चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेठमल पुर तिराहे के समीप रविवार को एक युवक को गिरफ्तार का लिया जिसके कब्जे से एक अवैध असलहा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक बाइक बरामद किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरअसल उ0नि0 संतोष कुमार अपने हमराहियों के साथ जेठमल पुर तिराहे पर चेकिंग कर रहें थे। इसी दौरान एक युवक अपाचे बाइक से चंदौली की तरफ से सैयदराजा की ओर मुड रहा था। और जब पुलिस टीम को देखा तो हाइवे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उक्त युवक को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान महेन्द्र कुमार निवासी धमहापुर (हरदत्तपुर) थाना रोहनिया वाराणसी के रुप में हुई। उसके कब्जे से पुलिस नेएक अवैध असलहा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
Chandauli:पुलिस ने अवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Chandauli:विवाहिता ने पंखे के सहारे घर मे लगायी फांसी,मौत
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय सरोज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शाम को पहुँचे मायके पक्ष के लोगों ने बलुआ थाने को सूचना दिया। पुलिस ने देर रात को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनहुला के रहने किशोरी के पुत्र कमलेश और रत्नेश मारूफपुर में मोटर सायकिल मरम्मत की दुकान चलाते है। प्रतिदिन की भांति दोनो भाई दुकान खोलने चले गये। रत्नेश की पत्नी सरोज दोपहर में बच्चों चार वर्षीय रिद्धि और दो वर्षीय डुग्गू को खाना खिलाकर अपने कमरे में सुला दिया। खुद कमरे में पंखे के सहारे गले में रस्सी से लटक कर जान दे दी। जब बच्चो की नींद खुली तो किसी तरह से अंदर से बन्द दरवाजे को खोलकर बाहर आयी। वह परिजनों को बतायी। परिजन और ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारा किन्तु तब तक मौत हो चुकी थी। देर शाम को मायके पक्ष के मिर्जापुर जनपद के सुरखापुर निवासी पिता गिरधारी विश्वकर्मा ने पहुंचकर बलुआ पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुचकर पुलिस ने देर रात को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पस्ट नही हो सका हालांकि इसे घर मे मामूली कलह बताया जा रहा है। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि अभी किसी प्रकार का कोई भी तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्पष्ट होने के बाद ही पता चल पायेगा।
प्रधानमंत्री ने चंदौली को दी अल्ट्रा मॉडल फिश मंडी की सौगात,जिले को समर्पित हुआ 61.87 करोड़ से बनी एशिया की सबसे बड़ी मंडी
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 61.87 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित अल्ट्रा मॉडल फिश मंडी की सौगात दी। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी का उद्घाटन किया। इस दौरान सूबे के मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत रत्न जय प्रकाश नारायण व नाना जी देशमुख की जयंती है। इन लोगों ने ग्रामीण विकास में क्रांति लाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने धन धान्य कृषि योजना व दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन के बारे में बताया। उन्होंने आकांक्षी जिलों में हो रहे विकास की रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि जब पिछड़ों को अवसर मिलता है तो उसके परिणाम अच्छे आते हैं। इन योजनाओं के तहत खेती के मामले में पिछड़े 100 जिलों को लिया गया है, जिससे इन जिलों का कृषि क्षेत्र में विकास किया जा सके।

लोकार्पण समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व कृषि राज्यमंत्री लल्लन सिंह के संबोधन को भी लोगों ने देखा व सुना। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि मंडी के माध्यम जनपद चन्दौली तथा उसके आस पास के जनपदों को बेहतर प्लेटफार्म के रूप में साबित होते हुए मत्स्य पालकों कि आर्थिक स्थिति को सुधार होगा। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा नव निर्मित मत्स्य मंडी से किसानों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं का लाभ दिया जाए, जिससे मत्स्य व्यवसाय को गति मिले और मत्स्य पालकों को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि और सतत विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लोकार्पण समारोह में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक चकिया कैलाश आचार्य, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई,जिलाध्यक्ष भाजपा काशी नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:आबादी से दूर खाली स्थान पर लगेगी पटाखा की दुकानें,बिना लाइसें पटाखा बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
चंदौली। आगामी त्यौहार आगामी त्योहार दिवाली व छठ पूजा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार व सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी द्वारा मुगलसराय व चंदौली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम के साथ आधा दर्जन से अधिक आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस चेक किया गया एवं दुकानों पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजामों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आतिशबाजी नियमानुसार व सावधानीपूर्वक बेची जाए। एक दुकान से दूसरे दुकान की मध्य दूरी 3 मीटर होगी आमने-सामने दुकान की दूरी कम से कम 30 मीटर होगी। प्राथमिक अग्निशमन की व्यवस्था के तहत ड्रम में 200 लीटर पानी, कम से कम 02 फायर बकेट, फायर एस्टाग्यूजर और सीलिंग हुक उपलब्ध हो व दुकानों के बीच पार्किंग नहीं होगी। पटाखा की दुकान टीन सेड के अंदर रहेगी, दुकानदार हैलोजन लाइट का प्रयोग नहीं करेंगे। कॉटन के कपड़े का प्रयोग करें व प्लास्टिक रस्सी के जगह नारियल की बनी रस्सी का प्रयोग करेंगे। बच्चों से पटाखे की बिक्री न कराई जाए व आबादी से दूर खाली स्थान में दुकान लगाई जाए। चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार रिहायशी क्षेत्र में बिना लाइसेंस पटाखा बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Chandauli:चंद्रप्रभा नदी में तैरता मिला युवती का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव के समीप शुक्रवार को चंद्रप्रभा नदी में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। और उसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताते हैं कि शाम के वक्त नेकनामपुर गांव के कुछ लोग रोज़ की तरह नदी किनारे गए थे। इस दौरान उन्होंने पानी में औंधे मुंह एक युवती का शव तैरता देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बबुरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने पीले रंग का सूट-सलवार पहन रखा था। शरीर फूल जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है। कि यह दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की तलाश कर रही है। ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। थानाध्यक्ष बबुरी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नदी में महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
कांग्रेस ने परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को किया याद
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की बैठक चंद्रा त्रिपाठी कॉंग्रेस भवन में ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांशी राम का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। साथ ही संगठन सृजन, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि कांशी राम ने अपना पूरा जीवन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े दलित, पिछड़ों, शोषित वंचित लोगों के अंदर राजनीतिक चेतना का संचार किया कॉंग्रेस पार्टी ने हमेसा ऐसे महापुरुषों का सम्मान किया है। देश व प्रदेश में एक जन विरोधी सरकार चाल रही है,चंदौली के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से लोगों को काफ़ी नुकसान हुआ है, लेकिन विगत वर्षों में किसानों के प्रति सरकार का रवैया देखा जाय तो डबल इंजन की सरकार वाले सिवाय फ़ोटो शूट कराने के किसानों की कोई मदत नहीं किये हैं। आज भाजपा सरकार, घटी जीएसटी दर के फ़ायदे गिना रही है तो आम जनता पूछ रही है कि तब बढ़ाया क्यों था? जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जनपद- चंदौली में कांग्रेस संगठन मजबूती से उभर रहा है। चंदौली कांग्रेस जनपद में अपने संगठन व नीतियों के बूते आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। बताया कि चंदौली कांग्रेस वोट चोरी के विरुद्ध लोगों से एक लाख हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को भेजेगी। उक्त कार्यक्रम में रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, मुनीर खान, नवीन पाण्डेय, अरविन्द पांडेय, नेहाल अख्तर बाबू, दिलीप यादव, राजकिशोर सिंह, पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
Chandauli:जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर निकाला जुलूस,सरकार पर साधा निशाना
चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुचकर प्रशाशनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि बहुजन के नायक कांशीराम के सामाजिक व राजनैतिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। और प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बिना मीटर रीडिंग लिए उनके घरों पर मनमाना बिल भेज दिया जा रहा हैं। जिससे उपभोक्ता ऑफिस पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका समाधान नही हो रहा हैं। उपभोक्ताओं के हित की देखते हुए बिजली विभाग द्वारा बिना मीटर रीडिंग लिए बिजली बिल न भेजा जाए। साथ ही बिजली बिल संसोधन की प्रकिया को सुलभ बनाया जाए। वही 300 यूनिट से कम बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जाए। कहा कि आज देश में हरित क्रांति के तहत किसानों ने अनाज की पैदावार जैसे समर्थन मूल्य घोषित सभी उपज के साथ ही धान प्रति एकड़ 30 से 35 कुंतल तक बढ़ाकर देश के अनाज भंडार को भरते हुए देशवासियों के पेट की क्षुधा को शांत करने का कार्य किया था। इसके लिए किसानों को ध्यान में रखते हुए उनके समस्त उपज को न्यूनतम समर्थन मिलने व योजनाओं के अंतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित किया जाए। वही किसानों के लिए सभी क्रय केंद्रो पर बोरा काटा व पैसे की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। बीते खरीफ के सीजन में प्रदेश के सभी किसानों की डीएपी व यूरिया के लिए दर-दर भटने के साथ ही दुगने मूल्य पर उर्वरक खरीदने को मजबूर हुए है। इसलिए प्रदेश में समय से किसानों के मांग को ध्यान में रखते हुए प्रयाप्त डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष शिवपूजन मौर्य, गिरधारी मौर्य,अजय कुमार मौर्य,आनंद कुमार, यशवंत मौर्य, संजय कुमार मौर्य, धर्मराज मौर्य, मनोज मौर्य, प्रदुम्मन मौर्य, रमेश भन्ते, रामशंकर सिंह कुशवाहा, भरत बिंद, राजेन्द्र सिंह मौर्य मौजूद रहें।
इनसेट—–
चंदौली। चंदौली। बिछिया धरनास्थल पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम भारत के अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यकों एवं शोषित वंचित उत्पीड़ित समाज की आवाज बनकर उनमें राजनैतिक चेतना को जागृत कर उनके हक अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा किया जिसको कभी भुलाया नही जा सकता हैं।
Chandauli:प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर में पढ़ाने की बजाय सोते मिले शिक्षक,बोले बीईओ मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
इलिया। शिक्षा की नींव कहे जाने वाले प्राथमिक विद्यालयों की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर में जो नजारा देखने को मिला, उसने शिक्षा विभाग के दावों की कलई खोल दी। विद्यालय के पठन-पाठन के समय सहायक अध्यापक राजकुमार कक्षा में सोते हुए पाए गए, जबकि बच्चे इधर-उधर खेलते नजर आए।
यह दृश्य न केवल शिक्षक की जिम्मेदारी पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि विभागीय व्यवस्था की सुस्त कार्यप्रणाली को भी उजागर करता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में अकसर अध्यापक समय से नहीं पहुंचते और पढ़ाई का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। शिक्षक का यह रवैया बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। शिक्षा विभाग के अधिकारी केवल कागजों में निरीक्षण कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बीईओ से मांग की है कि लापरवाह अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अन्य शिक्षकों को भी सबक मिल सके और विद्यालय में शिक्षा का माहौल बहाल हो सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा, मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Chandauli:घर से निकली विवाहिता का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत नौडीहा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पहुची पुलिस ने तत्काल विवाहिता के शव को नीचे उतारा और उसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
बाबते हैं कि चकिया थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी मोहम्मद्दीन की 21 वर्षीय पुत्री जहाना 22 वर्ष मंगलवार को घर से निकली थी। और देर रात तक घर नही पहुची जिसको लेकर परिजनों ने काफ़ी खोजबीन किया। लेकिन उसका कुछ पता नही चला परिजन जिससे परिजन परेशान हो गए। बुधवार को सुबह ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो गांव के बाहर पेड़ के सहारे जहाना का शव लटकता देख शोरगुल करने लगे लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल जहाना के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि नौडीहा गांव में पेड़ से लटकता एक विवाहिता का शव मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
Chandauli:जनपद में डायरिया का प्रकोप,22 पीड़ित अस्पताल में भर्ती
चकिया। विकासखंड के सोनहुल गांव में इन दिनों भारी बरसात होने की वजह से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते पानी दूषित हो चुका है। जिसका सेवन करने से डायरिया का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। सोनहुल गांव के 22 लोगों को नगर स्थित जिला से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विकास सिन्हा चिकित्सकों की टीम ने गांव में दौरा कर डायरिया से बचाव का सलाह देने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
क्षेत्र के सोनहुल गांव के बस्तीयों में व्याप्त गंदगी व नाली जाम होने से बारिश होते ही गंदगी और पानी घरों में प्रवेश कर गया। बस्ती के लोग दूषित वातावरण में रहने के साथ ही दूषित जल का सेवन कर रहे हैं जिसके चलते बस्ती के 22 लोग नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती है चिकित्सालय में अंशिका, मयंक, अंजलि, मयूर, कशिश, गुड्डू, चंद्रकला, अंजना, राधा ,सविता, खुशबू, कंचन ,तन्नू, गुड़िया, सत्येंद्र ,बृजेश, ममता, विकास ,अनुष्का, मिठाई लाल, विमला देवी, रामधनी भर्ती है। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिंन्हा के निर्देश पर डा. रविशंकर, आनंद मिश्रा, डा. रविंद्र कुमार, राघवेंद्र तिवारी, कौशल्या, अखिलेश यादव आदि चिकित्सकीय टीम गांव में पहुंचे। बस्ती के लोगों को दवा देने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर क्लोरीन की गोली प्रदान किया।











