23.1 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 354

NEET 2023: भुड़कुड़ा की श्वेता सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे

अपने पिता रमेश सिंह के साथ नीट उत्तीर्ण करने वाली श्वेता सिंह।
अपने पिता रमेश सिंह के साथ नीट उत्तीर्ण करने वाली श्वेता सिंह।

635 अंक प्राप्त कर परिवार व गांव का नाम किया रोशन

Young Writer, चंदौली। जनपद के शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के भुड़कुड़ा की श्वेता सिंह उन लोगों के सवाल का मुकम्मल जवाब है जो आज भी लड़का-लड़की में भेद करते हैं। लड़कों की चाह को प्राथमिकता देते हैं। श्वेता सिंह ने हाल में जारी हुए NEET 2023 की परीक्षा को न केवल पास किया, बल्कि इतने उम्दा अंक अर्जित किए कि उनका पूरा परिवार व गांव खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही चिकित्सक बनने के अपने लक्ष्य को निर्धारित किया और उसे पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ जुट गई। पहले दो प्रयासों में मिली सफलता मनमुताबिक नहीं होने के कारण उन्होंने दाखिला नहीं लिया, लेकिन तीसरे प्रयास में अच्छे अंक व रैंक हासिल करने में सफल रही।
उनकी इस सफलता की जानकारी होने ही परिवार के लोग खुशी से गदगद हो उठे। परिवार के लोगों ने होनहार बेटी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। साथ ही पीठ थपथपा कर उनके परिश्रम व मेहनत को सराहा। श्वेता के पिता रमेश सिंह एक प्राइवेट कम्पनी मंे कार्यरत है। उन्होने बताया कि बेटियां, बेटों से कम नहीं है। समय आ गया है कि समाज बेटा-बेटी में फर्क करने के सोच को बदले। बेटी श्वेता ने अपनी मेहनत से पूरे परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। यह पल हम सभी के लिए खुशियों भरा है। परिजनों ने बताया कि श्वेता सिंह ने नीट-2023 की परीक्षा में टोटल 720 अंकों में से 635 नंबर लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। श्वेता ने नीट परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 11553 हासिल किया। श्वेता ने बताया कि उन्होंने नीट की परीक्षा में तीसरी प्रयास में सफलता को हासिल की है। पहले भी दो बार परीक्षा दी थी लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने के कारण एडमिशन नहीं लिया और फिर से परीक्षा को अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने की तैयारियों में जुट गईी और इस बार NEET-2023 का परिणाम सभी के सामने है। 

तेज़ रफ़्तार डीसीएम से टकराई बाइक,तीन गंभीर


कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव के समीप कमालपुर – अंमडा मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बगही कुम्भा पुर निवासी गांव निवासी प्रदीप मौर्य 30 वर्ष अपनी पत्नी सरोज 28 वर्ष और अपने पुत्र आदर्श 6 बाइक से अपने ससुराल भटसा अहिकौर गांव जा रहा था। इसी दौरान सबल जलालपुर मोड़ पर कमालपुर की तरफ से एक डीसीएम धीना की तरफ जा रही थी। की अचानक प्रदीप की बाइक अनियंत्रित हो कर डीसीएम से टकरा टकरा गई।घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर खड़ी डम्फर से टकराई बाइक, तीन की हालत नाज़ुक

फुटिया गांव के समीप हुआ हादसा ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को पहुचाया अस्पताल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप गुरुवार को नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव निवासी अक्षय कुमार 35 वर्ष अपनी पत्नी रुक्मिना 28 वर्ष व माता केशर देवी को लेकर सैयदराजा की तरफ से चंदौली आ रहा था। जैसे ही तीनो फुटिया गांव के समीप पहुचे की अचानक अक्षय की बाइक अनियंत्रित हो गयी और नेशनल हाईवे पर खड़ी डम्फर से टकरा गई घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुचे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत चिंताजनक
इस बाबत एसआई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डम्फर व बाइक की टक्कर में तीनों लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

चंदौली-बेखौफ बदमाशों ने पान व्यवसाई के भाई को मारी गोली, हालत गंभीर


चंदौली। मुगलसराय नगर में बुधवार की रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गाली मार दी और हवाई फायरिंग कर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। आस पास के दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकानें बंद करने लगें। नगरवासियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई।


जानकारी के अनुसार कालीमुहाल निवासी राम जी चौरसिया का नगर में बहुचर्चित पान की दुकान है।
पान लेने के दौरान उपजे विवाद में बदमाशों ने उनके भाई को पेट मे गोली मारी दी और मौके से कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। वही घायल जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को भोगवारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुच गए। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पैसे की लेनदेन में गोली चली है मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम में लगा दी गई है बदमाशों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी

फिर से आंदोलित होंगे अधिवक्ता,न्ययालय और जिलास्तरीय दफ्तरों के निर्माण के लिए एक माह का दिया समय


संयुक्त बार ने बैठक में मंत्रणा के बाद प्रेसवार्ता कर दी आंदोलन की जानकारी
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को सिविल बार एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसमें संयुक्त बार की ओर से जिला मुख्यालय के विकास व उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद प्रेसवार्ता कर अपनी बातों को चंदौली के लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान न्यायालय भवन निर्माण, बस डिपो, विकास भवन, स्टेडियम एवं जिला मुख्यालय पर नगर पालिका का दर्जा देने की बात पर चर्चा की गई। संयुक्त बार की तरफ से नामित बार प्रवक्ता जन्मेजय सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ल अधिवक्ता लगातार जिले व न्यायालय की लड़ाई लड़ते रहे हैं। पहले न्यायालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी इसका बहाना चल रहा था। अब जमीन भी उपलब्ध है फिर भी जिले के जिम्मेदार प्रतिनिधि शासन से धन अवमुक्त नहीं करा पा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पूर्व से जो स्थापित चीजें थी उसको भी यहां से हटाने की फिराक में है। यहां तक की विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि व उनके नाम को भी मिटाने का कुचक्र रचा जा रहा है। कहा कि जहां दो-दो सौ करोड़ की फाइलें एक-एक दिन में पास हो जाती हैं वहीं पर सन् 2001 से नगर पालिका चंदौली की फाइल धूल फांक रही है और उसके लिए कोई भी नेता पहल नहीं कर रहा है। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय के ऊपर आरोप लगाया। चंदौली की जनता ने उन्हें दो बार सांसद चुना, लेकिन वह जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। जिस भी विभाग के ये मंत्री उस विभाग की कोई भी योजना चंदौली की धरती पर नहीं ला सके। चंदौली में जितने भी ट्रेनों का ठहराव चंदौली में था वह धीरे-धीरे बंद हो गया। चंदौली के किसी भी विद्यालय में एक भी पाठ्यक्रम नहीं बढ़ा, बल्कि सैयदराजा व मुगलसराय में साइंस की पढ़ाई की सुविधा है। रोडवेज को नौबतपुर ले जाया जा चुका है। पुलिस लाइन को भोजापुर में स्थापित किया जा रहा है। जिला अस्पताल को भी यहां से हटाने की योजना चल रही है। चेताया कि न्यायालय सहित चंदौली की जिला स्तरीय कार्यालयों का निर्माण एक माह के अंदर बनना शुरू नहीं हुआ तो अगले 15 जुलाई से अधिवक्ताओं द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी उम्मीद जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष ने नहीं किया होगा। इस अवसर पर चंद्रभूषण यादव, राकेश रत्न तिवारी, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, उज्जवल सिंह, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चन्द्रभानु सिंह व जय प्रकाश सिंह ने किया। संचालन महामंत्री राज बहादुर सिंह व अनिल सिंह ने किया। 

चंदौली-25 साल से लापता है पिता बेटे की भी सड़क हादसे में मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के बघरी गांव के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।
बताते हैं की रामरूपदासपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडेय (उर्फ) सुमन पांडेय 50 वर्ष अपनी बाइक से बघरी नहर से एवंती महुँजी गांव की तरफ आ रहे थे। तभी तेज़ रफ़्तार बालू लदी ट्रक उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में राधेश्याम बाइक सहित गड्ढे में गिरकर लहूलुहान हो गए। और उनकी हाथ पैर व सर में गंभीर चोट आई मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता तत्काल राधेश्याम को गड्ढे से बाहर और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिए जहा रास्ते मे ही राधेश्याम की मौत हो गयी। रास्ते मे मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्या के पिता बशिष्ठ पाण्डेय 25 साल से लापता हैं घर की सारी जिम्मेदारी राधेश्याम पर ही थी। उनके मौत से माँ शुकुंतला देवी, पत्नी सरिता पाण्डेय व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है । इस बाबत चौकी प्रभारी महुँजी राजेश राय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।

2014 से 2023 का समय चंदौली के लिए स्वर्णीम युगः रमेश जायसवाल



चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा सरकार के केंद्र में नौ वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने नौ वर्ष के कार्यकाल में जनपद में हुए विकास कार्यों को गिनाया और उससे आम आदमी के जीवन में आए व्यापक बदलाव की चर्चा और जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 2014 से 2023 तक का समय चंदौली के लिए स्वर्णीय युग रहा।
इस दौरान चंदौली में अटल सेतू की स्थापना से सकलडीहा क्षेत्र की कनेक्टविटी चंदौली से हुई। मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और वर्ष 2024 में इसे आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा। ट्रामा सेंटर के निर्माण से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई। ट्रामा सेंटर की जमीन की पैमाइश के साथ ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय में आडिटोरियम बनकर तैयार है जिसकी गिनती देश के उम्दा आडिटोरियम में की जा रही है। चंदौली में हुए विकास कार्यों में केंद्र व यूपी की सरकार का सम्पूर्ण योगदान रहा है। बताया कि पड़ाव से लेकर पंचफेड़वा तक करीब 328 करोड़ की लागत से सिक्स लेन सड़क बनाने का कार्य प्रगति पर है। वहीं सैदपुर से चंदौली तक सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही प्रगति पर है जिस पर सरकार 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 1.9 करोड़ रुपये की लागत से 25 हाईमास्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 259 सोलर लाइट स्थापना का कार्य जल्द पूर्ण होगा। बताया कि रोडवेज को सैयदराजा में सिफ्ट कर दिया गया है, जबकि के अभाव के कारण पूर्व निर्धारित स्थल पर उसका निर्माण नहीं हो पाया था। बताया कि आगे आने वाले दिनों में प्रस्तावित अन्य योजनाएं व परियोजनाएं जल्द ही जन समर्पित होंगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,राणा प्रताप सिंह, संजय कन्नौजिया आदि मौजूद है।

मुलाकातः अपने भविष्य को लेकर डिप्टी सीएम से मिले शिक्षामित्र

चंदौली में डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।
चंदौली में डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र।

समायोजन तक सम्मानजनक मानदेय देने सहित अन्य मांगों को रखा

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जनपद दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से चंदौली जिला मुख्यालय पर मिला। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने जैसे अतिमहत्वपूर्ण मांग को डिप्टी सीएम के समक्ष रखा। साथ ही यह भी अवगत कराया कि प्राथमिक शिक्षा की नींव को शिक्षामित्र कड़ी मेहनत व लगन से मजबूत बनाने का पूरी निष्ठा से निरंतर करते चले आ रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए, जो उसके शिक्षामित्रों के साथ किया था।
इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित चुनावी रैली के दौरान शिक्षामित्रों के भविष्य जिम्मेदारी ली थी, लेकिन अभी तक शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भाजपा सरकार की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जिस कारण आज प्रदेश के लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्रों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इनके बच्चे धनाभाव के कारण जरूरी शिक्षा हासिल करने से वंचित रह जा रहे हैं। इसके अलावा घर-परिवार की दवाई, भरण-पोषण, शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों का धैर्य धीरे-धीरे जवाब दे रहा है। औसतन प्रति वर्ष सैकड़ों शिक्षामित्र काल के गाल में समा जा रहे हैं, जिससे उनका परिवार अनाथ होता जा रहा है। कहा कि शिक्षामित्रों की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। टेट व सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमों में छूट प्रदान करते हुए सहायक अध्यापक बनाया जाए। डिप्टी सीएम ने शिक्षामित्रों की मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर पूरा करा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हेमंत मौर्या, ओमप्रकाश मौर्या, जय प्रकाश मौर्या, आशुतोष मौर्या, मनोज तिवारी, राजेश सिंह, अजीत तिवारी, अनिल जायसवाल, सुमित कुशवाहा, अशोक आदि उपस्थित रहे।

चंदौली-पति-पत्नी के बीच में हुआ विवाद गुस्साए पिता ने मासूम बेटी को पटका, मौत


नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत कठौरी गांव में रविवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति बबलू को इतना गुस्सा आया कि अपनी तीन वर्षीय बेटी प्रीति को पटक दिया। वहीं सोमवार को सुबह ट्रामा सेंटर में प्रीति की मौत हो गई। इस घटना से कोहराम मचा है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी बबलू का सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान बबलू गुस्सा में अपना आपा खो बैठा और अपनी ही तीन वर्षीय बेटी प्रीति को पीटने लगा। कई थप्पड़ जड़ने के बाद उठाकर कई बार पटक दिया। बीचबचाव में मां आई तो उसे भी धक्का दे दिया। बच्ची की इलाज के दैरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बबलू भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में बच्ची को चोट लगी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। वही प्रीति के दादा ने अलीनगर थाने में बबलू के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जबकि बबलू को पकड़कर अलीनगर थाने ले आया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Chnadauli : मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, किसान मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर सोमवार को किसान मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यअतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया,और सरकार के उपलब्धियों को गिनाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपा की 9 साल की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भरपूर विकास किया है। भाजपा सरकार ने गरीबों को रहने के लिए आवास। जरूरतमंदों को पेंशन, राशन कार्ड, सहित तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। वही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर सरकार का काम सराहनीय रहा है साथ ही सरकार ने अपराधियों व माफियाओं को जेल मे डालने का काम किया है।

कार्यक्रम के संयोजन व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने कहा कि 9 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया है। सरकार आम व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान जैनेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सूर्यमुनि तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, अरविंद पांडेय समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
85 %
0.8kmh
0 %
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Verified by MonsterInsights