30.9 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 328

Chandauli: वाराणसी से घूमने आए युवक की लतीफशाह डैम में डूबने से मौत,शव के तलाश में जुटी पुलिस


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह डैम पर दोस्तों के साथ घूमने आया 28 वर्षीय युवक सौरभ श्रीवास्तव शनिवार की सायं डैम में नहाने के दौरान डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस डुबे युवक की तलाश में जुट गयी है। युवक के डुबने से साथी दोस्तों का रो रो कर बुरा हाल है। सैलानी को लतीफसाह में तैनात भमौरा पीएससी के जवानों ने मना किया। लेकिन के सिविल कोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने उनकी बातों को अनदेखा कर नहाने लगे।
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पंचकोशी निवासी स्वर्गीय अनिल श्रीवास्तव का पुत्र सौरभ श्रीवास्तव अपने दोस्त संदीप श्रीवास्तव, मुकेश कुमार सिंह, दिनेश शर्मा और दिनेश चौबे के साथ निजी कार से लतीफशाह डैम पर घूमने आये थे। सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी उसके साथी वाराणसी के सिविल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। शनिवार की शाम 4:30 बजे के आसपास लतीफशाह डैम पर नहाने के दौरान सौरभ श्रीवास्तव गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सौरभ को डूबते देख उसके साथी चीखने चिल्लाने लगे। यह देख वहां लोगों की भीड़ और लतीफ शाह में तैनात पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी रामपुर चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र राय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और डूबे युवक की तलाश में जुट गये।
कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों और क्षेत्रीय लोगों की मदद ली जा रही है। बताया युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Chandauli: जाली नोट मामले में दोषी 10 साल का कारावास व 50 हजार का अर्थदण्ड से दंडित

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, चंदौली। जाली नोटों की तस्करी के मामले में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय डा. जया पाठक की अदालत ने सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्यों के अवलोकन व अधिवक्ताओं के तर्क को सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त श्याम बाबू कुमार को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को उसे 10 वर्ष कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया है। अर्थदण्ड की राशि न देने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। अदालत में अभियोजन का पक्ष जिला शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय व अपर शासकीय अधिवक्ता संजय त्रिपाठी ने रखा।
जिला शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने बताया कि 12 जनवरी 2019 को एक व्यक्ति मालदा से नकली भारतीय मुद्रा लेकर पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के रेलवे कॉलोनी गेट के पास पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त श्याम बाबू कुमार की तलाशी ली गई तो उसके जेब से तीन गाड़ियों में से दो हज़ार के नोट बरामद हुए, जिसका भौतिक निरीक्षण किया गया तो भारतीय जाली मुद्रा पाई गई, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई दो हजार की मुद्रा से मिलती जुलती थी। बरामद रूपयों की गणना की गई तो कुल 260 नोट दो हजार की पाई गई, जिसका योग 5.20 लाख था। इस मामले में अभियोजन की तरफ से न्यायालय में कुल 7 गवाह परीक्षित कराए गए जिससे अभियुक्त के विरुद्ध दोष साबित हुआ। जिस पर न्यायालय द्वारा श्याम बाबू कुमार को धारा-489ख आईपीसी में 10 वर्ष की कठोर कारावास तथा पचास हजार अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदण्ड अदा न कर सकने की स्थिति में 6 माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। धारा 489ग में 7 वर्ष के कठोर कारावास एवं पचास हजार रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड अदा न कर सकने की स्थिति में अभियुक्त को 6 माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ में चलेंगी, जेल में बितायी गयी अवधि सजा की अवधि में समायोजित होगी।

-Young Writer, Chandauli

Crime News: लाखों के गहने‚ नकदी व सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Crime News: चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी अंकुर अग्रवाल।
चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी अंकुर अग्रवाल।

चोरी की नगदी समेत लाखों रूपये के गहने कपड़े और सामान बरामद

Young Writer, Crime News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को मनोहरपुर गांव से दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। पकड़े गए शातिर चोर अजय पटेल पुत्र मंगला प्रसाद निवासी मनोहरपुर तथा राजू दास पुत्र रणजीत दास निवासी ग्राम व्यासनगर थाना मुगलसराय को पुलिस ने उस वक्त धर-दबोचा, जब वे चोरी के गहनों को लेकर अन्यत्र बेचने की फिराक में थे। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों के कब्जे से कुल 51 अदद गहने पीली धातु के वजनी 285.98 ग्राम व कुल 67 अदद गहने सफेद धातु के वजनी 1512.3 ग्राम बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस को चोरों के पास से नगदी के रूप में 4540 रुपये व सिक्के 5883 रुपये तथा तांबे व चांदी के सिक्के कुल 6 अदद, 1 अदद एलसीडी टीवी सोनी कम्पनी की, 3 अदद कैमरा,े दो अदद मोबाइल फोन, 5 अदद कलाई घड़ी, 14 अदद घरेलू बर्तन, 20 अदद साड़ी व 3 अदद बेडशीट, 2 अदद लेडिज पर्स, एक अदद आलमारी त्रिवेणी कम्पनी की बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि बरामद माल में थाना अलीनगर तथा थाना मुगलसराय पर पंजीकृत मुकदमों के वादीगण अपनी पत्नियों के साथ मौके पर पहुंचकर अपने अपने चोरी गये सामानों व गहनों को पहचान की गई, जिससे थाना अलीनगर व मुगलसराय के अभी तक कुल सात मुकदमें के माल के आधार पर मुकदमों का अनावरण हुआ है अभी भी काफी मात्रा में जनपद व गैर जनपद के अन्य चोरियों का सामान है जिसका खुलासा होना अभी शेष है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले घूम घूम कर रेकी करते हैं तथा हम लोग उसी मकान को टारगेट करते हैं जिस मकान में ज्यादा माल मिलने की सम्भावना रहती है। मकान चिन्हित कर लेने के बाद उन मकानों की निगरानी करते हैं जब उसका मालिक कहीं बाहर जाता है तो हम लोग चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। बताया कि अधिकांश चोरियां दिन में ही करते हैं तथा रात में उन मकानों में चोरी करते हैं जहां मकान मालिक ताला बन्द करके कहीं चले जाते हैं। इन लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि अजय पटेल के पास एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो औऱ राजू दास के पास एक मोपेड है जिससे घूम घूम कर ये लोग रेकी करते थे औऱ बाद में चोरी करते थे। ताला तोड़ने के लिये इन लोगों के द्वारा लोहे के मोटे ठोस और लम्बे राड जो आगे से चिपटा कर दिया गया हो उसका प्रयोग किया जाता है।
इनसेट—-
चोरों का है पुराना आपराधिक इतिहास
चंदौली। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर के ऊपर पहले से ही कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। चंदौली के अलीनगर थाना व मुगलसराय में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय थाना अलीनगर, निरीक्षक संजय कुमार सिंह के अलावा मुकेश कुमार तिवारी, प्रेम नारायण सिंह, गंगाधर मौर्या, अमित सिंह, ताराचन्द्र सिंह, हेमन्त यादव, बूटा सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुधाकर मिश्रा, रवि कुमार, निरीक्षक श्यामजी यादव प्रभारी सर्विलांस टीम, देवेन्द्र सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, नीरज कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार प्रसाद, गणेश तिवारी, . संदीप कुमार, मनोज कुमार यादव, प्रभारी स्वाट टीम शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, आनन्द कुमार सिंह, विजेन्द्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड : दोना पत्तल व पापकार्न मेकिंग मशीन के लिए करें आवेदन

दोना पत्तल व पापकार्न मेकिंग मशीन के लिए करें आवेदन

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से दोना पत्तल एवं पापकार्न (भूजा) का कार्य करने वाले परम्परागत कारीगर स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोना पत्तल मेकिंग मशीन (टूल्स किट्स) एवं पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किए जाने हेतु आनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, फोटोग्राफ, शिक्षा प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रताप पत्र के साथ गंगा रोड स्थित रामजी कटरा में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड चंदौली में जमा किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7703006951 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरणः पैनल अधिवक्ता नामित हुए खालिद वकार आबिद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरणः पैनल अधिवक्ता नामित हुए खालिद वकार आबिद
खालिद वकार आबिद।

लैंगिक हिंसा के पीड़ितों को मुहैया कराएंगे विधिक सहायता

Young Writer, चंदौली। लैंगिक हिंसा के पीड़ितों को विधिक सहायता हेतु नामित पैनल अधिवक्ताओं में युवा अधिवक्ता खालिद वकार आबिद को शामिल किया गया है। यह जिम्मेदारी अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद चंदौली ज्ञान प्रकाश शुक्ल द्वारा की गई है जिसमें खालिद वकार आबिद लैंगिक उत्पीड़न से पीड़ितो को थाने में मुक़दमा दर्ज करवाने एवं अन्य दिक्कत के बाबत समाधान और न्याय दिलवाने की पैरवी करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ज्ञान प्रकाश शुक्ल द्वारा लैंगिक हिंसा की पीड़ितों को विधिक सहायता के लिए पांच अधिवक्ताओं के पैनल नामित किया गया है। उक्त पैनल में मनोज कुमार, खालिद वकार आबिद, चन्द्रभूषण तिवारी, मुहम्मद रफीक अहमद, प्रदीप कुमार सिंह को शामिल किया गया है। विदित हो कि खालिद वकार आबिद गरीबों व असहाय वर्ग को विधिक सलाह देने के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा समय-समय पर लोगों को विधिक जानकारी देकर जागरूक करने का काम भी किया जाता रहा है, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उन्हें लैंगिक हिंसा की पीड़ितों की विधिक सहायता के लिए नामित किया गया है। पैनल में शामिल होने पर साथी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की। वहीं पैनल अधिवक्ता खाबिर वकार आबिद ने कहा कि पीड़ित को विधिक सहायता प्रदान करने का काम पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा, ताकि उन्हें समय से न्याय सुलभ कराया जा सके।

Sahara refund : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल‚ जनिए कैसे मिलेगा रिफंड

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ का उद्घाटन किया। यह पोर्टल एक आधिकारिक वेबसाइट होगी जिसका उद्देश्य सहारा समृद्धि योजना के अंतर्गत बिना मध्यस्थता के पैसों का रिफंड करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से लोग सहारा समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें अपनी राशि का रिफंड सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से सहारा समृद्धि योजना के लाभार्थियों को सुविधाएं और सुरक्षा भी प्रदान की जाएंगी। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो लोगों को वित्तीय सहायता के लिए सीधा रास्ता प्रदान करेगी।

सहारा रिफंड पोर्टल की वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी

सहारा रिफंड पोर्टल एक वेबसाइट है जो सहारा इंडिया परिवार द्वारा प्रबंधित की गई है। यह वेबसाइट सहारा ग्रुप के ग्राहकों को उनके सहारा निवेश से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और वेतन भत्तों के लिए एक मंच प्रदान करती है। यह पोर्टल उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो सहारा ग्रुप के निवेश योजनाओं में शामिल हैं और उनके निवेश से जुड़े मामलों को प्रबंधित करना चाहते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलता है। यहां पर ग्राहक अपने निवेश खाता के माध्यम से निवेश संबंधित जानकारी देख सकते हैं, शेयर या रिडीम्प्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, उद्धरण बना सकते हैं, अपना पासवर्ड प्रबंधित कर सकते हैं और अपनी शिकायतों या प्रश्नों को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए, ग्राहकों को पंजीकरण करना होगा और एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद, वे अपनी प्रोफ़ाइल में लॉग इन करके अपने निवेश खाता की जानकारी देख सकते हैं और अपने निवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर ग्राहक सहायता भी उपलब्ध है, जहां वे सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं या अपनी समस्या या प्रश्नों को रिपोर्ट कर सकते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल एक महत्वपूर्ण औजार है जो सहारा ग्रुप के ग्राहकों को निवेश से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करने और उनके निवेश को प्रबंधित करने में मदद करती है। यह ग्राहकों को अधिक सुविधा और सुरक्षा प्रदान करता है जब वे अपने सहारा निवेश से संबंधित कोई भी कार्रवाई लेना चाहते हैं।

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चन पर एक विस्तृत लेख

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चन पर एक विस्तृत लेख

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य में चंदौली जिला को गठित किया गया है। चंदौली जिला, उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है और इसका मुख्यालय चंदौली नगर है। यह जिला अपनी प्राचीनता, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस जिले में सरकारी अधिकारी और कर्मचारीगण के संगठनों के लिए एक उच्चतम स्तरीय दफ्तर की आवश्यकता है, जिसका निर्माण हो रहा है।

हाल ही में चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में कुछ अड़चनों का सामना कर रहा है। इन अड़चनों ने न केवल प्रक्रिया को धीमी किया है, बल्कि नये मुख्यालय के विकास को भी प्रभावित किया है। एक मुख्य अड़चन यह है कि उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान की खोज करना था। यह उच्चतम स्तरीय दफ्तर सुरम्य वातावरण, आवश्यक सुविधाएं, और सुरक्षा के साथ संचालित होना चाहिए। ध्यान में रखते हुए अन्य क्षेत्रों का विचार किया गया, लेकिन उपयुक्त स्थान खोजना मुश्किल साबित हो रहा है।

इसके अलावा, निर्माण के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता भी एक मुद्दा बनी हुई है। देश में अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधनों की मांग बढ़ गई है, और इससे चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण को प्रभावित हुआ है। सरकारी बजट में वित्तीय संकट के कारण, यह चुनौतीपूर्ण हो रहा है उच्चतम स्तरीय दफ्तर के लिए वित्तीय संसाधनों की प्राथमिकता प्राप्त करना।

इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य में तकनीकी अड़चनों का सामना भी किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्थानीय पर्यावरण के मानकों, और सुरक्षा के मामलों को ध्यान में रखकर

निर्माण कार्य धीमा हो रहा है। इन तकनीकी अड़चनों का सामना करने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, जो उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलावों की सिफारिश कर सकें।

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चनों को पार करने के लिए, सरकारी विभागों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। विभिन्न स्तरों की सरकारी अधिकारियों और अभियंताओं को मिलकर एक योजना तैयार करनी चाहिए, जिसमें सभी अड़चनों का समाधान हो। साथ ही, विभिन्न संगठनों और विशेषज्ञों की सहायता भी ली जा सकती है जो विकासशील निर्माण परियोजनाओं में अपनी योगदान दे सकते हैं।

अंततः, चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण के लिए समय और संसाधनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सरकारी विभागों को इन अड़चनों को पार करने के लिए नवीनतम तकनीकों और सुझावों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही, सरकारी विभागों को आवश्यक वित्तीय संसाधनों की प्राथमिकता को मान्यता देनी चाहिए और उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसके परिणामस्वरूप, चंदौली जिला मुख्यालय निर्माण का कार्य अवश्य ही सम्पन्न होगा और जनता को एक सुगम और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवा प्राप्त होगी।

Chandauli: सकलडीहा विधानसभा के अध्यक्ष बने संदीप कुमार व सैयदराजा के बने विजय बहादुर


चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर रविवार को मुख्य मंडल प्रभारी मुकेश कुमार व बाबूलाल बिंद ने संयुक्त रूप से संदीप कुमार को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष व विजय बहादुर को सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। यह जानकारी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने दिया।
इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो के मुह से निवाला छीनने वाली पार्टी बन गयी है। देश मे बढ़ती ने गरीबों का कमर तोड़ कर रख दिया है। भाजपा सरकार बड़े-बड़े घोटालों पर पर्दा डालकर अपनी मनगढ़ंत सफलताओं की कहानी का कुप्रचार कर रही है। सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज को माफ कर रही है। जबकि किसानों वह छोटे उद्यमियों से कर्ज वसूलने के लिए मुकदमा दर्ज किया किया जा रहा है। बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और भाजपाई नौ साल बेमिसाल के ढोल पीट रहे हैं।

बाबा विश्वनाथ जल चढ़ाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत


दोस्तो के साथ वाराणसी जा रहा था युवक रास्ते मे गिरकर मौत
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र मानसनगर के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बिहार रोहतास जिले के बिलासपुर गांव निवासी विकास चौबे अपने घर से दोस्तो के साथ ट्रेन से वाराणसी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। जैसे ही ट्रेन मानस नगर के समीप पहुची की विकास अनियंत्रित हो होकर ट्रेन से गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह मंजर देख विकास के दोस्तों सन्न रह गए। उन्होंने ने तत्काल ट्रेन की चैन पुलिंग कर ट्रेन की रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे गए। विकास के दोस्तो ने घटना की जानकारी सीआरपीएफ को दी सीआरपीएफ की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची अलीनगर पुलिस ने तत्काल विकास के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोस्तो ने बताया कि दोस्तों ने बताया कि विकास चौबे पटना पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। हम सभी वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। यात्रा के दौरान विकास अनियंत्रित हो कर ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही विकास के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत उप निरीक्षक ताराचंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ द्वारा एक ट्रेन से युवक की गिरने से मौत की सूचना मिली शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Chandauli:नारकीय जीवन जीने को विवश है किदवई नगर के वार्डवासी,संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हवा निकाल रहे नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी

चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात किदवई नगर में नगर पंचायत की ओर से अब तक विकास की रोशनी नहीं पहुंच पायी है। यह वार्डवासी आज भी नाकरीय जीवन जीने को विवश है। वार्ड में फैली गंदगी व सड़सा बाबा पोखरे में जमा दूषित पानी से उठने वाले दुर्गन्ध लोगो को हजारों बीमारियों का दावत दे रहा है। वार्ड में नगर पंचायत की तरफ से कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक डस्टबीन तक नही लगा है। इसलिए रास्ते पर जगह- जगह फैली गंदगी बरसात के पानी से बजबजा उठता है। जिसके कारण उक्त रास्ते से गुजरने वाले लोग मुह ढक कर आने जाने को विवश हैं। नालियां भारी होने के कारण बरसात का दूषित लोगो के पानी लोगो के घरों में प्रवेश कर जाता है। पानी भरने से वार्ड वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही घरों में पानी भर जाने के कारण बच्चे और महिलाएं दुर्घटना का शिकार होती है। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के माथे पर जूं तक नहीं रेंगी इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हवा निकाल रहे हैं। वही डीएम निखिल टी फुंडे अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह के जुलाई की प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिया था। कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान धरातल पर नहीं दिख रहा है। इसके लिए सभी विभाग प्रचार-प्रसार एवं गुणवत्ता परक कार्य करे साफ-सफाई का कार्य जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्य दिखना चाहिए। झांडियों की कटाई, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, रुके हुए पानी का निस्तारण सहित अन्य कार्य शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया था बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारि व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।

इनसेट……

बच्चों में सबसे जादा संक्रमण फैलाने का खतरा

चंदौली। किदवई नगर में पनपने गंदगी से सबसे जादा संक्रमण फैलने का खतरा बच्चों को हो सकता है। बच्चे घर से निकल कर खेलने के लिए जाते हैं। लेकिन रास्ते पर व आस पास गंदगी होने के कारण उनको संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। वार्डवासी अपने बच्चों के सेहत को लेकर चिंतित हैं।

इनसेट…….
क्या कहते है वार्डवासी
चंदौली। वार्ड वासियो का कहना है कि किदवई नगर वार्ड में गंदगी का अंबार होने के बावजूद भी नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने रहते हैं। गंदगी के बारे में शिकायत करने पर सफाई के लिए बस कोरामपूर्ती करब देते और कूड़े को इकट्ठा कर के सांड़सा बाबा पोखरे में निस्तारण कर देते हैं जिससे और समस्या उत्पन्न हो जाती है। और उसमें पनपती गंदगी से लोगो ने संक्रमण फलने का खतरा जादा रहता है।

इनसेट…….

चुनाव जीतने के बाद गायब रहते हैं सभासद
चंदौली। वार्डवासियों का कहना कि चुनाव जीतने के बाद सभासद वार्ड से गायब हो जाते हैं यही कारण है वार्ड में झाड़ू तक नही लग पाता और नाही सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े के निस्तारण किया जाता है। इसकी शिकायत नगर पंचायत कर्मचारियों से किया जाता है। तो अधिकारी व कर्मचारी लोगो की बातों को दरकिनार कर देते हैं। इस लिए वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।

इनसेट……
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी ठेले के साथ घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करते हैं। अगर किसी वार्ड में डस्टबिन की दिक्कत आ रही है। तो उक्त वार्ड में डस्टबिन लगाया जाएगा जिससे लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Chandauli
overcast clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
66 %
5.9kmh
94 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights