शहाबगंज। थाना क्षेत्र के गोविंदीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह से ही हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गांव के ही मुनीब यादव (60 वर्ष) शेड में सोए थे। इसी दौरान लगातार हो रही बरसात से ऊंचे डीह की मिट्टी कटकर नीचे गिर गई और शेड की दीवार पर दबाव बन गया। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके मलबे के नीचे दबने से मुनीब यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में मलबा हटाने लगे, लेकिन तब तक मुनीब यादव की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर शेड बना था, उसके ठीक ऊपर ऊंचा डीह है। लगातार बारिश से मिट्टी ढीली होकर कटने लगी थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि इससे बड़ा हादसा हो जाएगा। मुनीब यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि परिजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
बारिश में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत,गांव में छाया मातम
कच्ची दीवार ढही, एक ही परिवार के 5 लोग घायल,दो गंभीर
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौली गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान का दीवार भरभराकर ढह गया, जिससे दीवार के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए और घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र (28 वर्ष) अपनी मां राजदेई (60 वर्ष) और तीन बच्चों पुत्र शुभम (12 वर्ष), पुत्री नेहा (11 वर्ष), और दिव्य (4 वर्ष) के साथ घर में सो रहा था। खराब मौसम के कारण भोर में अचानक मिट्टी की दीवार तेज आवाज़ के साथ गिर गई, जिससे सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शैलेन्द्र और उनकी माँ राजदेई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य तीनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, नौली गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि राजदेई के नाम से प्रधानमंत्री आवास मंजूर होकर बन चुका है, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घायल शैलेन्द्र के नाम से भी आवास देने की प्रक्रिया चल रही है।
कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
लोकतंत्र एवं संविधान को खत्म करने का हो रहा प्रयासः डा. रामअधार
चंदौली। जिले के कांग्रेसियों ने बुधवार को विधानसभा चकिया में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत चकिया ब्लॉक के अमरा उत्तरी ग्राम सभा में असगर अली के सहयोग से पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर जाकर हस्ताक्षर करवाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी यह बात कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर वोट चोरी की जा रही है। एक ही व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में दो से तीन जगह दर्ज हो जाता है और जो वास्तविक वोटर है उसका नाम वोटर लिस्ट काट दिया जाता है।
इसके पश्चात चकिया गांधी पार्क के पास कैंप लगाकर हस्ताक्षर करवाया गया, जिसमें नगर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। डा. रामअधार जोसेफ ने कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित कर रही है यह लोकतंत्र व संविधान के लिए बड़ा खतरा है। यह सबकुछ भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस पूरे देश में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। हस्ताक्षर अभियान में शशिनाथ उपाध्याय, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, विनोद सिंह, असगर मिर्जा, श्रीकांत पाठक, नरेंद्र प्रताप सिंह, संजय यादव, अनिल उपाध्याय, मुहम्मद अफजाल, दीपू उपाध्याय, राजाराम, पतिराज विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, दीना नाथ विश्वकर्मा, जमाल अहमद, वृजकिशोर पाठक, जितेंद्र कुमार, सुभाष खरवार, मनोज वर्मा, रामबली, सूरज सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
Chandauli:मुस्लिम समुदाय से मिले सीओ देवेंद्र कुमार,सौहार्द आपसी भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने में मांगा सहयोग
चंदौली। आगामी जुमे के मद्देनजर बुधवार को सीओ देवेंद्र कुमार व सदर कोतवाल ने नगर के मस्जिदों पर जाकर वहां मुस्लिम बंधुओं से वार्ता की साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से कार्यक्रम, जुलूस, मार्च व प्रदर्शन करने से पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति जरूर लें। नवरात्रि महापर्व चल रहा है। ऐसे में आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। और कोई भी ऐसा कृत्य ना करें, जिससे नगर व आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल कायम हो। बताया कि पुलिस-प्रशासन शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय है और अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर की सत्यता को अवश्य जांचे और परखें। पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
Chandauli:नवरात्रि मेले में पुलिस के अधिकारियों ने नगर में किया पैदल गस्त,बोले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटिबद्ध
चंदौली। नवरात्र मेले के मद्देनजर बुधवार को सीओ सदर देवेंद्र कुमार व कोतवाल संजय सिंह ने नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही आमजन से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वही पंडाल समितियों से आवाह्न किया कि सभी पंडालो पर सीसी टीवी कैमरा अवश्य लगाए। जिससे हर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सकें।

उन्होंने पैदल गश्त के दौरान नगर के प्रमुख मार्गो, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु व वाहनों की गहनता से जांच किया। और आम जन से संवाद स्थापित कर कहा कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। बाजार में अथवा मेले में कोई व्यक्ति संदिग्ध अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। जिससे पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई कर सकें। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
तमिलनाडु के करूर की घटना आयोजकों की आपराधिक लापरवाही‚ अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार को लिखा खत
Young Writer: तमिलनाडु के करूर जिले में बीते 27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और तमिल अभिनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें भीड़ के कुचलने से अब तक लगभग 40 से अधिक लोगों के मारे गए हैं, वहीं 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना पर सिविल बार एसोसिएशन जनपद चंदौली के पूर्व उपाध्यक्ष और कसाब महाल निवासी अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा।
जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि करूर जिले में हुई घटना में दर्जनों महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई है और जिस तरह से बच्चों के माता-पिता उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं, ये दृश्य बेहद परेशान करने वाले हैं। निश्चित ही रूप से इस त्रासदी के लिए अभिनेता से नेता बने विजय को जिम्मेदार है कार्यक्रम शुरू तय समय से लगभग सात घंटे देर से शुरू किया गया। लोगों को तपती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। ज्ञात हो कि टीवीके प्रमुख विजय ने स्पष्ट कर दिया था कि 27 सितंबर को कार्यक्रम सुबह 8ः45 बजे शुरू होना था, लेकिन उक्त कार्यक्रम लगभग छह घंटे विलंब से शुरू हुआ।
उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि भीड़ जुटाई जा सके। यह आयोजकों की आपराधिक लापरवाही है। कहा कि जो भी जिम्मेदार है उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मामले में टीवीके प्रमुख और तमिल अभिनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय भी सीधे तौर पर दोषी हैं। वे दोष से बच नहीं सकते। तमिलनाडु सरकार ने भी मंगलवार को एक वीडियो क्लिपिंग जारी कर बताया कि रैली के दौरान ने किस तरह नियम तोड़े गए। रैली में10 हजार लोगों के आने का अनुमान था लेकिन 60 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए।
पुलिस ने एक्टर विजय को अधिक भीड़भाड़ के कारण तय स्थान से 50 मीटर पहले ही रुकने के लिए कहा, लेकिन आयोजकों ने उनकी बात नहीं मानी। यह घटना कोई साधारण घटना नहीं बल्कि त्रासदी है जो कि सीधे तौर पर मानवाधिकार का खुला उल्लंघन है। पीडीडीयू नगर निवासी अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता खालिद वकार आबिद ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से तमिलनाडु के जिले करूर में भगदड़ से हुई मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से करवाने के लिए पत्र लिखा है जिसे मानवाधिकार आयोग में दर्ज कर लिया है।
मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में बड़ी तादाद में जुटने का चंदौली बसपा का आह्वान
भीम आर्मी छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का बसपा ने किया स्वागत एवं सम्मान
दलितों व शोषितों के उत्थान को समर्पित रहा कांशीराम का जीवनः दिनेश चन्द्रा
Young Writer, चंदौली। दलितों के नायक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों को लेकर बसपा चंदौली इकाई की बैठक नवीन मंडी के समीप हुई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने चंदौली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी के बीच जिम्मेदारियों भी साझा की। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चन्द्रा ने भीम आर्मी छोड़कर बसपा में शामिल हुए 100 से अधिक कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा ने कहा कि मान्वयर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए दलितों को शिक्षित, संगठित होने का संदेश दिया। कहा कि शिक्षा से दलित अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं जो उनसे छिना जा रहा है। कहा कि वर्तमान में दलितों के साथ अत्याचार व आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। संविधान में प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था पर संगठित व सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है, जिसका बसपा ने हमेशा खिलाफत किया है और आगे भी करती रहेगी।

अध्यक्षता करते हुए भीम राजभर ने भी कार्यकर्ताओं को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व मान्वयर कांशीराम के विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दलितों की जो भी समस्याएं है उनका समाधान राजनीतिक हस्तक्षेप से ही संभव है। मुख्य मंडल प्रभारी रामंचद्र गौतम ने बताया कि 09 अक्टूबर को लखनऊ में मान्वयर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाना है। ऐसे में कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पार्टी के विचारों व संदेश को जनता को बीच लेकर जाने का काम करें।

डा. विनोद कुमार ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता दिखानी होगी। आज जिस तरह से दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है वह चिंताजनक है और लोकतंत्र पर गहरा आघात भी है। इसके लिए बूथ स्तर पर वोटरलिस्ट की निगरानी बेहद जरूरी है। जिस तरह से इन दिनों बसपा का ग्राफ आमजनता में बढ़ा है आगे आने वाले दिनों में सूबे की राजनीति में परिवर्तन की लहर देखने को मिलेगी। इस अवसर पर अनीश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र मौर्या, इरशाद अहमद बबलू, कयामु शेख, राजन खान, इबरार अहमद, बीरेंद्र आर्या, विजेंद्र कुमार, उमापति, संतोष भारती, जय प्रताप राजभर, सुरेश चौहान, आनंद चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
दर्शन कर लौट रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत,बिहार के मुंडेशरी धाम से रामगढ़ लौटते वक्त हुई घटना
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी शिक्षिका ममता पाण्डेय 43 वर्षीय की रविवार को बिहार के चांद डाक बंगला के पास बाइक के आमने सामने टक्कर में मौत हो गई। पति राकेश पाण्डेय 45 वर्ष बाल बाल बच गए। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
रामगढ़ निवासी सदानन्द पाण्डेय अवकाश प्राप्त अध्यापक है। इनकी बहू ममता पाण्डेय बिहार के इटही,जिला कैमूर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। इनके पति भी प्राइवेट स्कूल मे अध्यापक है I रविवार को छुट्टी रहने पर घर आई थी। जहा ममता देवी अपने पति राकेश पाण्डेय के साथ बाइक से बिहार के मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर घर वापस आ रही थी। चांद डाक बंगला रोड पुल के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में शिक्षिका की तत्काल मौत हो गयी । पति हेलमेट लगाने के कारण बाल बाल बच गए । पुलिस द्वारा पीएम की प्रक्रिया कर शव परिजनों को सौप दिया गया । शव रामगढ़ लाकर उनका अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया । शिक्षिका की मौत से ससुर सदानन्द पाण्डेय,पति राकेश पाण्डेय, बड़ा पुत्र सत्यम, छोटा पुत्र सुंदरम का रोकर बुरा हाल रहा ।
इनसेट——-
गांव में शोक सम्बेदना में नही हुआ रामलीला
चहनियां। शिक्षिका की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है । काफी मृदुल स्वभाव की शिक्षिका की मौत से गांव में शोक की लहर है । रामगढ़ में चल रहे 152 वर्षीय सुप्रसिद्ध रामलीला रविवार की रात को शोक में मंचन नही हुआ।
Chandauli:बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने वालो के खिलाफ होंगी कार्यवाई,पुलिस ने चार लोगों से आधा दर्जन ड्रोन किया जप्त
चंदौली। नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में अफवाहों व सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों से करीब आधा दर्जन ड्रोन कैमरा जप्त कर लिया गया। और साथ ही हिदायत दिया कि बिना परमिशन कोई ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम व अन्य अवसरों पर ड्रोन चलाने वाले कोतवाली से अपना ड्रोन ले सकते हैं। तत्पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद उसको वापस थाने में जमा करेंगे अन्यथा उनका ड्रोन कैमरा जप्त कर लिया जाएगा।
दरसअल आजकल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाना युवकों का शौक़ बन गया हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उड़ने से लोग भयभीत हो जा रहे हैं। और डर के मारे रात को लाठी डंडे से लैस होकर पहरा देने को मजबूर हो जा रहे हैं। उनके मन में शंका उतपन्न हो रहा हैं। ड्रोन से गांव की रेकी कर चोरी की योजना बनाया जा रहा हैं। जिसको देखते हुए। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। साथ ही उनके द्वारा सभी ड्रोन चलाने वाले लोगों चिन्हित कर उनको थाने बुलाकर उनके ड्रोन की चेक किया जा रहा हैं। और ड्रोन को जप्त कर हिदायत दिया जा रहा हैं। की कोई भी बिना परमिशन ड्रोन उड़ाते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों से करीब आधा दर्जन ड्रोन जप्त कर लिया गया। और कहा गया कि जब मांगलिक कार्यक्रम अथवा अन्य अवसरों पर ड्रोन की जरूरत पड़ेगी तो वो थाने आकर अपना ड्रोन ले सकते है। और कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात ड्रोन थाने में जमा कर देंगे। इस बाबत सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने वालो लोगों को चिन्हित कर उनका ड्रोन जप्त किया जा रहा हैं। जिससे अफवाहों की स्थिति उत्पन्न न हो साथ ही लोगों को हिदायत दिया जा रहा हैं। कि बिना परमिशन कोई ड्रोन उड़ता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परमहंस आश्रम में लिया आशीर्वाद,भक्ति भाव से भजन-कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिकता से किया सराबोर
चंदौली। अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के पावन पर्व पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से ओतप्रोत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहा छात्र-छात्राओं ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर एवं फैकल्टी सदस्य भी सम्मिलित रहे।
छात्र-छात्राओं के साथ संकाय सदस्य सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुँचे। जहाँ उन्होंने परमहंस स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान की गुरुवंदना एवं आरती कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। आश्रम में स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपने जीवन में ज्ञान, सेवा और संस्कार को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक भ्रमण छात्रों को न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं। स्वामी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी मानव एक ही परमात्मा की संतान हैं। धर्म का निर्माण मनुष्यों द्वारा किया गया है। जबकि ईश्वर एक है। और हम सब उसके अंश हैं।जीवन में कठिनाइयाँ आना स्वाभाविक है। लेकिन हर परिस्थिति में ईश्वर पर अटूट विश्वास बनाए रखना चाहिए। आस्था और धैर्य ही इंसान को कठिन समय से बाहर निकालने की सबसे बड़ी शक्ति हैं।











