29.8 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 334

मनोज डब्लू का आरोपः शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुली भाजपा

चंदौली पालीटेक्निक स्थित गर्ल्स छात्रावास का जायजा लेते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer, यंग राइटर चंदौली
चंदौली पालीटेक्निक स्थित गर्ल्स छात्रावास का जायजा लेते मनोज सिंह डब्लू।

बोले‚ नौ साल बेमिशाल के नारे के साथ गांव-गांव झूठी व भ्रामक उपलब्धियां गिना रहे भाजपाई

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने भाजपा के नौ साल की नौ नाकामियों को गिनाने के अभियान का आगाज किया। कहा कि जनपद के भाजपाई गांव-गांव नौ साल बेमिशाल की झूठी, भ्रामक उपलब्धियां गिनाकर जनता को छलने का काम कर रही है। इस कड़ी में सर्वप्रथम शिक्षा जैसे अतिमहत्वपूर्ण विषय को चुना गया है। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिन्होंने नई को पहचान व अस्तित्व प्रदान किया, आज भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधि विकास पुरूष पंडित कमलापति त्रिपाठी के अस्तित्व को मिटाने पर तुली है।

चंदौली पालीटेक्निक भवन का जायजा लेते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer, यंग राइटर
चंदौली पालीटेक्निक भवन का जायजा लेते मनोज सिंह डब्लू।

पंडित कमलापति ने चंदौली के छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए चंदौली पालीटेक्निक की स्थापना की, जो आज प्रशासनिक व राजनीतिक उपेक्षा के दंश झेल रहा है। स्थिति यह है कि एक के बाद एक शिक्षक वकर्मचारी सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। नए शिक्षकों व कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो रही है। संसाधन भी तेजी से घटते जा रहे हैं। पालीटेक्निक परिसर में बने छात्रों के छात्रावास को छह वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया, क्योंकि भवन इतना जर्जर हो चुका है कि कब कौन सा हिस्सा कहां से गिर पड़े यह कहा नहीं जा सकता। तकनीकी पेंच के कारण 2015 में बनकर तैयार हो चुके छात्राओं के छात्रावास को चालू नहीं किया जा सका।

कहा कि यह राजनीतिक व प्रशासनिक इच्छा शक्ति के अभाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा आवासी भवनों में जिलाधिकारी चंदौली समेत अन्य जिला स्तरीय अफसरों का रिहायश है, जिससे कालेज के शिक्षकों को बाहर रहना पड़ता है। इस संबंध में पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह से वार्ता की गई, जो आगामी जुलाई माह में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में बच्चों की तकनीकी पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। इन तमाम परिस्थितियों के लिए भाजपा सरकार सीधे तौर जिम्मेदार है। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पालीटेक्निक कालेज के एक-एक कोने का जायजा लिया और जर्जर हो चुकी इमारतों, चहारदीवारी व भवनों में हुए अवैध कब्जे को जनता को बताने व दिखाने का काम किया। साथ ही भाजपा के स्थानीय विधायक समेत सांसद व केंद्रीय मंत्री के विकास के दावों को भी खोखला व भ्रामक करार दिया।

चंदौली पालीटेक्निक कालेज भवन पर लगे शिलापट्ट को देखते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
चंदौली पालीटेक्निक कालेज भवन पर लगे शिलापट्ट को देखते मनोज सिंह डब्लू।

कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों व छात्रों के हितैषी होने का ढोंग कर रही है। सही मायने में भाजपा बच्चों की प्राइमरी से लेकर उच्च व टेक्निकल शिक्षा में सबसे बड़ी बाधक है। भाजपा के एजेंडे में सिर्फ चुनाव लड़ना और जीतना प्राथमिकता है। यही वजह है कि यह नए स्कूल-कालेज की स्थापना की बात तो दूर जो स्कूल-कालेज संचालित है उन्हें वित्त व संसाधनों से विहीन करके बंद करने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा की सोच देश में अशिक्षित व बेरोजगार युवाओं की फौज तैयार करना है ताकि उसके चुनाव जितने का एजेंडा सफल हो सके। इसी उद्देश्य से भाजपा लगातार शिक्षण संस्थानों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली है जिसका जीता जागता उदाहरण चंदौली पालीटेक्निक कालेज है जो पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की यादों को अपने आप में समेटे है। लगातार कई वर्षों से यहां शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। छात्रों के रहने के हास्टल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गए, जिसे बन्द कर दिया गया है। वहीं करोड़ों की लागत से तैयार छात्राओं के छात्रावास को भी सरकार चालू कराने में नाकाम रही है। डबल इंजन की सरकार दो गुनी ताकत से बच्चों के भविष्य पर प्रहार कर रही है। यही वजह है कि भाजपा सरकार में चंदौली जनपद में एक भी नया स्कूल-कालेज की स्थापना का कार्य अब तक नहीं हुआ। इस अवसर पर मुन्नीलाल मौर्य, अभिषेक सिंह, लल्लन बिंद, सूर्यपाल सिंह, सूरज गोंड, अमित उपाध्याय, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित रहे।

सक्रिय राजनीति में भगीदारी सुनिश्चित करे पिछड़ा समाजः डा. विरेंद्र कुमार बिंद

पई चौराहे पर डा.विरेन्द्र कुमार बिंद का स्वागत-सम्मान करते सपाई।
पई चौराहे पर डा.विरेन्द्र कुमार बिंद का स्वागत-सम्मान करते सपाई।

सपा पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Young Writer, कंदवा न्यूज। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार बिंद का पई चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के इस निर्णय को सराहा। कहा कि डा.विरेंद्र बिंद पिछड़े समाज के लोगों के सुख-दुख में निरंतर भागीदार रहते हैं। उनकी सक्रियता के कारण पिछड़े समाज के लोग तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। डा. विरेंद्र कुमार बिंद को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को बल मिलेगा।
दरअसल सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.विरेन्द्र बिंद कम्हरियां गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिछडा प्रकोष्ठ के चंदौली जिलाध्यक्ष का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान डा. विरेन्द्र कुमार बिंद से पिछड़े समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि आगे आने वाली पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें, ताकि वे आगे चलकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के साथ ही परिवार, समाज व क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें। कहा कि राजनीति, समाजसेवा का सशक्त माध्यम है। पढ़े-लिखे युवाओं को देश की सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज का नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि सपा ने पिछड़े समाज के लोगों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का काम किया है, जिससे आज पिछड़ा समाज यूपी में राजनीतिक रूप से समृद्ध होने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान रामबदन यादव, धीरेन्द्र यादव, दयाशंकर यादव, श्यामनारायन, रामधीन, परमेन्द्र, महेन्द्र, बृजेश, लालबहादुर, मंगला, मुकेश,राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli :जिला योजना समितिः बिंदो तिवारी ने बबिता को दी शिकस्त


चंदौली। जिला योजना समिति का चुनाव रविवार को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी सकुशल संपन्न हो गया। इसमें कुल 63 सभासदों ने भाग लिया। जिला योजना समिति के सदस्य के लिए बिंदो तिवारी व बबिता आमने-सामने रही। इस दौरान बिंदो तिवारी ने 41 मत पाकर बबिता को 19 मतों से पराजित किया। इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा करते हुए विजयी बिंदो तिवारी के खेमे में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विदित हो कि जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए सैयदराजा से बबिता और नगर पंचायत चंदौली से बिंदो तिवारी ने नामांकन किया था। इसमें तीन नगर पंचायत को एक नगर पालिका परिषद से कुल 65 सभासदों को मतदान करना था। मतदान की प्रक्रिया रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारी नागेंद्र प्रताप मौर्य की देखरेख में सुबह 8 बजे शुरू हुई। जिसमें कुल 65 सभासदों में 63 सभासदों ने भाग लिया। मतदान प्रक्रिया सकुशल 3 बजे संपन्न होने के बाद मतों की गणना की गई। मतगणना के दौरान नगर पंचायत चंदौली की बिंदो तिवारी ने 41 मत प्राप्त किए। वही नगर पंचायत सैयदराजा की बबीता को 22 मत हो जय संतोष करना पड़ा। जैसे निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा की वैसे ही बिंदो तिवारी के खेमे में खुशी की माहौल कायम हो गया। वहीं ममता की खेमे में मायूसी छा गई। इसके बाद समर्थकों ने माल्यार्पण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उपेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, विजय जायसवाल, दिलीप कुमार, महेंद्र पटेल, राजेश जायसवाल, भारत, अजीत मौर्य, वंश नारायण चौहान आदि मौजूद रहे

Chandauli : डायल 112 पर फायरिंग की सूचना निकली फर्जी, दो हिरासत में


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसौनी गांव में शनिवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो लोगो में मारपीट हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने 112 पर कॉल कर पुलिस को फर्जी गोली मारने की सूचना दे दिया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 112 सहित कोतवाली की भारी फोर्स मौसनी गांव में पहुच गयी। और गांव के लोगो से पूछताछ कर दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
दरसल मौसनी गांव के हरिजन बस्ती में दो लोग शराब पीकर आपस मे मारपीट कर लिए थे। इसी बात पर एक ने पुलिस को झूठी सूचना दे दिया। कि हमे गोली मार दिया गया है। गोली मारने की खबर सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। और तत्काल भारी फोर्स हूटर बजाते हुए मसौनी गांव पहुच गयी। लोगो से पूछताछ किया तो गोली मारने की खबर फर्जी निकली पुलिस ने तत्काल दोनों को उठाकर कोतवाली ले आयी
इस बाबत सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दो लोग शराब की नशे में मारपीट कर लिए और 112 पर कॉल कर गोली मारने की सूचना दे दिए पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आयी है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli: अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराई, एक कि मौत 7 गंभीर


चन्दौली। नौगढ थाना क्षेत्र के चन्द्रप्रभा वाच टावर के समीप शनिवार को अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर के अग्रिम कार्यवाही मे जूट गई।

दरअसल बलुवा थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव से स्कार्पियो आठ लोग चकरघट्टा के भैसौडा़ गांव निवासी मुख्तार के यहां आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में देर शाम चन्द्रप्रभा वाच टावर (कोइलरवा हनुमान मोड़) के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें स्कार्पियो सवार रसूलपुर निवासी अहमद 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में नजारा बानो 16 वर्ष, अमन अंसारी 16 वर्ष, मुस्तफा 21 वर्ष, सलमान 16 वर्ष, तवन्ना 16 वर्ष, जनोहू 60 वर्ष, नजीरा बानो 06 वर्ष शामिल है. जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है बाकी सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Chandauli : बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाई, 20 बड़े बकाएदारों का कटा कनेक्शन,दो पर एफआईआर


चंदौली। एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव व अवर अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया अभियान के दौरान नगर में बड़े बकायेदारों से वसूली की गई। वही बकायेदारों द्वारा बकाया नहीं जमा किया गया उन पर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही बिजली चोरी करते हुए दो लोग पकड़े गए, जिनके खिलाफ विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा।
इस दौरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश के अनुसार चेकिंग कराया जा रहा है। जिसमें 20 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। दो बाईपास चोरी पकड़ी गई है जिस पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा कहा कि जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन हैं। उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है, जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाया जाता है। उसके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं कि जो घर के कनेक्शन को दुकान में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन कनेक्शन को घरेलू से कमर्शियल भी किया जा रहा है। सुबह और शाम बिजली शेड्यूल के अनुसार बिना उपभोक्ता को नुकसान पहुंचाए लगातार चेकिंग की जाएगी। इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह, सोमारू, शिवा, रामप्रवेश, विनय पांडेय, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक, बृजेश कुमार, धीरज आदि मौजूद रहे।

सेना भर्ती कराएं भाजपा के सांसद–विधायक नहीं तो जनता के बीच आकर मांगें माफीः मनोज सिंह डब्लू

चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात के बाद मुद्दों की जानकारी देते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार की रात एक बार फिर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती मुद्दे पर सैयदराजा विधायक द्वारा घोषणा-पत्र में जनता को किए हुए वादों को याद दिलाया। कहा कि हाल ही में विधायक ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही कि सेना भर्ती कराना केन्द्र सरकार का काम है और यह बात बताते हुए यह भूल गए कि वह जिस पार्टी के विधायक हैं उसी की केन्द्र में सरकार है और उसी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए वह मीडिया से रूबरू हुए थे।

उन्होंने कहा कि सैयदराजा विधायक को अपने वादों को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से मांग करनी चाहिए, विनती करनी चाहिए। फिर भी बात न बने तो सैयदराजा के नौजवानों के भविष्य के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष अड़ जाना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि वह ऐसा करेंगे तो उन्हें दिक्कत हो सकती है। सरकार के समक्ष अड़ने पर उनके खिलाफ जांच का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सैयदराजा के रामलीला मैदान पर भाजपा के विधायक व सांसद ने जनता को भरोसा दिया था कि सरकार उनकी है और वे ही सैयदराजा विधानसभा में सेनाभर्ती कराएंगे, लेकिन चुनाव बीतने के बाद वह अपने वादे को भूल गए। आज नौजवानों के माध्यम से सैयदराजा विधायक व सांसद चंदौली को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने वादों को याद करें और सेना भर्ती कराना सुनिश्चित करें। यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तो जनता के बीच आकर माफी मांगने का काम करें।

कहा कि भाजपा सरकार के अग्नि वीर योजना लाई। असल में यह कोई योजना नहीं बल्कि देश के नौजवानों को अग्नि में झोंकने की योजना है। बावजूद इसके भाजपा के किसी भी विधायक, सांसद व मंत्री ने सरकार की इस नीति पर सवाल नहीं किया, विरोध नहीं किया। भाजपा सरकार के इस नौजवान विरोधी नीति से पूरे देश के युवा हताश, नाराज और आक्रोशित है। कहा कि भाजपा ने बर्दाश्त की इंतेहा कर दी है। लेकिन रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, कभी न की सुबह जरूर होती है और जिस दिन बदलाव की किरण फुटेगी। सैयदराजा में एक बार फिर सेना भर्ती कराने का काम होगा।

चंदौली-खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर,एक कि मौत तीन घायल


अलीनगर। थाना क्षेत्र के गोधना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसमें बैठे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही खड़ी ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी
मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर के चालक व खलासी की किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी ट्रक चालक अमन यादव उर्फ( मुकेश) 22 वर्ष ट्रक पर बालू लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। कुछ देर के लिए गोधना विद्युत ऑफिस के सामने ट्रक खड़ा करके चालक अमन पानी लेने चला गया। जैसे ही वो पानी लेकर वापस अपने ट्रक के पास पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने ट्रक में टक्कर मार दिया घटना में चालक अमन अपने ही ट्रक के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। और खलासी संदीप घायल हो गया साथ ही सोनभद्र निवासी ट्रेलर चालक अजय कुमार 35 वर्ष व खलासी रमेश 30 वर्ष केबिन में फसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया
इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी है वही तीन घायल हो गए हैं सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नौगढ़ के मझगाई में सगे भाइयों के विवाद, मारपीट में वृद्धा की मौत

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगाई गांव में दो सगे भाइयों के बीच चल रही संपत्ति विवाद को लेकर  कायम रंजिश के दौरान गुरुवार की रात घर बनाने को लेकर मारपीट हो गयी। इस दुर्घटना में फूलवंती देवी 65 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पौत्र संतोष कुमार को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। वहीं तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करके आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि मझगाई गांव निवासी राम अवध यादव के पुत्रों कन्हैया व रबीन्द्रनाथ के बीच संपत्ति विवाद को लेकर काफी पुरानी रंजिश कायम है। कन्हैया के पुत्र रमेश कुमार की पत्नी धर्मशीला देबी के नाम से आवंटित प्रधानमंत्री आवास का निर्माण को लेकर मृतका के पुत्र और पौत्रों के बीच बहुत काफी विवाद बढ गया। जिसमें हुए झगड़ा झंझट के बाद मारपीट मिल मे फूलवंती देबी 65 वर्ष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र कन्हैया की तहरीर पर संतोष पुत्र रबीन्द्रनाथ को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। आरोपों की जांच व पोष्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

डीएम ने बीडीओ व एडीओ पंचायत चहनियां का वेतन रोका


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अधक्षता में जनपद में संचालित मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति, मिशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, फर्नीचर, दिव्यांग शौचालय आदि की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गए। कहा कि अब आगे कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। सभी एडीओ पंचायत, संबन्धित ग्राम पंचायत सचिव सुनिश्चित करेंगे। इसे जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास भी अपने स्तर से मानिटरिंग करे।
ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस हेतु सोख्ता गड्ढा एवं नाली निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मिशन कायाकल्प योजनान्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों बाउंड्री वॉल,फर्नीचर, सीडब्लूएसएन,स्कूलों में टायलीकरण, माल्टीपल हैंडवाश, शौचालयों में टायलीकारण, किचन सेड आदि कार्यों को माह जून तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाय। लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत विद्यालयों में बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्धारित कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सर्वे करा ले, अभी तक कितने बच्चो ने स्कूल ड्रेस ले लिए जिन बच्चो ने अभी तक स्कूल ड्रेस नही खरीदे है उन सभी बच्चो के पास ड्रेस होने का डाटा 5 जुलाई को प्रस्तुत करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी पैरामीटर पर बेहद खराब प्रगति पर विकास खण्ड चहनिया के खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत का वेतन रोका। साथ ही ’स्कूलों में एस्ट्रोलैब न बनाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक पंचायत राज अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन स्कूलों में ऐस्ट्रो लैब स्थापित किए जाने तक बाधित किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chandauli
light rain
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
71 %
5.3kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights