29 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 361

जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर डीएम-एसपी से मिले सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन

जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर डीएम मुलाकात करते सकलडीहा विधायक।
जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर डीएम मुलाकात करते सकलडीहा विधायक।

Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव जनपद के विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने बिजली करेंट से हुई मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा राशि देने की आवश्यकताओं पर बल दिया। इसके चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा विकलांग महिला के रोजगार की भी मांग को डीएम के समक्ष पटल पर रखा। डीएम व एसपी ने भी जनहित से जुड़े सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावित परिवारों को लाभान्वित किए जाने का भरोसा दिया।

जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी मुलाकात करते सकलडीहा विधायक।
जन समस्याओं व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी मुलाकात करते सकलडीहा विधायक।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि विगत दिनों कटरिया के पास हुए हादसे में दो युवकों की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना से पीड़ित परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देकर उनके दर्द को बांटने की पहल कर सकता है। कहा कि घटना बीते कई दिन हो गए, लेकिन मुआवजे को लेकर बिजली विभाग व प्रशासन सुस्ती दिखा रहा है। इसी तरह नौगढ़ क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की विद्युत करेंट से मौत हो गयी है। इन परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि दिया जाए और जहां-जहां विद्युत व तार जर्जर हाल में है उसे दुरूस्त किया जाए। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना होने पाए। कहा कि चहनियां क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। पुलिस की शिथिलता के कारण चोर सक्रिय हैं और लोगों के मकान, दुकान, प्रतिष्ठान के साथ ही सरकारी स्कूलों व पंचायत भवनों को निशाना बनाकर सामान चुरा रहे हैं, जिससे समाज में भय व्याप्त है। अंत में उन्होंने मुगलसराय निवासी विकलांग सीमा देवी की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। कहा कि इन्हें विकलांग पेंशन सरकार की ओर से मिलता है, लेकिन उससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उक्त विकलांग महिला रोजगार की मांग को लेकर दर-दर भटक रही है। यदि जिला प्रशासन उसके रोजगार व नौकरी का प्रबंध कर दे तो उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, नफीस अहमद, सुदामा यादव, अशोक त्रिपाठी, अजीत यादव बब्बू आदि उपस्थित रहे।

Breaking: चंदौली पुलिस ने चार खूंखार हिस्ट्रीशीटर पशु तस्करों को दबोचा‚ 28 मवेशी किए बरामद

चंदौली कोतवाली में पकड़े गए तस्करों संग कोतवाली पुलिस।
चंदौली कोतवाली में पकड़े गए तस्करों संग कोतवाली पुलिस।

गिरफ्तार पशु तस्कारों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

Young Writer, चंदौली। चंदौली पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक कन्टेनर ट्रक में क्रूरतापूर्ण तरीके से लदे 28 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही इस कार्यवाही के दौरान चार अन्तर्रप्रान्तीय अभ्यस्त, खूंखार हिस्ट्रीशीटर व पशु तस्कर गिरफ्तार करने में सफल रही।
एसपी के निर्देश पर अपराध रोकथाम व पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली चंदौली पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पशु तस्करों द्वारा एक कन्टेनर ट्रक से 28 राशि गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर बध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक चंदौली राजीव कुमार सिंह द्वारा स्वयं की मौजूदगी में पुलिस की दो अलग अलग टीमे गठित की। लीलापुर रेलवे क्रासिंग से पहले डाइवर्जन के पास नेशनल हाइवे पर 28 मवेशियों को बरामद किया। इसके साथ ही चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों को विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार पशु तस्करों में नुसरत उर्फ बउवा पुत्र सेरफी उर्फ सर्फी निवासी जनपद शाहजहांपुर, लुकमान पुत्र रहीम निवासी जनपद शाहजहांपुर, उस्मान पुत्र लतीफ निवासी जनपद रामपुर, बउवे बंजारे पुत्र कासिम निवासी जनपद शाहजहांपुर शामिल रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, एसआई सहिपाल यादव, विजय राज, बन्टी सिंह, अनुज पाण्डेय, राजकुमार, संजय पटेल, गौतम कुमार, इन्द्रजीत, देवेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहणः चंदौली की आवाम को साक्षी मानकर शपथ लेंगे चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व निर्वाचित सभासद

Sunil yadav Guddu

चंदौली चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू को शपथ दिलाएंगे एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप

Young Writer, चंदौली। सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह शुक्रवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व 15 वार्डों के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसको लेकर नगर स्थित एक लान में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सदर एसडीएम, ईओ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
विदित हो कि विगत 13 मई को परिणाम आने के बाद सदर नगर पंचायत में अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनके अलावा 15 सभासद निर्वाचित हुए थे। चंदौली नगर के वार्ड नंबर-1 से शीला देवी, वार्ड नंबर-2 से बिन्दो तिवारी, वार्ड नंबर-3 मोनिका गौतम, वार्ड नंबर-4 से शंभू श्रीवास्तव, वार्ड नंबर-5 वकील सोनकर, वार्ड नंबर-6 संजय कन्नौजिया, वार्ड नंबर-7 अपर्णा गुप्ता, वार्ड नंबर-8 से तबरेज अंसारी, वार्ड नंबर-9 से विजय जायसवाल, वार्ड नंबर-10 सुनील सिंह, वार्ड नंबर-11 से विनय सिंह, वार्ड नंबर-12 से उषा गुप्ता, वार्ड नंबर-13 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-14 रौशन यादव, वार्ड नंबर-15 नीलू जायसवाल से निर्वाचित हुईं हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद इनके शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां की जा रही है। नगर स्थित एक लान में व्यवस्था की जा रही है। शपथ-ग्रहण के लिए भव्य मंच तैयार करने व सभा स्थल पर करीब एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था हो रही है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा संभ्रांत जनों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सदर एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।

चकिया अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण आज
चकिया। आदर्श नगर पंचायत चकिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और नगर के 12 वार्डों के सदस्यों का शपथ ग्रहण 26 मई को दोपहर 3 बजे मां काली मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक आयोजित होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य के शिरकत करने की संभावना है। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने बतायी।
चकिया में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय नई दिल्ली से चलकर बाबतपुर हवाई अड्डे पर दोपहर 11ः45 पर पहुंचेंगे। वहां से नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में तीन बजे शामिल होंगे। इसके बाद पांच बजे सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान सैयदराजा में पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद केंद्रीय मंत्री लोकसभा मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी है।

मनोज डब्लू का बड़ा आरोप‚ पम्प कैनालों का 10 प्रतिशत अधूरा काम पूरा नहीं करा पा रही 40 प्रतिशत वाली सरकार

कलेक्ट्रेट में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
कलेक्ट्रेट में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू गुरुवार को सिंचाई संबंधित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मिले। इस दौरान सैयदराजा विधानसभा अंतर्गत आने वाले चारी-चिरईगांव, अदसड़ व मानिकपुर में स्थापित पम्प कैनालों को चालू किए जाने की मांग की। बताया कि इन पम्प कैनालों में मात्र 10 से 15 प्रतिशत काम अवशेष है जो लम्बे समय से लंबित चला आ रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि 40 प्रतिशत वाली सरकार पम्प कैनालों के 10 से 15 प्रतिशत अधूरे काम को पूरा कराने में विफल रही है। यही किसानों के प्रति भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चारी, अदसड़ व मानिकपुर पम्प कैनालों के स्थापना के बाद उसे चालू कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान किसानों की मांग पर उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने की इच्छा व महत्वकांक्षा के साथ स्थापना कराया गया, लेकिन दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद जनहित के वादों के साथ सरकार में लौटी भाजपा किसानों के हित में कुछ भी नहीं कर पायी। सूबे में भाजपा को आए हुए छह वर्ष हो गए। बावजूद इसके सरकार व सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री व जनप्रतिनिधि पम्प कैनालों का अधूरा काम पूरा करने में विफल रहे हैं। यह सीधे तौर पर किसानों की उपेक्षा है, जिसे किसान अब जान व समझ गया। उन्होंने बताया कि जनपद में जितने भी जिलाधिकारी आते हैं उन सभी के समक्ष पम्प कैनालों से जुड़े मुद्दे को उठाता आ रहा हूं। इसी मामले में गुरुवार को एक बार फिर चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात कर इन पम्प कैनालों के अधूरे काम को पूरा करके उसे चालू कराने की बात कही है। वहीं डीएम ने इस मामले को पूरी गंभीरता के साथ लिया। भरोसा दिया कि पम्प कैनालों से जुड़े काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास होगा। इस अवसर पर पूर्व महासचिव मुन्नी लाल मौर्य, लल्लन बिंद, गुड्डू यादव, अमड़ा प्रधान जीउत पाल, छोटेलाल, जेपी यादव, दयाराम यादव, जमुड़ा के पूर्व प्रधान चिंटू सिंह, बृजेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

अज्ञात चोरों ने जगदीशसराय पंचायत भवन को बनाया निशाना

चोरी

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के जगदीशसराय स्थित पंचायत भवन को देर रात गए अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर व दो बैट्री चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने के बाद ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पासवान ने घटना की सूचना चंदौली कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही आनलाइन ई-एफआईआर कराकर सूचना दर्ज कराई। बताया कि घटना की जानकारी उन्हें उस वक्त हुई जब पंचायत भवन पर नियुक्त चपरासी बिहारी वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ है और देखा अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। तत्पश्चात चंदौली कोतवाली पुलिस को घटना से लिखित रूप से अवगत कराने के साथ ही आनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

कमालपुर अस्पताल का डीएम व सीडीओ ने लिया जायजा

कमलापुर अस्पताल का जायजा लेते डीएम व सीडीओ।
कमलापुर अस्पताल का जायजा लेते डीएम व सीडीओ।

Young Writer-चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा कमालपुर स्थित एडिशनल पीएचसी एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को एमओ रेजिडेंस की निर्माणाधीन भवन 30 जून तक हैंडओवर करने के निर्देश दिए। एडिशनल पीएचसी के निरीक्षण के दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं चिकित्सकों से स्वास्थ व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। ऑनलाइन परामर्श कक्ष में जिलाधिकारी ने पूछताछ कर जानकारी ली।
इस दौरान पैथोलॉजी का स्वास्थ संबंधित जांच के विषय में पूछताछ की एवं आवश्यक दिशा निर्देश। जिलाधिकारी ने अग्निशमन केंद्र रैथा कमालपुर में निरीक्षण के दौरान ऑफिस सुचारू रूप से चालू कराने के निर्देश प्रभारी को दिया एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। रैथा गांव में रॉयल ताल नाले पर पुलिया का निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर पूरी गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के तत्काल बाद मलबों को तत्काल हटा दिया जाए। जिलाधिकारी ने राजकीय संतति उद्यान माधोपुर में बन रहे इंडो इजरायल सेंटर आफ एक्सीलेंस ऑल वेजिटेबल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पाली हाउस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगा नदी कटान रोकने के लिए बोल्डर कटर लगाए जाने के निर्देश दिए बोल्डर कटर गंगा से कटान को रोकने के लिए जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि माह जून तक कार्य पूर्ण कर लिए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय धानापुर का निरीक्षण कर पत्रावली की जानकारी अधीनस्थों से ली एवं परिसर की साफ-सफाई और ब्लॉक कार्यालय की सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना भी की और कहा कि इस को और बेहतर बनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शिवशक्ति प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई धानापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से निर्मित हो रहे पौष्टिक आहार, दलिया के बारे में जानकारी ली उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्मित हो रहे उत्पादन को दोगुने किया जाए, ताकि पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) द्वारा पुष्टाहार में उपयोग होने वाले गेहूं को बेतरतीब ढंग से जमीन पर रखने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सैलरी रोकने के साथ ही हटाने के निर्देश दिये। अमृत सरोवर मिर्जापुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अच्छी ढंग से सरोवर का निर्माण कार्य कराया गया था जिस पर जिलाधिकारी ने प्रशंसा जाहिर करते हुए और बेहतर करने के निर्देश ग्राम प्रधान एवं खंड विकास अधिकारी को दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह उपस्थित रहे।

दो न्याय पंचायत से महज 23 सफाई कर्मी रोस्टर में दिखे

चहनियां कस्बे में फैली गंदगी का अंबार।
चहनियां कस्बे में फैली गंदगी का अंबार।

Young writer-चहनियां। कस्बा स्थित कस्बा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को दो न्याय पंचायत का रोस्टर लगाकर सफाई करने का निर्देश दिया गया था किंतु पचास कर्मचारियों में मात्र 23 कर्मचारी ही रोस्टर में दिखे। वो भी साफ सफाई के नाम पर मात्र कोरम पूरा कर चले गये। ग्राम प्रधान ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से लिखित शिकायत किया।
विदित हो कि पिछले दिनों कस्बा में साफ सफाई न होने पर अखबारों में खबर छपने के बाद बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व कस्बा के लिए रोस्टर लगाकर सफाई करवाने के लिए अधिकारियों ने निर्देशित किया था किन्तु दो न्याय पंचायत से कुल पचास में केवल 23 सफाई कर्मी ही साफ सफाई किये। शेष सफाई कर्मी गायब रहे। साफ सफाई के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में थोड़ा सा घास छीलकर फरार हो गये। झाड़ झंखाड़ से स्वास्थ्य विभाग पटा हुआ है। वहीं कस्बा में भी महज कोरम पूरा करके चले गये। ग्राम प्रधान साबित्री गुप्ता ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को लिखित शिकायत उपस्थित व नदारद सफाई के नाम से किया। नदारद सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की मांग किया। प्रधानपति सतीश गुप्ता ने कहा कि केवल यहां खानापूर्ति की गई है। एक तो रोस्टर लगाने के बाद पूरे सफाई कर्मी यहां या फिर कही भी जाते नहीं है । कस्बा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। रोस्टर में सफाई के दौरान कोई भी अधिकारी चेक नही करने आता है कि सफाई हुई है या नहीं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व सीडीओ से भी किया जायेगा। गायब रहने वाले सफाई कर्मियों का वेतन काटा जाय।

अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाएंः नित्यानंद

पौधरोपण के मद्देनजर पौधों की नर्सरी का जायजा लेते वन विभाग के अधिकारी।
पौधरोपण के मद्देनजर पौधों की नर्सरी का जायजा लेते वन विभाग के अधिकारी।

Young Writer-चहनियां। वर्षाकाल 2023 में पौधरोपण हेतु वन विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ के निर्देश में विभागीय अधिकारियों के साथ वन विभाग की मूल्यांकन टीम द्वारा चहनियां रेंज के द्वारा तैयार किये गये नर्सरियों में पौधों की जांच की गयी।
अनुश्रवण व मूल्यांकन इकाई के प्रभारी अनुराग सिंह व टीम एवं उपप्रभागीय वनाधिकारी चकिया सत्यपाल प्रसाद ने चहनियां वन विभाग द्वारा तैयार नर्सरी की जांच किया। अधिकारी द्वय द्वारा टीम चहनियां के कार्याें संतोषजनक पाये जाने पर प्रशंशा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानन्द पाण्डेय ने कहा कि वर्षाकाल में प्रत्येक व्यक्ति को दो दो पौधे आम, जामुन, महुआ, इमली, पीपल, गूलर, पाकड़ नीम आदि को लगाना चाहिए। एक पौधा दस पुत्रो के समान है। ये पौधे तैयार होने पर आपको शुद्ध हवा तो देता ही है साथ ही भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भी काम आयेगा। पर्यावरण संतुलित रखने के लिए हम सब को मिलकर पौधरोपण करने की जरूरत है। इस दौरान वन दरोगा राजकुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, सियाराम, मनोज, शकील आदि वन कर्मी उपस्थित थे।

क्षतिग्रस्त कुलावा से नहीं हो पा रही खेतों की सिंचाई

क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा बलुआ पम्प कैनाल से जुड़ा कुलावा।
क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा बलुआ पम्प कैनाल से जुड़ा कुलावा।

Young Writer-चहनियां। बलुआ पम्प कैनाल से जुड़ी कुलावा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे कई किसानों का खेत सिंचाई के अभाव में खेती नहीं हो पाती है। किसानों ने खेती से पूर्व इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।
बलुआ के अमृत चौरसिया ने बताया कि सिचाई का एक मात्र माध्यम बलुआ पम्प कैनाल है। इससे जुड़ी कुलावा नम्बर 2 पुल के पास पाइप लाइन कई सालों से क्षतिग्रस्त है, जो कई किसानों का 250 बीघा खेत मे पानी नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते धान व अन्य खेती की सिंचाई समुचित रूप से नही हो पाती है। जबकि उपरोक्त रकबा नहर से पटा है। लोग जैसे तैसे कपड़ा बांधकर खेतों में पानी पहंुचाने का प्रयास करते है परन्तु पानी आधा से ज्यादा नहर में ही चला जाता है। ग्रामीणों ने इसे धान की खेती से पूर्व दुरुस्त कराने की मांग की है।

सनबीम स्कूल के शशांक मौर्या का युविका में हुआ चयन

छात्र शशांक मौर्या।
छात्र शशांक मौर्या।

Young writer-डीडीयू नगर। क्षेत्र के सनबीम स्कूल मुगलसराय के छात्र शशांक मौर्या का चयन विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुअनंतपुरम केरल में आयोजित कार्यशाला में हुआ। इसरो द्वारा कराए गए प्रतियोगिता युविका में सफल होकर विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 14 मई से 27 मई तक कार्यशाला में भाग ले रहे है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन स्कूली बच्चों के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। जो अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते तथ्यों में युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करने पर बल देता है। इस कार्यशाला के साथ ही विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया और प्रधानाचार्य सी.के.पालित ने शशांक मौर्या का उत्साहवर्धन कर और अग्रिम सफलता की शुभकामना देकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित की जाती है। संस्था प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बाल वैज्ञानिक के रूप में चयनित व प्रोत्साहित करती है, जिससे ये बच्चे भारत के गौरवशाली पारम्परिक ज्ञान को वैज्ञानिक स्वरूप दे सके। विज्ञान के शिक्षक इंद्रजीत गुप्ता विद्यार्थी का मार्गदर्शन करने के लिए वहां उपस्थित है।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
71 %
0.8kmh
4 %
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights