28.3 C
Chandauli
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 340

Action: कृषि विभाग ने उर्वरक की दुकानों पर की छापेमारी, जांच के लिए नमूने

जनपद के 10 बिक्री केन्द्रों से जांच के लिए एकत्रित किए गए नमूने

Chandauli News: जिला कृषि अधिकारी जर्नादन की नेतृत्व में कृषि विभाग ने जनपद के 21 अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कृषि विभाग की टीम ने 10 स्थानों से जांच के लिए नमूने एकत्रित किए गए। इसके साथ ही चकिया स्थित कृभकों केन्द्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कृषि विभाग की इस कार्यवाही से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
जिला कृषि अधिकारी जर्नादन के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत चकिया नगर क्षेत्र स्थित उर्वरक की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। इस दौरान कृभको केंद्र संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा चंदौली तहसील क्षेत्र के भगवानपुर, लीलापुर, चंदौली नगर स्थित उर्वरक की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही हुई। वहीं सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सकलडीहा रेलवे स्टेशन, तुलसी आश्रम, नईबाजार स्थित दुकानों पर कृषि विभाग की टीम अचानक आ धमकी और जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। अधिकारियों ने टीम ने कुल 21 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण किया, जिसमें 10 स्थानों से नमूने एकत्रित किए गए। जिला कृषि अधिकारी जर्नादन ने बताया कि उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर अनियमितता की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए छापेमार कार्यवाही की जा रही है, ताकि किसानों को उचित दर पर उर्वरक की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही खाद की कालाबाजारी को भी रोका जा सके। इस दौरान टीम में एआर कोआपरेटिव अजय मौर्या, मत्स्य अधिकारी रवीन्द्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी डा. पूजा त्रिपाठी, रमेश यादव, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।

Crime Control: चंदौली पुलिस ने पांच पेशेवर अपराधियों को दबोचा

चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए शातिर अपराधियों संग पुलिस टीम।
चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए शातिर अपराधियों संग पुलिस टीम।

रियल स्टेट कारोबारी समेत दो लोगों की बना रहे थे योजना

Chandauli News: जनपद पुलिस ने शुक्रवार को डाफी के समीप एक काम्प्लेक्स से पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक रियल स्टेट कारोबारी तथा एक अन्य व्यक्ति के हत्या की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल तथा चार तमंचा बरामद किया। इसके अलावा भाजपा की स्टीकर लगी एक लग्जरी कार और दो बाइकों को पुलिस ने सीज कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी डा. अनिल कुमार की ओर से 25 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि कुछ सदिग्ध लोग किसी कारोबारी को गोली मारने की योजना बना रहे है। ऐसे में पुलिस टीम हरकत में आई और डाफी के समीप एक कांप्लेक्स से पांच लोगों को दबोच लिया। जिनके पास से एक पिस्टल और चार तमंचे बरामद हुए है। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों की शिनाख्त धीना थानाक्षेत्र के मांगलपुर निवासी अभिषेक मौर्य, कमलापुर के कृष्णा उर्फ बचवा उर्फ दरोगा, माधोपुर का किशन सिंह, सदर कोतवाली के धूरीकोट निवासी मुकेश यादव तथा सोनभद्र जिले के रामपुर थानाक्षेत्र के मउवाकला निवासी संतोष कुमार धांगर के रूप में हुई। बताया कि पुलिस के द्वारा इसके पहले पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई किया जा चुका है। कहा कि पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मिर्जापुर जिले के नरायनपुर के रियल स्टेट कारोबारी निसार खान के हत्या की योजना थी। इसके अलावा धानापुर के मुट्टन यादव की हत्या करने के लिए बुद्धपुर के गोपाल सिंह के द्वारा सुपारी दिया गया था। ऐसे में गोपाल सिंह के द्वारा सभी आरोपियों को रहने और खाने का खर्च दिया जाता था, क्योंकि गोपाल सिंह अपने भाई की हत्या का मुट्टन यादव से बदला लेना चाहता था। पुलिस टीम में सदर कोतवाल राजीव सिंह, विजय नारायण सिंह, बंटी सिंह, संतोश कुमार, अनुज पांडेय, सर्विलांस टीम में प्रभारी श्यामजी यादव, प्रेमप्रकाश यादव, देवेंद्र सरोज, नीरज मिश्रा, अजीत सिंह, गणेश तिवारी, मनोज यादव, मनीष कुमार स्वाट प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, आनंद सिंह, विजेंद्र सिंह, राजेश यादव, अमित सिंह तथा प्रीतम बिंद शामिल रहे।

उज्जवला योजनाः बैंक खाते को आधार से लिंक की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी

Chandauli News: जिला पूर्ति अधिकारी चंदौली अनिल यादव ने बताया कि जनपद में प्रधानमत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत 191290़ लाभार्थियों के सापेक्ष 163091 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान आधार कार्ड आधारित उनके आधार लिंक खातों में किया जा रहा है। अवशेष 28199 उपभोक्ताओं को अन्य माध्यम अर्थात बैंक कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइन्ट के माध्यम से सब्सिडी का अंतरण किया जा रहा है। खाद्यायुक्त महोदय द्वारा बीसीटीसी लाभार्थियों के बैक खातो को आधार लिंक करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातो में पारदर्शी तौर पर अंतरित हो सके। वास्तविक लाभार्थी को ही उक्त सब्सिडी का लाभ मिल सके, जिस हेतु जनपद के उज्जवला के लाभार्थियों को बैंक एवं सम्बन्धित गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर यथाशीघ्र अपने बैक खातों को आधार लिंक कराने हेतु 15 अगस्त तक निर्धारित किया गया था, परन्तु उज्जवला योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा शत प्रतिशत बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। जिसे देखते हुए प्रधानमत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया है, वे सम्बन्धित गैस एजेन्सी अथवा अपने बैक से सम्पर्क कर अपने बैंक खातों से आधार लिंक 31 अगस्त के पूर्व ही करा लें’, जिससे उज्जवला के लाभार्थियों को बिना किसी बाधा समय से एलपीजी की सब्सिडी प्राप्त हो सकें।

Manoj Singh W का आह्वान‚ मुआवजा नहीं मिला तो महापंचायत में फूंकेंगे आंदोलन का बिगुल

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मुलाकात कर लौटते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मुलाकात कर लौटते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।

जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक्सईएन पीडब्ल्यू से मिले पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू शुक्रवार को जनहित के मुद्दों को लेकर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मिले। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय-चहनियां मार्ग की प्रगति रिपोर्ट तलब की। साथ ही चंदौली-सैदपुर मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे फगुईयां समेत सैकड़ों गांवों के किसानों व ग्रामीणों के मुआवजे व विस्थापन की समस्या के निराकरण पर चर्चा की। कहा कि गरीब ग्रामीणों व किसानों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होनी चाहिए। बताया कि बीते गुरुवार को फगुईयां के ग्रामीणों ने उन्हें रोककर अपनी समस्याएं बताई, जो प्रशासन से पीड़ित व व्यथित थे।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन द्वारा सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को बताया कि चहनियां-मुगलसराय मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन में स्वीकृत हेतु भेजा गया है। फाइल अनुभाग-11 में चली गयी है और अगस्त माह में इसे स्वीकृति मिल जाएगी। फगुईयां प्रकरण पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुआवजा संबंधित समस्या के निराकरण के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे उक्त कमेटी के अध्यक्ष हैं और उसमें एडीएम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अलावा एसडीएम व रजिस्ट्रार हैं। राजस्व विभाग मुआवजा वितरण संबंधित रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट बनने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर प्रभावित किसानों व ग्रामीणों में मुआवजे का वितरण किया जाएगा।

इस पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चहनियां-मुगलसराय मार्ग को जल्द से जल्द निर्माण कराने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि चंदौली–सैदपुर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे गरीबों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित मुआवजा व विस्थापन की कार्यवाही अमल में लाई जाए। साथ ही यह भी कहा कि यदि मामले में 27 अगस्त तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होती है तो किसानों व ग्रामीणों की अगुवाई में महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। किसी भी हाल में गरीब किसानों व ग्रामीणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों में गुस्सा है और उनकी समस्याएं हल नहीं हुई तो उनका आक्रोश कभी भी पटल पर आ सकता है।

Manoj Singh W बोले‚ जमीन के बदले जमीन गरीब ग्रामीणों का हक

Manoj Singh W बोले‚ जमीन के बदले जमीन गरीब ग्रामीणों का हक
फगुईयां में ग्रामीणों की समसया को सुनते मनोज सिंह डब्लू।

फगुईयां में नाराज ग्रामीणों ने मनोज सिंह डब्लू के काफिले को रोका

Chandauli News: जनहित के मुद्दे पर मुखर रहने वाले समाजवादी नेता व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का काफिला गुरुवार को फगुईयां गांव के ग्रामीण ने रोक लिया। इस दौरान ग्रामीण जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बिना नोटिस व मुआवजा के उनका घर तोड़ा जा रहा है। प्रभावित ग्रामीणों को जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजा मिले बगैर हम सभी अपना घर उजड़ने नहीं देंगे। इस पर सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू ने ग्रामीणों की बात जिलाधिकारी तक पहुंचाने का भरोसा दिया। कहा कि यदि जिला प्रशासन ग्रामीणों की बात नहीं सुनता है तो अगले रविवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को बताया कि चंदौली-सैदपुर मार्ग नक्शे में 26 फीट चौड़ा है। चौड़ीकरण में सड़क के एक तरफ 44 फीट का विस्तार किया जा रहा है यानी दोनों तरफ कुल 88 फीट सड़क चौड़ी होगी। जिसमें फगुईयां समेत सैदपुर घाट तक हजारों ग्रामीणों का मकान, दुकान व जमीन अधिग्रहित की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जमीन को जबरन अधिग्रहित करने व मकानों को ध्वस्त करने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग व जिला प्रशासन कर रहा है। हम सभी ग्रामीणों को न तो मुआवजा मिला और ना ही किसी तरह की नोटिस ही दी गई। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन व मकान को सड़क चौड़ीकरण के लिए लिया जाना है उसके सिवाय हम सभी के पास कुछ भी नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन को जमीन के बदले जमीन की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि हम सभी का आशियाना ना छिन सके। बताया कि आज इतनी महंगाई है कि हम सभी जमीन खरीद कर मकान निर्माण करा पाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।

ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने शुक्रवार को ग्रामीणों की बातों व मांगों को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करने की बात कही। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि यदि जिला प्रशासन ग्रामीणों की मांगों को नहीं मानता है तो अगले रविवार से ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। किसी भी हाल में गरीब ग्रामीणों संग ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। कहा कि बिना नोटिस के ग्रामीणों का घर उजाड़ना गैरकानूनी है। पीडल्यूडी विभाग को ऐसा नहीं करना चाहिए। ग्रामीणों का मुद्दा गंभीर है और उनकी मांगें जायज हैै। इस बात को मजबूती के साथ रखा जाएगा कि जिला प्रशासन उन गरीब ग्रामीणों को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराकर विस्थापन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद ही सड़क चौड़ीकरण के कार्य को आगे बढ़ाए। अधिग्रहण करते समय विभाग के भूमि अधिग्रहण के कायदे-कानून का पालन करना चाहिए।

Chandauli:पुलिस में चार शातिर चोर को पांच बाइक के साथ किया गिरफ्तार


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान पंडित कमला पति चिकित्सालय के समीप से चार शातिर चोरो को पांच बाइक के साथ धर दबोचा वही उनको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कोतवाली में किया।
दरसल कोतवाल राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ जिला अस्पताल के समीप चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर जिसकी फोटो व विडियो बाईक चोरी करते हुए कुछ दिन पहले सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई थी। अपने साथियों के साथ चोरी की मोटरसाइकिलों को लेकर कबाडी के पास बेचने वाराणसी जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल जिला चिकित्सालय के आस पास घेरे बंदी कर दिया। तभी बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर बाइक को पुलिस रोकने का प्रयास किया। वाहन पर बैठा युवक बाइक को पीछे घुमाकर वापस भागने लगा पुलिस ने तत्काल दौड़ाकर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। और जब उससे पूछताछ किया तो उनसे अपना नाम कृष्णा कुमार निवासी ग्राम बरहौली थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बताया पुलिस ने युवक से बाइक का पेपर मांगा तो वो पेपर दिखाने में असमर्थ था। बताया की इस बाइक को एचडीएफसी बैंक के पास से चोरी किया था। पहले गाड़ी को बिहार में बेचने के लिए ले गया था। लेकिन वहा अच्छा दाम नही मिलने के कारण कबाड़ वाले को बेचने वाराणसी जा रहा था। वहां हमे अच्छा दाम मिल जाता है। पकड़े गये। युवक से अन्य चोरी के वाहन के सम्बन्ध से पूछताछ किया गया तो उसने बताया की मेरे तीन साथी चोरी की तीन बाइक लेकर पिछे आ रहे हैं। और एक चोरी की बाइक जिससे वापस जाने के लिए मझवार रेलवे स्टेशन के पास खड़ा किया हूं। पुलिस ने परमेन्दर ,कमलेश शर्मा शंभू कुमार गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इस दौरान रावेन्द्र सिंह ,अमित कुमार मिश्रा , अशोक सिंह चन्द्रशेखर बब्लू कुमार अंकित कुमार वर्मा मौजूद रहे।

Manoj Singh W का प्रयास लाया रंग‚ जिला प्रशासन ने शुरू की औरवाटांड के विद्युतीकरण की प्रक्रिया

नौगढ़ के औरवाटांड गांव में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते मनोज सिंह डब्लू।
नौगढ़ के औरवाटांड गांव में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते मनोज सिंह डब्लू। फाइल फोटो।

Naugarh News: नौगढ़ क्षेत्र के आजादी के बाद से ढिबरी युग में जी रहे औरवाटांड गांव के लोग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अफसरों ने विद्युतीकरण कार्य को मुकम्मल करने के लिए मौके का मुआयना किया। इससे ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ गांव वासियों को जल्द ही बिजली की उम्मीद जगी है। विद्युतीकरण की दिशा में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने व बिजली विभाग से कार्ययोजना तैयार होने की पहल शुरू हो गई है।
विदित हो कि गत दिनों समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू औरवाटांड गांव पहुंचे। वहां की वस्तुस्थिति को देख उन्होंने जिला प्रशासन के साथ ही बिजली विभाग के एक्सईएन को चेतावनी दी। सपा नेता द्वारा नौगढ़ क्षेत्र के वनवासियों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए किया गया प्रयास अब रंग ला रहा है। लम्बे समय से जिन वनवासियों की आवाज व उनकी मांगों को जिला प्रशासन लगातार नजरअंदाज कर रहा था उसे मनोज सिंह डब्लू के औरवाटांड गांव पहुंचने के बाद संज्ञान में लेने का काम किया है। उक्त गांव का मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे के निर्देश पर वन व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बीते माह औरवाटांड़ गांव में पहुंच कर रहनुमाओं के दुख दर्द को साझा कर मौके पर से ही वीडियो जारी कर अधिशासी अभियंता विद्युत को एक माह के भीतर गांव में बिजली नहीं पहुंचने पर बंधक बनाए जाने की चेतावनी दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन व बिजली विभाग औरवाटांड गांव के विद्युतीकरण को लेकर गंभीर और सक्रिय हुआ। गांव तक बिजली के तार को पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा कर मौके का जायजा लिया। इस दौरान टीम में  एसडीओ अमित त्रिपाठी, जेई रविशंकर प्रजापति व वन विभाग से सर्वेयर सुरेश कुमार एवं वनरक्षक दूधनाथ शामिल रहे।

15 अगस्तः स्वतंत्रता दिवस पर खिलची अमृत सरोवर पर गाई जाएगी आजादी की गाथा

खिलची रजडीहा गांव में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तैयार अमृत सरोवर।
खिलची रजडीहा गांव में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तैयार अमृत सरोवर।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर का हुआ रंग-रोगन

Young Writer, इलिया। ग्राम पंचायतों में स्थापित हो चुके अमृत सरोवर पर 15 अगस्त को तिरंगा शान से लहराएगा। तिरंगे को सलामी व राष्ट्रगान के बाद देश की आजादी में सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथा भी अमृत सरोवर के तट पर गायी व सुनी जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। शहाबगंज ब्लाक का खिलची रजडीहा ग्राम पंचायत स्थित अमृत सरोवर भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रंग-रोगन व साफ-सफाई के बाद पूरी तरह से तैयार है।

खिलची रजडीहा गांव में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तैयार अमृत सरोवर।
खिलची रजडीहा गांव में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तैयार अमृत सरोवर।

विदित हो कि ग्राम पंचायत खिलची रजडीहा में ग्राम पंचायत की ओर से तीन अमृत सरोवर की स्थापना का कार्य मुकम्मल कर दिया गया है। सरकार के अमृत सरोवर योजना से ग्राम के तीन सरोवर को आच्छादित किया गया और उनका नामकरण भी किया गया, ताकि जब भी इन सरोवर का जिक्र हो उसके साथ ही क्रांतिकारी वीरों का गाथा भी लोग याद करें। ग्राम पंचायत ने सरोवर का नाम क्रमशः छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेव के नाम पर रखा है। पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह ‘बाबिल’ ने बताया कि अमृत सरोवर योजना से अस्तित्व खोते सरोवरों को नया जीवन मिला है। इससे तेजी से गिरते भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा। साथ ही आसपास के किसानों के खेत भी सिंचित होंगे। साथ ही पौधरोपण के साथ ही ग्राम पंचायतों की आबोहवा एक बार फिर शुद्ध व स्वच्छ होगी। साथ ही ग्रामीणों को एक स्वच्छ माहौल मिल रहा है जहां ग्रामीण तनावग्रस्त माहौल से दूर प्रकृति की सुंदरता को निहारने के साथ ही एकाग्रता को पाने के लिए आते हैं। इसके अलावा आगामी 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ ही अमृत सरोवर के तट आजादी की गाथा गाई जाएगी और उन वीर क्रातिकारियों व आजादी के नायकों को पराक्रम व उनके सर्वोच्च बलिदान से ग्रामीणों और आज के युवा पीढ़ी को अवगत कराने का काम होगा।

विधायक रमेश जायसवाल का दावा‚ सड़कों को गड्ढामुक्त करने का हो रहा काम

नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।
नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।

बोले, धनाभाव के कारण नहीं रूकेगी कोई भी योजना-परियोजना

Young Writer, डीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर के अंतर्गत विधायक विकास निधि से वार्ड नंबर चार गिधौली में लगभग 14 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान सरकार की प्राथमिताओं को गिनाते हुए विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने की अपनी जिम्मेदारी की निर्वहन अंतिम सांस तक करता रहूंगा। आमजन के सुझाव व उनकी आकांक्षाओं को प्राथमिकता पर रखकर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मामला चाहे सड़क और नाली का हो या फिर अन्य मूलभूत सुविधाएं। धन की कमी विकास में बाधक नहीं बनेगी। भाजपा सरकार में योजनाएं घर घर पहुंच कर पात्रों को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश में विकास तेजी के साथ हो रहा है। इस सरकार में कोई दुखी नहीं है। विधानसभा क्षेत्र में कहीं कोई समस्या होने पर लोग मुझसे आकर मिलें। जनता की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास होगा। बताया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद चंदौली जनपद का चहुंमुखी विकास हुआ। सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अपने वादे पर खरी है। इसके अलावा बिजली, पानी व जलनिकासी जैसी समस्याएं भी बहुत हद तक दूर हुईं हैं। विद्युतीकरण से शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों को आच्छादित किया जा चुका है। सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबों, असहायों का सहारा बनने का दायित्व निभा रही है। इस अवसर पर सभासद सुरेंद्र चौहान, डा.दिग्विजय पांडेय, कृष्णमोहन सिंह, नीरज गुप्ता, रवि महतो, अमित महतो, डा. जीए खान, अमरबहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, विभूति जायसवाल, भीम मोदी आदि लोग मौजूद रहे।

सदन में गूंजा मुद्दा‚ Chandauli जिला अस्पताल में गरीबों का नहीं होता उपचार

सकलडीहा विधायक ने विधानसभा सत्र के अंतिम दिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही का उठाया मुद्दा

Chandauli News: समाजवादी पार्टी से सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा सत्र के अंतिम दिन जनपद चंदौली के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बेपटरी होने का जिक्र किया। उन्होंने सदन को बताया कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के नाम पर खानापूर्ति और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बीते 26 जुलाई की घटना की जिक्र किया और बताया कि वह उस घटना के साक्षी के तौर पर मौके पर मौजूद रहे। जिसे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यवाही के लिए पत्रावली सरकार को प्रेषित कर दिया।
उन्होंने नियम-56 के तहत सदन को अवगत सकलडीहा क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी बनारसी यादव पुत्र स्वर्गीय जीउत यादव को दिन में पेट में दर्द प्रारम्भ हुआ तो इनके भाई व परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां आकस्मिक चिकित्सा विभाग में मौजूद चिकित्सक को दिखाया। डाक्टर द्वारा यह कहते हुए मरीज को रेफर करने की बात कही कि यहां कोई सर्जन नहीं है, जबकि वास्तविकता यह है कि जिला अस्पताल में तीन सर्जन हैं। डाक्टर द्वारा परिजनों को बताया कि मरीज को बीएचयू रेफर कर देते हैं यहां ईलाज नहीं हो पाएगा। इसके बाद परिजनों द्वारा फोन से मुझे सूचना दी गई। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में मौजूद चिकित्सक से टेलीफोनिक बातचीत की और अस्पताल पहुंचा। फोसन से सीएमएस को फोन किया तो वह अस्पताल से गायब थी और बताया कि वह लखनऊ में है। इसके बाद में प्रभारी सीएमएस को फोन किया गया तो वह वाराणसी अपने आवास पर मौजूद थे। पुनः सीमएओ को फोन करके के दो घंटे के बाद सर्जन बुलाने पर भी नहीं आए। इसके बाद प्रकरण से डीएम को अवगत कराया गया। तब जाकर डाक्टर व दो सर्जन व कार्यवाहन सीएमएस अस्पताल आए। ईलाज न करना हो इसके लिए मरीज को परेशान करना चाहा। मामले को गंभीर बताकर बीएचयू रेफर कर दिया। अंततः मरीज का बीएचयू में ईलाज हुआ और वे अगले दिन घर लौट आए। सकलडीहा विधायक ने बताया कि जिला अस्पताल चंदौली में मरीजों का उपचार नहीं होता। यहां तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को रेफर करने की परम्परा हो गई। जिनका उपचार हो सकता है उन्हें भी जानबूझ कर रेफर कर दिया जाता है। यह गरीबों व किसानों से जुड़ा मामला है। इसमें जिला अस्पताल चंदौली की सीएमएस ऐसी लापरवाही लगातार कर रहे हैं जिस कारण गरीबों का समय से उपचार नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सकलडीहा विधायक ने नियम-301 के अंतर्गत पपौरा-अमिलाई सम्पर्क मार्ग का मुद्दा उठाया और किसान हित में इसके मरम्मत की आवश्यकता जताई। वहीं नियम-51 के तहत जगन्नाथपुर-रानीपुर-बलुआ सराय सम्पर्क मार्ग का जिक्र किया और जनहित में विशेष मरम्मत का कार्य कराए जाने की आवश्यकता जताई।

Chandauli
broken clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
69 %
2.1kmh
52 %
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Verified by MonsterInsights