अधिकारियों ने जल संरक्षण के बाबत कार्यशाला में दी जानकारी
चंदौली। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश हर घर जल योजना अंतर्गत सोमवार को सदर ब्लाक में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। बिना जल के जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सबको मिलकर के जल संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि आने वाले समय में जो अगला विश्व युद्ध होगा वह पानी को लेकर के होगा।
इसलिए हम सभी का दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी को संरक्षित करें, क्योंकि ज्यादातर बीमारियों का मूल कारण भी पानी ही है। खंड विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत यह कार्यशाला पेयजल और स्वच्छता को लेकर है जिसके माध्यम से गांव के आम जनमानस को पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पानी की महत्ता के बारे में बताया जाएगा, जिससे कि पानी से होने वाली बीमारियों से बच सके। कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से ही लोगों में व्यवहारिक परिवर्तन लाया जा सकता है आज ऐसे ही कार्यक्रमों की आवश्यकता है। राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने दूषित जल से होने वाली बीमारियों के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि हर साल लाखों की संख्या में बच्चों की मौत डायरिया जैसी बीमारी से होता है वही एक करोड़ से अधिक लोग कैंसर जैसी बीमारी से प्रभावित होते हैं तथा साथ ही 2 करोड़ से अधिक लोग त्वचा रोग जैसी बीमारियों से प्रभावित होते हैं 50 लाख से अधिक लोग जल जनित बीमारियों से मौत के मुंह में समा जाते हैं। ऐसे में स्वच्छ पेयजल की महत्ता बढ़ जाती है जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिलने वाला जल हर तरीके से स्वच्छ एवं सुरक्षित है जिस तरीके से हम पानी का दोहन कर रहे हैं आने वाले समय में भारत के भी कई शहर दक्षिण अफ्रीका केपटाउन शहर की तरह हो जाएंगे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि हम किचन और बाथरूम से निकलने वाले पानी को दोबारा उपयोग करें तो यह हमारे लिए बेहतर होगा उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत बीमारियां केवल दूषित जल के सेवन दूषित वातावरण में रहने तथा दूषित हाथों से भोजन करने के कारण होती हैं। वरिष्ठ प्रशिक्षक निलेश कुमार पाठक ने कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होने वाली तीनों गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में लोगों के स्वभाव में परिवर्तन के लिए क्षमता वृद्धि तथा आईसी की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जो उनके मानवीय व्यवहार में परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुषमा गिरी डिंपल सिंह पवन मिश्रा, जिला समन्वयक संतोष गुप्ता, अतुल राय रवि सिंह सवेश देवांश पाठक, अखिलेश मिश्रा, निखिल पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।
मानव जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण तत्वः संजय सिंह
चंदौली- संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर फाँसी पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा में रविवार की रात एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर फाँसी लगाकर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया घटना से परिजनों के कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया दिया।
बताते हैं कि भरछा गया निवासी छोटेलाल कन्नौजिया 30 वर्ष रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। और दरवाजे का कुंडी लगाकर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया सोमवार की सुबह काफी देर होने पर परिजनों ने छोटेलाल का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुचे हल्का इंचार्ज जावेद सिद्दीकी ने परिजनों की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख परिजन सन्न रह गए। और दहाड़े मारकर रोने लगे पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को पीछे छोड़ गया छोटेलाल की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस बाबत हल्का इंचार्ज जावेद सिद्दीकी ने बताया कि भरछा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर फाँसी पर लटका युवक का शव मिला है जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चंदौली-संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत चंदरखा गांव के समीप पेड़ के सहारे फंदे से झूलता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बताते चलें कि अलीनगर थाना अंतर्गत चंदरखा गांव के समीप एक व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय अमित जोशी पुत्र बिहारीलाल के रूप में हुई। शव के पास से मोबाइल व गमछा भी बरामद हुआ है। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है इस बात की तफ्तीश चल रही है अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी का भी बयान सामने आया है उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का दिख रहा है पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी हो पाएगी।
चंदौली में विकसित हो रही आधारभूत संरचनाएंः डा.महेंद्रनाथ
चंदौली में गतिमान परियोजनाओं को डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने देखा
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान जनपद में गतिमान व पूर्ण होने की ओर अग्रसर परियोजनाओं की प्रगति देखी। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि नौ वर्ष पहले विकास की जो नींव रखी गयी थी अब वह अपने सम्पूर्ण आकार को प्राप्त करती नजर आ रही है। इससे चंदौली की जनता सीधे तौर पर लाभान्वित होगी और उनकी सुविधाएं बढ़ेगी।
इस मौके पर डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में 9 साल में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेट हाइवे-69 चंदौली-सैदपुर मार्ग, गया-पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड पर निर्मित मटकुट्टा स्थित रेल उपरिगामी सेतु का जायजा लिया। इसके बाद चंदौली मुख्यालय स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय व सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, पं दीन दयाल उपाध्याय नगर के केंद्रीय विद्यालय स्थित आडिटोरियम का अवलोकन किया। बताया कि यह सभी निर्मित व निर्माणाधीन विकास परियोजनायें आपकी सुविधा के लिए बनाई जा रही हैं। उन्होंने 497 लाख करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेट हाइवे-69, चंदौली-सैदपुर मार्ग के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था को दिसम्बर माह तक सड़क का काम पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं मठकुट्टा स्थित रेल उपरिगामी सेतु के अवलोकन के बाद रेलवे के अधिकारियों व जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को मार्ग चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए पास में टू लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण के बाबत आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय व सब्जी मंडी के अवलोकन में कहा कि पुल के बेकार पड़े स्थान का सदुपयोग करते छोटे व्यवसायियों हाट बाजार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री सैयदराजा विधानसभा के नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के अवलोकन में निर्माण कार्य की प्रगति देखी। कार्यदायी संस्था व संबंधित अधिकारियों को अधिक मैनपावर लगाकर तेजी से निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उड़ीसा के बालासोर में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 50 घण्टे कैम्प करते हुए राहत व बचावकर्मियों की हौसलाआफजाई कर परिचालन को शुरू कराया। प्रधानमंत्री ने एक एक पीड़ित से मुलाकात कर उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। जिस तत्परता से पीड़ितों को मदद की गई वह देश व दुनिया के नजीर है। लखनऊ के कोर्ट में हुई हत्या के सवाल पर प्रतक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एसआईटी से जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं,दोषी बख्से नहीं जाएंगे।
इनसेट—बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज का लिया जायजा
सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर स्थित शुक्रवार की सांय बन रहे बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज का निर्माण की जायजा लेने पहुंचे चंदौली सांसद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने नेतृत्व में मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने अगस्त माह तक कार्य पूर्ण करने को निर्देश भी दिया। बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज निर्माण के मानचित्र का अवलोकन किया और कहा कि इस मेडिकल कॉलेज को अगस्त तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथो से शुभारंभ कराया जाएगा, जिससे लोगों को इलाज मे सहूलियत मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मध्देशिया उर्फ टुन्नू, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, अमित अग्रहरि डाली, शंकर प्रसाद जायसवाल, सभासद गण सन्तोष जायसवाल, मनीष कुमार छोटक, धीरज गुप्ता, चन्द्रशेखर प्रजापति, शीतल बाबा, लब्बी राय, सोनू सिंह, अमन उपाध्याय मौजूद रहे
चंदौली- बंद कमरे में फाँसी पर लटकता मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
चकिया। नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी में बुधवार की देर शाम आए दिन पत्नी से हो रहे कलह से उबकर पति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज वह कोतवाल मिथिलेश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर जिला संयुक्त चिकित्सालय मर्चरी हाउस में रखवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सिविल लाइन पूर्वी निवासी लक्ष्मण मौर्य के पुत्र रमाशंकर उर्फ आलोक आलोक मौर्या पान की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी शादी वर्ष 2019 में विठवल कला गांव निवासी सुभाष मौर्य की पुत्री शशि कला से हुई थी। दोनों को ढाई वर्ष का पुत्र आशीष भी है। पिछले कुछ महीनों से आलोक की पत्नी शशि कला के साथ कहासुनी होती रहती थी। बुधवार की सायं घर के कमरे को अंदर से बंद करके पंखे के हुक में बेडशीट के सहारे फांसी का फंदा बनाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। घंटों बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने शक के आधार पर खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए।

सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां से शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया।
युवक की मौत से पिता लक्ष्मण माता प्रेमा देवी पत्नी शशि कला और पुत्र आशीष का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
सरकार की अग्निवीर योजना से देश के युवा हताश-निराशः मनोज डब्लू
आवाजापुर भर्ती में सेना में शामिल हुए जवान के मांगलिक कार्यक्रम में शरीक हुए मनोज डब्लू
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू बुधवार को भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर आवाजापुर की सेना भर्ती का जिक्र किया। कहा कि सेना भर्ती में 700 नौजवान भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा को खुद समर्पित किया। यह अवसर सेना में भर्ती हुए युवाओं के भविष्य के साथ ही मेरे लिए यादगार व गौरवान्वित करने वाला रहा। साथ ही उसी भर्ती रैली में सेना में भर्ती हुए कैथी गांव निवासी जवान दीपक के भाई विकास के मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होकर उसे नए दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली है जो अपने लगाए पौध में फल लगा हुआ देख रहे हैं। उस उनके लिए गौरवान्वित होने के साथ ही खुशियां देने वाला पल है।
विदित हो कि विकास रिलेशनशीप भर्ती में सेना में शामिल हुए थे। क्योंकि उनके भाई दीपक आवाजापुर में हुए सेना भर्ती के दौरान पहले से ही सेना में शामिल थे। उन्होंने अपने इस अहम उपलब्धि का सूत्रधार तत्कालीन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू को दिया, जिनके प्रयास से आवाजापुर में सेना भर्ती हुई थी। मांगलिक कार्यक्रम फेसबुक लाइव आकर मनोज सिंह डब्लू ने आमजन से इस खुशी को साझा किया। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सेना भर्ती न होने से युवा हताश और निराश हैं। आज क्षेत्र में दौड़ लगाने वाले युवा नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि वह अग्निवीर योजना और सेना भर्ती बंद होने से मायूस व हताश हैं। कहा कि नाम बदलने वाली सरकार ने सेना भर्ती प्रक्रिया को बदलकर अग्निवीर कर दिया, जिससे आज युवाओं के अंदर अपने देश की सेवा व सुरक्षा का जज्बा धीरे-धीरे बुझ रहा है। उन्होंने सेना में भर्ती का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि हर रात की सुबह होती है और जिस दिन सुबह होगी। परिवर्तन की बेला में चार साल की अग्निवीर व्यवस्था को बदलने का काम हम सभी मिलकर करेंगे। इसलिए युवा अपनी तैयारियों को बीच में ना छोड़े। अपने फिटनेस व हौसले दोनों को बरकरार रखें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के बातों को कोट करते हुए कहा कि जो जितना चलेगा, उसे उतना मिलेगा। लिहाजा चलने का काम करिए।
कोविड-19 में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालने वाले‚ कलेक्ट्रेट पहुंचे गुहार लगाने
डीएम और विधायक से मिला स्वास्थ्य कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल
Young Writer, चंदौली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान जान पर खेलकर संक्रमितों के उपचार में सहयोग करने वाले कोविड स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। शासन ने अंतिम बार 30 जून तक नौकरी की मियाद बढ़ाई है। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्ति तय मानी जा रही है। ऐसे में कोविड स्वास्थ्यकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मिला। इस दौरान पत्रक सौंपकर समायोजित करने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।
कोरोना त्रासदी के दौरान स्वास्थ्य महकमा संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। उस दौरान चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल स्टाफ की कमी भी खल रही थी। ऐसे में आननफानन में साक्षात्कार के जरिये स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की गई। इसमें चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय और कंपाउंडर शामिल रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी ईमानदारी के साथ अपना दायित्व भी निभाया। उन्होंने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कोविड वार्डों में ड्यूटी दी। हालांकि अब हालात सामान्य हैं। ऐसे में शासन को उनकी जरूरत नहीं महसूस हो रही। ऐसे में उन्हें नौकरी से बेदखल करने की कवायद शुरू हो गई है। शासन स्तर से पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि कोविड ह्यूमन रिसोर्स के नौकरी की मियाद अंतिम बार 30 जून तक विस्तारित की जाती है। इसके बाद उनकी नौकरी जानी तय है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। पत्रक सौंपने वालों में डा. दीपक चौरसिया, अश्वनी तिवारी, कौशलपति तिवारी, आशीष सिंह, पूजा, स्टाफ नर्स मेनका, जितेंद्र पाल, अलका पांडेय, रोशन आदि रहे।
चंदौली-बारातियों से भरी ट्रैकर ट्राली पलटी तीन की मौत, आधा दर्जन घायल
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के वनभीषमपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम बारातियों से भरी ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख- पुकार मच गयी। बाराती ट्रैकर के नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। और 108 एम्बुलेंस द्वारा चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान तीन लोगो की मौत हो गयी।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवां गांव निवासी राम प्रसाद राम के लड़के रुदल की शादी चकिया कोतवाली क्षेत्र के ताला तेंदुई गांव निवासी रामप्यारे राम के लड़की से हो रही थी। जिसके लिए बारात भूसीकृत गांव से तेंदुई गांव जा रही थी जैसे ही ट्रैक्टर बनभीषमपुर गांव के समीप पहुंची थी। कि गांव के बाहर मोड़ लेते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। और उसकी ट्राली पलट गयी। ट्राली में सवार लगभग एक दर्जन लोगों ट्राली के नीचे दब गए । चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी सतीश 19 वर्ष साहब गंज थाना क्षेत्र के भूसी कृत्त पुरवा गांव निवासी गोलू 15 वर्ष चंदा गांव निवासी प्रदीप 28 वर्ष की मौत हो गयी। वही, अभिषेक 16 वर्ष, बिट्टू 10 वर्ष, सनी देओल 15 वर्ष, चिंटू 10 वर्ष, गुंजन 17 वर्ष, मंटू 12 वर्ष, राजेश 35 वर्ष, दीपक 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी रघुराज अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि घटना में तीन लोगो की मौत हो गयी है। अन्य का चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट……..
विधायक ने अस्पताल पहुचकर पीड़ितों का जाना हाल
चकिया। चकिया विधायक कैलाश खरवार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद आश्वासन दिया। उन्होंने चिकित्सकों से बात चीत कर घायलों को सभी इलाज करने का निर्देश दिया।
इनसेट……
पुलिस की तत्परता से बची दो बच्चों की जान
चकिया। कोतवाली पुलिस की तत्परता से दो बच्ची की जान बच गयी घटना के बाद मौके पर पहुचे थाना अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने चिंटू और बिट्टू की हालत गंभीर होने पर अपने निजी वाहन से संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा दोनों को उचित इलाज मिलने पर दोनों की जान बच गयी।
चंदौली-कोचिंग पढ़ कर घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्र को तेज़ रफ़्तार मैजिक ने मारी टक्कर एक की, मौत
चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत के आलू मिल के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार मैजिक ने साइकिल सवार दो छात्र को टक्कर मार कर बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा सहित उस पर लगा ट्रांसफर धराशाही हो गया। घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और दूसरे छात्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि गोधना गांव निवासी प्रवीण कुमार यादव 17 वर्ष अपने दोस्त मिथिलेश 16 वर्ष के साथ साइकिल से मुगलसराय कोचिंग करने के लिए गया था उसे वापस घर लौटते समय जैसे ही दोनों आलू मिल के पास पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक दोनों को टक्कर मारकर बिजली खभे से टकरा गई घटना में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वही मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से नाराज आस पास के लोगो ने आलू मिल पुलिस चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया। और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गांव के लोगो ने बताया कि प्रवीण यादव के पिता अनिल यादव और माता की विगत 5 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। प्रवीण की भी असमय मौत होने से परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है।
PM KISAN: गांवों में किसान सम्मान निधि का कैम्प लगा रही सीएससी
कृषि विभाग के साथ ही डाक विभाग व लेखपालों की भी मिल रहा सहयोग
Young Writer, चंदौली। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी का केवाईसी एवं नया पंजीकरण ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर कॉमन सर्विस सेंटर किया जा रहा है। इसमें सीएससी कृषि विभाग के सहयोग से जिले के प्रत्येक सभी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में दिनांक वार आयोजन किया जा रहा है जिसमें डाक विभाग के कर्मचारी और लेखपाल भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
कैम्प में किसानों केवाईसी और नया पंजीकरण, आधार कार्ड, खतौनी और पासबुक के माध्यम से हो रहा है जिसमें सभी लाभार्थी को लेकर पहुंचना है, जिससे जो पात्र व्यक्ति हैं किसान सम्मान निधि योजना में उनका पंजीकरण किया जा सके। बताया कि जिनका पंजीकरण हुआ और सही से खतौनी नहीं अपलोड है उनका लैंड सिटी के माध्यम से सही किया जा रहा है तथा जिले में लगभग 52 हजार ऐसे लाभार्थी हैं जिनका सम्मान निधि योजना में पुनः केवाईसी होना बाकी है पूरे कैंप की निगरानी जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हो रही है तथा जिलाधिकारी ने अवगत कराया है प्रत्येक किसान अपना डॉक्यूमेंट लेकर जिस दिन उनके गांव में कैम निर्धारित है उस दिन अवश्य पहुंचे एवं कैंप के विषय में सभी ग्राम प्रधान को सूचित कर दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि सभी प्रधान सूचना दी गई है कि अपने ग्राम पंचायत में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीकरण लैंड फीडिंग केवाईसी पूर्ण कराएं। जिला प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन 5 से 7 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। किसी कारणवश कोई लाभार्थी छूट जाता है अपने नजदीकी कमर्शियल सेंटर पर जाकर अपना केवाईसी पूर्ण करा सकता है।











