Young Writer-सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार की देर शाम वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादुर पटवा के 73 वां परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कुर्बानियों को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पटवा समाज के लोग मौजूद रहे।
पटवा देववंशी समाज की ओर से प्रदेश भर में वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का 73 वां परिनिर्वाण दिवस जगह जगह घरों में मनाया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर दूसरी बार राष्ट्रवीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में उनके तैल पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा किशोराअवस्था से ही अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने लगे थे। काकोरी कांड में उन्हें जेल की यातना सहनी पड़ी थीं। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नही सकता है। अंत में विभिन्न जिले से पहुंचे पटवा समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व सचिव रामलखन पटवा, दुर्गेश पटवा, विनोद देवल, विशेष देवल, राकेश आदि लोग शामिल रहे।
वीर शिरोमणी जंग बहादुर को अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि

चंदौली-अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी मची चीख-पुकार
बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर तत्काल साहबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि इलिया से एक बस बरात लेकर बाबतपुर की तरफ गई थी। बारात से वापस लौटते समय जैसे ही बस बबुरी क्षेत्र के उतरौत गांव के समीप पहुंची की एक कुत्ता अचानक एक लड़की को बौखने लगा और लड़की कुत्ते के डर से सड़क पर भागने लगी और बस के सामने आ गई। जिस को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को बच्चे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बस के नीचे और अंदर खोजबीन करा रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे चकिया विधायक कैलाश खरवार व एसडीएम मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया
शपथ ग्रहणः चंदौली चेयरमैन सुनील यादव संग 15 सभासदों ने लिया शपथ
शपथ-ग्रहण समारोह में इंद्रदेव ने दी दस्तक, घंटों झमाझम हुई बारिश
Young Writer, चंदौली। नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व 15 वार्डों से चुने गए सभासदों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही अपने-अपने दायित्वों को आत्मसात किया। इस दौरान अरविंद वाटिका में शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप ने चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ-ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इंद्रदेव ने भी कार्यक्रम में दस्तक दी और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस कारण शपथग्रहण कार्यक्रम की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हो सकी।

हालांकि इसके बाद चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व ईओ शिवकुमार द्वारा नवनिर्वाचित सभासदों को अंगवस्त्रम, बुके भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने भारी बारिश के बावजूद अपनी मौजूदगी को बनाए रखा। लोग आए गए और सभासदों के साथ ही नवनिर्वाचित चेयरमैन को बुके देने के साथ माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं और आशीष प्रदान करते गए। शुभकामनाओं व सम्मान के आदान-प्रदान का यह क्रम अनवरत जारी रहा। जैसे-जैसे वक्त बढ़ा बारिश के तेवर नरम पड़े और जो कार्यक्रम में आने से वंचित रह गए थे वे पुनः उसी उत्साह व उमंग के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और चेयरमैन के साथ ही सभासदों को सम्मानित करते गए। इस दौरान कोई पुष्प भेंट करता नजर आया तो कोई गुलाब की माला लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचा। किसी ने अंगवस्त्रम भेंट किए। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी आदि ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को शुभकामनाएं दी। बारिश के बावजूद शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में नगर के सभी इलाकों से लोग चलकर आए और अपने निर्वाचित चेयरमैन के साथ ही सभासदों से मिले। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, अशोक त्रिपाठी, जुबेर अहमद, अनिल मिश्रा, योगेंद्र यादव चकरू, रामकेश यादव, श्रीराम यादव, अंकित यादव, आनंद यादव, विजय यादव, मयंक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
चंदौली के विजय जायसवाल ने रचा कीर्तिमान लगातार चौथी बार बने सभासद
Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव में विजय जायसवाल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे शायद आगे कोई तोड़ न पाए। जी हां विजय जायसवाल के लिए बतौर सभासद यह लगातार चौथी जीत है। इस जीत को उन्होंने जनता को समर्पित किया। कहा कि अपने सभी कार्यकाल में वार्ड की जनता के हित, कल्याण व विकास को प्राथमिकता दी है। वार्ड में जो भी काम अधूरे रह गए उन्हें पूरा कराने का प्रयास होगा। गरीब व वंचित परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना प्राथमिकता में होगी।

15 वार्डों के सभासदों ने शपथ के साथ विकास का लिया संकल्प
चंदौली। नगर के अरविंद वाटिका में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू के साथ सभासदों ने भी शपथ लिया। इस दौरान वार्ड नंबर-1 से शीला देवी, वार्ड नंबर-2 से बिन्दो देवी, वार्ड नंबर-3 से मोनिका गौतम, वार्ड नंबर-4 से शंभू श्रीवास्तव, वार्ड नंबर-5 से वकील सोनकर, वार्ड नंबर-6 से संजय कन्नौजिया, वार्ड नंबर-7 से अर्पणा गुप्ता, वार्ड नंबर-8 से तबरेज अंसारी, वार्ड नंबर-9 से विजय जायसवाल, वार्ड नंबर-10 से सुनील सिंह, वार्ड नंबर-11 विनय सिंह, वार्ड नंबर-12 से उषा देवी, वार्ड नंबर-13 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-14 से रौशन यादव, वार्ड नंबर-15 से नीलू जायसवाल ने बतौर सभासद शपथ ग्रहण किया। साथ ही अपने-अपने वार्ड व इलाके के विकास के संकल्प के साथ ही शपथ-ग्रहण समारोह से लौटे।
विकास के संकल्प के साथ ही चंदौली जनता का चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने जताया आभार
शपथ-ग्रहण करने के बाद सभी वर्गों के अभी कृतज्ञ दिखे सुनील यादव गुड्डू
Young Writer, चंदौली। नगर के अरविंद वाटिका में शपथ-ग्रहण करने के बाद चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने जनता का आभार प्रकट करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही आगामी पांच वर्षों तक युवाओं के साथ ही वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों के सानिध्य में चंदौली के विकास को ऊंचाईयां प्रदान करने का संकल्प लिया। कहा कि संवाद व स्नेह का यह क्रम आज यहीं स्थगित नहीं होगा, बल्कि इसे सभी के सहयोग से पूरे पांच वर्ष चलाया जाएगा। भरोसा दिया कि जनकल्याण के साथ ही विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ आज नई जिम्मेदारी का आगाज हो रहा है।
उन्होंने चंदौली नगर के खुमचा-ठेला लगाने वाले, चाय बेचने वाले पटरी व्यापारियों, फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का आभार जताया। साथ ही चंदौली के व्यापारी वर्ग के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने सामाजिक एकता की मिसाल पेश करने वाले प्रबुद्धजनों के प्रति भी आभार जताया। भरोसा दिया कि चंदौली की 24 हजार जनता की अपेक्षा और आशा पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास होगा। बोर्ड की पहली बैठक में ही सभासदों से समन्वय स्थापित कर जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को निस्तारित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। खस्ताहाल गलियां, सड़कें व नालियों की मरम्मत के साथ ही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना प्राथमिकता होगी। कहा कि चंदौली की जनता ने मेरे पिता व परिवार को अपने स्नेह व आशीर्वाद से गौरवान्वित होने का अवसर कई बार प्रदान किया और आज मुझे भी उस गौरव की अनुभूति जन-जन की मौजूदगी में हो रही है। आगामी पांच वर्ष चंदौली के लिए ऐतिहासिक हो इसी संकल्प के साथ नए दायित्व व जिम्मेदारी की स्वीकार करता हूं।
वीर शिरोमणी जंग बहादुर को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजली
सकलडीहा, चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार की देर शाम वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादूर पटवा के 73 वां परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कुर्बानियों को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पटवा समाज के लोग मौजूद रहे।
पटवा देववंशी समाज की ओर से प्रदेश भर में वीर शिरोमणी स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का 73 वां परिनिर्वाण दिवस जगह जगह घरों में मनाया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रवीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में उनके तैल पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा किशोराअवस्था से ही अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने लगे थे। काकोरी कांड में उन्हें जेल की यातना सहनी पड़ी थीं। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नही सकता है। अंत में विभिन्न जिले से पहुंचे पटवा समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व सचिव रामलखन पटवा, दुर्गेश पटवा, विनोद देवल, विशेष देवल, राकेश आदि लोग शामिल रहे।
जन सहयोग संस्था ने विक्षिप्त को पहुंचाया ‘अपना घर आश्रम’
संस्था के सदस्य रवि शर्मा के सहयोग से विक्षिप्त को मिलेगा नया जीवन
Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था शुक्रवार को असहाय व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपना घर आश्रम पहुंचाकर एक बार फिर पुण्य की भागी बनी। उक्त मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कई वर्षों से दयनीय स्थिति में था और इधर-उधर घूमकर जैसे-तैसे उसकी अपना जीवन जी रहा था। इसी बीच जन सहयोग संस्था के रवि शर्मा की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने वाराणसी के सामने घाट में संचालित संस्था अपना घर आश्रम से सम्पर्क किया।
इसके बाद उन्होंनेे मोहरगंज चहनियां जिला चंदौली से रेसक्यू किया। उस वक्त उक्त व्यक्ति के बाल-दाढ़ी काफी बड़े हुए थे तथा उसने कई महीनों से एक ही कपड़े को पहन रखा था, जो गदंगी से सनकर कई जगह फट भी गया था। उस व्यक्ति को संस्था के वाहन से अपना घर आश्रम ले जाया गया। जहां उसे अन्य मानसिक रूप से कमजोर लोगों की तरह नया जीवन, पौष्टिक भोजन व एक अच्छा वातावरण दिया जाएगा। इस पुनीत कार्य का माध्यम बनने पर जन सहयोग संस्था के सदस्य रवि शर्मा ने ईश्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति भागमभाग व आपाधापी के जीवन में भीड़ में भी अकेला होता जा रहा हैं और अपने लोगों को ही नहीं पहचान पा रहा है। ऐसे में इन असहाय, बेबस, दयनीय विक्षिप्त व्यक्ति के लिए भी किसी के पास समय नहीं रह गया है। यह एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ सामाजिक ताने-बाने के बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कहा कि आज जिस व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है वह पूरी तरह से दुर्गंध, गंदगी से भरा पड़ा था। मौके पर दर्जनों लोग खड़े थे परंतु एम्बुलेंस में बैठाने हेतु मदद के लिये कोई आगे नहीं आया। ऐसा लग रहा था जैसे सभी को व्यक्ति से घिन्न आ रही थी। दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन आज यही सच्चाई हर जगह देखने को मिल रही है। संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने आमजन व प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि गरीब, कमजोर, मानसिक रूप से अशक्त एवं दिव्यांगजनों की मदद के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।
जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर डीएम-एसपी से मिले सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन
Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव जनपद के विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने बिजली करेंट से हुई मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा राशि देने की आवश्यकताओं पर बल दिया। इसके चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा विकलांग महिला के रोजगार की भी मांग को डीएम के समक्ष पटल पर रखा। डीएम व एसपी ने भी जनहित से जुड़े सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावित परिवारों को लाभान्वित किए जाने का भरोसा दिया।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि विगत दिनों कटरिया के पास हुए हादसे में दो युवकों की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना से पीड़ित परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देकर उनके दर्द को बांटने की पहल कर सकता है। कहा कि घटना बीते कई दिन हो गए, लेकिन मुआवजे को लेकर बिजली विभाग व प्रशासन सुस्ती दिखा रहा है। इसी तरह नौगढ़ क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की विद्युत करेंट से मौत हो गयी है। इन परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि दिया जाए और जहां-जहां विद्युत व तार जर्जर हाल में है उसे दुरूस्त किया जाए। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना होने पाए। कहा कि चहनियां क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। पुलिस की शिथिलता के कारण चोर सक्रिय हैं और लोगों के मकान, दुकान, प्रतिष्ठान के साथ ही सरकारी स्कूलों व पंचायत भवनों को निशाना बनाकर सामान चुरा रहे हैं, जिससे समाज में भय व्याप्त है। अंत में उन्होंने मुगलसराय निवासी विकलांग सीमा देवी की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। कहा कि इन्हें विकलांग पेंशन सरकार की ओर से मिलता है, लेकिन उससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उक्त विकलांग महिला रोजगार की मांग को लेकर दर-दर भटक रही है। यदि जिला प्रशासन उसके रोजगार व नौकरी का प्रबंध कर दे तो उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, नफीस अहमद, सुदामा यादव, अशोक त्रिपाठी, अजीत यादव बब्बू आदि उपस्थित रहे।
Breaking: चंदौली पुलिस ने चार खूंखार हिस्ट्रीशीटर पशु तस्करों को दबोचा‚ 28 मवेशी किए बरामद
गिरफ्तार पशु तस्कारों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
Young Writer, चंदौली। चंदौली पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक कन्टेनर ट्रक में क्रूरतापूर्ण तरीके से लदे 28 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही इस कार्यवाही के दौरान चार अन्तर्रप्रान्तीय अभ्यस्त, खूंखार हिस्ट्रीशीटर व पशु तस्कर गिरफ्तार करने में सफल रही।
एसपी के निर्देश पर अपराध रोकथाम व पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली चंदौली पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पशु तस्करों द्वारा एक कन्टेनर ट्रक से 28 राशि गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर बध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक चंदौली राजीव कुमार सिंह द्वारा स्वयं की मौजूदगी में पुलिस की दो अलग अलग टीमे गठित की। लीलापुर रेलवे क्रासिंग से पहले डाइवर्जन के पास नेशनल हाइवे पर 28 मवेशियों को बरामद किया। इसके साथ ही चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों को विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार पशु तस्करों में नुसरत उर्फ बउवा पुत्र सेरफी उर्फ सर्फी निवासी जनपद शाहजहांपुर, लुकमान पुत्र रहीम निवासी जनपद शाहजहांपुर, उस्मान पुत्र लतीफ निवासी जनपद रामपुर, बउवे बंजारे पुत्र कासिम निवासी जनपद शाहजहांपुर शामिल रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, एसआई सहिपाल यादव, विजय राज, बन्टी सिंह, अनुज पाण्डेय, राजकुमार, संजय पटेल, गौतम कुमार, इन्द्रजीत, देवेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहणः चंदौली की आवाम को साक्षी मानकर शपथ लेंगे चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व निर्वाचित सभासद
चंदौली चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाएंगे एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप
Young Writer, चंदौली। सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह शुक्रवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व 15 वार्डों के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसको लेकर नगर स्थित एक लान में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सदर एसडीएम, ईओ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
विदित हो कि विगत 13 मई को परिणाम आने के बाद सदर नगर पंचायत में अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनके अलावा 15 सभासद निर्वाचित हुए थे। चंदौली नगर के वार्ड नंबर-1 से शीला देवी, वार्ड नंबर-2 से बिन्दो तिवारी, वार्ड नंबर-3 मोनिका गौतम, वार्ड नंबर-4 से शंभू श्रीवास्तव, वार्ड नंबर-5 वकील सोनकर, वार्ड नंबर-6 संजय कन्नौजिया, वार्ड नंबर-7 अपर्णा गुप्ता, वार्ड नंबर-8 से तबरेज अंसारी, वार्ड नंबर-9 से विजय जायसवाल, वार्ड नंबर-10 सुनील सिंह, वार्ड नंबर-11 से विनय सिंह, वार्ड नंबर-12 से उषा गुप्ता, वार्ड नंबर-13 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-14 रौशन यादव, वार्ड नंबर-15 नीलू जायसवाल से निर्वाचित हुईं हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद इनके शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां की जा रही है। नगर स्थित एक लान में व्यवस्था की जा रही है। शपथ-ग्रहण के लिए भव्य मंच तैयार करने व सभा स्थल पर करीब एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था हो रही है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा संभ्रांत जनों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सदर एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।
चकिया अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण आज
चकिया। आदर्श नगर पंचायत चकिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और नगर के 12 वार्डों के सदस्यों का शपथ ग्रहण 26 मई को दोपहर 3 बजे मां काली मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक आयोजित होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य के शिरकत करने की संभावना है। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने बतायी।
चकिया में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय नई दिल्ली से चलकर बाबतपुर हवाई अड्डे पर दोपहर 11ः45 पर पहुंचेंगे। वहां से नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में तीन बजे शामिल होंगे। इसके बाद पांच बजे सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान सैयदराजा में पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद केंद्रीय मंत्री लोकसभा मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी है।










