29.9 C
Chandauli
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 345

चंदौली-गिट्टी लदी डंफर ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौत,घटना के बाद गड्ढे में पलटी डंफर चालक फरार


सकलडीहा। क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर सुबह 9 बजे करीब गिट्टी लदी डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार तीस वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल होगया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक की सीएचसी लेकर पहुंची, जहां हालत काफी सीरियस होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही मौका देख डंफर चालक और खलासी दोनों फरार होगये।
बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद ब्लॉक अर्न्तगत घूरो गांव निवासी नथुनी गुप्ता के चार पुत्र गोविंद गुप्ता,अरविंद गुप्ता, मंगल गुप्ता और अमर गुप्ता है। बीते 15 मई को गोबिंद गुप्ता के छोटे भाई अरविंद गुप्ता की शादी सैयदराजा हुई है। शादी में गोबिंद गुप्ता के ससुराल धानापुर से सभी लोग शादी में आये हुए थे। सुबह 30 वर्षीय गोबिंद गुप्ता अपने भाई के शादी में मिली बाइक से अपने साली रीता और सोनल गुप्ता को धानापुर से छोड़कर वापस घर जा रहा था। गोबिंद अभी ताजपुर पेट्रोल पंप से आगे जा रहा था। इसी बीच बथावर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही गिट्टी लदी डंफर से आमने सामने टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार गोबिंद डंफर के नीचे चला गया। वही असंतुलित होकर डंफर भी रोड के किनारे गड्ढे में पलट गयी। बाइक के समीप लहुलुहान गोविंद गुप्ता की हालत देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को सीएचसी ले गयी। वहां से जिला हास्पीटल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर डंफर चालक व स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डंफर व बाइक को पुलिस कब्जे में है।
इनसेट में……..
सड़क के किनारे पटरी नही होने से हो रहे हादसे
सकलडीहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत की जाती है। लेकिन विभागीय ठेकेदार द्वारा सड़क बनाकर कोरमपूर्ति कर लिया जाता है। सड़क के किनारे दोनों तरफ पटरी होती तो डंफर नही पलटती और किनारे से होकर निकल जाता। लेकिन सड़क के किनारे मिट्टी होने के कारण ओवर लोड डंफर मिट्टी में धस गयी जिससे पलट गयी। वही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत होगयी।

चंदौली में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के दोबारा जिलाध्यक्ष बने डा. विरेन्द्र कुमार बिंद

सपा कार्यालय पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विरेंद्र बिंद का स्वागत करते सपाई।
सपा कार्यालय पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विरेंद्र बिंद का स्वागत करते सपाई।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व में डा. विरेंद्र कुमार बिन्द को एक बार फिर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। डा.विरेंद्र कुमार बिंद पिछले कुछ वर्षों से बिंद समेत तमाम पिछड़े व अतिपिछड़े समाज के बीच अपनी सक्रियता व पहुंच को बनाने में सफल रहे हैं। उनके पिछले कार्यकाल को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जनपद चंदौली में पिछड़ों को समाजवादी मंच पर लाने व उनका नेतृत्व करने का मौका दिया। दोबारा उनके मनोनयन से उनके समर्थकों व पिछड़े समाज में खुशी की लहर देखने को मिली।
इस क्रम में जगह-जगह उनके समर्थकों व पिछड़े समाज के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही डा. विरेंद्र कुमार बिंद का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान डॉ विरेंद्र बिन्द ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और पिछड़ो के साथ धोखा किया है। आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ों के आरक्षण को षड्यंत्र के तहत समाप्त करने की साजिश कर रही है, ताकि पिछड़ों के प्रतिनिधित्व को समाप्त किया जा सके। भाजपा कभी भी पिछड़े समाज की हितैषी नहीं हो सकती। भाजपा में पिछड़े समाज के नेता केवल पिछड़ों के हमदर्द होने का दिखावा व ढोंग करते है। पिछड़ों के हित व अधिकार के मुद्दे पर बोलने व नेतृत्व करने से पीछे हट जाते हैं। ये केवल चुनाव के वक्त जाति-बिरादरी का हवाला देकर पिछड़ों के वोट पर डांका डालने का काम करते हैं। आगे आने वाले दिनों में ऐसे नेताओं से पिछड़े समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद, छोटू तिवारी, राम सिंह चौहान, केशव राजभर तूफानी यादव, चंद्र भानु यादव, लव वियार जेपी यादव, राजू यादव, राजा बहादुर खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जागरूकता रथ यात्रा निकालकर समाज को दिलायेंगे पहचान: संजीव


सकलडीहा चंदौली। लोक सभा चुनाव से पूर्व अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की राष्ट्रीय कमेटी सामाजिक अधिकार और पहचान को लेकर एकजुट है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी के नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्यों ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती और पहचान दिलाने को लेकर चर्चा किया। इस दौरान गोरखपुर से लखनऊ तक पूरे प्रदेश में देववंशी पटवा जागरूकता रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। अंत में पच्चीस सदस्यों की राष्ट्रीय कमेटी में चयनित पदाधिकारियों को मालाफूल व काशी विश्वनाथ की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कोर कमेटी को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने कहा कि हम समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति से डोर टू डोर कैम्पन करके उनको अधिकार और सम्मान व सहयोग करेंगे। गोरखपुर से वाराणसी, लखनऊ, राय बरेली सहित प्रदेश के हर जिलों में देववंशी पटवा जागरूकता रथ यात्रा निकालकर समाज को पहचान और अधिकार दिलायेंगे। वही राष्ट्रीय संरक्षक टीएन गुप्ता व राष्ट्रीय सचेतक विजय बहादूर पटवा ने कहा कि हम जाति को तोड़ने नहीं देंगे। समाज को जोड़कर सामाजिक और राजनैतिक पहचान दिलायेंगे। इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा और राष्ट्रीय बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीताराम गुप्त ने समाज को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने का आवाहन किया। अंत में प्रदेश भर में नगर पंचायत चुनाव में सभासद के लिये लड़े कुल 55 उम्मीदवारों को सम्मान करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आरके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद, विजय गुप्ता, राजकुमार देववंशी,सुरेश लाल, आनंदी पटवा, प्रमोद देववंशी, विक्रम, पुरषोत्तम पटवा,ओमप्रकाश, अरविंद पटवा सहित अन्य मौजूद रहे।

बाबू तुफानी महाविद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव पांच जून को

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के फत्तेपुर मझवार स्थित बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में पांच जून को प्रबंध समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। यह जानकारी देते हुए बाबू तूफानी महाविद्यालय मेमोरियल ट्रस्ट फत्तेपुर मझवार के ट्रस्टी अजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि को महाविद्यालय के अतिथि गृह में पूर्वाह्न 11 बजे प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लिहाजा ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य व पदाधिकारी पांच जून को बाबू तूफानी महाविद्यालय पहुंचकर प्रबंध समिति के चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं।

मोदी सरकार ने 9 वर्ष में किए ऐतिहासिक कार्यः सूर्यमुनी तिवारी  

सकलडीहा भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग सूर्यमुनी तिवारी।
सकलडीहा भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग सूर्यमुनी तिवारी।

Young Writer-सकलडीहा। सकलडीहा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैचित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
मंडल कार्यसमिति बैठक में देश के मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों पर चर्चा व भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी से देश विदेश के हर आयु के लोग जुड़ रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम सब को मोदी के सिद्धांत पर काम करके देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर देश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोग करना चाहिए, देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर रही है। देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभान्वित  हो रहा है मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है। इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी, राणा प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष, अरुण मिश्रा, राहुल मिश्रा, पिंटू सिंह, रामभरोष गुप्ता, बंशराज मिश्रा, रामविलास चौहान, अभिनव सिंह, विनय तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

शहाबगंज ब्लाक में पंचायत सहायकों को मिली ट्रेनिंग

शहाबगंज ब्लाक में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सहायक।
शहाबगंज ब्लाक में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सहायक।

Young Writer-शहाबगंज। ब्लाक सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सहज जन सेवा केन्द्र द्वारा किया गया। प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित 46 पंचायत सहायकों में आईडी पासवर्ड का आवंटन किया गया।
सहज जन सेवा के जिला मैनेजर तेज प्रताप ने बताया कि सहज जन सेवा केन्द्र द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित शुल्क जमा कर किया जा रहा है। जिससे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परीक्षा फार्म सहित दर्जनों योजना का लाभ लिया जा सकता है। पहले सहज जन सेवा केन्द्र चिन्हित स्थानों पर ही संचालित हो रहा था। लेकिन अब शासन की मंशानुरूप हर ग्राम पंचायत में इसका विस्तार किया जा रहा है। अमन गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन में कार्यरत पंचायत सहायकों को आईडी पासवर्ड का आवंटन किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा शुल्क जमा करने पर सहज जन सेवा केन्द्र के रूप में कार्य प्रारंभ हो जायेगा। जहां आय, जाति, निवास व राशनकार्ड करेक्शन, अन्त्योदय कार्ड रजिस्ट्रेशन करने का कार्य किया जायेगा। एडीओ अनिल पटेल ने कहा कि पंचायत भवन पर ही महत्वपूर्ण योजना का संचालन होने पर ग्रामीणों को दूरदराज के कस्बा में नहीं जाना होगा। सारी योजना का लाभ घर के पास स्थित पंचायत भवन में मिल जायेगा। इस दौरान एडीओ अनिल सिंह, अजय कुमार, पंचायत सहायक नारद विश्वकर्मा, प्रितिका यादव,साहिन परवीन,वैभव, संतोष, कनिज फातिमा, पूजा विश्वकर्मा, शैलेष पाठक, साधना सहित आदि पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

यूबीआई शाखा प्रबंधक को बैंक कर्मियों ने दी विदाई

एकौनी यूबीआई शाखा में प्रबंधक विवेक सिंह को विदाई देते कर्मचारी।
एकौनी यूबीआई शाखा में प्रबंधक विवेक सिंह को विदाई देते कर्मचारी।

Young Writer-शहाबगंज। एकौना यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक सिंह के गाजीपुर स्थानान्तरण पर बैंक कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित कर्मी को भावपूर्ण विदाई दिया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों व बैंक कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के शुरुआत में सभी लोगों ने मिलकर शाखा प्रबंधक विवेक सिंह को गुलदस्ते देकर व फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में यहां एक साल तक काम किया है।यहां के ग्रामीणों से मुझे बहुत ही लगाव था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में 1 साल तक कैसे काम किए ।यहां के सभी नागरिकों को दिल से धन्यवाद दिया। समारोह में ग्राहक एवं बैंक कर्मियों ने प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया।साथ ही उक्त बैंक कर्मी द्वारा ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार अपनाते हुए उनके कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत निपटारा करने की कौशल की भी सराहना की गई। मौके पर नवागत शाखा प्रबंधक आनंद द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, परवेज मुशर्रफ, नरेंद्र भारद्वाज,विनय कुमार, आदित्य जायसवाल, अमरजीत विश्वकर्मा,इरफान, शमशाद अंसारी सहित बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

आलोक स्कूल में समर कैम्प का हुआ आगाज

समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते विद्यालय के शिक्षकगण।
समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते विद्यालय के शिक्षकगण।

Young Writer-चंदौली। नगर स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौतम नगर में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आनंद बहादुर एवं निदेशक डॉ आजाद बहादुर ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ किया। उक्त तीन दिवसीय समर कैंप 24 तारीख तक प्रातः 7ः30 से 10ः30 तक चलेगा। कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए-नए प्रयासों को अमल में ला रहा है। किताबी ज्ञान के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों के स्कील को डेवलप कर उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान स्कूल की ओर से विभिन्न प्रकार की विधाओं के साथ बच्चों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस पर डांस, बैलून गेम, लॉलीपॉप गेम के साथ के साथ माइंड टेस्ट गेम भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे।

भैसौड़ा बांध में अवैध रूप से मछली मार रहे नौ मछआरे गिरफ्तार

अवैध रूप से मछली मारते वक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए मछुआरे।
अवैध रूप से मछली मारते वक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए मछुआरे।

Young Writer, नौगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के भैसौड़ा बांध में अवैध रूप से मत्स्य आखेट करने के आरोप में चकरघट्टा थाना पुलिस ने 09 लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि भैसौड़ा बांध का मत्स्य आखेट करने के लिए निर्धारित शुल्क की अदायगी संबंधित ठेकेदार द्वारा नहीं किए जाने पर मत्स्य विभाग ने अनेकों बार नोटिस जारी करके रोक लगाने का निर्देश जारी किया था। जिसपर भी ठेकेदार की मनमानी बदस्तूर जारी रही। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर तत्काल मछली मारने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का मिले निर्देश के क्रम में सोमवार को भैसौड़ा बांध मे मछली मार रहे विशाल मल्लाह, रमायन, पारस, कन्हई, साहनी, हीरा साहनी, वकील को छापा मारकर गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।

नई व्यवस्थाः अब डीएसी कोड से कंफर्म होगी गैस सिलेंडरी की डिलेवरी

DAC Indian oil

कालाबाजारी रोकने व ग्राहकों की सहूलियत के लिए की गई नयी व्यवस्था

Young Writer, चंदौली। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए इंडियन आयल ने नयी पालिसी लागू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद सिलेंडर लेते समय डीएसी यानी डिलीवरी एथेंटिकेशन कोड डिलीवरी मैन को बताना होगा। इसके बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी हो पाएगी। इंडियन आयल कंपनी ने नयी पालिसी अप्रैल माह से लागू कर दी है।
सेल्स मैनेजर हर्षत दास ने बताया कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंत करते समय ही डीएसी कोड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगी। डीएसी कोड से यह कन्फर्म हो जाएगा कि उनकी बुकिंग पक्की हो गयी है। पहले बुकिंग करने के बाद डिलीवरी मैन उपभोक्ताओं की बुकिंग का सिलेंडर कहीं और दे देते थे। ऐसी शिकायतों के मद्देनजर आईओसी के नए नियम से डिलीवरी मैन की मनमानी पर रोक लगेगी। उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर मिलेगा। बुकिंग के बाद जब डिलीवरी मैन सिलेंडर लेकर घर पहुंचेगा तो उसे डीएसी कोड दिखाना और बताना पड़ेगा। बताया कि उपभोक्ता अपने गैस की बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस काल देकर कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वाट्सएप नंबर 7588888824 पर जैसेज के जरिए भी गैस की बुकिंग की जा सकती है। गैस बुक करते ही उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चार अंकों का डीएसी कोड आ जाएगा, जिसको उपभोक्ता सिलेंडर लेने के समय डिलीवरी मैन को मुहैया कराएगा
इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर हर्षत दास ने कहा कि गैस सिलेंडर को सही व्यक्ति तक पहुंचाने और उसके डायवर्जन को रोकने के लिए डीएसी व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर चार अंकों का कोड आता है जिससे डिलेवरी कंफर्म की जाती है। गैस सिलेंडर लेते समय उपभोक्ता डीएसी कोड लेकर डिलीवरी को कंफर्म करेगा। यदि किसी उपभोक्ता को डीएसी कोड नहीं मिल पाता है तो वह अपने एजेंसी संचालक से सम्पर्क कर सकता है। कनेक्शन के बाद यदि किसी का मोबाइल नंबर बदला है तो वह अपनी एजेंसी से संपर्क करके अपना नया नंबर रजिस्टर करा सकता है। यदि इसके बाद भी उपभोक्ता को डीएसी कोड नहीं मिलता है तो वह एजेंसी में अपनी समस्या बता सकता है। उपभोक्ता इसके प्रति जागरूक हों। गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए नयी पालिसी को लागू किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी।

Chandauli
scattered clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
69 %
3kmh
46 %
Tue
30 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights