चंदौली मुख्यालय स्थित नगर के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के तहत बैठक कर महिलाओं तथा किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी तथा सोशल मीडिया पर परेशान करने अथवा अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 112 व 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्काल पहुंचेगी। साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, आदि नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा अथवा महिलाएं छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी तरह की आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। कहा कि थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है। उस पर महिला आरक्षी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने में जाकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकती हैं। इस दौरान एसआई राजकुमार यादव, महिला कांस्टेबल सुनिधि सिंह,शिला देवी मौजूद रहे।
चंदौली-मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं व किशोरियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विद्युत विभाग ने नगर में चलाया चेकिंग अभियान,10 हजार के ऊपर बकायादारों का काटा कनेक्शन
चंदौली। अवर अभियंता सुनील कुमार व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया अभियान के दौरान नगर में 10 हजार से ऊपर बड़े बकायेदारों से वसूली की गई। साथ ही साथ जिन बकायेदारों द्वारा बकाया राशि नहीं जमा किया गया उन पर कार्यवाही करते हुए उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कटिया कनेक्शन तथा बाईपास कनेक्शन से विद्युत चोरी करने वालों कार्यवाही भी की गई। साथ ही जिनका मीटर खराब व डिस्प्ले नहीं आने पर उनका तत्काल मीटर भी लगवाया गया।

अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश के अनुसार चेकिंग कराया जा रहा है। जिसमें जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन हैं। उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है। जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाया जाता है उसके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं कि जो घर के कनेक्शन को दुकान में इस्तेमाल कर रहे हैं । उन कनेक्शन को घरेलू से कमर्शियल भी किया जा रहा है। सुबह और शाम बिजली शेड्यूल के अनुसार बिना उपभोक्ता को नुकसान पहुंचाए लगातार चेकिंग की जाएगी। इस दौरान मनोज कुमार,सोमारू,शिवा रामप्रवेश विनय पांडेय पवन कुमार अभिषेक बृजेश कुमार धीरज आदि मौजूद रहे।
CSC Aadhar Centre पर बेहतर ढंग से मुहैया हो रही आधार संबंधित सेवाएं
Young Writer, चंदौली। इलेक्ट्रानिकी एवम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. द्वारा जनपद स्तर पर स्थापित आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आप बच्चो के नए आधार बनवाने के अलावा अपने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि करा सकते है I यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है I यहां टोकन सिस्टम का पालन किया जाता है साथ ही रेजिडेंट के लिए बैठने के लिए पर्याप्त स्थान,पीने का पानी और चलने में अक्षम लोगो के लिए व्हील चेयर इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध है I
नए आधार निशुल्क बनाने के साथ साथ डेमोग्राफिक और वायोमेट्रिक अपडेट का भी शुल्क UIDAI द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही लिया जाता है I इस प्रकार इस आधार सेवा केंद्र के माध्यम से लोग अपनी आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान सुविधा जनक तरीके से करा सकते है।
10 साल पुराने आधार कार्ड धारक पहचान और पते से संबंधित डॉक्यूमेंट जल्द अपलोड कराए
चंदौली। सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से आम जनमानस को सीधे पहुंचा रही है इसलिए आधार को अपडेट रखना अनिवार्य है। आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आग्रह किया है कि ‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार ’10’ साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो ऐसे आधार कार्ड धारकों से अनुरोध है कि वे दस्तावेजों अपने पहचान और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाएं।’ जिससे उन्हे विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे राशन,पेंशन, छात्रवृति, किसान सम्मान निधि, बैंकिंग इत्यादि का लाभ निवार्ध रूप से मिलता रहे। लोग अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपलोड कराने हेतु अपने नजदीक स्थित आधार सेवा/संशोधन केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है।
सीएससी जिला प्रबंधक.कुलदीप पांडेय ने बताया कि जनपद मे सीएससी द्वारा स्थापित केंद्रों पर आधार संशोधन केन्द्र भी चल रहे है जहां पर लोग आधार मे त्रुटी जैसे मोबाइल नंबर व पता आदि मे बदलाव के आलावा डॉक्यूमेंट भी अपलोड करा सकते है। जिसका यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रुपये है। अभी कैंप मूड में भी ब्लॉक वाइस सीएससी द्वारा ग्राम चयनित करके कैंप के माध्यम से आधार संशोधन और नए आधार बनाया जाना चालू किया गया है इस समय हमारा कैंप बरहनी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रवींद्र त्रिपाठी के यहां लगाया जा रहा है।
चंदौली-संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह नेशनल हाईवे के किनारे गुरुवार को सड़क किनारे गड्ढे में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के सिर गोवर्धन निवासी अनिल यादव दो दिन से घर नही पहुचा था। परिजनों ने अनिल यादव का काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कही पता नही चला परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लंका थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को अनिल का शव मुगलसराय क्षेत्र के बिलारीडीह नेशनल हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बिलारीडीह सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Crime: चंदौली में ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत आभूषण चुराए
Young Writer, चंदौली। बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात नगर के गंगा रोड पर स्थित एक घर का ताला तोड़कर हजारों के आभूषण व नगदी सहित लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी प्रेम कला पंडित कमला पति त्रिपाठी चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनके पति अजय कुमार रेनुकोट हिंडाल्को कम्पनी में काम करते हैं दोनों गंगा रोड पर किराए का मकान लेकर रह रहे थे। गुरुवार को प्रेम कला रात्रि ड्यूटी चली गयी। इस दौरान चोर बाहर से मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे पांच ईयर रिंग, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र व आठ हजार नगदी लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी जब ड्यूटी से घर आई तो अंदर का नजारा देख सन्न रही गयी। उसने तत्काल 112 पर पुलिस की घटना की जानकारी दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घर के अंदर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। इस बाबत कस्बा इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। घर के आस पास लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
चंदौली में आकाशीय बिजली का कहर एक कि मौत, 9 घायल दो की हालत गंभीर
चन्दौली। मानसून के पहले दिन आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला जहां चकिया में स्थित दक्षिणी हिनौती गांव में एक घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 9 लोग झुलस गए जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज जारी है। वहीं सकलडीहा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.
दरअसल पूरा मामला गुरुवार की दोपहर का है। जहां चकिया इलाके में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी बीच होरी लाल के घर आकाशीय बिजली गिरने से पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया। जिसमें महिलाये पुरुष और बच्चे भी शामिल है। घायलों में पूजा 19 वर्ष ज्योति 19 वर्ष रूबी 18 वर्ष जानू 12 वर्ष चंद्रमा 11 वर्ष रतन 9 वर्ष विमला 62 वर्ष होरी लाल 65 वर्ष सहित अन्य घायल शामिल है। घायलों को आनन फानन निजि साधन के मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया । जहां इलाज जारी है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

परिवार के अन्य लोग ग्रमीणों की मदद से सभी को निजी साधन के जरिये जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज जारी है। बिजली की चपेट में आने वालों में दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ अजय सिंह ने बताया की सभी घायलों का इलाज जारी है।प्राथमिक तौर पर सर्जन व ईएमओ की देखरेख में सभी को भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी को अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
वही दूसरी तरफ
सकलडीहा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. दरअसल नई कोट निवासी मृतक राजीव 35 अपने चाचा व भाई के साथ निमंत्रण कर घर लौट रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए तीनों मनिहरा के समीप पेड़ के नीचे रुक गए। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए।
18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को तम्बाकू का सेवन करना अपराध: राजीव प्रताप
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में तम्बाकू नियंत्रण के लिए पान गुटखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जिससे पान-गुटखा के विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक दर्जन दुकानों व पान- गुटखा खाने वाले लोगो का चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूल किया।
इस दौरान कोतवाल राजीव प्रताप ने कहा कि 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को तम्बाकू का सेवन करना अपराध है। इस नियम से अवगत कराते हुए संबंधित दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए अंतिम चेतावनी जारी की गई है। अगर दूकान के बाहर पान गुटका का सेवन और बिक्री करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभियान के तहत नगर में तम्बाकू युक्त पदार्थ जैसे गुटखा, पान, खैनी, सिगरेट आदि का सेवन व वितरण करने वाले लोगों और व्यापारियों का चालान काटकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज राजकुमार पांडेय, एसआई विजय राज बंटी सिंह,आदि मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः सीएससी ने आमजन को योग की बारीकियों की दी जानकारी
Young Writer, चंदौली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। विदित हो कि भारत की पहल पर दुनिया ने पहली बार 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन के महत्व को बढ़ाने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के कार्यक्रमों को आयोजित कर योग का जीवन में क्या महत्व है इसे समझाया जाता है। योग दिवस के मौके पर लोग योग करके इस दिन के महत्व को समझाते हैं।

इसी कड़ी में सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर योग दिवस आयोजन की विशेष तैयारी की गयी थी है। इस अवसर पर अपने आस-पास के नागरिकों समेत ग्राम प्रधान व विशिष्ट नागरिकों आदि की उपस्थिति में की योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ इसके महत्व पर विषय चर्चा की गई। बताया कि योग कैसे तनाव को दूर करता है और बॉडी को फिट रखता है। नियामित रूप से योग करने से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसे क्रॉनिक बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। योग क्रियाओं को कराते हुए और इसके लाभ के बारे में भी बताया गया। योग करने से बिना दवाई के कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला प्रबन्धक कुलदीप पांडेय व राम भरोस जनपद ने बताया की जनपद में कुल 600 कॉमन सर्विस सेंटरों पर योग दिवस कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसकी पूर्व तैयारी कर ली गयी थी। जनपद में लगभग 10 हजार नागरिकों को जागरूक किया गया। इस दौरान ऐलही ग्राम पंचायत में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान जयप्रकाश गुप्ता समेत ग्रामीण शामिल हुए और योग की बारीकियों को जाना।
दूसरी ओर चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में भी योग शिविर का आयोजन किया गया‚ जिसमें सीएससी संचालकों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। साथ ही योग की बारीकियों से जानकारी ली और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
Chandauli News: विवेकानन्द यूथ एवार्ड से सम्मानित होने का मौका‚ 30 जून तक आवेदन करें युवा
राष्ट्रीय व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए युवा कल्याण विभाग दे रहा एवार्ड
Young Writer, चंदौली न्यूज। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग विभिन्न क्षेत्रों में विगत तीन वर्षों से सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को विवेकानन्द यूथ एवार्ड देकर सम्मानित करेगा। विवेकानंद यूथ एवार्ड के अंतर्गत 50 हजार रुपये नकद, स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा एवं प्रमाण-पत्र विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों की उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा।
उन्होंने बताया कि खेलकूद, सामाजिक कार्य, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना व संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकत्सिा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग तथा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों को शामिल किया गया है।
यह पुरस्कार जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जाएगा। किसी सरकारी सेवा में अर्थात केन्द्र अथवा राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूली-कालेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं है। साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है कि जनपद में अवस्थित किसी भी ग्राम पंचायत का मूल निवासी हो। पुरस्कार प्राप्ति के लिए अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर साक्ष्य सहित तीन प्रतियों में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में जमा किया जा सकता है।
कहा कि जनपद के युवक व युवति, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान किया हो, वे व्यक्ति वर्ष 2022-23 के लिए अपना आवेदन-पत्र 30 जून तथा वर्ष 2023-24 के लिए अपना आवेदन-पत्र 30 अगस्त तक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विभाग के निर्धारित प्रारूप पर, प्रस्ताव साक्ष्यों व फोटोग्राफ्स सहित मूल रूप से तीन प्रतियों में बुकलेट के रूप में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
सुशासन को समर्पित रहा मोदी सरकार के नौ सालः स्वतंत्र देव
चंदौली। नवीन मंडी परिसर में सूबे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को मंच से गिनाया। कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए सदैव याद किया जाएगा। सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाएं लायीं। देश के विकास को अपनी प्रगतिशील सोच से पंख लगाने का काम किया। साथ ही बेहतर विदेश नीति से देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में मजबूत पहल की है। श्री सिंह मंगलवार की शाम मंडी समिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।



इस दौरान केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि गांव के गरीब, नौजवान, किसान समाज के सभी वर्गों के लिए जो कार्य किए हैं। वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कहा कि आप सभी गांव में किसी गरीब को सताए ना और ना ही गांव समाज के जमीन पर कब्जा करें। साथ ही अपने बच्चों और समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। आज शिक्षा के बिना सभी चीज अधूरा है। करोना काल से आज तक डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हुए 70 साल की सरकार ने नहीं किए। गरीबों को राशन से लेकर दवाएं तक निःशुल्क उपलब्ध कराई यह देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी, लेकिन बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से घटा है और केंद्र सरकार के उपलब्धियों ने देश की दिशा और दशा दोनों को बदल कर रख दिया है। हम सभी को सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक ले जाने की जरूरत है। देश की सरकार काजल की कोठरी के समान है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल बेमिसाल काम किया है। वे काजल की कोठरी जाकर काम किया लेकिन उनके ऊपर आज तक क्यों दग नहीं लगा है। अब तक की जितनी भी सरकार रही है सभी भ्रष्टाचार में डूबी रही। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह ने बघेल ने कहा कि देश ही नहीं विश्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार ने 9 साल बेमिसाल रहे हैं। इसमें गरीब, नौजवान, मजदूर,समाज के सभी तर्कों तबकों का भला हुआ है। डबल इंजन की सरकार देश की तरक्की के साथ-साथ विश्व में भी अपना नाम रोशन किया है । यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस दौरान राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ,विधायक रमेश जायसवाल, संजीव गोंड, टी राम,हरबंश उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, दीनानाथ शर्मा, क्षत्रबली सिंह, बब्बन चौहान, सूर्यमुनि तिवारी, अजय सिंह,सुजीत जायसवाल, जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।











