31.3 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

Home Blog Page 329

Chandauli: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार,वाहन चोरों गैंग का था सक्रिय सदस्य


चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में वांछितों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान इलिया मोड़ के समीप गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
सदर कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि गैगेस्टर एक्ट का वांछित अपराधी सचिन उर्फ माइकल डोम नगर के वार्ड न0 आठ किदवई नगर का निवासी हैं। जो वाहन चोरों गैंग का सक्रिय सदस्य है। जिसके गैंग के विरूद्ध पुर्व में गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी थी। जिसमें से माइकल फरार चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान श्री गणेश सिंह, नीरज सिंह, धर्मेन्द्र सरोज ओमप्रकाश पाण्डेय मौजूद रहे।

Chandauli: कोतवाल ने बैंकों का किया निरीक्षण, अफसरों से बातचीत कर दिए आवश्यक निर्देश


चंदौली। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर के सभी बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंकों के अंदर पहुंचकर वहां तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों व बैंकों की निजी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि वह अपने हथियारों को लोड करके हमेशा लॉक रखें, जिससे आपात स्थिति में उनका प्रयोग कर सकें।
वही बैंक अफसरों से बातचीत कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का डाटा सीडी व अन्य स्थानों पर सुरक्षित रखने को कहा। और बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी किया। और बिना वहज बैंकों के आस पास न रहने की हिदायत दी। उन्होंने ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति बैंक के आस पास संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ऐसे लोगो पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेंगी।

गांधी जयंती पर अलीनगर थाने में तड़प कर मर रहे गौवंशः Manoj Singh W

अलीनगर थाने में गौवंश की दुर्दशा दिखाते मनोज सिंह डब्लू
अलीनगर थाने में गौवंश की दुर्दशा दिखाते मनोज सिंह डब्लू

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को अलीनगर थाने पहुंचे। वहां बारिश में तड़प रही गौवंश को देखकर उनका हृदय कांप उठा। उन्होंने गौवंश की इस दुर्दशा और पीड़ा के लिए थाने को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि गौवंश संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें सरकार करती है, लेकिन आज गौवंश किस हाल में यह अलीनगर थाने में देखा जा सकता है। पुलिस वाले अंदर से तमाशा देख रहे हैं और गौवंश खुले में बारिश के बीच तड़प रही है। उनकी यह पीड़ा बयान नहीं की सकती। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेने और उचित कार्यवाही की अपेक्षा की।
दरअसल गांधी जयंती पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू किसी कार्यक्रम में शरीर होने के लिए मुगलसराय की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी नजर अलीनगर थाना परिसर में जमीन पर पड़े चार-पांच गौवंश पर पड़ी। यह देख उन्होंने गाड़ी रोकवा दिया और बारिश में ही थाना परिसर के अंदर गए और पूरा प्रकरण जानना चाहा। उन्हें बताया किया कि गौवंश को रात्रि के वक्त पकड़ा गया है। इस पर बीमार व मरने की कगार पर पहुंच चुके गौवंश के दवा-ईलाज के बाबत जवाब तलब किया तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी कुछ बता नहीं सके। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन अलीनगर थाने में गौवंश तड़प, कांप रही है। गायों के पैरों में बंधी रस्सी तक खोलने वाला कोई नहीं है। दो गौवंश की मौत हो चुकी है और कुछ देर में तड़प रही और गाएं भी मर जाएंगी। लेकिन इससे किसी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह दृश्य बड़ा दुखदायी है। जनपद चंदौली के थानों में गौवंश की ऐसी दुर्दशा नहीं होना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसी परिस्थितियां किसी भी थाने में उत्पन्न न हो, जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को इस सोचना और करना होगा। क्योंकि जो गौवंश पकड़े जाते हैं उनके चारे, पानी व दवा-ईलाज का कोई प्रबंध इन थानों में अब तक नहीं हो पाया है। केवल गौवंश व तस्कर पकड़कर, तस्वीरें खींचाकर थाना पुलिस अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। पुलिस को यह समझनी होगी कि गौवंश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, लिहाजा सरकार की छवि को अपने कृत्य से धूमिल ना करें। अलीनगर थाने का जो दृश्य है वह अप्रत्यक्ष रूप से गौवंश की हत्या के समान है।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रेलर बानी आग का गोला, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू


चंदौली। मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गयी। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पुलिस ने तत्काल फायरब्रिगेड को मौके पर बुलाकर किसी तरफ आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में किसी भी तरह की हताहत नही हुआ।

दरअसल तिरपाल बंधा कोयले से लदी ट्रेलर वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही थी। जैसे ही ट्रेलर एसपी कार्यालय से समीप पहुची की अचानक ट्रेलर के केबिन में सॉर्ट सर्किट हो गया। और ट्रेलर से धुवा उठाने लगा। केबिन से धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर केबिन में आग लगने की स्थिति को भांप गाड़ी को रोक दिया। और कूद कर फरार हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल धूप धारण कर लिया। घटना को देखते ही आस पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन सफलता हाथ नही लगी पुलिस ने फायरब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर किसी तरफ आग कर काबू पाया। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कोयला लदी ट्रक में आग लग गया था। जिसे काबू कर लिया गया है। घटना में आमजन को किसी भी प्रकार का कई नुकसान नही हुआ है।

Chandauli के किसानों संग बाबा कीनाराम मठ के काला धान की नहीं हुई खरीद: Manoj Singh W

काला धान के मुद्दे पर एक बार फिर मुखर हुए समाजवादी नेता मनोज सिंह डब्लू

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू रविवार को एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित काला चावल के मुद्दे पर मुखर नजर आए। उन्होंने पनदेउरा में किसान वीरेंद्र सिंह के यहां काला चावल की खीर खाई। साथ ही सरकार को किसानों के डंप पड़े काला धान की खरीद सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कहा कि किसानों की इस छोटी मांग को स्वीकार कर लें और जिन 200 किसानों का 1200 कुंतल धान मंडी समिति में सड़ रहा है उसे सरकार खरीदना सुनिश्चित करें। क्योंकि काला चावल की ब्रांडिंग खुद सरकार ने की। मंच से पीएम व सीएम ने बड़े-बड़े वादे किए और किसानों को सपने दिखाए। बावजूद इसके काला धान की खरीद करने वाला खरीददार किसानों को नहीं मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे व प्रशासनिक भरोसे पर चंदौली के कई छोटे-बड़े किसानों ने बड़ी उम्मीदों के साथ काला धान की खेती की। किसानों को यकीन था कि फसल कटेगी तो उनके यहां खुशियां आएंगी। किसी किसान के बेटी की शादी होगी तो किसी किसान परिवार का बेटा पढ़-लिख लेगा। मां-बाप की दवाई के खर्च का बोझ कम हो जाएगा। लेकिन फसल तैयार हुई और सिवान से खलिहान होते हुए मंडी पहुंच गयी। बावजूद इसके उसे कोई खरीदार नहीं मिला। आज चंदौली के सैकड़ों किसान अपने उपज को बेचने की आज लगाए बैठे हैं। ऐसे में सरकार का भी यह दायित्व बनता है कि वह किसानों के प्रति संवेदना दिखाए और जो फसल किसानों ने पैदा की है उसे खरीदना सुनिश्चित करे। क्योंकि एक जनपद, एक उत्पाद स्कीम के तहत किसानों को प्रेरित करके अधिकारियों ने काला धान की खेती कराई थी, लेकिन उनकी खरीद सुनिश्चित करने में सभी हाथ पीछे खींच रहे। कहा कि किसानों के साथ-साथ बाबा कीनाराम मठ में पैदा हुए काला धान की उपज भी मंडी समिति में सड़ रही है, लेकिन जिला प्रशासन व शासन उसे खरीदने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। कहा कि कण-कण में बसने वाले बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ आते हैं, लेकिन उस मठ की धान की फसल खरीदने के लिए पहल नहीं होती इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। चेताया कि यदि जिला प्रशासन इस आग्रह को संज्ञान में लेकर खरीद सुनिश्चित नहीं करता है तो जल्द बड़ा आंदोलन होगा।

UP के ग्राम सचिवालयों को सुविधाओं से लैस करे योगी सरकारः अंजनी सिंह

जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह।

बोले, प्रदेश की जनता आखिर कब तक काटेगी ब्लाक मुख्यालयों के चक्कर

Chandauli News: समाजवादी नेता व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जनहित में प्रदेश की योगी सरकार से एक बार फिर सवाल किया है। पूछा है कि प्रदेश के गांवों में पंचायत सचिवालय बने वर्षों बीत गए, लेकिन आज तक जनता को कोई सहूलियत नहीं मिल पा रही। आखिर जनता को ब्लाक मुख्यालयों का चक्कर कब तक काटना पड़ेगा? स्थिति यह है कि बहुत से पंचायत सचिवालयों पर अक्सर ताला जड़ा मिलता है।
उन्होंने कहा कि एक सेक्रेटरी के ऊपर कई-कई गांवों के काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्रेटरी के अभाव में हर गांवों का कार्य बाधित रहता है पंचायत मित्र पद पर आसीन कर्मी बिना पावर के कागजों कुर्सियों की शोभा बढ़ा रहे हैं कुटुंब रजिस्टर की नकल हो या मृत्यु प्रमाण पत्र आवास शौचालय का आवेदन हो या विवाह रजिस्ट्रेशन जनहित से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर तनख्वाह लेकर सफाई कर्मी मजे ले रहे हैं। आलम यह है कि जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं पंचायत सचिवालय शोपीस बनकर रह गया है। जो सरकार के हवा हवाई वादों घोषणाओं का पोल खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों को सरकार के ही अधिकारी पलीता लगा रहे हैं जिस कारण एक छोटी सी जरूरत व छोटे छोटे कामों को लेकर कागजी कार्यवाही कराने में जनता के पसीने छूट जा रहे हैं। मांग किया है कि गांवों में बने पंचायत सचिवालयों को सभी सुविधाओं से लैस करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाए, ताकी ग्रामीण जनता को उनके कामों में सहूलियत मिले। जनता को कहीं भटकना ना पड़े।

Chandauli:युवती का यौन शौषण करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

आपत्तिजनक वीडियो बना किया था वायरल पुलिस ने कचहरी के पास से दबोचा

 चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है।अभियान में शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने युवती का यौन शौषण व आपत्तिजनक वीडियो बना किया वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसको धारा 262/23 376/506 व 67 आईटी एक्ट धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसल पुलिस वांछितों के खिलाफ जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि युवती का यौन शोषण व उसका वीडियो वायरल करने वाला युवक कचहरी के ऑटो स्टैंड पर मौजूद हैं। और कही भागने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेरे बंदी कर उक्त युवक को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में अभियुक्त अभियुक्त ने अपना नाम राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र संतु विश्वकर्मा निवासी- पचदेवरा थाना सैयदराजा बताया पुलिस ने मुकदमे के आधार पर उसको न्ययालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

Chandauli: पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध तमंचा व एयर पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने अमड़ा गांव के समीप शुक्रवार को बाइक पर तमंचा लहराते हुए भाग रहे दो बदमाशों को धर दबोचा और उनको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी पुलिस ने दोनों को न्ययालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कोतवाली में किया।

दरसल सदर कोतवाली पुलिस वांछितों के धर पकड़ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अमड़ा गांव के पास बाइक पर दो बदमाश तमंचा लहराते हुए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल अमड़ा गांव के पास घेरे बंदी कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा तलासी के दौरान दोनों के पास से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद एयर पिस्टल बरामद हुआ पूछताछ में दोनों ने अपना नाम माजिद पुत्र पीर मुहम्मद 2. दिलवर अली पुत्र मोलवी अली निवासी मद्धुपुर बताया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

हादसाः DDU स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर पुल से कूदा विक्षिप्त युवक

हादसा


Chandauli News : डीडीयू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के करीब एक युवक फुटओवर ब्रिज से रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी पर कूद गया। कोयला लदे मालगाड़ी पर युवक को कूदने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पुल से कूदता देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के कालूवाही थाना के बरदेउर गांव निवासी तीस वर्षीय अजय दास गुरुवार को बरौनी एक्सप्रेस से डीडीयू स्टेशन पहुंचा। वह प्लेटफार्म पर इधर उधर काफी देर तक भटकता रहा। दोपहर ढाई बजे के करीब वह रेलवे स्टेशन के संकरे फुटओवर ब्रिज पर पहुंचा। टहलते हुए अचानक प्लेटफार्म संख्या तीन पर कोयला लदे मालगाड़ी के उपर कूद गया। यह देख मौके पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह संयोग ही था कि युवक ओवरहेड ट्रैक्शन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ी घटना घटित हो सकती थी। कोयला पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। इसी वजह से वह पुल से कूद गया था। प्राथमिक उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टाप टेन सूची में शामिल अपराधियों पर रखें पैनी नजर: SP Chandauli

Chandauli पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।
Chandauli पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।

Chandauli News : पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने बुधवार की रात आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए। कहा कि लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण व शासन से सम्बंधित है। प्राप्त शिकायतों का अलग से रजिस्टर बनाकर उस पर अंकित किया जाए।
उन्होंने कहा कि टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी-छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। कहा कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायत एवं व्यापारी बन्धुओं व प्रतिष्ठान मालिकों, समाजसेवियों व अन्य लोगों से संग वार्ता कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित कराया जाएं। कहा कि आपरेशन कन्विक्सन के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए अधिकतम व अविलंब सजा। कहा कि मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिला बीट अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों, कस्बों व गांवों में चौपाल लगा तथा स्कूल व कालेजों में जाकर उन्हें जागरूक करें। उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जाए। एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मनचलों व अराजकतत्वों पर नज़र रखी जाए। ऐसे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

Chandauli
clear sky
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
55 %
1.5kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Verified by MonsterInsights