YoungWriter-कंदवा। महुंजी गांव की गलियों में साफ सफाई के अभाव में लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। साफ सफाई नही होने से गांव में मच्छरों का भी भरमार हो गया है। मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। और लोगों में मच्छरों के काटने से बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ है। बरहनी ब्लाक के 75 ग्राम सभाओं में साफ सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों की फौज के लिए सरकार द्वारा भारी भरकम बजट भी खर्च किया जाता है। लेकिन उसके बाद भी गांवों की गलियां और नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है।
सफाई नहीं होने के चलते गलियों में किचड़ और कूड़ों का अंबार लगा रहता है। उसी किचड़ में लोग होकर आते जाते है। गांवों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है और लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय भी बना हुआ है। कुछ ऐसा ही हाल बरहनी विकास खण्ड के महुंजी गांव का भी है। साफ सफाई नही होना प्रशासनिक लापरवाही को साफ इंगित कर रहा है। बावजूद इसके अधिकारी मौन साधे हुए हैं। गाँव की ग्रामीणों का कहना है की गांव में सफाई कर्मी का दर्शन दुर्लभ है। जिसके चलते गलियों में साफ सफाई नहीं हो पा रही है।
साफ-सफाई नहीं होने से बढा़ मच्छरों का प्रकोप
अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्कर्ष चयनित
Young Writer-डीडीयू नगर। गोरखपुर में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें क्षेत्र के धूसखास गांव निवासी भाजपा नेता जैनेंद्र धर दुबे के पुत्र उत्कर्ष धर दुबे का चयन अंडर-17 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में चयनित हुआ। जिससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया है।
प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों गोरखपुर में किया गया था। जिसमें बीआरडी कॉलेज देवरिया के छात्र के रूप में धूसखास गांव निवासी भाजपा नेता जैनेंद्र धर दुबे के पुत्र उत्कर्ष धर दुबे का चयन हुआ। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद इनका चयन आगामी होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में मीडियम लेफ्ट हैंड वालर के रूप में किया चयन किया गया है।इस बाबत जैनेंद्र धर दुबे ने बताया कि यह मेहनत व अच्छे संस्कार की वजह से मेरा पुत्र इतनी बड़ी सफलता हासिल किया है। जिससे हम लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Young Writer-नौगढ। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजनान्तर्गत रिठियां चकरघट्टा मार्ग को भैसौड़ा बांध के दक्षिणी छोर तक बनाए जाने से परसिया गंगापुर बरवाडीह लक्षिमनपुर चकरघट्टा बजरडीहा भटवाडीह परसहवां गंगापुर ईत्यादि गांव वासियों मे काफी रोष व्याप्त है। वहीं चकरघट्टा थाना पुलिस को भी आवागमन करने में घोर असुविधाओं का सामना करना पड़ जा रहा है। रिठियां चकरघट्टा मार्ग से होकर लोगों को जनपद सोनभद्र के रामगढ़ पन्नूगंज क्षेत्र मे आवागमन करने की सुलभता होती थी।
बताया जाता है वर्ष 2021 से ही रिठियां चकरघट्टा (सीआरपीएफ कैंप) मार्ग का चौड़ीकरण कार्य माह अप्रैल 2021 से शुरू होकर अब तक भैसौड़ा बांध के दक्षिणी छोर तक किया गया है। जिससे चकरघट्टा थाना पुलिस व गांव वासियों को काफी परेशानियों का सामना करके आवागमन करना पड़ रहा है। सड़़क को चकरघट्टा तक बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर आक्रोश का इजहार किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को अस्पताल तहसील व ब्लाक ईत्यादि विभागीय कार्याे से नौगढ तक आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर बेतरतीब पसरी ही हुयी गिट्टियां व जगह जगह गड्ढा बना हुआ है। जिससे आए दिन गिर पड़ कर लोग बार बार चोटहिल हो जा रहे हैं। चकरघट्टा थाना अन्तर्गत आने वाला सबसे दूरस्थ गांव सेमर साधोपुर मंगरही तथा हनुमानपुर लालतापुर बसौली गोबराबहेर भैसौडा़ ठठवां चिकनी पढौती मंगरही जरहर ईत्यादि गांवों के वासिंदो को थाने पर आने जाने मे घोर असुविधाजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालो मे कन्हैया उपेंद्र शिवा गोपाल संतू जितेन्द्र मोहन कल्लू रबिन्द्र ईत्यादि शामिल रहे।
चंदौली-सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण दुर्घटना को दे रहा दावत
Young Writer-सकलडीहा। चंदौली वाया सकलडीहा सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण कार्य पिछले कई माह से शुरू है। चौड़ीकरण के लिये सड़क के दोनों किनारे जेसीबी से खुदाई की जा रही है। सड़क के किनारे किसी प्रकार की संकेत नही होने पर रात में सवारी वाहन से लेकर बाईक सवार दुर्घटना की संभावना को लेकर सहमे हुए है। ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खोदी गयी मार्ग को मिट्टी से पाटने व संकेत लगाने की मांग किया है।
केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास से चंदौली से सकलडीहा होते हुए चहनिया वाया सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य शुरू है। इसके बन जाने से आवागमन में काफी सहुलियत होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चौड़करण के दौरान सड़क के दोनों ओर जेसीबी से खोदाई कर छोड़ दिया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे पटरी व संकेत की सुविधा नही होने पर आने जाने वाले राहगीर से लेकर वाहन चालक दुर्घटना की संभावना को लेकर सहमे हुए है। जबकि एक सप्ताह पूर्व सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर गांव के समीप पटरी नही होने पर एक डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत होगयी थी। वही डंफर सड़क के किनारे पटरी नही होने पर पलट गया था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खोदी गयी सड़क को मिट्टी से पाटकर संकेत चिन्ह लगाने की मांग किया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी से पाटने का क्रम जारी है।
सोने की शिवलिंग व लग्जरी कार के साथ बाबा गिरफ्तार
Young Writer-सकलडीहा। घर की भूत प्रेत का बाधा दूर करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज ढ़ोंगी बाबा को पुलिस ने नौ लाख की शिवलिंग और लग्जरी वाहन सहित स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये जालसाज लम्बे समय से कई लोगों को चुना लगा रहे थे। पीड़िता के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से दोनों जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सकलडीहा कस्बा के निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी लम्बे समय से घर में भूत प्रेत गृह कलेश की आशंका को लेकर परेशान थी। इसी बीच चकिया थाना के सैदुपुर निवासी धर्मराज मौर्या उर्फ संतोष श्रीकेश बाबा और बिहार के भभुआ कैमुर जिला के अधौरा थान अर्न्तगत चौधरना निवासी बलवंत यादव से मुलाकात होगयी। दोनों ने महिला को सारी समस्या को दूर करने का अंध विश्वास में लेकर पूजा पाठ कराने के लिये कहा। बीते 29 जुलाई 2022 को पीड़िता सरिता देवी को सोने की शिवलिंग और धड़ी लेकर लाल कपड़ा में गंगा जी आने को कहा। महिला ने सोने की करीब नौ लाख की शिवलिंग और घड़ी लेकर गंगा जी किनारे पहुंची। पूजा पाठ कराने वाले दोनों ढ़ोगी बाबा ने महिला को स्नान करने के बाद सोने की शिवलिंग की जगह लोहे की नट रखकर महिला को तीन दिन बाद लाल कपड़ा हटाने की बात कहा। तीन दिन बाद महिला द्वारा लाल कपड़ा हटाने पर लोहे की नट मिलने पर हैरान होगयी। काफी खोजबीन के बाद जालसाज नही मिलने पर महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस दोनों ठगों को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थी। स्वाट टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने दोनों ढोंगी बाबा जालसाज को सधन तिरहा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये जालसाज के पास से करीब नौ लॉख की सोने की शिवलिंग और चार पहिया लग्जरी कार दो स्मार्ट मोबाईल एक घड़ी बरामद किया गया है। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि लम्बे समय से ठगों को पकड़ने के लिये टीम गठित किया गया था। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, स्वॉट टीम निरीक्षक श्यामजी यादव एसआई मोहन प्रसाद, गौरव पटेल, श्याम इंदर मौर्य, देवेन्द्र सरोज,नीरज मिश्रा, अजीत सिंह मौजूद रहे।
घासफूस और जलकुंभी से पटा राउतपुर सरोवरअमृत सरोवर से वंचित
Young writer-सकलडीहा। शासन की ओर से गांवों की सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में तब्दील करने की कवायद तेजी से किया जा रहा है। वही दूसरी ओर विकास खंड के राउतपुर में घासफूस से पटा सरोवर अमृत सरोवर के लिये तरस रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सरोवर की साफ सफाई तो दूर विभागीय अधिकारी झांकने तक नही पहुंचे। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या का शीध्र निदान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
विकास खंड के राउतपुर गांव में साढ़े सत्तरह एकड़ में फैली सरोवर को तहसील से मत्स्य विभाग की ओर से निलाम कर दिया गया है। नीलामी पट्टा लेने वाले आवंटी द्वारा सरोवर की साफ सफाई नही कराने से सरोवर घासफूस और जलकुंभी से पटा पड़ा है। जिसके कारण आये दिन मवेशी फस जाने से दम तोड़ रहे है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अनिल सिंह यादव के माध्यम से उपजिलाधिकारी से करते हुए आवंटन निरस्त करते हुए अमृत सरोवर में चयनित करने की मांग किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरोवर की साफ सफाई नही होने के कारण गांव की महिलाओं को डाला छठ पूजा और जीयूतिवर्त के दौरान काफी समस्या होती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। ग्रामीणों ने सरोवर की साफ सफाई के साथ अमृत सरोवर के लिये चयनित करने की मांग किया है। इस बाबत बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा की ओर से लिखित मांग करने पर सरोवर की साफ सफाई कराया जायेगा।
चंदौली-शादी का रंग पड़ा फीका अनियंत्रित हो कर नहर में पलटी डीजे, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव के समीप रविवार क रात नहर में डीजे वाहन पलटने से उसके नीचे दब कर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गया मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से डीजे को नहर से बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल पहुचा जहा उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि बरहनी ब्लॉक के चिरईगांव निवासी प्रिंस कश्यप 19 वर्ष अपने दोस्तों दो साथी के साथ डीजे लेकर चिरईगांव से धनउर मडई पर जा रहे थे। जैसे ही डीजे दिघवट गांव के समीप पुल के पास पहुची की अचानक अनियंत्रित हो गयी। और नहर में पलट गई। घटना में तीनों डीजे के नीचे दब गए मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यदक्षियो ने बताया कि डीजे चालक चिरईगांव से धनउर रास्ता भूल गए और कटसील की तरफ चले गए थे वहां से पुनः वापस आ रहे थे। पुल जर्जर होने के कारण वहां रास्ता सकरा था और अंधेरे के कारण। गाड़ी अनियंत्रित हो कर नहर में पलट गई। घटना में प्रिंस के पैर में गंभीर चोट आई है। सभी को नहर से सकुशल बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया है जहा उनका इलाज चल रहा है।
नहीं रहे चंदौली के जाने-माने चिकित्सक डा. एसए मुजफ्फर
Young Writer, चंदौली। नगर के जाने-माने चिकित्सक डा. एसए मुजफ्फर का रविवार को निधन हो गया। वह रविवार को नगर स्थित अपने आवास से जौनपुर में आयोजित मजलिस में हिस्सा लेने के लिए गए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मजलिस में हिस्सा लेने के बाद वह कमरे में आए और अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जब तक परिवार और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उनका निधन हो चुका था। इसकी खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आसपास पर तांता लग गया।
रविवार की देर शाम उनका शव नगर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचा। उस वक्त उनके आखिरी दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। विदित हो कि डा.एसए मुजफ्फर एक बेहतर चिकित्सक होने के साथ ही प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके सरल, सहज व मृदुभाषी व्यवहार के कारण चंदौली सहित आसपास इलाके के लोगों का उनसे गहरा लगवा व जुड़ाव था। उन्होंने चिकित्सा सेवा को अपने पिता से विरासत के रूप में प्राप्त की और उसे आजीवन पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। अब उनके छोटे पुत्र डा.गजनफर एम्स की नौकरी को ठुकराकर इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरे पुत्र जैगम इमाम फिल्म निर्माता होने के साथ ही अपनी सफलता व मेधा के बल पर देश व विदेश में चंदौली के नाम को रौशन करने के साथ ही ख्याति अर्जित कर रहे हैं। उनके निधन की खबर पर चंदौली के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने गहरा दुख व्यक्त किया और आहत नजर आए। क्योंकि दो दिन पूर्व ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्होंने चेयरमैन समेत सभासदों को अपनी दुआएं दी थी। ऐसे में अचानक उनके निधन से पूरा का पूरा नगर शोकाकुल है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो सोमवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
खड़ी ट्रक में घुसी कार जदोजहद के बाद चालक का निकला शव
चंदौली- नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में घुसी तेज़ रफ़्तार कार चालक की दर्दनाक मौत,पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को निकाला बाहर
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के समीप नेशनल तेजरफ्तार कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गया घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वही चालक कार में एक घंटे से फसा रहा और उसकी मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर एसआई प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद चालक को कार से बाहर निकाला और उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बिहार से वाराणसी की तरफ जा रही कार संख्या यूपी 16 सीएफ 3444 सिंघी ताली के पास ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसकी वजह से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक कार के अंदर बुरी तरफ फस गया। तेज़ आवास सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने चालक को कार से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुचे एसआई प्रशांत कुमार सिंह ने लोगो की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत एसआई प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास के आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम मुकेश लिखा है जो जिला झांसी का रहने वाला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चंदौली-तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरौली-बर गांव के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी वही बाइक पर बैठी पत्नी व एक बच्चा बाल-बाल बच गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी राधेश्याम 48 वर्ष बाइक से अपने पत्नी व बच्चे के साथ वाराणसी की तरफ जा रहे थे जैसे ही बरौली-बर गांव समीप पहुचे की तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया घटना में राधेश्याम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वही पत्नी व बच्चे को हल्की फुल्की चोटे आयी घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल राधेश्याम की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मौत की खबर सुनते ही पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।










