35.6 C
Chandauli
Thursday, June 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 44

खेलकूद व रचनात्क गतिविधियों से बच्चों में लाया जा रहा निखार: डा. बीपी सिंह

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी में माता उन्मीखीकरण संगोष्ठी आयोजित

Young Writer, चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी में शनिवार को माता उन्मुखीकरण और शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक डा. बीपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संगोष्ठी में अभिभावकों के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभिभावकों के सुझावों को भी सुना गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए निरंतर नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनका चहुमुखी विकास हो और पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि बनी रहे। इसके लिए समय-समय पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियों में बच्चों को शामिल कराया जाता है। इस अवसर पर अजीत सिंह, स्वाति सिंह, सौदागर तिवारी, नीलम, दीपा मौर्य, निधि नामदेव, ममता यादव, सरिता, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

सड़क हादसाः घायलों को तड़पता देख बसपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर बुलाई एंबुलेंस, अस्पताल में कराया भर्ती

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित केजी नन्दा अस्पताल के सामने नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मुस्तफापुर गांव निवासी बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, तभी वहां से गुजर रहे बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गयी।

बताते हैं कि मुस्तफापुर गांव निवासी समीर अहमद पुत्र फ़िरोज अंसारी, असरे आलम पुत्र जाकिर अंसारी व अरमान अहमद पुत्र नूरमुहम्मद किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुगलसराय जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार केजी नन्दा अस्पताल के सामने नेशनल हाइवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पिकअप के अगले हिस्से में क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक उसमें फंस गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों के साथ पिकअप चालक को भी चोटें आईं। घटना को देखकर वहां से गुजर रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

इसी बीच बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान भी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों को दर्द से कराहता देख तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष के इस प्रयास को मौके पर मौजूद लोगों ने सराहा। कहा कि जनप्रतिनिधियों को मानवीय संवेदनाओं के प्रति ऐसे ही संवेदनशील होने की जरूरत है। बसपा जिलाध्यक्ष के प्रयास से घायलों को त्वरित उपचार मिल सका। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गयी।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक


चंदौली। स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बी.एससी.नर्सिंग पाँच वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को लौदा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित कर बच्चों की देखभाल पोषण और शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत से जानकारी दी।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता कार्यक्रमों से उनके कार्य की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। प्रोफेसर अनुराधा प्रजापति ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आधारशिला हैं। बल्कि समाज को स्वस्थ भविष्य देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नर्सिंग छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों से व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने और समाज सेवा की भावना को और मजबूत बनाने की प्रेरणा दी। प्रज्ञा त्रिपाठी और ग़ज़ला नाजमीन ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज की नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रारंभिक अवस्था में बच्चों की सही देखभाल और शिक्षा उनकी पूरी जिंदगी को प्रभावित करती है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण न केवल नर्सिंग छात्रों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें समाज सेवा के महत्व से भी अवगत कराते हैं।

Chandauli:मनबढ़ युवकों ने किशोर को दुकान से बुलाकर मारा चाकू,हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर


डीडीयू नगर। क्षेत्र के चांदीतारा गांव स्थित किराने दुकाने की दुकाने पर बैठे एक किशोर को मनबढ़ युवकों ने फोन कर शनि मंदिर पर बुलाया जहा उसके पहुचते ही पहले से मौजूद युवकों ने उससे धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान एक युवक ने किशोर के पेट में चाकू मार कर फरार गया। चाकू लगते हुए किशोर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सेठराम पटेल की बाजार में किराना की दुकान है। सेठराम की पुत्री की रिंग सेरेमनी होने वाला है। ऐसे में शुक्रवार को अपने पुत्र 17 वर्षीय राज पटेल को दुकान पर बैठाकर पत्नी व पुत्री के साथ बनारस सामान खरीदने गये थे। दोपहर लगभग एक बजे राज के मोबाइल पर कुछ युवकों ने फोन करके उसे पास के ही शनि मंदिर पर बुलाया। इस दौरान राज पटेल से युवकों का किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकालकर राज के पेट में मारकर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा । राज को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे पास के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज कक्षा 11 का छात्र है। घटना के पीछे लोग छात्रों का पुराना विवाद बता रहे है। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोर को चाकू मारने का मामला सामने आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Chandauli:नवरात्र व जुमा के मद्देनजर सीओ ने नगर में किया पैदल गस्त,बोले त्योहार में संदिग्धों व अराजकतत्वों पर पुलिस की रहेंगी पैनी नजर


चंदौली। आगामी त्योहार नवरात्र व जुमा को लेकर शुक्रवार को सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने कोतवाल संजय सिंह व भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की चेताया कि त्योहार में माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
इस दौरान उन्होंने नगर में बन रहे पूजा पंडालों का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों से मुलाकात कर कहा कि त्योहार में किसी भी नई परंपरा का आयोजन नही किया जाएगा। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आम जनता की भी है। ऐसे में इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि पंडालों के आस पास अथवा बाजार व क्षेत्रों में किसी की भी गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो इसकी सूचना तत्काक पुलिस को सूचित करें। त्योहार में किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं कहा कि बाजार में भीड-भाड़ वाले स्थानों पंडालो अराजकतत्वों अथवा संदिग्धों के साथ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी।

Chandauli:इलिया पुलिस व गोतस्कर बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश घायल,साथी फरार

इलिया । थाना इलिया क्षेत्र के खझरा पहाड़ी के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप (संख्या UP64BT 4656) से गोवंशों को अहरौरा से बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसका साथी छोटू यादव निवासी हंडिया, जनपद प्रयागराज (इलाहाबाद) मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बोलेरो पिकअप बरामद किया। वाहन में लदे आठ गोवंशों में से तीन मृत पाए गए, जबकि पांच जीवित बरामद किए गए। जीवित पशुओं का इलाज कराया जा रहा है। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए चकिया अस्पताल भेज दिया है। थाना इलिया पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, एसआई रविंद्र सिंह, कल्लन यादव, रामसूरत चौहान, आलोक सिंह, राजेश कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Chandauli:जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाया जाए पुलिस पेट्रोलिंग:लक्ष्मीकांत


चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व सीओ नेहा तिवारी की उपस्थिती में जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक की आहुति की गई। जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जहा अधिकारियों ने हर सम्भव व्यापारियों के समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की जिले के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक बुलाई जाती है। लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नही हो रहा है। और न ही उनकी समस्याओं का पूरा समाधान हो रहा है। जिससे व्यापारियों मे काफी नाराजगी है। उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियो की है। शासन की जीरो टॉलरेन्स की निति के अनुसार कार्य नही होने से जिले के व्यापारियों मे शासन के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है। और सरकार की छवि धूमिल हो रही है। अधिकारीयों से मांग है की भ्रष्ट अधिकारीयों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए। और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। कहा कि जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे नवरात्रि एवं दशहरा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाया जाए। इस दौरान अशोक केशरी, महमूद आलम, गुरदीप सिंह, मोहित बागड़िया, सतीश जिन्दल, भानु यादव, प्रशांत गुप्ता, प्रदीप कुमार, शंकर गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, कृष्णा सेठ, कुंदन चौहान, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, सतिश सेठ, अजहर, धनंजय रस्तोगी, सत्यप्रकाश वर्मा, तस्लीम अंसारी, हनुमान चौरसिया, मुरारीलाल, राहुल जायसवाल, जुनेद अंसारी, राजेश जायसवाल, भगवती तिवारी, मौजूद रहे।

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों छात्राओं ने वृद्धाश्रम का किया शैक्षणिक भ्रमण,बुजुर्गों की सेवा कर जीता आशीर्वाद


चंदौली। चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को अपने शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत स्थानीय वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों की व्यक्तिगत देखभाल करते हुए सेवा और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने वृद्धजनों के नाखून काटने, बाल संवारने जैसी व्यक्तिगत साफ-सफाई संबंधी सेवाएँ दीं। इसके साथ ही उन्होंने अंगवस्त्र और यथार्थ गीता प्रदान कर बुजुर्गों को सम्मान और आत्मीयता का अनुभव कराया। छात्रों के इस कार्य से वृद्धजन भावुक हो उठे। और उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रबंधक डॉ. धनंजय ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में सेवा की भावना, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की समझ विकसित होती है। भविष्य में भी कॉलेज इसी प्रकार समाज हितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। प्राचार्य डॉ. जेनेट जे ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा भाव सबसे बड़ी पहचान है। छात्रों ने वृद्धजनों की सेवा कर यह साबित किया है कि सच्ची शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि करुणा और संवेदना से परिपूर्ण होती है।

Chandauli:बच्चों के साथ स्कूल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत,परिजनों में मचा कोहराम


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिलौनी के समीप गुरुवार को डीसीएम की चपेट में आने से साइकिल 35 वर्षीय टीचर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची है कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर निवासी 35 वर्षीय हाफ़िज़ उर्दू शिक्षक रहे। गुरुवार सुबह हाफिज स्कूल में पढ़ाने साइकिल से जा रहे थे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हाफिज साइकिल पर दो बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रहें थे। संयोग रहा कि डीसीएम के धक्के से दोनों बच्चे दूर गिर गए। जिससे दोनों बच्चों की जान बच गई। इस बाबत कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।

Chandauli:जिला अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्चे को छोड़कर महिला फरार,चिकित्सकों की टीम ने बचाई जान,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। जहाँ एक महिला अपने नवजात शिशु को अस्पताल के अंदर शौचालय में छोड़ कर फरार हो गई। वही नवजात के रोने की आवाज सुनकर हड़कंप परिसर में मच गया। मौक़े पर पहुचे कर्मचारियों ने शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए।
उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी चिकित्सकों को दी। मौक़े पर पहुचे चिकित्सकों की टीम ने नवजात बच्चे को शौचालय से बाहर निकाला। और उसे उपचार के लिए तत्काल एनआईयू में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार चल रहा हैं। चिकित्सकों बताया कि नवजात स्वस्थ है। उसे विशेष निगरानी में रखा गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के शौचालय नवजात बच्चा मिला हैं जिसका इलाज़ कराया जहा रहा हैं। महिला की तलाश की जा रही हैं।

Chandauli
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
32 %
3.3kmh
1 %
Thu
42 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
46 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights