29 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 360

डीडीयू नगरः सोनू किन्नर ने बतौर चेयरमैन लिया शपथ

डीडीयू नगर में आयोजित समारोह में बतौर चेयरमैन शपथ लेती सोनू किन्नर।
डीडीयू नगर में आयोजित समारोह में बतौर चेयरमैन शपथ लेती सोनू किन्नर।

डीडीयू नगर। नगर पालिका इंटर कालेज में शुक्रवार की शाम निर्वाचित चेयरमैन सोनू किन्नर ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने 25 वार्डों के सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पालिका की सरकार गठित हो गई। शपथ ग्रहण के दौरान परिसर में गणमान्य और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसका बखूबी निर्वहन करूंगी। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले समस्याओं का निदान करने का प्रयास करुंगी।
अध्यक्ष सोनू किन्नर साधारण वेशभूषा में अपने लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां उपस्थित लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मंच पर पुष्य गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात उपजिलाधिकारी कुंदन राजकपूर ने अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराया। नगर पालिका के अध्यक्ष सोनू किन्नर ने 25 वार्डों के सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र, हरवंश सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, रामविलास मास्टर, शमीम मिल्की, कयामुद्दीन, किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा, सतनाम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

हरीश के शहादत को व्यापारी अंतिम दम तक याद रखेगाः राकेश शर्मा

चंदौली हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि मनाते व्यापारी।
चंदौली हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि मनाते व्यापारी।

Young Writer-चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला मुख्यालय कार्यालय मुंसफ कटरा में 26 मई को शहीद हरीश चन्द्र अग्रवाल के पुण्यतिथि पर व्यापारियों द्वारा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। शहीद हरीश चन्द्र अग्रवाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर इनके शहीद होने की जानकारी दी।
इस बाबत पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि हरीश चंद्र अग्रवाल हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे। इससे इनकी शहादत हमेशा प्रेरणा दाई और आंदोलित करती रहती है। हरीश चन्द्र अग्रवाल के कार्यों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा याद रखती है। आज ही के दिन इनकी शहादत हुई है जिस के उपलक्ष्य में व्यापारी वर्ग पूरे उत्तर प्रदेश में अपने कैंप कार्यालय में इससे शहादत के रूप में प्रेरणा दिवस मनाते रहते हैं। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, नगर अध्यक्ष बबलू सोनी, घूरे लाल कन्नौजिया, अनिरुद्ध जायसवाल, अमित गुप्ता, बाबू खान,म कबूल आलम, अमीय पांडेय, अनुपम श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, अब्दुल कलाम अंसारी, शीला देवी, आभा चौरसिया, पप्पू विश्वकर्मा, शीला गुप्ता, रघुवर विश्वकर्मा आदि कई पदाधिकारी व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों से कराया अवगत

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।

Young Writer-चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने गुरुवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आइजीआरएस एवं जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, थाना स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन समय से कार्यालयों में बैठक कर जनसुनवाई करें एवं शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में शिकायत पंजिका अवश्य बनवा लिया जाए जिसको प्रतिदिन अपडेट किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के फीडबैक हेतु सभी कार्यालयों में लैंडलाइन फोन अवश्य लगा लिया जाए। संबंधित अधिकारीगण अपने मुख्यालयों पर ही निवास करें। अवकाश के दिनों को छोड़कर अधिकारीगण अपने कार्यालयों से ही कार्य करें। अधिकारी फील्ड में निकलकर विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति का पड़ताल करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी फील्ड में निकले एवं स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं की पड़ताल करें तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस एवं संबंधित अधिकारीगण धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की बढ़ती ध्वनि को नियंत्रित करें। जनपद में अवैध बस एवं टैक्सी स्टैंड एवं अवैध वसूली को तत्काल बंद किया जाए। उचित स्थान का चयन कर रेगुलर स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कत्तई न हो, प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई कर सख्ती से सुनिश्चित कराया जाए। ट्रैफिक जाम का कारण समझा जाए एवं इसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। मुख्यमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत मिली तो संबंधित को बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, एडीएम उमेश मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय उपस्थित रहे।

वीर शिरोमणी जंग बहादुर को अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि

जंगबहादुर पटवा के परिनिर्वाण दिवस की संध्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मौजूद समाज के लोग।
जंगबहादुर पटवा के परिनिर्वाण दिवस की संध्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मौजूद समाज के लोग।

Young Writer-सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार की देर शाम वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादुर पटवा के 73 वां परिनिर्वाण दिवस पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कुर्बानियों को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पटवा समाज के लोग मौजूद रहे।
पटवा देववंशी समाज की ओर से प्रदेश भर में वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का 73 वां परिनिर्वाण दिवस जगह जगह घरों में मनाया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर दूसरी बार राष्ट्रवीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में उनके तैल पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा किशोराअवस्था से ही अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने लगे थे।  काकोरी कांड में उन्हें जेल की यातना सहनी पड़ी थीं। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नही सकता है। अंत में विभिन्न जिले से पहुंचे पटवा समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व सचिव रामलखन पटवा, दुर्गेश पटवा, विनोद देवल, विशेष देवल, राकेश आदि लोग शामिल रहे।

चंदौली-अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी मची चीख-पुकार

बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर तत्काल साहबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि इलिया से एक बस बरात लेकर बाबतपुर की तरफ गई थी। बारात से वापस लौटते समय जैसे ही बस बबुरी क्षेत्र के उतरौत गांव के समीप पहुंची की एक कुत्ता अचानक एक लड़की को बौखने लगा और लड़की कुत्ते के डर से सड़क पर भागने लगी और बस के सामने आ गई। जिस को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को बच्चे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बस के नीचे और अंदर खोजबीन करा रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे चकिया विधायक कैलाश खरवार व एसडीएम मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया

शपथ ग्रहणः चंदौली चेयरमैन सुनील यादव संग 15 सभासदों ने लिया शपथ

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाते एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप।
चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाते एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप।

शपथ-ग्रहण समारोह में इंद्रदेव ने दी दस्तक, घंटों झमाझम हुई बारिश

Young Writer, चंदौली। नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व 15 वार्डों से चुने गए सभासदों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही अपने-अपने दायित्वों को आत्मसात किया। इस दौरान अरविंद वाटिका में शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप ने चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ-ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इंद्रदेव ने भी कार्यक्रम में दस्तक दी और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस कारण शपथग्रहण कार्यक्रम की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हो सकी।

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाते एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप।
चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाते एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप।

हालांकि इसके बाद चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व ईओ शिवकुमार द्वारा नवनिर्वाचित सभासदों को अंगवस्त्रम, बुके भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने भारी बारिश के बावजूद अपनी मौजूदगी को बनाए रखा। लोग आए गए और सभासदों के साथ ही नवनिर्वाचित चेयरमैन को बुके देने के साथ माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं और आशीष प्रदान करते गए। शुभकामनाओं व सम्मान के आदान-प्रदान का यह क्रम अनवरत जारी रहा। जैसे-जैसे वक्त बढ़ा बारिश के तेवर नरम पड़े और जो कार्यक्रम में आने से वंचित रह गए थे वे पुनः उसी उत्साह व उमंग के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और चेयरमैन के साथ ही सभासदों को सम्मानित करते गए। इस दौरान कोई पुष्प भेंट करता नजर आया तो कोई गुलाब की माला लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचा। किसी ने अंगवस्त्रम भेंट किए। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी आदि ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को शुभकामनाएं दी। बारिश के बावजूद शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में नगर के सभी इलाकों से लोग चलकर आए और अपने निर्वाचित चेयरमैन के साथ ही सभासदों से मिले। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, अशोक त्रिपाठी, जुबेर अहमद, अनिल मिश्रा, योगेंद्र यादव चकरू, रामकेश यादव, श्रीराम यादव, अंकित यादव, आनंद यादव, विजय यादव, मयंक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के विजय जायसवाल ने रचा कीर्तिमान लगातार चौथी बार बने सभासद

नवनिर्वाचित चेयरमैन से सम्मानित होते सभासद विजय जायसवाल।
नवनिर्वाचित चेयरमैन से सम्मानित होते सभासद विजय जायसवाल।

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव में विजय जायसवाल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे शायद आगे कोई तोड़ न पाए। जी हां विजय जायसवाल के लिए बतौर सभासद यह लगातार चौथी जीत है। इस जीत को उन्होंने जनता को समर्पित किया। कहा कि अपने सभी कार्यकाल में वार्ड की जनता के हित, कल्याण व विकास को प्राथमिकता दी है। वार्ड में जो भी काम अधूरे रह गए उन्हें पूरा कराने का प्रयास होगा। गरीब व वंचित परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना प्राथमिकता में होगी।

चंदौली के नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।
चंदौली के नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।

15 वार्डों के सभासदों ने शपथ के साथ विकास का लिया संकल्प
चंदौली।
नगर के अरविंद वाटिका में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू के साथ सभासदों ने भी शपथ लिया। इस दौरान वार्ड नंबर-1 से शीला देवी, वार्ड नंबर-2 से बिन्दो देवी, वार्ड नंबर-3 से मोनिका गौतम, वार्ड नंबर-4 से शंभू श्रीवास्तव, वार्ड नंबर-5 से वकील सोनकर, वार्ड नंबर-6 से संजय कन्नौजिया, वार्ड नंबर-7 से अर्पणा गुप्ता, वार्ड नंबर-8 से तबरेज अंसारी, वार्ड नंबर-9 से विजय जायसवाल, वार्ड नंबर-10 से सुनील सिंह, वार्ड नंबर-11 विनय सिंह, वार्ड नंबर-12 से उषा देवी, वार्ड नंबर-13 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-14 से रौशन यादव, वार्ड नंबर-15 से नीलू जायसवाल ने बतौर सभासद शपथ ग्रहण किया। साथ ही अपने-अपने वार्ड व इलाके के विकास के संकल्प के साथ ही शपथ-ग्रहण समारोह से लौटे।

विकास के संकल्प के साथ ही चंदौली जनता का चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने जताया आभार

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व सभासदों को शुभकामनाएं देते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व सभासदों को शुभकामनाएं देते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

शपथ-ग्रहण करने के बाद सभी वर्गों के अभी कृतज्ञ दिखे सुनील यादव गुड्डू

Young Writer, चंदौली। नगर के अरविंद वाटिका में शपथ-ग्रहण करने के बाद चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने जनता का आभार प्रकट करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही आगामी पांच वर्षों तक युवाओं के साथ ही वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों के सानिध्य में चंदौली के विकास को ऊंचाईयां प्रदान करने का संकल्प लिया। कहा कि संवाद व स्नेह का यह क्रम आज यहीं स्थगित नहीं होगा, बल्कि इसे सभी के सहयोग से पूरे पांच वर्ष चलाया जाएगा। भरोसा दिया कि जनकल्याण के साथ ही विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ आज नई जिम्मेदारी का आगाज हो रहा है।
उन्होंने चंदौली नगर के खुमचा-ठेला लगाने वाले, चाय बेचने वाले पटरी व्यापारियों, फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का आभार जताया। साथ ही चंदौली के व्यापारी वर्ग के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने सामाजिक एकता की मिसाल पेश करने वाले प्रबुद्धजनों के प्रति भी आभार जताया। भरोसा दिया कि चंदौली की 24 हजार जनता की अपेक्षा और आशा पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास होगा। बोर्ड की पहली बैठक में ही सभासदों से समन्वय स्थापित कर जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को निस्तारित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। खस्ताहाल गलियां, सड़कें व नालियों की मरम्मत के साथ ही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना प्राथमिकता होगी। कहा कि चंदौली की जनता ने मेरे पिता व परिवार को अपने स्नेह व आशीर्वाद से गौरवान्वित होने का अवसर कई बार प्रदान किया और आज मुझे भी उस गौरव की अनुभूति जन-जन की मौजूदगी में हो रही है। आगामी पांच वर्ष चंदौली के लिए ऐतिहासिक हो इसी संकल्प के साथ नए दायित्व व जिम्मेदारी की स्वीकार करता हूं।

वीर शिरोमणी जंग बहादुर को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजली



सकलडीहा, चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार की देर शाम वीर शिरोमणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादूर पटवा के 73 वां परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कुर्बानियों को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पटवा समाज के लोग मौजूद रहे।
पटवा देववंशी समाज की ओर से प्रदेश भर में वीर शिरोमणी स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का 73 वां परिनिर्वाण दिवस जगह जगह घरों में मनाया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रवीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादुर पटवा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में उनके तैल पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा किशोराअवस्था से ही अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करने लगे थे। काकोरी कांड में उन्हें जेल की यातना सहनी पड़ी थीं। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नही सकता है। अंत में विभिन्न जिले से पहुंचे पटवा समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व सचिव रामलखन पटवा, दुर्गेश पटवा, विनोद देवल, विशेष देवल, राकेश आदि लोग शामिल रहे।

जन सहयोग संस्था ने विक्षिप्त को पहुंचाया ‘अपना घर आश्रम’

जन सहयोग संस्था द्वारा रेस्क्यू किया गया अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति।
जन सहयोग संस्था द्वारा रेस्क्यू किया गया अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति।

संस्था के सदस्य रवि शर्मा के सहयोग से विक्षिप्त को मिलेगा नया जीवन

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था शुक्रवार को असहाय व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपना घर आश्रम पहुंचाकर एक बार फिर पुण्य की भागी बनी। उक्त मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कई वर्षों से दयनीय स्थिति में था और इधर-उधर घूमकर जैसे-तैसे उसकी अपना जीवन जी रहा था। इसी बीच जन सहयोग संस्था के रवि शर्मा की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने वाराणसी के सामने घाट में संचालित संस्था अपना घर आश्रम से सम्पर्क किया।
इसके बाद उन्होंनेे मोहरगंज चहनियां जिला चंदौली से रेसक्यू किया। उस वक्त उक्त व्यक्ति के बाल-दाढ़ी काफी बड़े हुए थे तथा उसने कई महीनों से एक ही कपड़े को पहन रखा था, जो गदंगी से सनकर कई जगह फट भी गया था। उस व्यक्ति को संस्था के वाहन से अपना घर आश्रम ले जाया गया। जहां उसे अन्य मानसिक रूप से कमजोर लोगों की तरह नया जीवन, पौष्टिक भोजन व एक अच्छा वातावरण दिया जाएगा। इस पुनीत कार्य का माध्यम बनने पर जन सहयोग संस्था के सदस्य रवि शर्मा ने ईश्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति भागमभाग व आपाधापी के जीवन में भीड़ में भी अकेला होता जा रहा हैं और अपने लोगों को ही नहीं पहचान पा रहा है। ऐसे में इन असहाय, बेबस, दयनीय विक्षिप्त व्यक्ति के लिए भी किसी के पास समय नहीं रह गया है। यह एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ सामाजिक ताने-बाने के बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कहा कि आज जिस व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है वह पूरी तरह से दुर्गंध, गंदगी से भरा पड़ा था। मौके पर दर्जनों लोग खड़े थे परंतु एम्बुलेंस में बैठाने हेतु मदद के लिये कोई आगे नहीं आया। ऐसा लग रहा था जैसे सभी को व्यक्ति से घिन्न आ रही थी। दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन आज यही सच्चाई हर जगह देखने को मिल रही है। संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने आमजन व प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि गरीब, कमजोर, मानसिक रूप से अशक्त एवं दिव्यांगजनों की मदद के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
71 %
0.8kmh
4 %
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights