29.8 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 336

Chandauli के प्रमुख बाजारों में हो पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था: राकेश शर्मा

पुलिस लाइन चंदौली में व्यापारियों के साथ बैठक करते एएसपी विनय कुमार सिंह।
पुलिस लाइन चंदौली में व्यापारियों के साथ बैठक करते एएसपी विनय कुमार सिंह।

पुलिस लाइन सभागार में बैठक के दौरान व्यापारियों ने समस्याओं को उठाया

Young Writer, चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी न्यायिक अतुल गुप्ता के मौजूदगी में सम्पन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों के हितों उनकी समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक के सामने रखा। साथ ही व्यापार हित में पुलिसिया आचरण के साथ ही व्यापारी सुरक्षा की मांग को दोहराया।
इस मौके पर व्यापारियों ने जनपद चंदौली में सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या को रखा। कहा कि चंदौली मुख्यालय सहित प्रमुख बाजार में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है इस कारण लोग सड़क किनारे पटरियों पर वाहन खड़ा करने को विवश हैं। वहीं सवारी वाहन चालक जानबूझकर सड़कों पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति कायम हो जाती है। इस कारण व्यापारियों को प्रति भारी आर्थिक क्षति हो रही है। मना करने पर वाहन चालक तू-तू, मैं-मैं व विवाद की स्थिति कायम कर देते हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निबटा जाए। साथ ही बाजार में दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिले। इसके अलावा चहनियां मे बाट माप विभाग के कृत्य से अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि नौगढ़ में डायल-112 की गाड़ी गश्त नहीं करती है। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा फ़ूड विभाग का भी मुद्दा उठाया गया। बताया कि अगर कोई सैंपल लिया जाता है तो वह लखनऊ तक पहुंचने में दूषित हो जाता। ऐसे में व्यापारियों का खाद्य सैम्पल के आधार पर कार्यवाही हो जाती है इसपर एएसपी ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। इस मौके पर आभा चौरसिया, अर्चना देवी, अमीय पाण्डेय, रघुवर विश्वकर्मा, घूरेलाल कन्नौजिया, अनिरुद्ध जायसवाल, सरदार हरजीत सिंह, बाबू खान, बसंत गुप्ता, धीरज गुप्ता, ऐबरार, शेरू खान, बबलू सोनी उपस्थित रहें।

पात्रो को योजनाओं से जोड़ने का हो रहा काम-सुशील सिंह


चंदौली।बी एंड बी स्कूल खजरा में सोमवार को सरकार का नौवां साल पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भारत माता,ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।


सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।पार्टी विकास को ही अपना मूल एजेंडा मानती है।आज गांवो में सड़क,पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को दूर किया जा रहा है।महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार देने का काम किया जा रहा है।गरीब परिवार के बेटियों के लिए 51 हजार रुपये दिए जाने का काम किया जा रहा।पात्र लाभार्थियों को एक हजार रुपये दिया जा रहा।गांव के गरीब परिवार के घर मे गैस, शौचालय, आवास देने का काम हो रहा है।योजनाओं का लाभ यदि आपको नहीं मिल रहा है तो इसके लिए आप सेकेट्री से मिलकर योजनाओं का लाभ लेने का काम करे।यदि कोई अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहा है तो मेरा प्रयास होगा कि आपके घर पर अधिकारी जाकर आपकी समस्या का निदान करेंगे।पहले के सरकार में 300 रुपया पेंशन दिया जा रहा था अब 1000 रुपया पेंशन देने का काम हो रहा है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पुर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, अवधेश सिंह प्रमुख, अभिषेक सिंह प्रमुख, राजेश तिवारी, हरिबंश उपाध्याय, महेंद्र सिंह,अमित अग्रहरि, संतोष बिन्द, परमानंद सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, टुन्नू मधेशिया, हृदय तिवारी,आदि रहे।

Rahul Gandhi Birthday: सरकार के दमन के आगे राहुल गांधी चट्टान की तरह अडिग: धर्मेन्द्र

कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।
कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Young Writer, चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की ओर से देश के सबसे सशक्त राजनेता राहुल गांधी Rahul Gandhi का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश के गरीब, मजदूर, शोषित व पिछड़े की सबसे सशक्त आवाज राहुल गांधी है। सरकार के दमनकारी नीति के आगे झुकने के लिए बिना भय के चट्टान की तरह तटस्थ होकर देश हित में आम आदमी की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज हम सभी जननायक नेता राहुल गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके व्यक्तित्व से हम सभी को यह सीख मिलती है कि किसी भी परिस्थिति में व्यक्ति को अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ना चाहिए। राहुल गांधी देश की तानाशाही सरकार के खिलाफ मुखर होकर डटे हुए हैं। वह देश के युवाओं के रोजगार की बात करते है, महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते है। किसानों के हित की बात करते है। मजदूरों के हित की बात करते है। गरीबों और व्यापारियों के हित बात करते है। राहुल गांधी नफरती विचारधारा को ख़त्म कर सभी धर्मों, जातियों के बीच प्यार मोहब्बत की बात करते है। देश के विकास की बात करते है। भले ही कतिपय मीडिया उनकी छवि को ख़राब करने का षड्यंत्र कर रही है। बावजूद इसके राहुल गांधी लोगों के बीच मोहम्मत का पैगाम लेकर पहुंच रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी ने देश से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर जो बातें कि आगे चलकर वह सच साबित हुई। चाहे करोना काल का मामला हो, आर्थिक मंदी की बात हो,नोटबंदी, गलत जीएसटी का मामला हो,चीन से सीमाओं से सम्बंधित विवाद का मामला हो, अडानी के भ्रष्टाचार का मामला हो, सभी घटनाओं के पहले ही सरकार को चेताया, लेकिन आत्ममुग्ध मोदी सरकार उनकी बात को दरकिनार कर मजाक बनाया। जिसका खामियाजा इस देश के जवान, किसान, मध्यमवर्गीय परिवार, गरीब, मजदूर वर्गों को भुगतना पड़ा। इस दौरान सतीश बिन्द, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, शशिनाथ उपाध्याय, राहुल सिंह भवानी, राम मूरत गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, सत्येद्र उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, राधेश्याम यदुवंशी, मुकेश गौतम, सरफराज अहमद, राकेश सिंह, मनोज सिंह, विपिन उपाध्याय उपस्थित रहे।

Chandauli News मत्स्य विभाग की योजनाओं हेतु 30 जून तक करें आवेदन

किसानों की आय बढ़ाने में मत्स्य पालन काफी कारगर
तालाब खुदाई में ले सरकारी अनुदान राशि

चंदौली न्यूज। सहायक निदेशक मत्स्य राम अवध ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनसमान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु 30 जून तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक व्यक्ति 30 जून 2023 तक विभागीय पोर्टल पर http://fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत भी आवेदन हेतु पोर्टल 18 जून से 30 जून तक आवेदन हेतु खुला है, इस योजनान्तर्गत भी तालाब के ऐसे पट्टाधारक जिनके तालाब का सुधार कार्य मनरेगा व अन्य योजनान्तर्गत हुआ हो एवं पट्टा अवधि कम से कम 04 वर्ष शेष हो योजना के लाभ हेतु आवेदन करें। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय चन्दौली से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

चंदौली-लूट, डकैती, हत्या जैसे घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नगर में चेकिंग के दौरान लूट, डकैती, गैगेस्टर व हत्या जैसे घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्जनपदीय बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा और न्यायालय के समक्ष पेश कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
दरसल सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ न्यायालय के आस पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की लूट, डकैती, गैगेस्टर व हत्या के प्रयास जैसे अपराध को अंजाम देने वाला अपराधी सकलडीहा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने तत्काल ओवरब्रिज के पास घेरे बंदी कर बदमाश के निशानदेही पर उसको धर दबोचा और जब उससे पूछताछ किया गया। तो उसने अपना नाम धीरज राय गुरेहू थाना धानापुर जनपद चन्दौली बताया पुलिस ने बदमाश का तलासी लिया तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ बदमाश ने बताया कि मेरे विरुद्ध कई जनपदो के अलग अलग थानो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। जिसके पेशी के लिए न्यायालय आया था। जेल में कई लोगो से मेरी दोस्ती हो गयी थी उसी दोस्तो में से अजीत नाम का अपराधी भी पेशी पर आया था। जिसका मै हाल चाल लेने व उसे कुछ जरुरत की कुछ सामान देने चला गया लेकिन वहां पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा मुझे एसा करने से मना किया गया तो पुलिस वालो से उलझ गया। और पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल उसको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज राजकुमार पाण्डेय, चन्दन वर्मा, देवेश कुमार मौर्या मौजूद रहे।

NEET 2023: भुड़कुड़ा की श्वेता सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे

अपने पिता रमेश सिंह के साथ नीट उत्तीर्ण करने वाली श्वेता सिंह।
अपने पिता रमेश सिंह के साथ नीट उत्तीर्ण करने वाली श्वेता सिंह।

635 अंक प्राप्त कर परिवार व गांव का नाम किया रोशन

Young Writer, चंदौली। जनपद के शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के भुड़कुड़ा की श्वेता सिंह उन लोगों के सवाल का मुकम्मल जवाब है जो आज भी लड़का-लड़की में भेद करते हैं। लड़कों की चाह को प्राथमिकता देते हैं। श्वेता सिंह ने हाल में जारी हुए NEET 2023 की परीक्षा को न केवल पास किया, बल्कि इतने उम्दा अंक अर्जित किए कि उनका पूरा परिवार व गांव खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही चिकित्सक बनने के अपने लक्ष्य को निर्धारित किया और उसे पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ जुट गई। पहले दो प्रयासों में मिली सफलता मनमुताबिक नहीं होने के कारण उन्होंने दाखिला नहीं लिया, लेकिन तीसरे प्रयास में अच्छे अंक व रैंक हासिल करने में सफल रही।
उनकी इस सफलता की जानकारी होने ही परिवार के लोग खुशी से गदगद हो उठे। परिवार के लोगों ने होनहार बेटी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। साथ ही पीठ थपथपा कर उनके परिश्रम व मेहनत को सराहा। श्वेता के पिता रमेश सिंह एक प्राइवेट कम्पनी मंे कार्यरत है। उन्होने बताया कि बेटियां, बेटों से कम नहीं है। समय आ गया है कि समाज बेटा-बेटी में फर्क करने के सोच को बदले। बेटी श्वेता ने अपनी मेहनत से पूरे परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। यह पल हम सभी के लिए खुशियों भरा है। परिजनों ने बताया कि श्वेता सिंह ने नीट-2023 की परीक्षा में टोटल 720 अंकों में से 635 नंबर लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। श्वेता ने नीट परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 11553 हासिल किया। श्वेता ने बताया कि उन्होंने नीट की परीक्षा में तीसरी प्रयास में सफलता को हासिल की है। पहले भी दो बार परीक्षा दी थी लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने के कारण एडमिशन नहीं लिया और फिर से परीक्षा को अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने की तैयारियों में जुट गईी और इस बार NEET-2023 का परिणाम सभी के सामने है। 

तेज़ रफ़्तार डीसीएम से टकराई बाइक,तीन गंभीर


कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव के समीप कमालपुर – अंमडा मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बगही कुम्भा पुर निवासी गांव निवासी प्रदीप मौर्य 30 वर्ष अपनी पत्नी सरोज 28 वर्ष और अपने पुत्र आदर्श 6 बाइक से अपने ससुराल भटसा अहिकौर गांव जा रहा था। इसी दौरान सबल जलालपुर मोड़ पर कमालपुर की तरफ से एक डीसीएम धीना की तरफ जा रही थी। की अचानक प्रदीप की बाइक अनियंत्रित हो कर डीसीएम से टकरा टकरा गई।घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर खड़ी डम्फर से टकराई बाइक, तीन की हालत नाज़ुक

फुटिया गांव के समीप हुआ हादसा ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को पहुचाया अस्पताल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप गुरुवार को नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव निवासी अक्षय कुमार 35 वर्ष अपनी पत्नी रुक्मिना 28 वर्ष व माता केशर देवी को लेकर सैयदराजा की तरफ से चंदौली आ रहा था। जैसे ही तीनो फुटिया गांव के समीप पहुचे की अचानक अक्षय की बाइक अनियंत्रित हो गयी और नेशनल हाईवे पर खड़ी डम्फर से टकरा गई घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुचे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत चिंताजनक
इस बाबत एसआई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डम्फर व बाइक की टक्कर में तीनों लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

चंदौली-बेखौफ बदमाशों ने पान व्यवसाई के भाई को मारी गोली, हालत गंभीर


चंदौली। मुगलसराय नगर में बुधवार की रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गाली मार दी और हवाई फायरिंग कर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। आस पास के दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकानें बंद करने लगें। नगरवासियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई।


जानकारी के अनुसार कालीमुहाल निवासी राम जी चौरसिया का नगर में बहुचर्चित पान की दुकान है।
पान लेने के दौरान उपजे विवाद में बदमाशों ने उनके भाई को पेट मे गोली मारी दी और मौके से कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। वही घायल जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को भोगवारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुच गए। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पैसे की लेनदेन में गोली चली है मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम में लगा दी गई है बदमाशों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी

फिर से आंदोलित होंगे अधिवक्ता,न्ययालय और जिलास्तरीय दफ्तरों के निर्माण के लिए एक माह का दिया समय


संयुक्त बार ने बैठक में मंत्रणा के बाद प्रेसवार्ता कर दी आंदोलन की जानकारी
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को सिविल बार एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसमें संयुक्त बार की ओर से जिला मुख्यालय के विकास व उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद प्रेसवार्ता कर अपनी बातों को चंदौली के लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान न्यायालय भवन निर्माण, बस डिपो, विकास भवन, स्टेडियम एवं जिला मुख्यालय पर नगर पालिका का दर्जा देने की बात पर चर्चा की गई। संयुक्त बार की तरफ से नामित बार प्रवक्ता जन्मेजय सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ल अधिवक्ता लगातार जिले व न्यायालय की लड़ाई लड़ते रहे हैं। पहले न्यायालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी इसका बहाना चल रहा था। अब जमीन भी उपलब्ध है फिर भी जिले के जिम्मेदार प्रतिनिधि शासन से धन अवमुक्त नहीं करा पा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पूर्व से जो स्थापित चीजें थी उसको भी यहां से हटाने की फिराक में है। यहां तक की विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि व उनके नाम को भी मिटाने का कुचक्र रचा जा रहा है। कहा कि जहां दो-दो सौ करोड़ की फाइलें एक-एक दिन में पास हो जाती हैं वहीं पर सन् 2001 से नगर पालिका चंदौली की फाइल धूल फांक रही है और उसके लिए कोई भी नेता पहल नहीं कर रहा है। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय के ऊपर आरोप लगाया। चंदौली की जनता ने उन्हें दो बार सांसद चुना, लेकिन वह जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। जिस भी विभाग के ये मंत्री उस विभाग की कोई भी योजना चंदौली की धरती पर नहीं ला सके। चंदौली में जितने भी ट्रेनों का ठहराव चंदौली में था वह धीरे-धीरे बंद हो गया। चंदौली के किसी भी विद्यालय में एक भी पाठ्यक्रम नहीं बढ़ा, बल्कि सैयदराजा व मुगलसराय में साइंस की पढ़ाई की सुविधा है। रोडवेज को नौबतपुर ले जाया जा चुका है। पुलिस लाइन को भोजापुर में स्थापित किया जा रहा है। जिला अस्पताल को भी यहां से हटाने की योजना चल रही है। चेताया कि न्यायालय सहित चंदौली की जिला स्तरीय कार्यालयों का निर्माण एक माह के अंदर बनना शुरू नहीं हुआ तो अगले 15 जुलाई से अधिवक्ताओं द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी उम्मीद जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष ने नहीं किया होगा। इस अवसर पर चंद्रभूषण यादव, राकेश रत्न तिवारी, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, उज्जवल सिंह, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चन्द्रभानु सिंह व जय प्रकाश सिंह ने किया। संचालन महामंत्री राज बहादुर सिंह व अनिल सिंह ने किया। 

Chandauli
light rain
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
71 %
5.3kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights