23 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 356

ब्रेकिंग न्यूज़: अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी पलटी तेज़ रफ़्तार पिकअप 18 लोग घायल, दो गंभीर


चकिया। चकिया इलिया मार्ग पर नवीन उपमंडी के समीप गुरुवार की शाम बारातियों को लेकर बिहार लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में मौके पर चीख़ पुकार मच गई। घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घयो की जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताते हैं कि बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के चैनपुर थाना अंतर्गत भगरना गांव निवासी उमेश राम की पुत्री अंजना कुमारी की शादी चांद थाना के कोटा गांव निवासी दल्लू राम के पुत्र भरोस से चकिया काली मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर हिंदू रिती रिवाज के साथ संपन्न हुई।

अपनी बिटिया अंजनी की विदाई कर नम आंखों से घर के लोग अपने घर भगरना के लिए लौट रहे थे। पिकअप जैसे ही नवीन सब्जी मंडी के पास पहुंचे ही थे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

जिसमें मीरा देवी 30, हीरावती 36 ,उमरावती 40, रीता 40, रामावनती 50 ,आरती 26 , तारा 26, कबूतरा 45, सामदेई 45,कलावती 36, मंजूलता 36,उमेश राम 50,सुरेश 45,रमेश 40, गणेश 25,फुला देवी 30,राज मनी 45 और सनो कुमारी 7 वर्ष घायल हो गई। घटना की लेकर बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्हें किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची प्रभारी कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां राजमणि और आरती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज चकिया अस्पताल में किया जा रहा है।
कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। और वही नरसिंहपुर थाना चैनपुर बिहार निवास ड्राइवर पूछताछ की जा रही है।

चंदौली-अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, दो युवक की मौत


कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाइक सवार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के दसौति छाता गांव निवासी रामनिवास यादव के पुत्र देवानन्द की बारात आलमखातोपुर पुर निवासी हरिद्वार यादव पुत्र वर्षों यादव के साथ 31 मई को कमालपुर स्थित एक लांन में थी। अल -सुबह मोहनियां थाना क्षेत्र देवकली गांव निवासी प्रिंस पासवान 22 वर्ष व विंध्याचल यादव 30 वर्ष अपने अपाचे बाइक से शादी संपन्न कराकर कमालपुर से बिहार जा रहे थे। जैसे ही दोनों डिग्गी गांव के समीप पहुंचे की उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में प्रिंस पासवान व विंध्याचल यादव को गंभीर चोट आई। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क किनारे झाड़ -झंखाड़ होने के कारण दोनों युवकों का शव उसमें छिप गया था इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी ने झाड़ झंखाड़ में बाइक दिखा दो उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के साथ खोज बिन किया तो प्रिंस व विंध्याचल यादव झाड़ झंखाड़ में मृत पड़े थे पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत धीना थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि प्रिंस व विन्घ्याचल यादव की बाइक अनियंत्रित होने से गड्ढे में गिर गई थी घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चंदौली मलेरिया से निपटने के लिए माह भर चलेगा अभियान‚ सीएमओ ने किया आगाज

सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक करते सीएमओ।
सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक करते सीएमओ।

जनसमुदाय की सतर्कता व जागरूकता से होगा बीमारी पर काबू

Young Writer, चंदौली। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। जिले में गुरुवार से मलेरिया रोधी माह का अभियान शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय सभागर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने मलेरिया माह का शुभारंभ एवं गोष्ठी का आयोजन किया।
उन्होंने बताया कि 1 से 30 जून तक मलेरिया रोधी माह मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनमानस में मलेरिया से भी बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता पैदा करना है। इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना विभाग का उद्देश्य है। यह ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु (प्लाज्मोडिय) से होती है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह रोगाणु व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं में फैल जाते हैं। इसके कारण मलेरिया होता है। मलेरिया रोग की शीघ्र पहचान करते हुए नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने एवं उपचार उपलब्ध कराना, सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) के माध्यम से लोगों की मलेरिया की जांच एवं ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से बचाव के लिए शीघ्र निदान और उपचार किए जाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के सहयोग से समुदाय को जागरूक एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मच्छर (वेक्टर) के प्रजनन होने स्थानों जैसे-जलपात्रों को खाली कराना। कूलर, पानी के टैंक, गमलें, पशु पक्षियों के पीने के पात्र, नारियल के खोले एवं खाली बोतल, टायर निष्क्रिय सामाग्री को घर के बाहर लाकर जला देनाद्य साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव व घरों के आसपास साफ-सफाई तथा जल भराव वाले स्थानों को भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘हर-रविवार मच्छर पर वार’ संदेश को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।
मलेरिया के लक्षण- तेज बुखार के साथ ठंड लगना, उल्टी, दस्त, तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाना, सिरदर्द, शरीर में जलन तथा मलेरिया होने के पश्चात रोगी का शरीर में कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं।
बचाव- मलेरिया के बचाव के लिए अपने आसपास व घरों में साफ-सफाई रखें, कूलर के पानी की सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, घर में मौजूद पुराने बर्तनों, टायरों एवं खाली गमला, नारियल के खोल आदि में पानी जमा न रहने देना, मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। किसी को बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।

पुण्यतिथि: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को दिग्गज राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की मनी पुण्यतिथि

Young Writer, चंदौली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान चकिया-चंदौली तिराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
नगर स्थित चकिया चंदौली तिराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद के प्रतिमा पर सपाजनों व अन्य दलों के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि इन्होंने जनता के हित में अपने कार्यकाल में तमाम ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसके बदौलत मुगलसराय में निर्दल विधायक के रुप में जनता ने इन्हें चुनकर सदन में भेजने का काम किया था। जिनके पद चिन्हों पर आज हम लोगों को चलने की जरूरत है।

सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने गंजी प्रसाद के राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान देने वाले गंजी प्रसाद ने एक जनसेवक के रूप में जीवन के अंतिम क्षण तक देश व समाज की सेवा की और पिछड़ों, वंचितों, शोषितों व गरीबों का हक दिलाने के लिए संघर्षरत रहे।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में इन्होंने देश की सेवा करने का काम किया था। इसके साथ ही मुगलसराय में जनता के हित व दुख दर्द में शामिल होकर इनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि ऐसे महान पुरुष हमारे समाज में हमेशा ना रहते हुए भी जीवित हैं। ऐसे लोगों से हम लोगों को सीख लेकर अपने जीवन में इनके विचारों को उतारने की जरूरत है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते मनोज सिंह डब्लू व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।

इस दौरान स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सत्यनारायण राजभर, गार्गी पटेल, हरवंश सिंह, इन्द्रजीत शर्मा, शमीम मिल्की, मुसाफिर सिंह चौहान, राजकुमार जायसवाल, नफीस अहमद, स्वामी भजनानंद, चन्द्रशेखर, औसाफ अहमद गुड्डू, अमरनाथ मोनू, केदार यादव, अयूब खां गुड्डू, संतोष यादव, प्रेमनाथ तिवारी, मुलायम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से चौंकी इंचार्ज रेलवे हरिकेश प्रसाद अपने सिपाहियों के साथ मौजूद रहे।

सीएमओ की चेतावनीः पंजीकरण कराकर ही करें चिकित्सालय, क्लिनिक व पैथालाजी का संचालन

चेतावनी

सीएमओ बोले, 30 अप्रैल तक ही वैध थे पुराने पंजीयन

Young Writer, चंदौली। सीएमओ डा. वाईके राय ने कहा कि जनपद में किसी भी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान के संचालन से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण कराना एवं पंजीकृत प्रतिष्ठानों का प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण कराया अनिवार्य है। जनपद के समस्त निजी नर्सिग होम, चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथालॉजी सेन्टर, एक्स-रे सेन्टर, डेन्टल क्लीनिक व फिजियोथेरेपी सेन्टर व चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों को अवगत कराना है कि पूर्व निर्गत मूल पंजीकरण प्रमाण पत्र 30 अप्रैल तक ही वैध थे।
ऐसे में सभी को निर्देशित किया गया था कि निर्गत मूल पंजीकरण प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, नये पंजीयन हेतु वैधता खत्म होने के पूर्व ही कराना सुनिश्चित करें। जिन निजी नर्सिंग होम, चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथालाजी सेन्टर, एक्स-रे सेन्टर, डेन्टल क्लीनिक, फिजियोथेरेपी सेन्टर के द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया गया है, उनको सूचित किया जाता है कि तत्काल अपना प्रतिष्ठान बन्द कर दें। यदि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान खुला हुआ पाया जाता है अथवा प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए प्रबन्धक व संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे एवं उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। चेताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बिना पंजीकरण कराये चिकित्साभ्यास करने वाले चिकित्सकों को अवैध व झोलाछाप चिकित्सक मानते हुए उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। बिना किसी वैध डिग्री व अभिलेख के चिकित्साभ्यास करने वाले समस्त व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि वे तत्काल क्लिनिक, नर्सिग होम व किसी भी प्रकार का चिकित्सकीय प्रतिष्ठान बन्द कर दें अन्यथा छापेमारी के दौरान पकड़े जाने पर मेडिकल काउन्सिल एक्ट 15 (2) के तहत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चुराते हुए धरा गया चोर


पेट्रोलिंग करते हुए निविदा कर्मियों ने चार लोगों को चोरी करते हुए देखा
चंदौली। विद्युत उपकेन्द्र जीवनाथपुर में आये दिन चलते हुए ट्रांसफार्मरो से तेल चोरी होने की घटना गंभीरता से लिया। 29 मई की रात वीडीए कालोनी जीवनाथपुर स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद 30 मई की रात उपखण्ड अधिकारी अमर सिंह पटेल द्वारा दो-दो घण्टे की पेट्रोलिंग करने हेतु शिफ्ट वार ड्यूटी लगायी गई। रात में समय लगभग 12ः10 बजे निविदा कर्मी अकबर इमाम एवं ललित कुमार द्वारा पेट्रोलिंग करते हुए इंडियन इंक फैक्ट्री के सामने स्थापित 400 केवी के ट्रांसफार्मर का तेल निकालते हुए चार लोगों को देखा।
मौके पर निविदा कर्मियों के पहुंचते ही तीन आदमी वहां से एक ट्रक में भाग गये और चौथे व्यक्ति ने न भाग पाने के कारण लोहे की मोटी राड से निविदाकर्मी अकबर इमाम पर हमला कर दिया, किन्तु अकबर इमाम द्वारा हमले से स्वतः को बचा लिया गया। ललित कुमार द्वारा उस व्यक्ति को पीछे से पकड़ लिया गया। दोनों निविदा कर्मी मिलकर उस व्यक्ति को पकड़कर पावरहाउस पर लाये जहां ऑन ड्यूटी एसएसओ देवेन्द्र कुमार प्रजापति की सहायता से उस चोर को पावरहाउस पर रोक लिया गया एवं अवर अभियन्ता व उपखण्ड अधिकारी को दूरभाष से सूचना दी गयी। सूचना पाते ही अवर अभियन्ता द्वारा पुलिस को सूचित किया गया एवं अवर अभियन्ता विजयकुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने पहुंच कर चोर व चुराये गये तेल एवं लोहे की राड को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में चोर का नाम असलम पुत्र मुस्ताक निवासी चौधरीवाड़ा-1 सिकन्दराबाद बुलन्दशहर बताया। बताया कि चारों चोर ट्रक चालक है तथा पेशेवर रूप से ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी का कार्य करते है। ये चोर अपने ट्रक में फैक्ट्रियों को सामान लाद कर आते थे और सामान उतारकर रात में किसी भी ट्रांसफार्मर के सामने ट्रक खड़ा कर ट्रांसफार्मर का ड्रेनवाल्व खोलकर या तोड़कर मशीन की सहायता से पूरा तेल चुरा लिया करते थे। उपखण्ड अधिकारी जीवनाथपुर ने उक्त घटना को देखते हुए सभी उद्यमियों व इण्डस्ट्रियल एसोशियसनो से यथा संभव फैक्ट्रियों में आने वाले ट्रकों को ट्रांसफार्मरों के पास पार्किंग न करने देने हेतु सहयोग का आग्रह किया है।

विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर


चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार सवार मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि भभुआ थाना क्षेत्र के कवाड़ गांव निवासी सागर चौहान 30 वर्ष अपने दोस्त लक्ष्मण धारी चौहान 32 वर्ष के साथ मुगलसराय से बिहार की तरफ जा रहा था। लेकिन जैसे ही दोनों सदर कोतवाली के समीप पहुचे कि विपरीत दिशा से आ रही थी। रफ्तार कार ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया।

घटना में दोनों बीच सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। हाईवे से गुजर रहे आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
इस बाबत सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली के पास सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार की कब्जे में ले लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहा दोनों को गंभीर चोटे होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शहीद की पत्नी ने कावा का किया उद्घाटन

सोनहुल सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में कावा का उद्घाटन करती शहीद की पत्नी।
सोनहुल सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में कावा का उद्घाटन करती शहीद की पत्नी।

Young Writer, चकिया। सोनहुल गांव में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में मंगलवार कि सुबह सीआरपीएफ के परिवार कल्याण संघ (आरसीडब्ल्यूडब्ल्यूए) का उद्घाटन पुलवामा हमले में शहीद हुए स्वर्गीय अवधेश कुमार यादव की पत्नी शिल्पी यादव व डीआईजी राकेश कुमार और क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष प्रीति की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
इस दौरान क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष प्रीति ने शिल्पी यादव को सम्मानित करते हुए उपस्थित महिला सदस्यों को क्षेत्रीय कावा द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कावा द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों में ग्रुप केंद्र च में निवासरत सभी महिलाओं से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। यह की सभी ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ परिवार कल्याण संघ का गठन किया जाता है, जिसके माध्यम से बल स्तर पर चलाए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है, जिससे महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्म निर्भर बनाने के गुण सिखाए जाते हैं । इसके तहत सिलाई कढ़ाई, पाक कला, कंप्यूटर प्रशिक्षण इत्यादि के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक विषयों पर व्याख्यान सत्र का भी आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राकेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र चंदौली, कमांडेंट श्याम सुंदर व अन्य अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय कावा की महिला सदस्य उपस्थित थे।

डीएम चंदौली से मिलकर चेयरमैन सोनू किन्नर ने रखी समस्याएं

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करती सोनू किन्नर साथ में सभासदगण।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करती सोनू किन्नर साथ में सभासदगण।

बिजली, पानी, सड़क, नाली व जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान की जताई आवश्यकता

Young Writer, चंदौली। नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर अध्यक्ष सोनू किन्नर के नेतृत्व में सभासदों का एक प्रतिनिधिमडल मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडें से मिला। जहां अध्यक्ष व सभासदों ने नगर की प्रमुख समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उसके निराकरण की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर अध्यक्ष सोनू किन्नर ने कहा कि नगर में कई प्रमुख समस्याएं हैं जिनका समाधान करना हम सभी का दायित्व है। साफ सफाई के साथ-साथ वहां जो भी मूलभूत समस्याएं हैं उसके निराकरण के लिए आपकी पहल की आवश्यकता है। जो भी समस्या हो उसका समाधान कराया जाए, ताकि नगर के लोगों को राहत मिल सके। बताया कि पेयजल, बिजली, नाली, सड़क व जल निकासी की प्रमुख समस्या है, जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है, तभी नगर का विकास हो सकेगा। इसमें अधिकारियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। इस दौरान पारस यादव, शैलेंद्र गुप्ता, आदर्श जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल बल्ला, कयामुद्दीन, अमित खरवार, राजकुमार कन्नौजिया, संतोष कुमार, सियाराम, पप्पू खां, नितिन गुप्ता, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम सम्मान निधिः जल्द ई-केवाईसी करा लें लाभार्थी किसान

खेती Young Writer Chandauli किसानी

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ग्राम पंचायतवार दो दिवसीय शिविर निर्धारित तिथियों को लगाया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के अतिरिक्त राजस्व विभाग, जनसेवा केन्द्र तथा इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक के कर्मियों की उपस्थिति में कृषकों की समस्याओं का निवारण कर उनके समस्त विवरणों को पीएम किसान की अगली किस्त के पूर्व सही करने का प्रयास हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में लंबित ई-केवाईसी की संख्या बहुत अधिक है, जिसे जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पूर्ण कराया जा रहा है, किन्तु इस कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के लिए भारत सरकार द्वारा PMKISAN GOI ऐप लांच किया गया है, जिसे कोई भी लाभार्थी Google Pay Store से डाउनलोड कर अपना तथा 10 अन्य लोगों का ई-केवाईसी कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी को उक्त ऐप पर एक सरल याद रखने योग्य 6 अंकों का एम-पिन जेनरेट करना होगा। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान की अगली किस्त 15 जून के आसपास जाने की संभावना है, उस समय तक जिन लाभार्थीयों का ई-केवाईसी, ओपेन सोर्स पंजीकरण सत्यापन भूलेख अपलोड तथा आधार सीडिंग नहीं होगा, उन्हें पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ पाने से वंचित रहना पड़ सकता है।

Chandauli
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
84 %
1.1kmh
5 %
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights