26.8 C
Chandauli
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 344

PM MODI Live Event: NCERT की किताबें संवारेगी स्कूली बच्चों का भविष्य

PM MODI Live Event: NCERT की किताबें संवारेगी स्कूली बच्चों का भविष्य
हथियानी कंपोजिट विद्यालय पर पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण देखते बच्चे व शिक्षक।

Chandauli News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांव पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के अखिल भारती शिक्षा समागम कार्यक्रम का जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में सजीव प्रसारण हुआ। इसके मद्देनजर परिषदीय विद्यालयों में मोहर्रम की घोषित अवकाश को रद्द कर दिया गया और शिक्षकों के साथ ही बच्चों की उपस्थिति की अनिवार्यता भी तय की गयी।
इसी कड़ी में कंपोजिट विद्यालय हथियानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाने का प्रयास अधिक से अधिक होना चाहिए, ताकि बच्चे शिक्षकों द्वारा बताई जा रही बातों को आसानी से समझ व जान सके। नयी शिक्षा नीति में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया है। कहा कि अब प्राइवेट के साथ ही सरकारी स्कूलों में एनसीआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इससे बच्चों के अंदर व्याप्त हीनता की भावना को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही पूरे में एक साथ एक ही पाठ्यक्रम को बच्चे बढ़कर आगे बढ़ सकेंगे। इसी सोच के साथ नई शिक्षा नीति में इस तरह के नए नियम बनाए गए है। हमारा प्रयास है कि देश के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जा सके। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, आरसी मिश्रा, सउद अहमद, एके सिंह, अनूज मिश्रा, स्वाति, निधि, दीपा, नीलम, सरिता आदि उपस्थित रहे।
डीडीयू नगर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्ष गांठ पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण केन्द्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को दिखाई गयी। अवकाश के बावजूद विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को उत्साह के साथ देखते नज़र आये। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी से प्रेरणा लेते नज़र आये। इस अवसर पर लगभग 675 विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नें शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यक्रमों की तारीफ़ की। इस अवसर पर प्राचार्य केके भारती नें कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर विद्यार्थियों से संवाद निश्चय ही विद्यार्थियों के नवाचार की क्षमता में संवर्धन करता हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी विद्यालय के मिडिया प्रभारी मनीष पांडेय ने दी।

-PM Modi Live Event, Young Writer

विभाग ने स्वीकारा‚ चंदौली में एक सप्ताह से नहीं चल पा रहे नलकूप

मनोज सिंह डब्लू का आरोप‚ कमीशन के बोझ तले दबे हैं सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि

एक्सईएन नलकूप के पत्र का हवाला देते हुए सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा के नेताओं पर साधा निशाना

Chandauli News: जनपद में सिंचाई संकट के बीच समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया। कहा कि जनपद में स्थापित राजकीय नलकूपों नहीं चल पा रहे हैं। क्योंकि नलकूपों को पर्याप्त व सही वोल्टेज में बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज के कारण एक सप्ताह से नहीं चल पा रहे हैं। कहा कि ये आरोप या शिकायत नहीं, बल्कि एक्सईएन नलकूप खंड के सरकारी स्वीकृति है जिसे उन्होंने पत्र के प्रारूप में अधीक्षण अभियंत्रता नलकूप मण्डल वाराणसी को बीते 28 जुलाई को प्रेषित किया है।

नलकूप विभाग के एक्सईएन की ओर से जारी पत्र
नलकूप विभाग के एक्सईएन की ओर से जारी पत्र

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने एक्सईएन नलकूप के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए ऐसी त्रासदी कभी नहीं आयी थी। विकास के बड़े-बड़े दावों के अधिकारियों के सिंचाई संसाधनों के फेल होने की आधिकारी स्वीकृति ये पुष्ट करती है कि सूबे में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिस तरह अधिकारी ने पत्र में नलकूपों के फेल होने का जिक्र किया है वह किसानों की बची हुई उम्मीदों को तोड़ने वाला। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि लो-वोल्टेज की समस्या से कई बार चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के साथ ही विधायक मुगलसराय, चकिया व सैयदराजा को भी अवगत कराया गया है, ताकि बिजली विभाग से संवाद स्थापित कर उसे दूर किया जाए। लेकिन समस्या यथावत है और पिछले एक सप्ताह से नलकूप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। बताया कि अधिकारी ने बीते 17 जुलाई को आयोजित दिशा की बैठक व 19 को आयोजित किसान दिवस का जिक्र किया है, जिस पटल पर यह समस्या उठाई गयी थी। फिर भी समाधान नहीं हुआ को 10 दिनों का वक्त निकल गया। ऐसे में सांसद व विधायक के साथ ही उनके प्रतिनिधियों को दूसरों पर कटाक्ष करने की बजाय इन समस्याओं पर गौर फरमाना चाहिए। बड़े-बड़े दावे करने की बजाय उन्हें सिवान में जाकर किसानों के खेत को जरूर देखना चाहिए। भाजपा के नेताओं किसानों के बीच जाकर यह बताने का काम करें कि ऐसी परिस्थितियों में जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी ही नहीं मिल पा रहा है तो उनकी आय दोगुनी कैसे होगी? आज इस सवाल के साथ चंदौली किसान क्रांति के मूड में है। शासन-प्रशासन के कारण आज किसान परेशान है। यदि जल्द किसानों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने भाजपाइयों पर फिर साधा निशाना‚ लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एक्सईएन नलकूप ने लिखा पत्र

Chandauli News: जनपद में सिंचाई संकट के बीच समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया। कहा कि जनपद में स्थापित राजकीय नलकूपों नहीं चल पा रहे हैं। क्योंकि नलकूपों को पर्याप्त व सही वोल्टेज में बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज के कारण एक सप्ताह से नहीं चल पा रहे हैं। कहा कि ये आरोप या शिकायत नहीं, बल्कि एक्सईएन नलकूप खंड के सरकारी स्वीकृति है जिसे उन्होंने पत्र के प्रारूप में अधीक्षण अभियंत्रता नलकूप मण्डल वाराणसी को बीते 28 जुलाई को प्रेषित किया है।
सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने एक्सईएन नलकूप के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए ऐसी त्रासदी कभी नहीं आयी थी। विकास के बड़े-बड़े दावों के अधिकारियों के सिंचाई संसाधनों के फेल होने की आधिकारी स्वीकृति ये पुष्ट करती है कि सूबे में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिस तरह अधिकारी ने पत्र में नलकूपों के फेल होने का जिक्र किया है वह किसानों की बची हुई उम्मीदों को तोड़ने वाला। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि लो-वोल्टेज की समस्या से कई बार चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के साथ ही विधायक मुगलसराय, चकिया व सैयदराजा को भी अवगत कराया गया है, ताकि बिजली विभाग से संवाद स्थापित कर उसे दूर किया जाए। लेकिन समस्या यथावत है और पिछले एक सप्ताह से नलकूप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। बताया कि अधिकारी ने बीते 17 जुलाई को आयोजित दिशा की बैठक व 19 को आयोजित किसान दिवस का जिक्र किया है, जिस पटल पर यह समस्या उठाई गयी थी। फिर भी समाधान नहीं हुआ को 10 दिनों का वक्त निकल गया। ऐसे में सांसद व विधायक के साथ ही उनके प्रतिनिधियों को दूसरों पर कटाक्ष करने की बजाय इन समस्याओं पर गौर फरमाना चाहिए। बड़े-बड़े दावे करने की बजाय उन्हें सिवान में जाकर किसानों के खेत को जरूर देखना चाहिए। भाजपा के नेताओं किसानों के बीच जाकर यह बताने का काम करें कि ऐसी परिस्थितियों में जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी ही नहीं मिल पा रहा है तो उनकी आय दोगुनी कैसे होगी? आज इस सवाल के साथ चंदौली किसान क्रांति के मूड में है। शासन-प्रशासन के कारण आज किसान परेशान है। यदि जल्द किसानों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

खेती-किसानी के सीजन में किसानों की मदद करें अधिकारीः मनोज डब्लू

ररूआ पम्प कैनाल पर एक्सईएन से बातचीत करते मनोज सिंह डब्लू।
ररूआ पम्प कैनाल पर एक्सईएन से बातचीत करते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को किसानों के बुलावे पर ररूआ स्थित पावर हाउस पहुंचे। इस दौरान किसानों ने बताया कि पम्प कैनालों को संचालित करने के लिए स्थापित स्वतंत्र फीडर से गांवों की बिजली जोड़ दी गई थी, जिससे पावर हाउस में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है जिसके चलते पम्प कैनालों का संचालन ठप है। यही वजह है कि क्षेत्रीय किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी किसानों की फरियाद को दरकिनार कर रहे हैं।
इस पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने मौके से एक्सईएन से टेलीफोनिक बातचीत की। कहा कि पावर में स्थापित ट्रांसफार्मर में आयल नहीं है और उसकी खूटी जल गई है, लिहाजा जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर कर किसानों की मदद करें। कहा कि दो दिनों के अंदर नौबतपुर से करौती तक स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं को देखें और उसे दूर करने की अपने स्तर से पहल करें। साथ ही उन्होंने गांवों की बिजली ररूआ स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के स्थानीय विधायक के फैसले पर सवाल किया। एक्सईएन से स्पष्ट कहा कि यदि गांवों की बिजली स्वतंत्र फीडर से जोड़नी है तो पहले इसकी क्षमतावृद्धि करें। इसके साथ ही मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक को भी यही सलाह दी। कहा कि गांवों तक बिजली पहुंचाना चाहते हैं तो ये अच्छी बात है लेकिन उसके लिए पहले पावर हाउस बनाएं और उससे गांवों की बिजली जोड़ें। कहा कि बड़े नेता बनने के प्रयास में गांवों की बिजली स्वतंत्र फीडर से जोड़ने का खामियाजा आज क्षेत्रीय किसान भुगत रहे हैं। स्थिति यह है कि पम्प कैनालों का संचालन नहीं हो पा रहा है, आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? कहा कि जब वह विधायक थे तो उन्होंने किसानों के दर्द को समझा और पंडित कमलापति त्रिपाठी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर शासन में पत्राचार कर किसानों की मदद के लिए पावर हाउस स्थापित कराने का काम किया।

मनोज सिंह डब्लू का आरोप‚ कमीशन के बोझ तले दबे हैं सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि

मनोज सिंह डब्लू का आरोप‚ कमीशन के बोझ तले दबे हैं सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को जनपद के असना स्थित नरायनपुर पम्प कैनाल टेल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक को अपने बीच पाकर किसानों ने उन्हें घेर लिया। एक-एक कर अपनी समस्याएं बताईं और यह भी बताया कि धान की रोपाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन नहर व माइनर सूखी पड़ी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। मौके की स्थिति को देखने के बाद मनोज सिंह डब्लू ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से टेलीफोनिक बातचीत की।

इस दौरान सहायक अभियंता ने सपा नेता को बताया कि वह कुछ दिन पहले असना गए थे, जहां तक पानी पहुंच रहा हैं। इस पर गुस्साए सपा नेता ने सहायक अभियंता को एसी में बैठक झूठ ना बोलने की हिदायत दी। कहा कि वह खुद असना मौके पर मौजूद हैं और उनके साथ तमाम क्षेत्रीय किसान है जिन्हें पानी की सख्त जरूरत है। ऐसे में झूठ बोलने की बजाय अगले तीन दिनों में नहर के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों की मांग के अनुरूप नहर व माइनर की सफाई कराएं, ताकि किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए। कहा कि नरायनपुर पम्प कैनाल से सम्बद्ध नहर के टेल के इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। असना समेत आसपास के किसानों को इस वक्त धान की रोपाई के पानी की जरूरत है। ऐसे में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने की बजाय नदारद हैं।

आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि सरकारी अधिकारियों से मिलने वाले कमीशन के बोझ तले पूरी तरह से दब गए है। यही वजह है कि वह किसानों के हक की बात नहीं कह पा रहे है। इसका फायदा उठाकर अफसर मनमानी कर रहे है। कहा कि अब किसानों के मुद्दे पर मनमानी व लापरवाही नहीं चलेगी। यदि तीन दिनों के अंदर असना तक पानी नहीं पहुंचा तो सहायक अभियंता को बांधने का काम क्षेत्रीय किसान करेंगे। कहा कि किसान परिवार से हूं इसलिए किसानों के दर्द को समझता हूं। अन्नदाता का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Chandauli जनपद के महिला ग्राम प्रधानों को दी गई ट्रेनिंग

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर चंदौली में ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ करती महिला प्रधान।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर चंदौली में ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ करती महिला प्रधान।

Chandauli News: जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर चंदौली पर पचायती राज लखनऊ व उपनिदेशक पंचायत कार्यालय वाराणसी मंडल के तत्वावधान में जनपद चंदौली के समस्त महिला ग्राम प्रधान का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिला प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता विषय पर दो दिवसीय अनावासीय तीन अगस्त 2023 तक किया गया है।
इस दौरान गुरुवार को विकास खंड बरहनी, चकिया एवम चहनिया के महिला ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है। प्रशिक्षण का शुभारंभ सुनील सिंह वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक एवम महिला प्रधान के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में पहले दिन पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा, ग्राम पचायत, पंचायत समितियां, प्रधान के कार्य, सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण, जेंडर, पितृ सत्तात्मकता और सामाजिक बहिष्कार को समझना, श्रम विभाजन और महिलाओं के काम के मूल्यों को समझना, समुदाय और शासन में महिला नेतृत्व की आवश्यकता, स्वास्थ्य एवम पोषण सेवाओं तक पहुंच और उनके परिणाम पर लिंग भेदभाव व सामाजिक बहिस्कार का प्रभाव, पंचायत सदस्यों का स्वास्थ्य व पोषण ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता जैसे विषय पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य से आए प्रशिक्षक विनय कुमार दुबे, कन्हिया राम, पुष्पा सिंह के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड चकिया से 35 में से 19, चहनियां 37 में से 22 तथा बरहनी 29 में से 19 की उपस्थिति रही।

अजब-गजबः वीरासराय पम्प कैनाल से मोटर पम्प व पाइप चोरी होने की धीना थाने में पड़ी तहरीर

धीना थानाध्यक्ष को चोरी की तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू।
धीना थानाध्यक्ष को चोरी की तहरीर देते मनोज सिंह डब्लू।

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने धीना थाने में वीरासराय पम्प कैनाल के पम्प व पाइप चोरी होने की दी तहरीर

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों की शिकायत पर वीरासराय पम्प कैनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि 20 क्यूसेक क्षमता से ही पम्प कैनाल का संचालन हो रहा है और मौके से 20 क्यूसेक की एक मोटर व पूरी पूरी पाइप लाइन गायब है। इस बाबत जब उन्होंने आपरेटर से जवाब-तलब किया तो उसने बताया कि जेई साहब मोटर व पूरी की पूरी पाइप लाइन उठाकर ले गए। उन्होंने धीना थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर पर सहायक अभियंता रत्नेश सिंह व अवर अभियंता के नाम का जिक्र किया है।

इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने लघु डाल सिंचाई के अभियंताओं से टेलीफोनिक बातचीत की उन्होंने इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बताया कि वह नए हैं और उन्हें मोटर व पाइप लाइन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। इसके बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू सीधे धीना थाने पहुंचे और वहां जाकर उन्होंन मोटर पम्प व पाइप लाइन चोरी होने का एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को तहरीर दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि सैयदराजा का विधायक रहते हुए वर्ष 2015-16 में वीरासराय पम्प कैनाल में विधायक निधि से 20 क्यूसेक का मोटर व पाइपलाइन स्थापित कराया था। 26 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा बताया गया कि पम्प कैनाल वीरासराय में कम पानी मिलने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। जनता के साथ जब वीरासराय पहुंचा तो देखा कि दो मोटर 20 क्यूसेक की क्षमता से चल रही है, जबकि पूर्व पंडित कमलापति त्रिपाठी द्वारा 30 क्यूसेट की मोटर बैठाई गई थी जिसमें एक 20 क्यूसेक व एक 10 क्यूसेक की मोटर थी वहींमेरे द्वारउा 20 क्यूसेक का मोटर स्थापित किया गया था। लेकिन आज मौके पर एक मोटर 20 क्यूसेक व पाइप लाइन नहीं पाई गई। इस संबंध में जब लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता रत्नेश सिंह व अवर अभियंता लघु डाल द्वारा मोटर व पाइप लाइन ले जाया गया है।

CITS ADMISSION 2023: बरियारपुर की शिवानी सिंह का नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में हुआ चयन

CITS ADMISSION 2023: बरियारपुर की शिवानी सिंह का नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में हुआ चयन
शिवानी सिंह।

Chandauli News: जनपद के बरियारपुर निवासी अधिवक्ता ऋषिकेश सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) में चयन हुआ है। शिवानी सिंह को नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर इंदोर में चयन हुआ है। मंगलवार को प्रथम चरण का काउंसलिंग का रिजल्ट आते ही शिवानी सिंह को उनके परिवार व पास-पड़ोस के लोगों खुशी जाहिर की।
इसके पूर्व शिवानी सिंह ने चंदौली जनपद के रेवसा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की पढ़ाई की और अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के बाद सीआईटीएस में प्रवेश की तैयारियों में जुट गयी। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल में सीआईटीएस के प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किया और उन्होंने पहले चरण की काउंसलिंग में भी उन्हें सीआईटीएस की पढ़ाई के लिए इंदौर नेशनल स्कील ट्रेनिंग सेंटर में उनका चयन हुआ। काउंसलिंग रिजल्ट आते ही शिवानी के परिवार में खुशी देखने को मिली। शिवानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार व पति के सहयोग को दिया। कहा कि परिवार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक बार फिर अपनी सफलता से यह साबित किया कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लिहाजा लड़कियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

बिजली संकटः नाराज किसानों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

जलालपुर पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते किसान।
जलालपुर पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते किसान।

किसान बोले, बिजली नहीं मिलेगी तो पावर हाउस में जड़ेंगे ताले

Chandauli News: जलालपुर पावर हाउस से जुड़े धरौली व कांटा फीटर के सैकड़ों ग्रामीण जलालपुर स्थित पावर हाउस पर भारी संख्या में पहुंच गए और प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों ने कहा कि हम लोगों को दिन रात मिलाकर 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस कारण धान की रोपाई भी बाधित हो रही है तथा बिजली ना मिलने से हम लोग की किसानों द्वारा लगाई गई फसल भी सूख रही है।
आपको बता दें कि धरौली फीडर से जुड़े हुए धरौली, हलुआ, नरहन, किल्ला घानापुर, औरैया, कांटा, जमोखर, परासी, मिरदासपुर, आदि के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच गए ग्रामीणों ने कहा कि अगर बिजली नहीं मिलेगी तो हम लोग पावर हाउस में ताला जड़ देंगे। किसानों का कहना था कि ओवरलोड की आ रही समस्या से हम लोगों की पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। समस्या के निदान के लिए पावर हाउस की क्षमता वृद्धि की जाए। जिससे हम लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। वही सूख रही फसल से नाराज ग्रामीण ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ किसान दंश झेल रहे हैं। वहीं क्षेत्र में बारिश ना होने के कारण धान की रोपाई होने के बाद किसान पाने के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिजली ना मिलने से नाराज ग्रामीण व किसान नाराज दिखे। इस मौके पर सुरजीत सिंह, रिंकू सोनू सिंह, संजय उपाध्याय, योगेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपू सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

मांगः समायोजन व सम्मानजनक मानदेय के मुद्दे को शिक्षामित्रों ने उठाया

बिछिया धरनास्थल पर सभाकर दिवंगत शिक्षामित्रों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Chandauli News: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मंगलवार को बिछियां धरनास्थल पर सभा की। इस दौरान समायोजन रद्द होने के बाद दिवंगत शिक्षामित्र साथियों को याद किया। साथ ही अपनी मांगों को सभा के पटल पर प्रमुखता के साथ रखा और सरकार से शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखने छह सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।
चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्र पिछले 22 वर्षों से गांव के गरीब शोषित वंचित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षित प्रदान करने का काम कर रहे हैं। लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवा-ईलाज व बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित है। प्रदेश के शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। कहा कि शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति सुधान नहीं हो पा रहा है जिस कारण शिक्षामित्रों के परिवार में असामयिक मृत्यु हो रही है जो कि अत्यंत कष्ट एवं पीड़ादायक है। मांग किया कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों की योग्यता पूर्ण कराकर पुनः समायोजित व नियमित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। कहा कि मृत शिक्षामित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए। कहा कि टेट व सीटेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः एक अवसर प्रदान करते हुए मूलय विद्यालय में वापस किए जाए। साथ ही महिला शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानान्तरित किया जाए। कहा कि सात वर्षों से आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना झेल रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर हेमंत मौर्या, संगीता सिंह, श्यामदुलारी, रीता तिवारी, प्रीति सिंह, मीनता राय, सुनीता मौर्या, चिंता, नागेश्वर मिश्रा, लालजी, बृजमोहन, युनूस, यशवंत, रामकरन, राजन राय, मनोज तिवारी, अनिल जायसवाल, संतोष द्विवेदी, सियाराम राय, नंदलाल गिरी, पंकज तिवारी, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।

Chandauli Police ने फर्जी फेसबुक आईडी प्रकरण में दर्ज की एफआईआर

Chandauli Police ने फर्जी फेसबुक आईडी प्रकरण में दर्ज की एफआईआर

Chandauli District के मुगलसराय कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

Chandauli News: चंदौली पुलिस की फर्जी आईडी बनाने और उसका संचालन के मामले में मिली शिकायत को जनपद पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में चंधासी निवासी दुर्गेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा-66 डी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ऐसा कृत्य करने वालों की तलाश कर रही है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चंधासी निवासी दुर्गेश ने शिकायत की थी कि चंदौली पुलिस के फेसबुक पेज पर छह हजार से अधिक फालोवर है। इसी का नाजायज फायदा उठाकर चंदौली पुलिस की दूसरी फेक आईडी https://www.facebook.com/anshuman.nigam.56?mibextid=ZbWKwL बनाकर कई वर्षों से शातिर अपराधी अपने व्यक्तिगत पोस्ट करने के साथ ही टैग, लाइक, शेयर, कमेंट के माध्यम से कर प्रचार प्रसार अपने नाम का कर रहे हैं और अपनी अपराधिक छवि एवं शातिर रसूख को चंदौली पुलिस के फर्जी आईडी के माध्यम से आम जनमानस में ऊंचा एवं सशक्त बना रहे हैं। चंदौली पुलिस के फर्जी फेसबुक आईडी के अकाउट्स में भी उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट बताया गया है जो अतिगंभीर अपराध और राष्ट्र विरोधी कृत है। बताया कि चंदौली पुलिस की फर्जी फेसबुक आईडी में शातिर अपराधियों ने 1600 से अधिक लोगों को जोड़ रखा है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल के दिए गए शिकायती प्रार्थना-पत्र व मुगलसराय कोतवाली को प्राप्त तहरीर को पुलिस महकमे ने संज्ञान में लिया और जांचोंपरांत 24 जुलाई को मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या-0242, अंतर्गत धारा-66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2005 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई है।

Chandauli
clear sky
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
68 %
1.8kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Verified by MonsterInsights