35.1 C
Chandauli
Sunday, July 5, 2026

Buy now

न्यू आदित्य मैटरनिटी हॉस्पिटल महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व का विश्वसनीय केंद्र

- Advertisement -


चंदौली। महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज की खुशहाली का आधार मानते हुए न्यू आदित्य मैटरनिटी हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अस्पताल का संदेश है कि हर महिला स्वस्थ, तो परिवार खुशहाल, समाज सशक्त और भविष्य उज्ज्वल होगा अस्पताल की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. विजयलक्ष्मी पांडे ने बताया कि हर उम्र की महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, पर्याप्त आराम तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद आवश्यक है।
योग और नियमित व्यायाम न केवल तनाव कम करते हैं। बल्कि शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म गर्भावस्था और मेनोपॉज़ महिलाओं के जीवन के महत्वपूर्ण चरण हैं। इन अवस्थाओं में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से अधिकांश स्त्री रोग एवं बांझपन संबंधी समस्याओं का सफल समाधान संभव है। कहा कि समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन से हर समस्या का समाधान संभव है। अस्पताल में महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां स्त्री रोग परामर्श, गर्भावस्था की संपूर्ण देखभाल, सामान्य एवं सर्जिकल डिलीवरी, बांझपन का आधुनिक उपचार तथा नवजात शिशुओं की देखभाल जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में प्रदान की जाती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। न्यू आदित्य मैटरनिटी हॉस्पिटल महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए निरंतर समर्पित होकर सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights