25.7 C
Chandauli
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 346

Sahara refund : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल‚ जनिए कैसे मिलेगा रिफंड

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ का उद्घाटन किया। यह पोर्टल एक आधिकारिक वेबसाइट होगी जिसका उद्देश्य सहारा समृद्धि योजना के अंतर्गत बिना मध्यस्थता के पैसों का रिफंड करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से लोग सहारा समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें अपनी राशि का रिफंड सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से सहारा समृद्धि योजना के लाभार्थियों को सुविधाएं और सुरक्षा भी प्रदान की जाएंगी। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो लोगों को वित्तीय सहायता के लिए सीधा रास्ता प्रदान करेगी।

सहारा रिफंड पोर्टल की वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी

सहारा रिफंड पोर्टल एक वेबसाइट है जो सहारा इंडिया परिवार द्वारा प्रबंधित की गई है। यह वेबसाइट सहारा ग्रुप के ग्राहकों को उनके सहारा निवेश से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और वेतन भत्तों के लिए एक मंच प्रदान करती है। यह पोर्टल उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो सहारा ग्रुप के निवेश योजनाओं में शामिल हैं और उनके निवेश से जुड़े मामलों को प्रबंधित करना चाहते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलता है। यहां पर ग्राहक अपने निवेश खाता के माध्यम से निवेश संबंधित जानकारी देख सकते हैं, शेयर या रिडीम्प्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, उद्धरण बना सकते हैं, अपना पासवर्ड प्रबंधित कर सकते हैं और अपनी शिकायतों या प्रश्नों को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए, ग्राहकों को पंजीकरण करना होगा और एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद, वे अपनी प्रोफ़ाइल में लॉग इन करके अपने निवेश खाता की जानकारी देख सकते हैं और अपने निवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर ग्राहक सहायता भी उपलब्ध है, जहां वे सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं या अपनी समस्या या प्रश्नों को रिपोर्ट कर सकते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल एक महत्वपूर्ण औजार है जो सहारा ग्रुप के ग्राहकों को निवेश से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करने और उनके निवेश को प्रबंधित करने में मदद करती है। यह ग्राहकों को अधिक सुविधा और सुरक्षा प्रदान करता है जब वे अपने सहारा निवेश से संबंधित कोई भी कार्रवाई लेना चाहते हैं।

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चन पर एक विस्तृत लेख

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चन पर एक विस्तृत लेख

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य में चंदौली जिला को गठित किया गया है। चंदौली जिला, उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है और इसका मुख्यालय चंदौली नगर है। यह जिला अपनी प्राचीनता, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस जिले में सरकारी अधिकारी और कर्मचारीगण के संगठनों के लिए एक उच्चतम स्तरीय दफ्तर की आवश्यकता है, जिसका निर्माण हो रहा है।

हाल ही में चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में कुछ अड़चनों का सामना कर रहा है। इन अड़चनों ने न केवल प्रक्रिया को धीमी किया है, बल्कि नये मुख्यालय के विकास को भी प्रभावित किया है। एक मुख्य अड़चन यह है कि उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान की खोज करना था। यह उच्चतम स्तरीय दफ्तर सुरम्य वातावरण, आवश्यक सुविधाएं, और सुरक्षा के साथ संचालित होना चाहिए। ध्यान में रखते हुए अन्य क्षेत्रों का विचार किया गया, लेकिन उपयुक्त स्थान खोजना मुश्किल साबित हो रहा है।

इसके अलावा, निर्माण के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता भी एक मुद्दा बनी हुई है। देश में अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधनों की मांग बढ़ गई है, और इससे चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण को प्रभावित हुआ है। सरकारी बजट में वित्तीय संकट के कारण, यह चुनौतीपूर्ण हो रहा है उच्चतम स्तरीय दफ्तर के लिए वित्तीय संसाधनों की प्राथमिकता प्राप्त करना।

इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य में तकनीकी अड़चनों का सामना भी किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्थानीय पर्यावरण के मानकों, और सुरक्षा के मामलों को ध्यान में रखकर

निर्माण कार्य धीमा हो रहा है। इन तकनीकी अड़चनों का सामना करने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, जो उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलावों की सिफारिश कर सकें।

चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण में आ रही अड़चनों को पार करने के लिए, सरकारी विभागों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। विभिन्न स्तरों की सरकारी अधिकारियों और अभियंताओं को मिलकर एक योजना तैयार करनी चाहिए, जिसमें सभी अड़चनों का समाधान हो। साथ ही, विभिन्न संगठनों और विशेषज्ञों की सहायता भी ली जा सकती है जो विकासशील निर्माण परियोजनाओं में अपनी योगदान दे सकते हैं।

अंततः, चंदौली जिला मुख्यालय के निर्माण के लिए समय और संसाधनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सरकारी विभागों को इन अड़चनों को पार करने के लिए नवीनतम तकनीकों और सुझावों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही, सरकारी विभागों को आवश्यक वित्तीय संसाधनों की प्राथमिकता को मान्यता देनी चाहिए और उच्चतम स्तरीय दफ्तर के निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसके परिणामस्वरूप, चंदौली जिला मुख्यालय निर्माण का कार्य अवश्य ही सम्पन्न होगा और जनता को एक सुगम और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवा प्राप्त होगी।

Chandauli: सकलडीहा विधानसभा के अध्यक्ष बने संदीप कुमार व सैयदराजा के बने विजय बहादुर


चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर रविवार को मुख्य मंडल प्रभारी मुकेश कुमार व बाबूलाल बिंद ने संयुक्त रूप से संदीप कुमार को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष व विजय बहादुर को सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। यह जानकारी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने दिया।
इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो के मुह से निवाला छीनने वाली पार्टी बन गयी है। देश मे बढ़ती ने गरीबों का कमर तोड़ कर रख दिया है। भाजपा सरकार बड़े-बड़े घोटालों पर पर्दा डालकर अपनी मनगढ़ंत सफलताओं की कहानी का कुप्रचार कर रही है। सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज को माफ कर रही है। जबकि किसानों वह छोटे उद्यमियों से कर्ज वसूलने के लिए मुकदमा दर्ज किया किया जा रहा है। बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और भाजपाई नौ साल बेमिसाल के ढोल पीट रहे हैं।

बाबा विश्वनाथ जल चढ़ाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत


दोस्तो के साथ वाराणसी जा रहा था युवक रास्ते मे गिरकर मौत
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र मानसनगर के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बिहार रोहतास जिले के बिलासपुर गांव निवासी विकास चौबे अपने घर से दोस्तो के साथ ट्रेन से वाराणसी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। जैसे ही ट्रेन मानस नगर के समीप पहुची की विकास अनियंत्रित हो होकर ट्रेन से गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह मंजर देख विकास के दोस्तों सन्न रह गए। उन्होंने ने तत्काल ट्रेन की चैन पुलिंग कर ट्रेन की रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे गए। विकास के दोस्तो ने घटना की जानकारी सीआरपीएफ को दी सीआरपीएफ की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची अलीनगर पुलिस ने तत्काल विकास के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोस्तो ने बताया कि दोस्तों ने बताया कि विकास चौबे पटना पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। हम सभी वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। यात्रा के दौरान विकास अनियंत्रित हो कर ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही विकास के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत उप निरीक्षक ताराचंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ द्वारा एक ट्रेन से युवक की गिरने से मौत की सूचना मिली शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Chandauli:नारकीय जीवन जीने को विवश है किदवई नगर के वार्डवासी,संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हवा निकाल रहे नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी

चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात किदवई नगर में नगर पंचायत की ओर से अब तक विकास की रोशनी नहीं पहुंच पायी है। यह वार्डवासी आज भी नाकरीय जीवन जीने को विवश है। वार्ड में फैली गंदगी व सड़सा बाबा पोखरे में जमा दूषित पानी से उठने वाले दुर्गन्ध लोगो को हजारों बीमारियों का दावत दे रहा है। वार्ड में नगर पंचायत की तरफ से कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक डस्टबीन तक नही लगा है। इसलिए रास्ते पर जगह- जगह फैली गंदगी बरसात के पानी से बजबजा उठता है। जिसके कारण उक्त रास्ते से गुजरने वाले लोग मुह ढक कर आने जाने को विवश हैं। नालियां भारी होने के कारण बरसात का दूषित लोगो के पानी लोगो के घरों में प्रवेश कर जाता है। पानी भरने से वार्ड वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही घरों में पानी भर जाने के कारण बच्चे और महिलाएं दुर्घटना का शिकार होती है। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के माथे पर जूं तक नहीं रेंगी इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हवा निकाल रहे हैं। वही डीएम निखिल टी फुंडे अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह के जुलाई की प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिया था। कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान धरातल पर नहीं दिख रहा है। इसके लिए सभी विभाग प्रचार-प्रसार एवं गुणवत्ता परक कार्य करे साफ-सफाई का कार्य जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्य दिखना चाहिए। झांडियों की कटाई, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, रुके हुए पानी का निस्तारण सहित अन्य कार्य शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया था बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारि व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।

इनसेट……

बच्चों में सबसे जादा संक्रमण फैलाने का खतरा

चंदौली। किदवई नगर में पनपने गंदगी से सबसे जादा संक्रमण फैलने का खतरा बच्चों को हो सकता है। बच्चे घर से निकल कर खेलने के लिए जाते हैं। लेकिन रास्ते पर व आस पास गंदगी होने के कारण उनको संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। वार्डवासी अपने बच्चों के सेहत को लेकर चिंतित हैं।

इनसेट…….
क्या कहते है वार्डवासी
चंदौली। वार्ड वासियो का कहना है कि किदवई नगर वार्ड में गंदगी का अंबार होने के बावजूद भी नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने रहते हैं। गंदगी के बारे में शिकायत करने पर सफाई के लिए बस कोरामपूर्ती करब देते और कूड़े को इकट्ठा कर के सांड़सा बाबा पोखरे में निस्तारण कर देते हैं जिससे और समस्या उत्पन्न हो जाती है। और उसमें पनपती गंदगी से लोगो ने संक्रमण फलने का खतरा जादा रहता है।

इनसेट…….

चुनाव जीतने के बाद गायब रहते हैं सभासद
चंदौली। वार्डवासियों का कहना कि चुनाव जीतने के बाद सभासद वार्ड से गायब हो जाते हैं यही कारण है वार्ड में झाड़ू तक नही लग पाता और नाही सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े के निस्तारण किया जाता है। इसकी शिकायत नगर पंचायत कर्मचारियों से किया जाता है। तो अधिकारी व कर्मचारी लोगो की बातों को दरकिनार कर देते हैं। इस लिए वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।

इनसेट……
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी ठेले के साथ घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करते हैं। अगर किसी वार्ड में डस्टबिन की दिक्कत आ रही है। तो उक्त वार्ड में डस्टबिन लगाया जाएगा जिससे लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मनोज डब्लू ने तेलंगाना स्टेट से दिखाया चंदौली के नेताओं को विकास का आईना

मनोज डब्लू ने तेलंगाना स्टेट से दिखाया चंदौली के नेताओं विकास का आईना
तेलंगाना स्टेट के संगारेड्डी जिला स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का दौरा करते मनोज सिंह डब्लू।

संगारेड्डी जिले के राजकीय मेडिकल कालेज का भ्रमण की विकास के मुद्दे पर चंदौली सांसद व सैयदराजा विधायक पर साधा निशाना

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू चंदौली मेडिकल कालेज के मुद्दे पर एक बार फिर चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के साथ ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पर हमलावर नजर आए। सपा नेता तेलंगाना स्टेट के संगारेड्डी के मेडिकल कालेज का दौरा कर वहां से चंदौली के राजनेताओं को आईना दिखाया और उनकी कार्य प्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना स्टेट का संगारेड्डी जिला 2016 में सृजित हुआ और आज यहां राजकीय मेडिकल कालेज बनकर आमजन को समर्पित हो चुका है। विकास का यह आईना मात्र संगारेड्डी जिले में ही नहीं बल्कि तेलंगाना स्टेट के 33 जिलों में देखने को मिलेगा, जहां 33 राजकीय मेडिकल कालेज आमजन को समर्पित है और मेडिकल की पढ़ाई में महत्वपूर्ण संसाधन की भूमिका अदा कर रहे हैं। बात डबल इंजन की सरकार वाले यूपी की करें तो चंदौली 1997 में सृजित हुआ, लेकिन चंदौली का विकास आज भी शैशवावस्था में है। चंदौली में मेडिकल कालेज के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति हो रही है और यहां की जनता को छला जा रहा है। राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई कि मेडिकल कालेज अब राजकीय नहीं रहा है। यह बार अलग है कि जिला प्रशासन व भाजपा सरकार मेडिकल कालेज का बोर्ड लगाकर चंदौली की जनता को आज भी छल रहा है। इसके लिए किसे दोषी कहा जाए समझ नहीं आ रहा? मेडिकल कालेज का निर्माण के बड़े-बड़े दावे करने वाले सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय या फिर सैयदराजा विधायक। कहा कि केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय तेलंगाना स्टेट के प्रभारी है। ऐसे में उन्हें यहां के किसी भी जिले का भ्रमण कर विकास को देखने की जरूरत है।

घोर लापरवाहीः नाली बनाई और मलबे को सड़क पर छोड़ गया ठेकेदार

घोर लापरवाहीः नाली बनाई और मलबे को सड़क पर छोड़ गया ठेकेदार
बिछियां कला गांव स्थित सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा छोड़ा गया मलबा।

हाल चंदौली कलेक्ट्रेट से सटे बिछियां कला गांव स्थित सीसी रोड का

Young Writer, चंदौली। कलेक्ट्रेट से सटे बिछियां कला गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही है। सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा खोदी गयी गड्ढे का मलबा विगत एक पखवारे से सड़क पर पड़ा है। जिस कारण बारिश होने से चारों ओर मलबा कीचड़ के रूप में फैल जा रहा है। ऐसे में जहां पैदल आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं आसपास सके घरों में बारिश के पानी के साथ कीचड़ बहकर घुस जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के वक्त ठेकेदार से मलबा हटाने की बात कही गयी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर पीडब्ल्यूडी विभाग से इसकी शिकायत करते हुए मलबे को हटाने की मांग की है।

घोर लापरवाहीः नाली बनाई और मलबे को सड़क पर छोड़ गया ठेकेदार

विदित हो कि बिछियां कला गांव में नेशनल हाइवे से अंडर पास तक सीसी रोड निर्माण के साथ ही नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा एक पखवारा पहले नाली का निर्माण कार्य करने के लिए सड़क किनारे खोदाई की गई और मलबे को सड़क पर छोड़ दिया। नाली का निर्माण हुए 10 दिन बीत गए। बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा मलबे को सड़क से हटाया नहीं गया, जिससे बारिश होने पर मलबा सड़क पर कीचड़ के रूप में बहकर फैल गया है। मुख्य मार्ग होने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं आसपास के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई लोगों के दरवाजे पर मलबे को निकालकर छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अपने ही घर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थिति इतनी खराब है कि बारिश के दौरान मलबा पानी के साथ बहकर घर में घुस रहा है। इससे जहां गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गयी है वहीं दुर्गंध से भी ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कई लोग गिरकर चोटिल हो गए है। हम सभी ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं है। ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही से पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ ही यूपी सरकार की छवि खराब हो रही है। अशफाक हैदर, अरविंद पासवान, विकास कुमार, अभिषेक कुमार व शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग किया कि बिछियां कला गांव में सीसी रोड के ऊपर पड़े मलबे को हटाने का आदेश संबंधित ठेकेदार को दें। साथ ही उसके कड़े दंड से दंडित किया जाए, ताकि उसके इस कृत्य से आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।

Chandauli के विकास के प्रति जनप्रतिनिधि व सरकार उदासीन

Chandauli के विकास के प्रति जनप्रतिनिधि व सरकार उदासीन
चंदौली कचहरी में न्यायालय निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

चंदौली न्यायालय निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने शुरू किया आंदोलन

Young Writer, चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर चंदौली के अधिवक्ता शनिवार को दीवानी न्यायालय भवन निर्माण व मुख्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए लामबंद नजर आए। इस दौरान जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जुलूस निकालकर पूरे कचहरी का चक्रमण किया और जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास के प्रति उपेक्षात्मक रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया गया। आरोप लगाया कि जनपद का सृजन हुए 26 वर्ष हो गए, किन्तु आज तक जिला स्तरीय कोई भी कार्यालय जनपद चंदौली में नहीं बना। दीवानी न्यायालय भवन हेतु जमीन उपलब्ध होने के बाद भी सरकार द्वारा आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिससे न्यायिक अधिकारियों, वादकारियों व अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने लगातार पत्राचार कर शासन-प्रशासन को अववगत कराया। साथ ही उच्च न्यायालय से मिलकर आवाज उठाते रहे। बावजूद इसके आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही समस्याओं के प्रति शासन-प्रशासन की कोई सतर्कता व सक्रियता ही नजर आई। ऐसी स्थिति में मजबूरन अधिवक्ताओं को जनहित के इस अतिमहत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। अंत में सिविल बार अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह ने शासन-प्रशासन को चेताया कि जनहित में इन मांगों को अविलंब पूरा किया जाए अन्यथा आने वाले समय में धरना-प्रदर्शन को और प्रभावी ढंग से किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, पंचानन पांडेय, अनिल सिंह, झन्मेजय सिंह, योगेश सिंह, शहाबुद्दीन, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, पंकज तिवारी, भूपेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रखें। संचालन राज बहादुर सिंह, अनिल सिंह व राकेश रत्न तिवारी ने किया।

महेशपुर में विद्‍यालय की दरकार‚ पढ़ने के लिए तीन किलोमीटर दूर जाने को बच्चे मजबूर

महेशपुर में विद्‍यालय की दरकार‚ पढ़ने के लिए तीन किलोमीटर दूर जाने को बच्चे मजबूर
महेशपुर में ध्वस्त बिद्यालय को दिखाते प्रधान।

विगत एक वर्ष पूर्व ध्वस्त किया बिद्यालय का नही हुआ निर्माण

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के ग्राम सभा रानेपुर के महेशपुर में बना जर्जर प्राथमिक विद्यालय को पिछले वर्ष दिसम्बर में ध्वस्त करा दिया गया था। जिसका निर्माण अभी तक नही हुआ। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राएं तीन किलोमीटर दूर पढ़ने को मजबूर है।
विदित हो कि महेशपुर गांव में बना प्राथमिक बिद्यालय जर्जर हो चुका था। छत का चप्पड़, ईट व पटिया बच्चों के ऊपर गिर रहा था। जिसे पिछले वर्ष अगस्त 2022 में बिद्यालय के बच्चांे को शिफ्ट कर दिया। इसके बाद दिसम्बर में जिसे ध्वस्त भी कर दिया गया। इस बिद्यालय में करीब सौ बच्चे पढ़ते थे। जिन्हें तीन किलोमीटर दूर भगवानपुर जाना पड़ता है। प्रधान अवधेश कुमार ने बताया कि इस बिद्यालय को दिसम्बर में ही ध्वस्त कर दिया गया। विभाग द्वारा बिना सूचना दिये ही बिद्यालय को तोड़ दिया गया। सात माह बीतने के बाद भी पैसा नही आया। बिद्यालय के बच्चे तीन किलोमीटर दूर पगडंडियों के रास्ते से भगवानपुर में पढ़ने जाते है। इस समस्या से संबंधित महकमे के अधिकारी अवगत हैं। बावजूद इसके निर्माण में देरी किया जा रहा है। जबकि सरकार प्राथमिक विद्यालयों में पठन पाठन के लिए कई तरह से अभियान चला रही है। प्रधान ने चेतावनी दिया कि यदि निर्माण में देरी हुई तो ग्रामीणों संग धरना पर बैठने को मजबूर होंगे।

Crime : आनलाइन गेम के चक्कर में युवक ने पिता से ही मांग ली फिरौती

Crime : आनलाइन गेम के चक्कर में युवक ने पिता से ही मांग ली फिरौती
अपने अपहरण की साजिश रचने वाला युवक अमित यादव।

प्रसहटा के युवक ने अपने ही अपहरण की रची झूठी साजिश

Young Writer, धानापुर‚ चंदौली। आनलाइन गेमिंग के लत में युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली और पिता से ही फिरौती की रकम मांग ली। मामला धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव का है, जहां गांव निवासी अंगद यादव का पुत्र अमित यादव (23 वर्ष) गुरुवार की दोपहर घर से मोबाइल खरीदने धानापुर गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात पिता के मोबाइल पर काल आया, जिसमें युवक को छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर युवक को जान से मार डाले जाने की धमकी दी गई है।
फिरौती मांगने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कुछ ही घंटे में मामले की तह तक पहुंच गए। युवक के ट्रेस किए गए लोकेशन पर पहुंची पुलिस को वाराणसी के एक कमरे से युवक मिल गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि आनलाइन गेम में वह 50 हजार रुपये हार गया था। गेम खेलने के लिए उसे और पैसे की आवश्यकता थी जिसको देखते हुए उसने खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। वाराणसी में अपने किसी परिचित के जरिए घरवालों को फोन कराकर एक लाख रुपये की मांग की। लेकिन पुलिस ने उसके साजिश से कुछ ही देर में पर्दा उठा दिया।

-Young Writer, Chandauli

Chandauli
clear sky
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
71 %
0.7kmh
0 %
Wed
26 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights