेक व एक 10 क्यूसेक की मोटर थी वहींमेरे द्वारउा 20 क्यूसेक का मोटर स्थापित किया गया था। लेकिन आज मौके पर एक मोटर 20 क्यूसेक व पाइप लाइन नहीं पाई गई। इस संबंध में जब लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता रत्नेश सिंह व अवर अभियंता लघु डाल द्वारा मोटर व पाइप लाइन ले जाया गया है।

CITS ADMISSION 2023: बरियारपुर की शिवानी सिंह का नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में हुआ चयन

CITS ADMISSION 2023: बरियारपुर की शिवानी सिंह का नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में हुआ चयन
शिवानी सिंह।

Chandauli News: जनपद के बरियारपुर निवासी अधिवक्ता ऋषिकेश सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) में चयन हुआ है। शिवानी सिंह को नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदोर में चयन हुआ है। मंगलवार को प्रथम चरण का काउंसलिंग का रिजल्ट आते ही शिवानी सिंह को उनके परिवार व पास-पड़ोस के लोगों खुशी जाहिर की।
इसके पूर्व शिवानी सिंह ने चंदौली जनपद के रेवसा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की पढ़ाई की और अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के बाद सीआईटीएस में प्रवेश की तैयारियों में जुट गयी। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल में सीआईटीएस के प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किया और उन्होंने पहले चरण की काउंसलिंग में भी उन्हें सीआईटीएस की पढ़ाई के लिए इंदौर नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर में उनका चयन हुआ। काउंसलिंग रिजल्ट आते ही शिवानी के परिवार में खुशी देखने को मिली। शिवानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार व पति के सहयोग को दिया। कहा कि परिवार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक बार फिर अपनी सफलता से यह साबित किया कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लिहाजा लड़कियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

बिजली संकटः नाराज किसानों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

जलालपुर पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते किसान।
जलालपुर पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते किसान।

किसान बोले, बिजली नहीं मिलेगी तो पावर हाउस में जड़ेंगे ताले

Chandauli News: जलालपुर पावर हाउस से जुड़े धरौली व कांटा फीटर के सैकड़ों ग्रामीण जलालपुर स्थित पावर हाउस पर भारी संख्या में पहुंच गए और प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों ने कहा कि हम लोगों को दिन रात मिलाकर 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस कारण धान की रोपाई भी बाधित हो रही है तथा बिजली ना मिलने से हम लोग की किसानों द्वारा लगाई गई फसल भी सूख रही है।
आपको बता दें कि धरौली फीडर से जुड़े हुए धरौली, हलुआ, नरहन, किल्ला घानापुर, औरैया, कांटा, जमोखर, परासी, मिरदासपुर, आदि के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच गए ग्रामीणों ने कहा कि अगर बिजली नहीं मिलेगी तो हम लोग पावर हाउस में ताला जड़ देंगे। किसानों का कहना था कि ओवरलोड की आ रही समस्या से हम लोगों की पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। समस्या के निदान के लिए पावर हाउस की क्षमता वृद्धि की जाए। जिससे हम लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। वही सूख रही फसल से नाराज ग्रामीण ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ किसान दंश झेल रहे हैं। वहीं क्षेत्र में बारिश ना होने के कारण धान की रोपाई होने के बाद किसान पाने के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिजली ना मिलने से नाराज ग्रामीण व किसान नाराज दिखे। इस मौके पर सुरजीत सिंह, रिंकू सोनू सिंह, संजय उपाध्याय, योगेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपू सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

मांगः समायोजन व सम्मानजनक मानदेय के मुद्दे को शिक्षामित्रों ने उठाया

बिछिया धरनास्थल पर सभाकर दिवंगत शिक्षामित्रों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Chandauli News: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मंगलवार को बिछियां धरनास्थल पर सभा की। इस दौरान समायोजन रद्द होने के बाद दिवंगत शिक्षामित्र साथियों को याद किया। साथ ही अपनी मांगों को सभा के पटल पर प्रमुखता के साथ रखा और सरकार से शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखने छह सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।
चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्र पिछले 22 वर्षों से गांव के गरीब शोषित वंचित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षित प्रदान करने का काम कर रहे हैं। लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवा-ईलाज व बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित है। प्रदेश के शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। कहा कि शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति सुधान नहीं हो पा रहा है जिस कारण शिक्षामित्रों के परिवार में असामयिक मृत्यु हो रही है जो कि अत्यंत कष्ट एवं पीड़ादायक है। मांग किया कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों की योग्यता पूर्ण कराकर पुनः समायोजित व नियमित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। कहा कि मृत शिक्षामित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए। कहा कि टेट व सीटेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः एक अवसर प्रदान करते हुए मूलय विद्यालय में वापस किए जाए। साथ ही महिला शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानान्तरित किया जाए। कहा कि सात वर्षों से आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना झेल रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर हेमंत मौर्या, संगीता सिंह, श्यामदुलारी, रीता तिवारी, प्रीति सिंह, मीनता राय, सुनीता मौर्या, चिंता, नागेश्वर मिश्रा, लालजी, बृजमोहन, युनूस, यशवंत, रामकरन, राजन राय, मनोज तिवारी, अनिल जायसवाल, संतोष द्विवेदी, सियाराम राय, नंदलाल गिरी, पंकज तिवारी, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।

Chandauli Police ने फर्जी फेसबुक आईडी प्रकरण में दर्ज की एफआईआर

Chandauli Police ने फर्जी फेसबुक आईडी प्रकरण में दर्ज की एफआईआर

Chandauli District के मुगलसराय कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

Chandauli News: चंदौली पुलिस की फर्जी आईडी बनाने और उसका संचालन के मामले में मिली शिकायत को जनपद पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में चंधासी निवासी दुर्गेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा-66 डी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ऐसा कृत्य करने वालों की तलाश कर रही है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चंधासी निवासी दुर्गेश ने शिकायत की थी कि चंदौली पुलिस के फेसबुक पेज पर छह हजार से अधिक फालोवर है। इसी का नाजायज फायदा उठाकर चंदौली पुलिस की दूसरी फेक आईडी https://www.facebook.com/anshuman.nigam.56?mibextid=ZbWKwL बनाकर कई वर्षों से शातिर अपराधी अपने व्यक्तिगत पोस्ट करने के साथ ही टैग, लाइक, शेयर, कमेंट के माध्यम से कर प्रचार प्रसार अपने नाम का कर रहे हैं और अपनी अपराधिक छवि एवं शातिर रसूख को चंदौली पुलिस के फर्जी आईडी के माध्यम से आम जनमानस में ऊंचा एवं सशक्त बना रहे हैं। चंदौली पुलिस के फर्जी फेसबुक आईडी के अकाउट्स में भी उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट बताया गया है जो अतिगंभीर अपराध और राष्ट्र विरोधी कृत है। बताया कि चंदौली पुलिस की फर्जी फेसबुक आईडी में शातिर अपराधियों ने 1600 से अधिक लोगों को जोड़ रखा है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल के दिए गए शिकायती प्रार्थना-पत्र व मुगलसराय कोतवाली को प्राप्त तहरीर को पुलिस महकमे ने संज्ञान में लिया और जांचोंपरांत 24 जुलाई को मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या-0242, अंतर्गत धारा-66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2005 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई है।

नरवन में सिंचाई संकटः भाजपा नेताओं के दावों को किसानों के दर्द ने झुठलाया

Young Writer: Manoj Singh W

भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय समेत जिला प्रशासन पर हमलावर रहे मनोज सिंह डब्लू

Chandauli News: किसानों की सिंचाई की समस्या को लेकर सपा के फायर ब्रांड नेता सोमवार को एक बार फिर जिला प्रशासन, चंदौली सांसद के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के सिंचाई से जुड़े सभी दावों को खोखला करार दिया। कहा कि भाजपा के नेता मंच से किसानों के हक व हिस्से में बड़ी-बड़ी व लच्छेदार भाषण देते हैं, लेकिन किसानों के हक में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया। यही वजह है कि नरायनपुर पम्प कैनाल नहर के टेल के किसान पिछले बार पानी के अभाव में धान के पौध नहीं लगा पाए थे। इस बार भी किसानों को धान की रोपाई की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों नरायनपुर से निकली मुख्य गंगा नहर के टेल पर मौजूद किसानों के वीडियो लगातार वाट्सऐप के जरिए प्राप्त हो रहे हैं। अब तक 50 से अधिक वीडियो प्राप्त हुए हैं जो सिंचाई को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हैं। कहा कि कुछ दिनों पूर्व नौ साल बेमिसाल के नारे के साथ केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने प्रेसवार्ता कर यह दावा किया था कि 30 साल के लम्बे अंतराल के उपरांत पंडित कमलापति के उनके द्वारा नरायनपुर पम्प कैनाल की जीर्णोद्धार किया गया है। साथ ही नरायनपुर पम्प कैनाल पर जाकर यह दावा किया कि सभी पम्प पूरी क्षमता से चल रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धान की फसल के पानी नहीं मिल पाने की वजह पीड़ा से कराह रहे किसानों का दर्द, भाजपा नेताओं के दावे की पोल खोल रहा है। बताया कि किसानों से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले बार की तरह इस बार भी हम सभी के खेत खाली ही रह जाएंगे।

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसानों की पीड़ा जायज है, जिसे जानने व महसूस करने का प्रयास भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया। कहा कि सिंचाई को लेकर जिला प्रशासन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नरायनपुर पम्प कैनाल के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है उसे जिम्मेदार अफसर फौरी-तौर पर उठाएं और टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वीडियो संदेश डीएम चंदौली, एडीएम चंदौली के अलावा सिंचाई विभाग व अन्य जिम्मेदार अफसरों को भेजने की बात कही और चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

-Young Writer

26 साल बाद भी जिले को नही मिला उसका हक चंदौली से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे अधिवक्ता

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते अधिवक्ता।

प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे अभागा जनपद है चंदौली
चंदौली। संयुक्त बार के आह्वान पर जिला न्यायालय एवं जिला मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के आंदोलन के 8वें दिन, रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई। जिसके माध्यम से संयुक्त बार की तरफ से पत्र-प्रतिनिधियों को यह अवगत कराया गया कि चंदौली जिले का निर्माण आज के 26 साल पूर्व वर्ष-1997 में हुआ था। लेकिन इन 26 सालों में जिले को उसका हक नहीं मिला जिसके लिए अधिवक्ता बार-बार संघर्ष करते रहे। बावजूद इसके हर बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा झूठा आश्वासन देकर जिले की जनता के साथ विश्वासघात किया जाता रहा। इन 26 सालों में जिले के किसी भी अधिकारी के पास अपना आवास नहीं है। यह प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे अभागा जनपद है। जिसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। इसके साथ के सृजित जनपद लगभग 10 वर्ष पूर्व ही अपने पूर्ण अस्तित्व को प्राप्त कर चुके हैं। इसके बाद के बने जनपद भी लगभग पांच वर्ष पूर्व अपने पूर्ण अस्तित्व को प्राप्त कर चुके है। ऐसे में चंदौली के साथ इतना अन्याय क्यों हो रहा है। यह देश का पहला ऐसा जनता है। जहां जिला मुख्यालय पर नगर पंचायत है। और उसकी तहसील नगर पालिका। पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद इस जिले में ऐसा कोई जनप्रतिनिधि नहीं हुआ। जिसने जिले के विकास के बारे में सोचा, बल्कि वर्तमान जनप्रतिनिधि पंडित कमलापति त्रिपाठी द्वारा किए गए विकास को भी यहां से मिटाने पर तुले हैं। यहां तक की ये जिनते जनप्रतिनिधि हैं। चाहे वो सांसद हो या विधायकगण हों। इन लोगों ने सदन में एक मिनट भी जिले की दुर्दशा को बताने का प्रयास नहीं किया। यही नहीं जिला मुख्यालय के विकास के लिए प्रयासरत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री व शासन से दूर रखने का हरसंभव प्रयास किए ताकि चंदौली विकास में बाधा बरकरार रहे। जिला न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं के अथक प्रयास की वजह से 26 सालों में किसी तरह जमीन मिल पायी। अब निर्माण में जान-बूझकर विलंब किया जा रहा है। जिसके लिए अधिवक्ता फिर आंदोलित हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि जनप्रतिनिधि आगामी सात दिनों में अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि वह चंदौली जिला मुख्यालय के विकास के साथ हैं। या उसके खिलाफ। बार एसोसिएशन उनसे अनुरोध करता है। कि आने वाले सात दिनों में शासन व हाईकोर्ट स्तर से जिला न्यायालय के लिए लंबित प्रक्रिया को पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराएं। साथ ही जिला मुख्यालय पर जिन सरकारी दफ्तरों की जमीन आवंटित है। उनका भी यथाशीघ्र निर्माण प्रारंभ करा दें। यह भी आग्रह किया कि अगर हमारे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि चाहे तो मुख्यमंत्री से बात कर सारी दिक्कतों को दूर करने की पहल कर सकते हैं। हमें यह विश्वास है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिला न्यायालय के निर्माण के साथ ही मुख्यालय के विकास को गति मिल जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो अधिवक्ता विवश होकर अपने जनप्रतिनिधियों को मृतप्राय मान लेंगे और इनके अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रिया पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराएंगे। जिसमें सर्वप्रथम बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, इसके बाद शवयात्रा निकाली जाएगी और प्रतीकात्मक रूप से शवदाह भी किया जाएगा। इसके उपरांत दसवां और तेरही का भी कार्यक्रम चंदौली कचहरी में सम्पन्न होगा। फिर भी जनप्रतिनिधियों की चेतना जागृत नहीं होती है। तो अधिवक्ता गया श्राद्ध भी करेंगे। उसके बाद भी अगर ये जनप्रतिनिधि जिले के विकास को सुनिश्चित नहीं करते हैं तो अधिवक्ता समाज चंदौली से दिल्ली तक पदयात्रा कर इनकी करनी को राष्ट्रीय पटल पर रखेगा। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेडिट बार के अध्यक्ष जेपी सिंह, सिविल बार महामंत्री अनिल सिंह, पूर्व महामंत्री जन्मेजय सिंह, वीरेंद्र सिंह छोटे, सत्येंद्र कुमार, फिरोज खान, आदि उपस्थित रहे।

दिवंगत साथियों को याद कर नम हुई शिक्षामित्रों की आंखें

बैठक में 25 जुलाई को काला दिवस मनाएंगे चंदौली के शिक्षामित्र

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय पर हुई। इस दौरान शिक्षामित्रों ने 25 जुलाई को समायोजन रद्द होने के उपरांत दिवंगत साथी शिक्षामित्रों की शहादत को याद किया। इसके साथ ही उनकी याद में 25 जुलाई को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित प्रांतीय उपसंयुक्त मंत्री हेमंत कुमार मौर्य ने कहा कि कहा कि कोर्ट के फैसले से शिक्षामित्रों को इतना गहरा आघात लगा कि वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और प्रदेश से कम से कम हजारों साथियों ने हम सभी का साथ सदैव के लिए छोड़ दिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि दिवंगत साथियों की शहादत को हम सभी सदैव याद रखेंगे। साथ ही समायोजन रद्द होने के पीछे सरकार के असहयोगात्मक रवैया रहा। जिसकी वजह से चंदौली जनपद में भी दर्जन भर से अधिक शिक्षामित्र काल कवलित हो गए। इन साथियों को खोने का दुख उनके परिवार के साथ शिक्षामित्र परिवार को भी है। कहा कि शिक्षामित्रों ने हमेशा से प्राथमिक शिक्षा की नींव को अपनी मेहनत से सींचने का काम किया है और आज भी प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने के दायित्व का निर्वहन करते चला आ रहा है। बावजूद इसके सरकार शिक्षामित्रों के साथ उपेक्षात्मक रवैया अपनाएं हुए है। कहा कि शिक्षामित्रों की बुनियादी मांगों को अविलंब पूरा किया जाना चाहिए। जिसमें समायोजन होने तक सम्माजनक मानदेय शिक्षामित्रों को दिया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा सेवाओं से भी लाभान्वित किया जाए। बताया कि 25 जुलाई को काला दिवस मनाया जाएगा। उक्त तिथि बैठक कर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शिक्षामित्रों के आंदोलन में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस मौके पर संजय जैन, कैलाश, रामकरन, अनिल जायसवाल, मनोज तिवारी, सियाराम यादव, अजीत तिवारी, संगीता सिंह, बृजमोहन, संतोष कोल, कमला, प्रेमचंद, पंकज तिवारी, नंदलाल गिरी, प्यारे मौर्या, आलोक सिंह, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया।

सपा नेता मनोज डब्लू की चेतावनी के बाद शुरू हुआ नगवां कैनाल, किसानों को मिली राहत

सपा नेता मनोज डब्लू की चेतावनी के बाद शुरू हुआ नगवां कैनाल, किसानों को मिली राहत
नगवां पम्प कैनाल से जुड़ी नहर की सफाई कराता सिंचाई विभाग।


नहरों की सफाई के साथ ही सिंचाई विभाग ने पम्प कैनाल को किया सक्रिय

Dhanapur News: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू की चेतावनी क्षेत्रीय किसानों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई। उनकी चेतावनी को सिंचाई विभाग ने फौरी तौर पर संज्ञान लिया। विभाग ने ना सिर्फ स्टार्टर की मरम्मत कराकर पम्प कैनाल का संचालन रविवार की सुबह करा दिया, बल्कि झाड़-झंखाड़ से पटी नहर की सफाई भी शुरू करा दी। इससे सिंचाई के लिए चिंतित क्षेत्रीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें फसल सूखकर बर्बाद होने की चिंता नहीं सताएगी। सपा नेता के इस प्रयास को किसान हित में बड़ी मदद बतायी जा रही है।

विदित हो कि धानापुर क्षेत्र के नगवां में पम्प कैनाल धान की सिंचाई के पिक सीजन में स्टार्टर में आयी तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ था। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। समस्या के निदान के लिए क्षेत्रीय किसानों ने जिम्मेदारियों अधिकारियों के यहां गुहार लगाई और जनप्रतिनिधियों से भी मदद की मांग की। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में हाल-परेशान किसानों ने सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू के वाट्सऐप पर नगवा पम्प कैनाल की यथास्थिति से अवगत कराया और बताया कि यदि उन्हें जल्द सिंचाई के लिए पानी नहीं मिली तो उनकी धान की फसल सूख जाएगी।

ऐसे में मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार की शाम सिंचाई विभाग के नाम एक चेतावनी संदेश जारी किया, जिसमें नगवां पम्प कैनाल के खराब पड़े स्टार्टर को तत्काल दुरूस्त करने की बात कही गयी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि तीन दिन वह नगवां पम्प कैनाल जाएंगे। यदि उस वक्त कैनाल सक्रिय स्थिति में नहीं मिला तो सिंचाई विभाग को किसानों के गुस्से और आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने वीरासराय समेत अन्य कैनालों की छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर कर उन्हें चालू किया जाए, ताकि किसानों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। सपा नेता के चेतावनी को सिंचाई विभाग ने गंभीरता से लेते हुए नगवां पम्प कैनाल को रविवार की सुबह चालू कर दिया। साथ ही नहर में पड़े झाड़-झंखाड़ की सफाई भी शुरू करा दी, ताकि टेल के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

रविवार को सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वह खुद किसान हैं इसलिए किसानों के मर्म को समझते हैं। किसान कड़ी मेहनत करके धरा को सींच कर फसल पैदा करता है। ऐसे में यदि उन्हें खाद, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा तो खेती-किसानी नहीं हो पाएगी। कहा कि किसानों के मुद्दे पर वह संघर्ष के लिए सदैव तत्पर है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ ही लोगों का पेट भरने का काम करते हैं। ऐसे में किसानों की उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandauli:न्यायालय भवन व जनपद के विकास के साथ उपेक्षा बर्दाश्त नहीं



चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला न्यायालय व मुख्यालय निर्माण के लिए आयोजित आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका व अंजनी सिंह शामिल हुए। इसके पूर्व अधिवक्ताओं पूरे कचहरी का चक्रमण कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ धरना-प्रदर्शन का आगाज किया।
इस दौरान सिविल बार अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों की उदासीतना की वजह से जनपद न्यायालय व मुख्यालय का विकास नहीं हो सका। इन जनप्रतिनिधियों के जिम्मेदारियों को जनपदवासियों को तय करना पड़ेगा। चेताया कि यदि अब न्यायालय भवन और जनपद के विकास के साथ उपेक्षा हुई तो उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए सोमवार से क्रमिक अनशन किया जाएगा और तहसील में तालाबंदी की जाएगी। सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि जनपद चंदौली के लिए दुर्भाग्य की बात है कि लोगों को न्याय सुलभ कराने वाले अधिवक्ता खुद न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसी विषम स्थिति में हम सभी को मिलकर अधिवक्ताओं के आंदोलन से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए। कहा कि अधिवक्ताओं का आंदोलित होना सरकार के विकास के दावों पर बड़ा सवाल है। सरकार व उनके नुमाइदों को अपनी स्थिति को स्पष्ट करना होगा। आखिर ऐसी कौन सी वजह है और पेंच है जो पिछले 26 साल से चंदौली जिले के विकास के लिए बाधक बना हुआ है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, झन्मेजय सिंह, राजबहादुर सिंह पंचानन पांडेय, चन्द्रमणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, मोहन शर्मा, मोहम्मद अकरम, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, हिटलर सिंह, दिनेश यादव, राजेश दीक्षित, अभिनव आनन्द सिंह, संदीप यादव, अनूप श्रीवास्तव, राकेश रोशन सिंह, महेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार मिश्र, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश रत्न तिवारी ने किया।

Chandauli
overcast clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
66 %
5.9kmh
94 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights