22.4 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 4

चंदौली में पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी

चंदौली मुख्यालय स्थित जगदीश सराय में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गिरी के पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिषदीय विद्यालय, जगदीश सराय में लगभग 200 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्टेशनरी(कॉपी, पेन, पेंसिल व अन्य शैक्षिक सामग्री) प्रदान की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए कमलेश गिरी और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चे शैक्षिक सामग्री पाकर खुश दिखे.

इस दौरान कमलेश गिरी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में स्टेशनरी के अलावा सरकार सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध कराती है। ऐसे बच्चों में स्टेशनरी का वितरण कर उनकी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास किया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक रमेश यादव ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और परिवार के प्रति आभार जताया. इस दौरान राजनाथ गिरी, संकटा गिरी, राजेश गिरी, दिलीप पासवान, दिलीप केशरी, हरिश्चन्द्र गिरी, उमाशंकर गिरी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे.

माह-ए-रमजानः मुस्लिम बंधुओं ने परिवार के साथ किया इफ्तार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 369.97342; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। रमजान माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को रोजेदार इबादत और कुरान की तिलावत के साथ ही पांच वक्त की नमाज अदा करने में मशगूल रहे। वहीं शाम को मगरिब के वक्त मुकर्रर समय पर परिवार के साथ इफ्तार किया। साथ ही मुल्क में अमन-चैन की दुआएं भी की। इसके अलावा एशा नमाज अदा करने के साथ तरावीह की नमाज भी अदा किया। रमजान माह का पहला अशरा शनिवार को सहरी खाने के साथ ही शुरू हो गया।
इसके साथ ही रोजेदार अधिक से अधिक इबादत करने में भी मशगूल हो गए। रमजान माह शुरू होते ही मस्जिदें रोजेदारों से गुलजार हो जाती हैं। मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल बढ़ जाती है। रोजेदार महिलाएं घरों में खुदा की इबादत और कुरआन की तिलावत में जुटी रही। गर्मी में बगैर कुछ खाए-पीए रोजेदार इबादत करने के बाद सूर्यास्त होने के साथ मगरिब के समय घरों में ही खजूर, पानी व अन्य सामानों से इफ्तार किया। साथ ही देश में अमन-चौन बनी रही। इसके लिए दुआएं भी मांगी। मुफ़्ती रिजवान अहमद ने बताया कि सब्र की कसौटी पर रोजेदार खरा उतरा तो उसने आखिरत का इंतजाम कर लिया। एक रोजेदार रोजा रखता है। तो उसके दिल में खुदा से खौफ होता है। जो उसे रोजे के अहकाम और अदब से बांधता है। रोजा अल्लाह का ही रास्ता है। इसलिए रोजा अल्लाह से खौफ और मोहब्बत का सबब तो है। ही अल्लाह का अदब भी है। कहा कि रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। पांच वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। कुरआन की तिलावत में भी अधिक समय देना चाहिए।

Chandauli:जनपद में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल,देख कहां किसको मिली तैनाती


चंदौली। जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया है। जबकि निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ भेजा गया है। निरीक्षक बिंदेश्वर पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा से जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है। वही उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। उ०नि० अशोक कुमार मिश्र को शहाबगंज से सैयदराजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अतुल कुमार को बलुआ से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा चन्दन राय को जनसम्पर्क अधिकारी से थानाध्यक्ष इलिया नियुक्त किया गया है। अरूण कुमार सिंह को इलिया से बलुआ तथा राजीव मल्ल को पुलिस लाइन से कंदवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रियंका सिंह को कंदवा से शहाबगंज भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य आदेश में उपनिरीक्षक राम सिंह, राकेश कुमार राय, रामभवन यादव, मारकण्डेय सिंह, जय करन सरोज, राम सेवक यादव, सुनील कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सूरज, अजय कुमार शर्मा, अभिमन्यु राय एवं संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों एवं चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandauli:नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त,नाले पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ होगी कार्यवाई


चंदौली। नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। नायब तहसीलदार अंजली वर्मा व सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और राजस्व विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर हाईवे किनारे नाली पाटकर एवं सड़क सीमा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्ग और नाली पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर अस्थायी ढांचे, टीनशेड और बढ़ाए गए चबूतरों की पहचान की गई। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने कहा कि नेशनल हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित और यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए मेगा कैंप आयोजित,500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित


चंदौली। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक चकिया के ग्राम पंचायत शिकारगंज में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रधान के सहयोग से किया गया, जिसमें 500 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


कैंप में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड की प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर 86 श्रमिकों का बीओ सी डब्लू पंजीयन, 38 आयुष्मान कार्ड, 20 बायोमेट्रिक, 74 नए आधार कार्ड, 16 आधार संशोधन, 36 राशन कार्ड यूनिट ऐड, 35 अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड, 9 वृद्धा पेंशन तथा 12 कन्या सुमंगला आवेदन किए गए। साथ ही ग्राम प्रधान महेश सिंह यादव ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार, सहायक पंकज कुमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, पूर्व बीडीसी अजीत कुमार उपस्थित रहे। संस्था के प्रतिनिधि गणेश प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

UP Vidhansabha में सकलडीहा विधायक ने उठाया धान क्रय केंद्रों पर निजी व्यक्तियों की नियुक्ति व अनियमतता का मुद्दा

सदन में धान खरीद में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते सकलडीहा विधायक।
सदन में धान खरीद में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते सकलडीहा विधायक।

सकलडीहा विधायक ने धान खरीद में हो रहे गड़बड़ी को लेकर उठाई आवाज

Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नियम-51 के तहत जनपद चन्दौली के धान क्रय केंद्रों पर हो रही भारी अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकृष्ट कराया। आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए धान क्रय केंद्रों पर नियम विरुद्ध तरीके से निजी व्यक्तियों को प्रभारी नियुक्त किया गया हैए जहां किसानों से धान खरीद न करके बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जा रही है। ऐसी स्थिति में किसानों परेशान व प्रताड़ित किए जा रहे हैं।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने एआर कॉपरेटिव पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर नियुक्तियां पूर्णतः नियम विरुद्ध हैं। एआर कापरेटिव ने अपने निजी ड्राइवर विकेश कुमार सिंह तक को मैढ़ी केंद्र का प्रभारी बना दिया है। इसके अतिरिक्तए कई सहकारी समितियों के सचिवों के परिजनों को भी केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया कि यूपीसीयू ने विकास कुमार यादवए विनय कुमार सिंह और बसन्त कुमार सिंह समेत कई अन्य को विभिन्न बीण्पैक्स केंद्रों का प्रभारी बनाया है। वहीं पीसीएफ ने दीपक पटेल‚ टकटकपुर‚ राकेश यादव‚ नीबीखुर्द और रजनीश पाण्डेय‚ रमौली को जिम्मेदारी दी है। यूपीएसएस ने रामचन्द्र यादवए विपिन बिहारी और ललित कुमार सिंह को केन्द्र प्रभारी बनाया है। कहा कि इन नियुक्तियों में घोर अनियमितता के कारण क्रय केन्द्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है और धान की खरीद किसानों के बजाय बिचौलियों के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य आरोप और अनियमितताएं

विधायक प्रभुनारायण सिंह ने नियम-51 के तहत सदन में निम्नलिखित मुद्दे उठाए:

  • नियम विरुद्ध नियुक्तियां: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धान क्रय केंद्रों पर सरकारी प्रभारियों के बजाय निजी व्यक्तियों की नियुक्ति की गई है।
  • भाई-भतीजावाद का आरोप: एआर कोऑपरेटिव पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी ड्राइवर (विकेश कुमार सिंह) को मैढ़ी केंद्र का प्रभारी बना दिया। साथ ही, कई सचिवों के परिजनों को भी केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • बिचौलियों का बोलबाला: विधायक का दावा है कि केंद्रों पर सीधे किसानों से धान खरीदने के बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जा रही है, जिससे वास्तविक किसान परेशान और प्रताड़ित हो रहे हैं।

📋 नामजद नियुक्तियां जिन पर सवाल उठाए गए

रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न संस्थाओं द्वारा की गई विवादित नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

संस्थानियुक्त किए गए व्यक्ति (आरोप के अनुसार)
UPCUविकास कुमार यादव, विनय कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह
PCFदीपक पटेल (टकटकपुर), राकेश यादव (नीबीखुर्द), रजनीश पाण्डेय (रमौली)
UPSSरामचन्द्र यादव, विपिन बिहारी, ललित कुमार सिंह

यूपी बोर्डः82 केन्द्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 63755 परीक्षार्थी,मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध


चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे 63755 परीक्षार्थियों के लिए कुल 82 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां दोनों पालियों में बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयार कर ली गई है। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लीप चस्पा करा दिया गया है।केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बिजली की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए डेस्क ब्रेंच का इंतजाम किया गया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 31715 एवं इंटरमीडिएट में 32040 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली सुबह 8ः30 से 11ः45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5ः15 बजे तक होगी। प्रथम दिन पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारम्भिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षाएं होगी। परीक्षा में कुल पांच जोनल, 15 सेक्टर और 82 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उड़न दस्ता टीम भी गठित की गई है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक समय से एक घण्टा पहले मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्ट्रांग रूम एवं प्रश्न पत्र रखे डबल लॉक आलमारी को निर्धारित समय के तहत खोला जा सके। चकिया, शहाबगंज, बरहनी, नौगढ़ विकास खंड में चिह्नित छह संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू के माध्यम से नजर रखी जाएगी। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में स्थापित हाईटेक कंट्रोल रूम को सभी सेंटरों को इंटरनेट के जरिए जोड़ा गया है, ताकि परीक्षा कक्षों की निगरानी की जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हर स्तर से तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी सेंटर पर संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट–

मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध

चंदौली। बोर्ड परीक्षा के दौरान स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले बकाएदे परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। कक्ष निरीक्षक सघन तलाशी कर पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दिया जाएगा। बालिका परीक्षार्थी की तलाशी महिला कक्ष निरीक्षक ही करेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटे स्टेट की दुकानें भी परीक्षा के दौरान बंद रहेंगी।

दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत,हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर


चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव के सिवान में दो बच्चे खुले कुएं में गिर गए मौक़े पर मौजूद अन्य बच्चों ने घटना को लेकर शोर गुल करना शुरू कर दिया। जिसके सुनते ही मौक़े पर पहुचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को कड़ी मस्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच है।
गांव के चार बच्चे दोपहर में सिवान की ओर खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते सभी खेतों के पास पहुंच गए। इसी दौरान प्यास लगने पर बच्चे पास ही मौजूद एक खुले कुएं के पास पानी देखने गए। बताया जा रहा है कि पानी निकालने या झांकने के दौरान हर्ष केशरी 7 वर्ष व अंकुश यादव 9 वर्ष अचानक संतुलन खो बैठे और फिसलकर गहरे कुएं में गिर गए। साथ में मौजूद अन्य दोनों की बहनों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर इस बाबत नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के तलाशपुर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौक़े पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि ककरैत गांव निवासी आशुतोष राय 25 वर्ष राजकिशोर सिंह इन्टर कालेज में अध्यापक के पद पर तैनात थे। प्रतिदिन की तरह कालेज जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुचे सीओ सदर ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। और शव को परिजनों को सौप दिया। इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
इनसेट—
चंदौली। शिक्षक आशुतोष रॉय की सड़क हादसे में मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अपने माता पिता के अकेले संतान थे। जिनकी अभी शादी नही हुई थी। मृतक से परिवार की बहोत सारी उम्मेद जुड़ी थी। लेकिन इस हादसे में माता पिता सहित पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। जिसको लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

UP Board Exam 2026 : सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर से नकलचियों पर रखी जाएगी नजर

चंदौली में स्ट्रांग रूम का जायजा लेते संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह।
चंदौली में स्ट्रांग रूम का जायजा लेते संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह।

Young Writer, चंदौली। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह सोमवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर जिले में बने कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और संकलन केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बकाएदे कंट्रोल रूम से जुड़े परीक्षा केंद्रों की स्थिति देखी। साथ ही कंट्रोल रूम में आनलाइन की गई व्यवस्थाएं इंटरनेट, वायस रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरे को चेक। उन्होंने केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि एक-एक परीक्षा केंद्रों और कक्षों की निगरानी की जाए, ताकि नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो सके। उन्होंने परिसर में ही बने स्ट्रांग रूम और संकलन केंद्र में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संकलन केंद्र में सीलन देखकर जमीन पर प्लास्टिक की पन्नी बिछाने का निर्देश दिया।

उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील किया कि निर्भिक और निडर होकर परीक्षा दें। यह कोई अंतिम परीक्षा नहीं है। इस तरह की परीक्षाएं जीवन में कई बार आएंगी। विदित हो कि जिले में 18 फरवरी से दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। इसके लिए कुल 82 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 63 हजार 755 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 31715 परीक्षा हैं। जिले में नकलविहीन और शुचिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को कराने के लिए जिला एवं शिक्षा विभाग पूरी तरह से कमर कस कर तैयार है।

विवरणसंख्या/तिथि
परीक्षा शुरू होने की तिथि18 फरवरी
परीक्षा समाप्ति की तिथि12 मार्च
कुल परीक्षा केंद्र82
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी63,755
हाईस्कूल के परीक्षार्थी31,715

निदेशक दिनेश सिंह ने परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए एक बहुत ही मानवीय बात कही है:

“निर्भीक और निडर होकर परीक्षा दें। यह कोई अंतिम परीक्षा नहीं है, जीवन में ऐसी कई परीक्षाएं आएंगी।”

Chandauli
clear sky
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
56 %
0.6kmh
1 %
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights