चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप विगत दिनों 26 दिसंबर को एक कार शो रूम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित तीन चोरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। जिनके कब्जे से पुलिस ने 17 हजार नगद बरामद किया। साथ ही चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसअल विगत दिनों कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे चोरों ने एक कार के शो रूम में घुसकर काउंटर में रखे नगद रुपये पर हाथ फेर दिया था। उक्त चोरी की पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया थी। शो रूम प्रबंधक अरबिंद सिंह ने चोरी से संबंधित तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया कराया था। वही प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकास भवन पुलिया के समीप चोरों को धर दबोचा जिनके पास से 27 दिसंबर का 17 हजार रुपये बरामद किया। साथ ही तीनो के खिलाफ धारा 305(A),331(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान सदर कोतवाल संजय कुमार सिह, उपनिरीक्षक मो0 असलम, उपनिरीक्षक बाबुराम यादव, संतोष कुमार सिह मौजूद रहे।
Chandauli:कार शो रूम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने 14 दिन बाद दबोचा,17 हजार बरामद
Chandauli:तेज़ रफ़्तार हाइवा ने सामने चल रही ट्रक में मारी टक्कर,केबिन में बुरी तरह फसा चालक,आधे घंटे तक रेस्यु कर पुलिस व लोगों ने चालक को निकाला बाहर

चंदौली। मुख्यालय स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित हाइवा सामने चल रही ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में हाइवा चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। मौके पर जुटी पुलिस व आसपास के लोगों ने कड़ी मसक्कत के साथ उसको केबिन से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः पुलिस ने क्रेन के माध्यम से केबिन को छाड़कर चालक को बाहर निकाल और एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बाबते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सैंगर गाँव निवासी कमलेश यादव 35 वर्ष अपने हाइवा पर मिर्जापुर जिले के डगमग पुर से गिट्टी की भस्सी लादकर दरभंगा बिहार जा रहा था। जैसे ही वो चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप पहुचा की अचानक उसकी हाइवा अनियंत्रित हो गई। और सामने चल रही ट्रक से टकरा गई। तेज़ आवाज के साथ हाइवा का केबिन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया साथ ही चालक कमलेश केबिन के अंदर बुरी तरह फस गया।

मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगों की सहायता से आधे घंटे तक रेस्यु कर चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। उन्होंने तत्काल क्रेन बुलाकर केबिन को छाड़कर चालक को बाहर निकाला। और एम्बुलेंस की की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालात गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक चालक घायल हो गया हैं। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।
चंदौली जनपद में कानून व्यवस्था संभालने में पुलिस नाकामःअरुण द्विवेदी
चंदौली। ज़िला मुख्यालय पर बुधवार को ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में बढ़ते जघन्य अपराध व बिगड़ चुकी क़ानून व्यवस्था के विरुद्ध विरोध मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के विरोध मार्च को बीच रास्ते में ही बैरिकेट लगाकर बलपूर्वक रोक दिया, वहीं विरोध मार्च का कार्यक्रम धरना व प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जनपद चंदौली में विगत कुछ महीनों के अंदर जघन्य अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कुछ महीनों में ही रोहिताश पाल सहित एक दर्जन से ज्यादा जघन्य हत्याएं ज़िले में हो चुकी हैं। एक विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का प्रयास व एक छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या की जघन्य घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। ऐसे में चंदौली पुलिस अधीक्षक सहित पूरे पुलिस महकमे की कार्य शैली पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है। अपनी नाकामी से घबराये हुवे एसपी से अगर ज़िले की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेसियों पर बल प्रयोग करने की जगह उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि अपराधियों ने चंदौली को अपना चारागाह समझ लिया है। पुलिस महकमा ज़िले में क़ानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहा है। चंदौली में थाने दुकान की तरह हैं, लोगों को न्याय दिलाने व दोषियों पर कार्यवाही की जगह धन उगाही के साधन बनकर रह गये हैं। भाजपा सरकार में अपराधी और सरकार दोनों मिलकर अराजकता फैला रहे हैं। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेत्री त्रिजा इलियट सहित दर्जनों लोगों की चोरियां नगरपालिका में हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक जितना शक्ति और घेराबंदी कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने के लिये कर रहे हैं अगर उतनी शक्ति और घेराबंदी अपराधियों की करते तो चंदौली अपराध मुक्त हो जाता। इस अवसर पर मधु राय, गंगा प्रसाद, हीरा लाल शर्मा, सतीश बिंद, रामानंद यादव, दया राम पटेल, रजनी कांत पांडेय, अकील अहमद बाबू, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, परमहंस सिंह राजपूत, दिलीप यादव, शिव तपस्या तिवारी, श्रीकांत पाठक अनिल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राकेश पाठक, राजकिशोर सिंह, अखिलेश्वर पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, संजय मिश्रा, रिंकू तिवारी, इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले जनपद के व्यापारी
चंदौली। विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को जिले के व्यापारियों ने जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से मिलकर वार्ता की। इस दौरान व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने कहा की चकिया में किराना व्यापारी संदीप केशरी से सुविधा शुल्क नहीं मिलने के कारण सेम्पलिंग भरने की आड़ में फ़ूड विभाग के इन्स्पेक्टर मनोज गौड़ एवं गड़पति पाठक द्वारा व्यापारी का शोषण कर अवैध धन उगाही करने एवं पैसे के लालच में आकर अपने ही विभाग की गोपनीयता को भंग करने का कार्य किया है। इन दोनों लोगो ने पहले व्यापारी के माल को सीज किया फिर व्यापारी से पैसा लेकर सीजर माल को बिक्री करने की बात व्यापारी से किया जिसका आडियो रिकॉर्डिंग है। इन दोनों कर्मचारियो के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुऐ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही इन दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाय।
उन्होंने कहा कि फ़ूड विभाग के लोगों द्वारा सेम्पलिंग की आड़ में पूरे जिले में व्यापारियों का शोषण हो रहा है जिसे व्यापार मण्डल अब बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे लोगों पर तत्काल करवाई की जाय क्योंकि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। तत्पश्चात शहाबगंज से आये हुये व्यापारियों मीट एवं मुर्गा बिक्रेताओं की एक मंडी बनाकर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि व्यापारी शासन एवं प्रशासन के मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार है। व्यापारियों को जल्द से जल्द लाइसेंस निर्गत किया जाय, जिससे व्यापारी अपना व्यापार कर सके और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सके। इस मौके पर अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, वरिष्ठ मंत्री महमूद आलम, तस्लीम अंसारी, झब्बू सोनकर, बबलू, संदीप केशरी, मनोहर, परवेज, महेन्द्र, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
Chandauli:सात लाख के गांजे के साथ पुलिस ने तस्कर को दबोचा
चंदौली। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान अलीनगर पुलिस टीम ने बुधवार को आलमपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त कार्यवाही मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की। पूछताछ में अभियुक्त ने गांजा वाराणसी से बिहार ले जाने की बात बताई। बरामद गांजे की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर अलीनगर पुलिस टीम द्वारा पंचफेड़वा रिंग रोड़ पुल के पास पहुंच कर वाराणसी की तरफ से आने वाली गाडियों की चेकिंग की जा रही थी कि कुछ देर में एक ट्रक वाराणसी की तरफ से आती हुई दिखायी दिया। उक्त ट्रक को पुलिस टीम द्वारा रोककर चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक को चेक किया तो ट्रक के डाले व ड्राइबर केबिन के बीच में बने रैंक में कुल 37 बण्डल कुल वजन बण्डल सहित 79.500 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपचन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी बहेवा थाना बिधूना जनपद औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा स्वामी के कहने पर उड़ीसा से लेकर गाजीपुर के रास्ते बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी आलू मिल अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर पंकज सिंह चौकी ताराजीवनपुर, नील कमल यादव, प्रवेश कुमार सिंह, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:अवैध कफ सिरप कांड से संबंधित दो फर्जी फर्मों के शटर तोड़कर पुलिस ने किया जांच
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में दो फर्जी दवा फर्मों के शटर तोड़कर उनकी गहन जांच पड़ताल किया गया। रविवार को पड़ाव चौराहे पर स्थित आकाश प्लाजा कटरा में समृद्धि इंटरप्राइजेज नामक दवा फर्म की जांच किया गया।यह फर्म वर्ष 2022 में पंजीकृत थी। दुकान लंबे समय से बंद होने के कारण, मकान मालकिन पूनम अरोड़ा की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर टीम अंदर दाखिल हुई। फर्म वाराणसी निवासी अंजलि रानी कसेरा पत्नी प्रशांत कुमार के नाम से पंजीकृत है। जांच में सामने आया कि फर्म का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था। मकान मालकिन पूनम अरोड़ा ने बताया कि अनुबंध के बाद फर्म संचालक केवल दो बार ही दुकान पर आया था। जिसके बाद दुकान लगातार बंद रही। हालांकि किराया हर दो-तीन महीने में दिया जाता था। इससे पहले शुक्रवार को भी जांच दल ने कार्रवाई की थी। टीम ने पड़ाव-भूपौली मार्ग पर मढ़िया गांव स्थित नगीना यादव के कटरे में पंजीकृत श्विष्णु मेडिकल हॉलश् की जांच किया गया। इस दौरान मकान मालिक नगीना यादव ने बताया कि लगभग दस महीने पहले वाराणसी निवासी विष्णु नामक व्यक्ति ने तीन हजार रुपये अग्रिम देकर दुकान किराए पर लिया था। दुकान किराए पर लेने के बाद तीन महीने तक दुकान नहीं खोला गया। बाद में एक दिन आकर केवल बोर्ड लगाकर फोटो खिंचवाकर फिर गायब हो गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े इस मामले में फर्जी रूप से संचालित दवा फर्मों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनुष्य को जाति धर्म से ऊपर उठकर करना चाहिए मानव सेवाःराज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

चंदौली। मानव विकास एवं कल्याण संस्था चंदौली हॉस्पिटल व एमडी.डी. नर्सिंग पैरामेडिकल एंड फार्मेसी कालेज की तरफ से रविवार को गरीबों व असहायों के लिए कंबल वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथी राज्यसभा सभा संसद दर्शन सिंह व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। वही चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण कर स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए उचित परामर्श दिया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कि मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म हैं। प्रत्येक मनुष्य को जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इससे समाज में समरसता कायम होती है। जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना सर्वहारा वर्ग की मदद करना समाज के पिछड़े वर्ग के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना व पीड़ित मानवता की सेवा करना मनुष्य का पहला कर्तब्य हैं। चंदौली हॉस्पिटल व एमडी.डी. नर्सिंग पैरामेडिकल कालेज की तरफ से कड़ाके की ठंड व शीतलहर में ठिठुरते गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल बटाना सराहनीय हैं। ऐसे आयोजन गरीबों व असहायों के लिए हमेशा होना चाहिए। गरीबों की सेवा के लिए सभी को एक मंच पर आकर सहयोग करना चाहिए। ग़रीब व असहाय हमारी संस्कृति के एक हिस्सा है।

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा वस्त्रदान एवं अनदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस विकराल ठंडी में संस्था के माध्यम से जो डॉ बृजेश कुमार यह पुनीत कार्य लगभग 25 वर्षों से कर रहे हैं। वास्तव में यह काबिले तारीफ है। संस्था के प्रबंधक डॉ बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि मानव विकास एवं कल्याण संस्था व चंदौली हॉस्पिटल द्वारा 25 वर्षों से गरीबों व असहायों में कंबल वितरण किया जा रहा है। संस्था व हॉस्पिटल गरीबों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहेगी। इस दौरान आरपी कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण सिंह, साहब सिंह, जयेश कुमार, डॉ राम जन्म मौर्य, हरदेव सिंह, कुशवाहा श्रवण कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्य, रामवीर सिंह, राम भजन मौर्य, डॉ कमल मौर्य, राम धवल पासवान, संतोष मौर्य, पिंटू मौर्य, आकांक्षा तनु इनेंतं, खातून, प्रीति मौर्या, आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ जितेंद्र मौर्य ने किया।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन युवक को मारी टक्कर,शव हुआ क्षत-विक्षत,परिजनों में मचा कोहराम
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली रोड पर ठेकहां केराडीह गांव समीप शनिवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर कर रहे 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई। वह किसी काम से ठेकहां गांव की तरफ से आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजर गया। जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर फैल गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहाबगंज पुलिस को दी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दी है। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के दो पुत्री है। पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से उक्त वाहन की तलाश की जा रही है।
सीओ सदर के चेकिंग अभियान में 120 बंडल चाइनीज मांझा बरामद
चंदौली। आगामी त्यौहार एवं चाइनीज मांझे के उपयोग से बढ़ती घटनाओं को पुलिस महकमे ने संज्ञान में लिया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा कस्बा चंदौली में चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। उक्त अभियान में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कुल 15 दुकानों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 120 बंडल चाइनीज मांझा की बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार द्वारा कस्बा चन्दौली क्षेत्र में मांझो की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिन दुकानदारो द्वारा मांझो को मुनाफा कमाने के लिए इसे चोरी छिपे बेचते हैं या वे दुकानदार जिनके पास चाइनीज मांझे की डोर होगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर ने आमजन से अपील किया कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा बहुत तेज होता है और यह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है व चायनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है। किसी बाजार या दुकान पर यदि चायनीज मांझा की बिक्री की जा रही है तो नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। चाइनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें।
मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर बने प्रदीप मिश्रा
चंदौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति क़े उपरांत कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा निर्देशित मनरेगा वाचाओ संग्राम का उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस क़े प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा को जनपद चंदौली का को-आर्डिनेटर बनाया गया।
विदित है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक क़े दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी एवं प्रियंका गाँधी सहित उपस्थित सभी नेताओं ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। जिसके उपरांत देश क़े सभी जनपदों में मनरेगा बचाओ संग्राम को युद्ध स्तर पर गांव-गांव तक पहुंचाने क़े लिए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया गया। चंदौली जिला में कोऑर्डिनेटर का दायित्व प्रदीप मिश्रा सौंपा गया है। पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। इसका पहला चरण 8 जनवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान क़े दौरान गाँव गांव तक लोगों को यह बताया जायेगा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम को बदलकर जो वीबी जी राम जी अधिनियम जो अभी हाल ही में लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित किया गया है, इसका सिर्फ नाम बड़ा है। इस अधिनियम में रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। राज्य सरकारों क़े लिए वित्तीय सहायता की कोई गारंटी नहीं है। इस अधिनियम में सिर्फ केंद्र सरकार तय करेगी कि पैसे का आवंटन कैसे होगा, किस आधार पर होगा और किन किन पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए अब ये रोजगार का हक़ नहीं रह गया बल्कि केंद्र सरकार का केंद्रीय कार्यक्रम बन गया है। कांग्रेस पार्टी सरकार क़े इस फैसले का विरोध करेगी क्योंकि मनरेगा केवल एक योजना नहीं है बल्कि यह संविधान की ओर से काम करने का अधिकार दिया गया है। इसे कमजोर या ख़त्म करना गरीबों और मजदूरों क़े अधिकारों पर सीधा हमला है। मनरेगा यूपीए सरकार का एक दूरदर्शी कानून था, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। इस योजना का असर इतना बड़ा था कि इसका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया। मनरेगा योजना को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है।









