29 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 359

नहीं रहे चंदौली के जाने-माने चिकित्सक डा. एसए मुजफ्फर

डा. एसए मुजफ्फर।
डा. एसए मुजफ्फर।

Young Writer, चंदौली। नगर के जाने-माने चिकित्सक डा. एसए मुजफ्फर का रविवार को निधन हो गया। वह रविवार को नगर स्थित अपने आवास से जौनपुर में आयोजित मजलिस में हिस्सा लेने के लिए गए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मजलिस में हिस्सा लेने के बाद वह कमरे में आए और अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जब तक परिवार और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उनका निधन हो चुका था। इसकी खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आसपास पर तांता लग गया।
रविवार की देर शाम उनका शव नगर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचा। उस वक्त उनके आखिरी दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। विदित हो कि डा.एसए मुजफ्फर एक बेहतर चिकित्सक होने के साथ ही प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके सरल, सहज व मृदुभाषी व्यवहार के कारण चंदौली सहित आसपास इलाके के लोगों का उनसे गहरा लगवा व जुड़ाव था। उन्होंने चिकित्सा सेवा को अपने पिता से विरासत के रूप में प्राप्त की और उसे आजीवन पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। अब उनके छोटे पुत्र डा.गजनफर एम्स की नौकरी को ठुकराकर इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरे पुत्र जैगम इमाम फिल्म निर्माता होने के साथ ही अपनी सफलता व मेधा के बल पर देश व विदेश में चंदौली के नाम को रौशन करने के साथ ही ख्याति अर्जित कर रहे हैं। उनके निधन की खबर पर चंदौली के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने गहरा दुख व्यक्त किया और आहत नजर आए। क्योंकि दो दिन पूर्व ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्होंने चेयरमैन समेत सभासदों को अपनी दुआएं दी थी। ऐसे में अचानक उनके निधन से पूरा का पूरा नगर शोकाकुल है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो सोमवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

खड़ी ट्रक में घुसी कार जदोजहद के बाद चालक का निकला शव

चंदौली- नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में घुसी तेज़ रफ़्तार कार चालक की दर्दनाक मौत,पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को निकाला बाहर
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के समीप नेशनल तेजरफ्तार कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गया घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वही चालक कार में एक घंटे से फसा रहा और उसकी मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर एसआई प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद चालक को कार से बाहर निकाला और उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बिहार से वाराणसी की तरफ जा रही कार संख्या यूपी 16 सीएफ 3444 सिंघी ताली के पास ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसकी वजह से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक कार के अंदर बुरी तरफ फस गया। तेज़ आवास सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने चालक को कार से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुचे एसआई प्रशांत कुमार सिंह ने लोगो की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत एसआई प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास के आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम मुकेश लिखा है जो जिला झांसी का रहने वाला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चंदौली-तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरौली-बर गांव के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी वही बाइक पर बैठी पत्नी व एक बच्चा बाल-बाल बच गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी राधेश्याम 48 वर्ष बाइक से अपने पत्नी व बच्चे के साथ वाराणसी की तरफ जा रहे थे जैसे ही बरौली-बर गांव समीप पहुचे की तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया घटना में राधेश्याम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वही पत्नी व बच्चे को हल्की फुल्की चोटे आयी घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल राधेश्याम की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मौत की खबर सुनते ही पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

चंदौली- तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गए। उक्त युवक की शिनाख्त उसके आधार कार्ड से पुलिस ने की है।
बताते हैं कि बिहार के चांद थाना क्षेत्र बटानी गांव निवासी तेजबली यादव 50 वर्ष शनिवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पहुंचे चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने वृद्ध की शिनाख्त आधार कार्ड से की। 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे कार्रवाई में जुट गई।

चंदौली-खेत मे लटक रहे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो भैसों की मौत, युवक की हालत गंभीर


कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के आलमखातोपुर गांव के सिवान में शनिवार की शाम भैस चरा रहा एक युवक अपनी भैसों के साथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना में दोनों भैसों की मौके पर ही मौत हो गयी वही युवक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल युवक को 108 एम्बुलेंस द्वारा धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताते हैं कि बाबू राम यादव 35 वर्ष खेत मे भैस चरा रहा था। इस बीच उसकी भैस खेत से गुजरे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी। जिसको बचाने के चक्कर मे बाबु राम भी करेंट की जद में आ गया। घटना में दोनों भैसों की मौत हो गयी वही बाबू राम गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने डबरिहा फीडर से लाइन मैन को बुलाकर सप्लाई बंद कराया और बाबू राम को 108 एम्बुलेंस द्वारा धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन माह से 11 हजार का हाईटेंशन तार खेतो में लटका हुआ है इस बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया कि गांव में नौ चरवाहे सोनभद्र से आये हैं। और गांव में किसानों के खेतों में रह कर चरवाहे का काम करते है। किसानों द्वारा उन्हें भोजन और पैसे दिया जाता है। जिससे उनका जिकोपार्जन और। परिवार का भरण पोषण होता है ।

शपथ-ग्रहण के बाद कार्यालय पहुंचे चेयरमैन, बोले नगर की साफ-सफाई व सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता


चंदौली। शपथ-ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकता व जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से रूबरू कराया। साथ ही निर्वाचित सभासदों के साथ कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभासदों से अपने-अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं के बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीद व आकांक्षाओं से हम सभी को यह दायित्व व जिम्मेदारी सौंपा है। हम सभी सीधे तौर पर अपने नगर व वार्ड की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। सभी को मिलकर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए चंदौली नगर को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना होगा। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुकी गलियों व सड़कों को दुरूस्त करना प्राथमिकता होगी। इसके अलावा जल निकासी की समस्या का समाधान त्वरित रूप से करना होगा। क्योंकि बारिश का मौसम आने वाला है लिहाजा जल निकासी की व्यवस्था समुचित नहीं होगी तो वार्डवासियों व लोगों को आवागमन में दिक्कत हो सकती है। साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा होगा। हमें उन सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को संज्ञान में लेकर पटल लाने की जरूरत है, ताकि उसका समाधान हो और जनता को राहत मिल सके। कहा कि नगर के सभी वार्डों में समुचित साफ-सफाई कराया जाएगा। यदि कोई इलाका साफ-सफाई से वंचित रह जाता है तो उसकी जानकारी दें। अंत में सभी वार्ड सभासदों ने नगर की सफाई समेत अन्य मुद्दों पर अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर विजय जायसवाल, संजय कन्नौजिया, सुनील सिंह, दिलीप जायसवाल, शंभू जायसवाल, राजेश कुमार, विनय सिंह, शीला देवी, उपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। 

जिम्मेदारीः लगातार 8वीं बार सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बने जमील अहमद

सपा कार्यालय पर जमील अहमद के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत करते सपाई।
सपा कार्यालय पर जमील अहमद के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत करते सपाई।

Young Writer, चंदौली। जनपद के बड़गांवा निवासी जमील अहमद एक बार फिर सपा अल्पसंख्यक सभा का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उनके कुशल नेतृत्व व अल्पसंख्यकों के बीच उनकी सक्रियता व मजबूत पकड़ को देखते हुए लगातार आठवीं बार शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। ऐसे में शनिवार को उनके स्वागत एवं सम्मान में नरसिंहपुर खुर्द स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इसस दौरान अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कर्मठ व संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और राजनीति भागीदारी व प्रतिनिधित्व का अवसर देकर आगे बढ़ाने का काम करती है। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी शिद्दत से निभाने का काम होगा। अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास होंगे। पार्टी के दिशा-निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों, अभियान व धरना-प्रदर्शन के जरिए अल्पसंख्यकों की आवाज को मुखर करने का प्रयास होगा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। भरोसा दिया कि जनपद में नौजवानों, किसानों, गरीबों के हक के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी के आंदोलनों को भी बल प्रदान करने का काम करेंगे। इस अवसर पर नफीस अहमद, शमीम मिल्की, रामसिंह चौहान, जमील अहमद, नुरुल अंसारी, नावेद अंसारी, राजा बहादुर खांन, शशिकान्त भारती, निरंजन कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने धानापुर को समर्पित किया सिंचाई नलकूप

धानापुर में सिंचाई नलकूप का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
धानापुर में सिंचाई नलकूप का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

कमालपुर में हुआ स्वागत, ग्रामीणों संग चाय पर की स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

Young Writer, चंदौली। सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार की देर रात धानापुर में पहुंचे। वहां उन्होंने नवनिर्मित सिंचाई नलकूप का किया उद्घाटन। इसके पहले ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल के नेतृत्व में कस्बावासियों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने चाय पर कस्बावासियों संग जनहित की समस्याओं पर चर्चा की गई।

इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वामी शरण महाविद्यालय से हेतमपुर कवई ड्रेन पर बंधी प्रखण्ड से बनने जा रही पुल के रास्ते पर डेढ़ किमी कच्ची सड़क को पक्की बनाने के मांग के साथ उसी ड्रेन पर कस्बे के करीब किसानों एवं गांववासियों को आने जाने के लिए एक नये पुल की मांग रखी गई। जिसको पूर्ण कराने का केंद्रीय ने आश्वासन दिया। इसके बाद धानापुर शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों को माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सिंचाई नलकूप का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री की जिस धरती पर चुनावी सभा की गई थी वह किसानों की जमीन थी पानी नहीं मिलने के वजह से परती पड़ी रहती थी उसी हमसे एक ट्यूबवेल की मांग की गई थी जिसको आज पूरी कर दी गई। निश्चित रूप किसानों की यह जमीन उपजाऊ भूमि के रूप में जानी जायेगी। आप लोगों ने जबसे आशिर्वाद दिया है लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व विकास करते आ रहे हैं। उम्मीदों के साथ निरंतर काम जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर अभिमन्यु सिंह,डा हरेन्द्र राय, ब्रिजेश सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह हरिवंश उपाध्याय, राजेश सिंह, हृदय तिवारी, सत्यवान मौर्या,शशि रस्तोगी, हरिद्वार मिश्रा, महेंद्र पाण्डेय, मृत्युंजय, विनयराज आदि लोग शामिल रहे।

बड़ा हादसाः साइकिल सवार छात्राओं को बचाने की पलटी बारातियों से भरी बस

सड़क किनारे गड्ढे में पलटी बस को बाहर निकालती जेसीबी।
सड़क किनारे गड्ढे में पलटी बस को बाहर निकालती जेसीबी।

उतरौत गांव के पास लेवा-इलिया मार्ग पर हुआ हादसा

Young Writer, बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौत गांव के समीप शनिवार की सुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस दौरान लगभग आधा दर्जन बाराती घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार इलिया कस्बा निवासी सतराम के पुत्र विशाल का शुक्रवार को बाबतपुर बारात गया था। शनिवार की सुबह लगभग 50 बारातियों को लेकर बस बाबतपुर से इलिया वापस आ रही थी। उतरौत गांव के पास लेवा इलिया मार्ग पर आवारा कुत्तों ने साइकिल सवार दो छात्राओं को दौड़ा लिया, जिससे साइकिल सवार छात्राएं बीच सड़क पर आ गयी। इस दौरान छात्राओं को बचाने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार के साथ अफरातफरी मच गई, जिसमे आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना को देख आसपास के ग्रामीणों की भारी जुट गयी तथा बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला तथा तत्काल इसकी सूचना बबुरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और जिले के आलाधिकारी पहुंचकर राहत बचाव कार्य मे जुट गए। दुर्घटना में इलिया निवासी दीपू राम 30 वर्ष, राकेश 16 वर्ष, मदनराम 50 वर्ष, सैयदराजा निवासी निबुलाल 35 वर्ष, कविन्द्र चौहान 35 वर्ष (नवागढ़ बिहार) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज भिजवाया तथा जेसीबी की मदद से पानी से भरे गड्ढे में पलटी बस को बाहर निकलवा कर बस के अंदर तथा पानी भरे गड्ढे में जांच पड़ताल करवाया। वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे चकिया विधायक कैलाश खरवार व चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम चकिया ने घटना के बाबत जानकारी ली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

चकियाः झमाझम बारिश के बीच चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ

शपथ-ग्रहण समारोह को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
शपथ-ग्रहण समारोह को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer-चकिया। नगर के मां काली मंदिर परिसर में शुक्रवार की सायं मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में समारोह पूर्वक उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित 12 सभासदो को पद और गोपनीयता की शपथ झमाझम बारिश के बीच दिलाई गई।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि आज 15 साल बाद चकिया के संभ्रांत जनता जनार्दन ने अपने बहुमूल्य वोट को देकर कमल खिलाया है। उन्हें आश्वस्त कर रहा करना चाहता हूं की जिस तरह आपने अपना आशीर्वाद देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को जिताया है उसी तरह यह लो नगर के विकास में आप सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे उन्होंने कहा केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर और अपनी नीतियों के चलते जनता के दिल में अपनी जगह बनाई है। वैसे ही अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव नगर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के साथ हैं सभासदों में बादल सोनकर, शाहीन बेगम, सुनीता सोनकर, केसरी नंदन, रवि गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, उमेश चौहान, विजय वर्मा, ज्योति गुप्ता, कमलेश यादव, अमरदीप मोदनवाल, राधा कुमारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस दौरान मुख्य रूप से जनपद की भाजपा जिला प्रभारी मीना चौबे, विधायक कैलाश आचार्य, मुख्य विकास अधिकारी एसके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, उमाशंकर सिंह, उपस्थित रहे। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सभासद वैभव मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे से भाजपा की सदस्यता ली।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
71 %
0.8kmh
4 %
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights