25.4 C
Chandauli
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 40

Chandauli:व्यापारियों ने सुरक्षा बैठक का किया बहिष्कार,सैम्पलिंग विभाग पर उत्पीड़न व धन उगाही का लगाया आरोप


चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिले के व्यापारियों संग सुरक्षा बैठक की गई। जिसमें व्यापारियों ने सैम्पलिंग विभाग द्वारा दुकानदारों पर किए जा रहे। उत्पीड़न व अवैध धन उगाही को लेकर शिकायत की और उनके खिलाफ कार्यवाई की मांग की। इसी बात को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर नाराज गए। जिसको देखते हुए व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए। दुर्व्यवहार की बात रखी। और साथ ही सेम्पलिंग विभाग के अधिकारियो द्वारा जिले मे व्यापारियो को सेम्पलिंग का भय दिखाकर उत्पीड़न और अवैध धन उगाही की बात जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कर कारवाई करने की बात कही। साथ ही तत्काल अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान चंद्रेश्वर जायसवाल, अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, गुरदीप सिंह, भानु यादव, अशोक मौर्य, अभिमन्यु प्रजापति, गुलाम गौस, जुनेद अंसारी, सतनाम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संतोष जायसवाल, जावेद अंसारी, सुशील शर्मा, राजकुमार पाल, गुलाब चन्द्र केशरी, राजेश बाबा, लालसाहब, राजेश मोदनवाल हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल्, प्रदीप कुमार, शंकर गुप्ता, राजीव अग्रहरी, अरविन्द सेठ, अशोक मौर्य, इमरान, कैलाश यादव, उपस्थित रहें।

Chandauli:मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने का लगाया आरोप,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मंगलवार की शाम गोबर रखने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए।घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है।
बाबते हैं कि कम्हरिया गांव एक पक्ष के घर के पीछे दूसरे पक्ष के लोगों का खेत है। जिसमें वह गोबर रखते हैं। गोबर की दुर्गंध को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार को तनाव ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायल पक्ष का आरोप है। कि पिता के हाथ की अंगुली में गोली लगने से जख्मी हुआ है। सूचना पर मौक़े पर पहुची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच पड़ताल किया। जहा मौके से पुलिस ने कारतूस के तीन खोखे बरामद किए। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

ट्रैफिक नियमों के अनुपालन न करने वालों का करें चालानःडीएम



चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं। ऐसे स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगाए जाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को दुर्घटना स्थलों पर त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल नियमों के पालन से ही संभव है, इसलिए आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, अधिशाषी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, खनन अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस एवं यातायात तथा एनएचआई उपस्थित रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने की मुवावजे की मांग


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में बन रहे भारतमाला रोड पर मंगलवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि बरहुली गांव निवासी रामचरण 35 वर्ष भारत माला सड़क से होकर कही जा रहा रहा था। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उसको टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में रामचरण की मौके पर ही मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने रामचरण के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौक़े पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात वाहन के चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग के साथ परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई। इस बाबत चौकी प्रभारी आनंद भार्गव ने बताया कि सीसी फुटेज के माध्यम से वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Chandauli:नेशनल हाईवे से ट्रक में नारियल के नीचे रखकर तस्करी के लिए जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचा,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कटसिला नेशनल हाईवे के समीप एक डीसीएम ट्रक में नारियल के नीचे रखकर तस्करी के लिए जा रहे।तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 149 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 29,80,000 बताई जा रही हैं। उक्त मामले का खुलासा कोतवाली में किया गया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम वाराणसी की तरफ से आ रही है। और बिहार की तरफ जाने वाली हैं। जिसमे भारी मात्रा में गांजा होने की सम्भावना है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मझवार स्टेशन के पास ट्रकों की चेकिंग की जाने लगी। कि डीसीएम चालक द्वारा चेकिंग होता देख चेकिंग स्थान से कुछ दूर पहले ही डीसीएम रोककर डीसीएम में सवार चालक समेत तीन तस्करों ने भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने घेरे बंदी कर धर दबोचा डीसीएम वाहन को चेक किया गया। उसमें कुल सात बोरी व भूरे कलर पालिथीन से बन्द पैकेटों में कुल 149 किग्रा अवैध गांजा नारियल पानी के नीचे बरामद किया गया।
इनसेट—-
पुलिस ने तीनों तस्करों को भेजा जेल
चंदौली। वाराणसी जिले के चौबेपुर निवासी गांजा तस्कर राजीव विश्वकर्मा आशीष कुमार मिश्रा व चोलापुर निवासी बसन्त विश्वकर्मा को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत न्ययालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

Chandauli:ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,ग्रामीणों को पानी से दूर रहने की कि अपील


चंदौली। सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने सोमवार को पड़ेया जलखोर जगदीशपुर भटपुरवा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान सामग्री वितरण किया। कहा कि बाढ़ के पानी से सभी ग्रामीण सतर्क रहें और बेवज पानी में न जाएं जिससे भारी नुकसान का सामना करना पड़े
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहें हैं। और ग्रामीणों को सतर्क कर रहे है। कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण अपने अपने घरों में रहें। बेवजह नदियों व गहरे पानी की जगह न जाएं। साथ ही बच्चों पर विशेष ध्यान दे। जिससे कोई अनहोनी न होने पाएं। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरण किया जा रहा हैं। साथ ही उनको पानी से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। कहा कि भजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए हमेशा कार्य कर रही हैं। इस दौरान अजय सिंह, रामदयाल सिंह, मारुति नंदन, पिंटू,लल्लन, सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:इफको की तरफ से ड्रोन द्वारा किसानों के खेतों में नैनो यूरिया व डीएपी का कराया गया छिड़काव,वैज्ञानिकों ने किसानों को अच्छी पैदावार के लिए दी जानकारी


चंदौली। सदर ब्लाक के विसुंधरी गांव में सोमवार को इफको की तरह से कर्मचारियों द्वारा किसानों के खेतों में ड्रोन की सहायता से नैनो यूरिया व डीएपी खाद का छिड़काव कराया गया। साथ ही कॄषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेतों में अच्छी पैदावार के लिए जागरूक किया गया।
एसएफए मयंक सिंह बताया कि खेतों में अच्छी पैदावार के लिए नैनो व दानेदार यूरिया छिड़काव जरूरी हैं। किसान पौधे पर छिड़काव के रूप में नाइट्रोजन की आवश्यकता पुरी की कर सकते है।वही खेतों में फसलों के लिए नैनो यूरिया से आसानी के साथ छिड़काव किया जा सकता है। जिससे खेतों में अच्छी पैदावार के साथ कृषि लागत में काफी कमी आएगी। नैनो व यूरिया के छिड़काव से पौधों का जल्द विकास होता है। साथ ही खेतो की मिट्टी भी स्वस्थ रहती है। जब तक खेतों में मिट्टी स्वस्थ रहेगी। फसलों की पैदावार अच्छी तरीके से होती रहेगी। नैनो यूरिया पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही फसल के उत्पादन में वृद्धि लाता है। यह खेतो में फसलों को कीट रोग प्रकोप भी बचता हैं। कहा कि नैनो यूरिया प्लस तरल में 20% नाइट्रोजन की मात्रा होती है। जो बाजार में 225 रुपए / 500 एमएल एक एकड़ के लिए होता हैं। साथ ही नैनो डीपीपी में 8% नाइट्रोजन और 16% फास्फोरस होता हैम जो बाजार में 600 रुपए में 500 एमएल प्रति एकड़ के लिए उपलब्ध है। और बेहतर उपयोग के लिए इसमें 150 रुपये 250 एमएल प्रति एकड़ सागरीका तरल का प्रयोग किया जा सकता है। जिससे पौधों का विकास तेजी से होता है। इस मौके पर विजय सिंह, महेश कुमार, रविकांत सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:चलती ऑटो पर गिरा पीपल के पेड़ का टहनी पांच घायल,एक गंभीर


दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त एम्बुलेंस की सहायता से लोगों ने घायलों को पहुचा अस्पताल
सैयदराजा। नगर के जेठमलपुर के समीप रविवार को सवारियों से भरी ऑटो पर पीपल के पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर चीखपुकार मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काक सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक कि हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बाबते हैं कि ऑटो चालक चंदौली से सवारी भरकर  सैयदराजा सैयदराजा जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ऑटो जेठमलपुर के समीप पहुचा की चलती आटो पर पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर गिर गया। घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठे सदर थाना क्षेत्र के झांसी गांव निवासी सुभम प्रजापति 14 वर्ष चालक ओमप्रकाश मौर्य 35 वर्ष चकिया निवासी सुनैना देवी 48 वर्ष सारनाथ पहाड़िया निवासी सीता तिवारी 40 वर्ष के साथ एक 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा मौक़े पर चीखपुकार मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने ओमप्रकाश की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष विन्देश्वरी पांडेय ने बताया कि ऑटो पर पेड़ की टहनी गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे सभी को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
इनसेट——
वन विभाग को कोशते रहे लोग
सैयदराजा। जेठलमपुर के समीप सड़क किनारे खड़े पीपल के जर्जर पेड़ को हटाने के लिए लोगों ने प्रर्थना पत्र के माध्यम से वन विभाग को कई बार अवगत कराया। लेकिन वन विभाग ने जर्जर पेड़ को हटाने की जहमत नही समझी किसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों के बचाव में जुटे आस पास के लोग व राहगीर वन विभाग को कोसते नजर आए।

Chandauli:बैरगाढ़ में उपली निकालते समय सर्पदंश से मजदूर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरगाढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय संतलाल यादव की शनिवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करने वाले संतलाल की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह संतलाल यादव अपने घर में रखी हुई उपलियां (गोबर से बनी लकड़ी जैसी ईंधन सामग्री) निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। अचानक हुए इस हादसे से वह तड़पने लगे। परिवार के लोगों ने तत्काल स्थानीय झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में संतलाल को जनपद सोनभद्र के वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी हालत बिगड़ती देख तुरंत रेफर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अगर समय रहते उचित उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। मृतक संतलाल यादव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वह मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी कौशिल्या व बच्चों अंजली अंजू नित्यम व शिवगंगे का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज भी सर्पदंश जैसी घटनाओं के बाद लोग सबसे पहले झाड़-फूंक कराने की ओर भागते हैं। यही वजह है कि कई बार समय पर उचित इलाज न मिलने से पीड़ित की जान चली जाती है। संतलाल के मामले में भी ऐसा ही हुआ। अगर सीधे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया होता तो उनकी जान बच सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे बैरगाढ़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग विलाप कर रहे हैं। संतलाल की पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों की हालत देख लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से परिवार को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Chandauli:घर मे घुसे नकाबपोश चोरों ने महिला को मारी गोली,लोगों में दहशत


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के क़स्बा में शुक्रवार की देर रात एक घर में चोरी की नियत से घुसे नकाबपोश चोरों ने महिला को गोली मार दी। और मौक़े से फरार हो गए। सोर गुल सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास लोगों ने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा उसकी स्थित चिंताजनक बनी हूई हैं। वही घटना को लेकर लोगों दहशत का माहौल कायम हैं।
बताते हैं कि बिहार भभुआ जिले के पतेरी गांव निवासी सफीउल्लाह अंसारी सैयदराजा थाना क्षेत्र के किदवई नगर सुंदरबन में अपना मकान बना कर अपने बीबी बिलकिस बानो व बच्चों के साथ रहते हैं। साथ ही बाहर किसी निजी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। शुक्रवार की देर रात कुछ नकाबपोश चोर उनके घर का दीवाल फांदकर अंदर घुस गए। और कमरे का ताला तोड़ने लगे इतने ने बिलकिस बनो की आँख खुल गई। और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। और एक चोर को मौक़े पर जाकर पकड़ लिया। इतने में चोर ने बंदूक निकालकर बिलकिस के कंधे पर गोली मार दी। जिससे बिलकिस खून से लतपथ जमीन पर गिर गई। जिसको देख नकाबपोश बदमाश मौक़े से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौक़े पर पहुचे आस पास के लोगों ने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काक बिलकिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि महिला के परिवार वालो की तरफ से तहरीर मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Chandauli
broken clouds
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
15 %
2.6kmh
59 %
Sat
25 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights