29.5 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 333

Chandauli: आम बीनते समय किशोर का फिसला पैर कुएं में गिरकर मौत,परिजनों में कोहराम


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां नई बस्ती गांव में सोमवार को आम बीनते समय पैर फिसलने से एक किशोर कुएं में गिर गया। शोर मचाने पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल किशोर को कुएं से बाहर निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि मझगावां गांव निवासी रमेश कुमार का इकलौता पुत्र रुद्र कुमार 13 वर्ष अपने साथियों के साथ सुबह अपने घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद पेड़ से गिरे हुए आम को बीनने मे मशगूल था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। और वो समीपवर्ती कुआं में जा गिर गया। जिसे देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोरगुल सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल रुद्र को कुएं से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रूद्र कुमार निवासी रमेश कुमार का एकलौता पुत्र था। एकलौते पुत्र की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही माता गूड्डी देबी दहाड़े मारकर रोते हुए बार बार गश खाकर गिर जा रही है। छोटी बहन रीतिका 7 वर्ष व रिया 4 वर्ष टकटकी लगाए भाई के शव से लिपटकर बेसुध हाल में पड़ी थी। वही सूचना के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची चकरघट्टा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुएं मे गिरने से रूद्र कुमार 13 वर्ष की मौत हो जाने की मिली सूचना पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जूट गई है।

गंगा में स्नान करने गए दो युवक डूबे, एक की मौत


धानापुर। क्षेत्र के नरौली गंगा तट पर कस्बा निवासी दो युवक सोमवार को गंगा में डूब जाए, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को मल्लाहों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने आफताब को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कस्बा स्थित धाना शहीद मोहल्ला निवासी समीर 15 वर्ष पुत्र जाकिर और आफताब 16 वर्ष पुत्र नसीम दोनों दोस्त हैं जो गंगा में स्नान करने नरौली गए। स्नान के दौरान वह गहराई में चले गए और डूबने लगे, जिसे देखकर पास में मछली मार रहे मल्लाहों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनो डूब गए थे। ढूढने के कुछ देर बाद बेहोशी हालत में समीर को बाहर मल्लाहों ने निकाल लिया और आफताब को ढूढने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तत्काल आफताब को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। लगभग एक घंटे बाद आफताब को भी ढूंढ लिया गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया बदहवास अवस्था में गंगा के किनारे रोते बिलखते परिजन पहुंचे।

किसानों को कोल्ड स्टोरेज व कृषि महाविद्यालय की दरकारः मनोज डब्लू


आरोप, राजनीतिक स्वार्थ के लिए बर्बाद कर दिए जनता 6.66 करोड़ रुपये
चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू नौ साल चंदौली बदहाल अभियान की कड़ी में सोमवार को माधोपुर स्थित इंडो-इजराइल पद्धति पर तैयार किए जा रहे सब्जी अनुसंधान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां का जायजा लिया और एक बार फिर सैयदराजा के विधायक समेत सांसद व भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। कहा कि यदि चंदौली जिले के बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कृषि प्रधान जनपद में आज तक कृषि की पढ़ाई को कोई बंदोबस्त नहीं हो सका है। यह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाकामी और सरकार के किसान विरोधी होने का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि इंडो-इजराइल सब्जी अनुसंधान केंद्र की स्थापना मात्र छलावा है। क्योंकि भाजपा के सांसद व विधायक को माधोपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कालेज को यहां से ले जाना था। ऐसे में आक्रोशित जनता को भ्रमिक करने के लिए यह षड्यंत्र किया गया। स्थिति यह है कि इस अनुसंधान केंद्र के लाभ से जनपद व यहां के किसान वंचित है। 6.66 करोड़ की लागत से अनुसंधान को स्थापित किया गया। यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस भूमि पर इंडो-इजराइज सब्जी अनुसंधान केंद्र को स्थापित किया है वह उसर की जमीन है। आरोप लगाया कि अपने राजनीति स्वार्थ को साधने के लिए जनता के 6.66 करोड़ रुपये भाजपा के नेताओं ने बर्बाद कर दिया। कहा कि इसी पैसे से यदि सरकार व सरकार के नुमाइंदे जनपद चंदौली में एक कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कर देते तो स्थानीय किसानों के लिए यह एक बड़ी मदद होती। किसान यहां शिमला मिर्च, हरी सब्जियां आदि की बेहतर पैदावार करने की दक्षता व क्षमता रखते हैं, लेकिन कोल्ड स्टोरेज होने के अभाव में वह बड़े पैमाने पर इन सब्जियों की खेती करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। यदि ऐसा होता तो आज जनपद में सब्जियों के दाम जो आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने मध्यम व गरीब वर्ग के रसोईघर का बजट बिगाड़ रखा है। यदि कोल्ड स्टोरेज की स्थापना का सपना पूरा हो गया होता तो जनपद में महंगाई इस कदर आमजन को परेशान नहीं करती। साथ ही बीएससी एग्रीकल्चर व एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई के महाविद्यालय की स्थापना आवश्यक है, ताकि युवा पढ़-लिखकर खेती-किसानी में आधुनिक संसाधनों व उन्नतशील बीजों का प्रयोग कर बेहतर पैदावार से अच्छी आय अर्जित कर जनपद का नाम रौशन करने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर और सुदृढ़ बना सके। 

Chandauli:अल्पसंख्यक हितों के लिए योजनाएं संचालित कर रही सरकार:दानिश आजाद


चंदौली। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। उन्होंने मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में विभागीय योजनाओं व कार्यों की समीक्षा किया। साथ ही मदरसा आधुनिक शिक्षकों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के मूलमंत्र के तहत अल्पसंख्यक हितों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से लाभांवित करने का काम किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, नि:शुल्क राशन वितरण, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसों का आधुनिकरण किया जा रहा है। ताकि अल्पसंख्यक बच्चे दीनी तालीम के साथ ही आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस मौके पर इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही आधुनिक शिक्षक गुफरान खान इमरान सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, लईक अहमद, इकबाल अहमद, इरशाद, तनवीर, रिजवान, नेहाल आदि उपस्थित रहे।  

गड्ढामुक्त सड़क के सरकारी दावे की पोल खोल रहे गड्ढेः मनोज डब्लू

मुगलसराय-चहनियां मार्ग की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
मुगलसराय-चहनियां मार्ग की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू।

पदयात्रा कर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से जवाब-तलब करेंगे मनोज सिंह डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू का नौ साल चंदौली बदहाल अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने पांचवे दिन मुगलसराय से भूपौली होते हुए चहनियां तक गई सड़क का जायजा लिया। साथ ही सड़क की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि यह कोई गांव की सड़क नहीं बल्कि मिनीमहानगर मुगलसराय को भूपौली व चहनियां से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जो गाजीपुर जाने वालों का समय भी बचाती है। अब सवाल यह है कि गड्ढामुक्त सड़क का दावा करने वाली सरकार में ये सड़क बदहाल क्यों है?

उन्होंने कहा कि मुगलसराय-चहनियां मार्ग की बदहाली पर विभार्गीय एक्सईएन सवाल करने के लिए वह छह जुलाई को चहनियां से मुगलसराय तक पैदयात्रा करेंगे। इसे लेकर उन्होंने अपने वीडियो संदेश में रास्ते के अगल-बगल के गांवों के प्रधानों, पूर्व प्रधानों, भावी प्रधानों के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बीडीसी का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, सकलडीहा विधायक को भी पदयात्रा में शामिल होकर मुगलसराय कूच करने का आह्वान किया, ताकि वहां पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर सड़क की बदहाली से जुड़ा सवाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क आमजनता के जीवन की लाइफ-लाइन मानी जाती है।

सड़क यदि अच्छी हो तो वह न केवल समय बचाती है, बल्कि यात्री को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाती है, लेकिन जब यही सड़क निगरानी व मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो जाती है तो यह न केवल परेशानी व दुश्वारियों का सबब बन जाती है, बल्कि लोगों के लिए खतरनाक व जानलेवा भी हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल मुगलसराय-भूपौली मार्ग का है जो लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी है। इस कारण कई लोग हादसों में हताहत हो चुके हैं। बावजूद इसके भाजपा सरकार अपने दावों के अनुरूप सड़क का निर्माण कराने में विफल रही है। दूसरी ओर नौ साल बेमिसाल के नारे के साथ गांवों में जाकर झूठ व भ्रम को फैलाने का काम भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर जनता की लड़ाई, जनता के सहयोग से लड़ी जाएगी। छह जून को सुबह छह बजे पदयात्रा शुरू होगी और मुगलसराय पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंचकर एक्सईएन से जवाब-तलब होगा। कहा कि सपा सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम हुआ था, ताकि गांव के किसानों को शहरों की मंडी से जोड़ा जा सके। इसके पीछे मंशा यह थी कि किसान अपनी उपज को कम समय में सीधे मंडी तक पहुंचाकर अपनी उपज के बदले अच्छा आय अर्जन कर सके।

लोकसभा चुनाव आते ही बोतल से निकला ट्रामा सेंटर चंदौली का जिन्नः मनोज डब्लू

महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का शिलापट्ट दिखाते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का शिलापट्ट दिखाते मनोज सिंह डब्लू।

नौ साल चंदौली बदहाल अभियान के चौथे दिन महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का लिया जायजा

Young Writer, चंदौली। नौ साल चंदौली बदहाल अभियान के चौथे दिन सपा के दिग्गज नेता मनोज सिंह डब्लू शनिवार को जनपद के महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर चंदौली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भाजपा व उसके जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। कहा कि दिसंबर 2018 में ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के लिए करोड़ों का मंच सजा, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यहां एक ईंट तक नहीं रखी और पूरे के पूरे पांच साल बीत गए। 2024 में फिर से चुनाव है लिहाजा एक बार फिर ट्रामा सेंटर चंदौली के जिन्न को बोतल से बाहर निकाला गया है। प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी दी गई है कि 14.5 करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर बनेगा, लेकिन वास्तव में यहां कोई ट्रा सेंटर नहीं बनने वाला है। यह सबकुछ एक बार फिर जनता को छलने व ठगने का षड्यंत्र मात्र है जिसे जनता को समझने की जरूरत है।

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि 2018 में ट्रामा सेंटर चंदौली के निर्माण की बात जोर-शोर से भाजपाइयों ने उठाई और महेवा में करोड़ों का मंच सजाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में स्थानीय सांसद व विधायकों ने मंच से बड़ी-बड़ी व लच्छेदार बातें कही, लेकिन पांच साल के लम्बे कार्यकाल में उनकी एक भी बात पूरी नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि जिस ट्रामा सेंटर को जून 2020 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए इन नेताओं की लापरवाही, उदासीनता के कारण आज तक ट्रामा सेंटर की बाउंड्री का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। पहले छह बेड जनरल और चार बेड सर्जिकल वाले ट्रॉमा सेंटर की लागत 312.95 लाख रखी गई। लेकिन शिलान्यास के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी लागत बढ़ाकर दस करोड़ कर दी। इसमें यहां सौ बेड जनरल और 30 बेड आईसीयू के साथ इमरजेंसी, एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासांउड आदि की व्यवस्था करनी थी। 18 महीने में जून 2020 तक कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को इसका काम पूरा करना था, लेकिन अभी तक बाउंड्री का काम भी अधूरा है। कहा कि एक बार फिर 2024 में लोकसभा चुनाव होना है तो भाजपा के नेताओं को ट्रामा सेंटर की याद आयी है, जो पूरे पांच सालों तक कुंभकर्णी नींद में सोए रहे। हालांकि ट्रामा सेंटर का निर्माण इनकी मंशा में है ही नहीं, यदि होती तो आज शिलापट्ट की जगह ट्रामा सेंटर की बुलंद इमारत खड़ी होती। अंत में उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि झूठ, फरेब व छलावा करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों से सतर्क रहें और चुनाव के वक्त उन्हें करारा जवाब दें।

चंदौली-सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चराग, परिजनों में मातम


चंदौली। नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर 8 आजाद नगर निवासी सत्यनारायण केसरी के पुत्र शिवमंगल केसरी 26 वर्ष की कामाख्या देवी से दर्शन कर वापस लौटते समय चंदौली- जमानिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत का खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। नगर के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी


दरसल शिवमंगल केशरी अपने दोस्तों के साथ माँ कामख्या देवी का दर्शन था। दर्शन कर वापस लौटे शिवमंगल जैसी ही चंदौली-जमानियां मार्ग पर पहुचा की तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसके मोपेट में टक्कर मार दिया घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटी आस पास के भीड़ ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
शिवमंगल केसरी अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। मौत की खबर सुनते ही माता-पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक शिवमंगल केशरी की शादी 1 वर्ष पूर्व नेहा केसरी से हुई थी। वही माता दुर्गावती और पिता सत्य नारायण केशरी अब कोई सहारा नही है।

मनोज डब्लू का दावाः राजकीय मेडिकल कालेज के नाम पर छली जा रही चंदौली की जनता

मेडिकल कालेज के नोडल प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
मेडिकल कालेज के नोडल प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू।

बोले‚ राजकीय नहीं स्वशासी मेडिकल कालेज के निर्माण व संचालन की है मंशा

नोडल प्रधानाचार्य के खिलाफ सैयदराजा थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए दी तहरीर
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू इन दिनों तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को नौबतपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कालेज का जायजा लिया। साथ ही बड़ा खुलासा कर जिले की जनता को चौंका दिया। दावा किया कि चंदौली के नौबतपुर में राजकीय नहीं स्वशासी मेडिकल कालेज बन रहा है। निर्माण स्थल पर राजकीय मेडिकल कालेज का बोर्ड लगाकर जिला प्रशासन जनता को भ्रमित कर रहा है, क्योंकि कागजों पर कालेज से सम्बन्धित सभी कार्यवाहियों में इसके नाम में स्वशासी जोड़ा गया है, यानि इसे पीपीपी मॉडल पर चलाने की सरकारी व प्रशासनिक योजना है।

इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सैयदराजा थाने पहुंचे और बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कालेज की नोडल प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए सैयदराजा थाने तहरीर दी, जिससे मेडिकल कालेज को लेकर जनपद चंदौली में एक बार फिर राजनीति गर्मा गई। उन्होंने चंदौली की सम्मान की लड़ाई में सहयोग के लिए संघर्षशील अधिवक्ता साथियों के साथ ही आमजन का सहयोग मांगा।

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने चंदौली मेडिकल कालेज का स्थान बदलकर माधोपुर से नौबतपुर करने के साथ ही उसका नाम बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कालेज कर दिया। मतलब इसके संचालन से शासन का कोई लेना-देना नहीं रहेगा। ऐसे में चंदौली के छात्रों का दाखिला होगा तो उन्हें 10 से 20 हजार की जगह 20 लाख तक की फीस देनी होगी। वहीं पीपीपी माडल पर संचालन के साथ ही यह फीस करोड़ों तक पहुंच जाएगी, यानी मेडिकल कालेज में चंदौली के गरीबों के पढ़ने का सपना अधूरा रह जाएगा। कहा कि चंदौली के विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी के नाम से जिला अस्पताल का संचालन होता था, जिसे बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कालेज में समाहित कर दिया गया है यानी अब उनका नाम को भी मिटा दिया गया है। यहां भी ईलाज के नाम पर जनता की जेब काटने की योजना अंदरखाने में चल रही है। वह समय दूर नहीं जब दो रुपये की पर्ची की जगह 50 से 250 रुपये वसूले जाएंगे। कहा कि सैयदराजा विधायक और सांसद को जनहित से जुड़े इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। यह अपना झोला उठाएंगे और जिले के बाहर चले जाएंगे। पूर्व विधायक ने इसके लिए जिम्मेदार मेडिकल कालेज की नोडल प्रधानाचार्य के साथ अन्य के खिलाफ एफआईआर के लिए सैयदराजा थाने में तहरीर दी। साथ ही चंदौली के अधिवक्ताओं को बहादुर करार देते हुए चंदौली की अस्मिता की लड़ाई में सहयोग का आह्वान भी किया।

मनाेज डब्लू का तंजः चुनावी मंच से काला चावल को 1500 में बेच रही भाजपा

नवीन मंडी चंदौली में काला धान की दुर्दशा को देखते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
नवीन मंडी चंदौली में काला धान की दुर्दशा को देखते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer

बोले‚ वास्तव में कूड़े-करकट की तरफ चंदौली नवीन मंडी में फेंका गया है काला धान

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बुधवार को एक बार फिर भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों पर हमलावर रहे। उन्होंने नवीन मंडी का दौरा कर कूड़े-करकट की तरह फेंके गए काला चावल की दुर्दशा को देखा और कहा कि काला चावल को लेकर चंदौली के सांसद, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े दावे व वादे किए, लेकिन वास्तविकता यह है कि जनपद चंदौली के किसानों द्वारा पैदा किया गया काला धान नवीन मंडी में कूड़े की तरफ फेंका गया है, जिसकी आज के समय में कोई कीमत नहीं है। यह बीत दीगर है कि चुनाव आने पर इसी काले चावल को नेता चुनावी मंच से 1500 रुपये किलो बेचने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद किसानों की सुधि लेने कोई नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और अबकी बार फिर काला चावल के नाम पर जनपद के किसानों को ठगा जाएगा। कहा कि डीएम के बाद बजट भेजा गया है, जिससे काला चावल से नूडल बनाने की योजना है। इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की चर्चाओं को बल दिया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि चंदौली जिला प्रशासन इसके लिए जमीन तलाश रहा है, लेकिन चुनाव बीतने के बाद भी अन्य योजनाओं की तरह यह योजना भी स्थगित व ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी। जिला प्रशासन की वादाखिलाफी व उपेक्षा के कारण आज चंदौली का एक भी किसान काला चावल की उपज बोने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि 1200 कुंतल काला धान नवीन मंडी के गोदामों में पड़ा है और किसानों के घर पर भी दो-चार कुंतल काला धान पड़ा हुआ है।

नवीन मंडी चंदौली में काला धान की दुर्दशा को देखते मनोज सिंह डब्लू। Young Writer
नवीन मंडी चंदौली में काला धान की दुर्दशा को देखते मनोज सिंह डब्लू।

कहा कि भाजपा के नेता मंच से बड़ी-बड़ी लच्छेदार बातें करते हैं और जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। कहा कि कश्मीर पर बयान देने वाले भाजपा के नेता चंदौली के किसानों के मर्म को भूल गए। ये वही लोग है जो विदेशी खाना खाते हैं, विदेश से आए पानी को पीते हैं और विदेशी कपड़े पहनते हैं, लेकिन जब मंच पर चढ़ते हैं तो स्वदेश की बातें करते हैं। इनका दोहरे चरित्र को आज देश के किसान व नौजवान जान चुके हैं। कहा कि नौ साल बेमिसाल का नारा देने वाले चंदौली के सांसद व भाजपा के स्थानीय विधायकों को नवीन मंडी आकर कूड़े के तरह पड़े किसानों के काला चावल की उपज को जरूर देखना चाहिए और इस दुर्दशा के लिए उन्हें किसानों से माफी भी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर नन्द कुमार राय, गुड्डू सिंह, अमित उपाध्याय, बृजेश चौरसिया, लक्ष्मन बिंद, अजहर, अभिषेक सिंह, दयाराम यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli के नए निवेशकों ने 243 एमओयू पर किए दस्तखत

चंदौली कलेक्ट्रेट में नए उद्योग के लिए ऋण वितरित करते डीएम चंदौली।
चंदौली कलेक्ट्रेट में नए उद्योग के लिए ऋण वितरित करते डीएम चंदौली।

लखनऊ में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम को अफसरों व उद्यमियों ने देखा

Young Writer, चंदौली न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के लखनऊ में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम का मंगलवार को सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार चंदौली में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद (वित्त पोषण सहायता) योजना के लाभार्थियों को ऋण का चेक वितरित किया गया।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम संयोजक उपायुक्त उद्योग वीके कौशल द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में कुल 243 एमओयू हस्ताक्षरित हैं जिसमें कुल 24397.24 करोड़ है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में आये हुए नए निवेशकों से उनकी इकाई स्थापित होने में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी तथा निवेशकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अधिकारियों व उद्यमियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ऋण वितरण एवं भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने ऋण वितरण के चेक एवं भौगोलिक संकेतक के 11 प्रमाण-पत्र विभिन्न जिलों के उत्पादों हेतु प्रदान किया। लखनऊ में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवगत कराया कि राज्य में नई इकाई लगाने हेतु सरकार ने उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात निति 2020 लागू किया हुआ है, जिसके तहत कोई भी नई इकाई आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र का आवेदन करने के बाद 1000 दिनों तक बिना किसी अवरोध के अपनी इकाई संचालित कर सकता है। कार्यक्रम में औद्योगिक संघ के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, महामंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल, निवेशक मनीष पाण्डेय, गायत्री बायोफ्यूल्स, अग्रणी जिला प्रबन्धक मनोज वरनवाल, जिला सूचना अधिकारी एसएन पाल, किरण श्रीवास्तव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप पाण्डेय, उद्यमी मित्र अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय सुनील कुमार प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक एवं अधिकारीगण व उद्यमीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन वीके कौशल ने किया।

Chandauli
overcast clouds
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
72 %
4.5kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights