40.1 C
Chandauli
Thursday, June 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 45

वाराणसी के अब्दुल मालिक ने जीता SEERAT QUIZ COMPETITION 2025, लाया पहला स्थान

Young Writer : मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद द्वारा 19 सितंबर को आयोजित नेशनल सीरत क्विज़ कंपटीशन 2025 के फाइनल रिजल्ट विजेताओं में वाराणसी सैटेलाइट कैंपस के विजेता वाराणसी के हसनपुरा निवासी अब्दुल मालिक बने। यह सीरत क्विज़ कंपटीशन 2025 का आयोजन अब्दुल फिदा एजुकेशनल रिसर्च एकेडमी, कुरान फाउंडेशन एवं मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के सभी कैंपस के 565 छात्र-छात्राओं ने सयुक्त रूप से भाग लिया था।

100 सवालों के जवाब के लिए सभी प्रतिभागियों को 60 मिनट का समय दिया गया। जिसमे मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के वाराणसी सैटेलाइट कैंपस के बीए ऑनर्स (रिसर्च) द्वितीय वर्ष के छात्र अब्दुल मालिक ने अपनी गहन ज्ञान, तीव्र बुद्धि और इस्लामी शिक्षा के उम्दा अध्ययन का बख़ूबी से प्रदर्शन किया और विजेता बने। अब्दुल मलिक ने अपनी इस कामयाबी पर बात करते हुए कहा कि बीते साल 2024 में भी हुए नेशनल सीरत क्विज़ में वह वाराणसी कैंपस के टॉपर रहे जिसका मुख्य कारण हमारे शिक्षकगण हैं जिन्होंने हमें ज्ञान, कौशल, बौद्धिक एवं सामाजिक प्रगति, व्यक्तित्व का विकास और कामयाब होने की शिक्षा दी ।यह उनके शिक्षार्थी जीवन का सबसे सुनहरा और यादगार पल है। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए एक सपना जैसा है। इस कामयाबी ने मुझे और भी हौसला मिला है कि मैं आने वाले मुस्तकबिल में और भी ऊंचाइयों को हासिल कर सकूं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकूं। ज्ञात कि इससे पहले विगत वर्ष 2024 में हुए नेशनल सीरत क्विज़ कंपटीशन में भी अब्दुल मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था.अब्दुल मालिक के इस कामयाबी पर सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने मुबारकबाद दिया।

चंदौली में किए उम्दा कार्यों के लिए DM Ayodhya निखिल टीकाराम फुंडे को मिला सम्मान‚ अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने की कार्यकाल की सराहना

अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का सम्मान करते अधिवक्ता झन्मेजय सिंह।
अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का सम्मान करते अधिवक्ता झन्मेजय सिंह।

Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली में जिलाधिकारी रहते हुए विकास व जनकल्याण की दिशा में उम्दा कार्य करने वाले पूर्व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निखिल टीकाराम फुंडे के कार्यकाल के दौरान चंदौली के विकास की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही उनके उम्दा व्यक्तित्व को भी जमकर सराहा। इसके बाद झन्मेजय सिंह ने अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कहा कि जनकल्याण व चंदौली के विकास की दिशा में पूर्व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का अतुलनीय योगदान रहा है। इतना ही नहीं वह एक बेहतर इंसान भी हैं जिन्होंने चंदौली में अपने पद पर रहते हुए कई अभूतपूर्व कार्य किए, जिससे सीधे तौर पर चंदौली की जनता लाभान्वित हुई। लंबे कार्यकाल के बावजूद उनकी छवि बेदाग रही। इतना ही नहीं जन समस्याओं को अपने स्तर पर निस्तारित करने के प्रयास भी किया। कहा कि अधिवक्ता जब भी न्यायालय निर्माण में हो रहे विलंब की समस्या को लेकर जाते वह बड़ी शालिनता और गंभीरता के साथ समस्याओं को सुनने का काम किया। साथ ही उसके निराकरण के लिए प्रभावी पहल भी की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरटीओ कार्यालय व पुलिस लाइन निर्माण के प्रयास किया। साथ ही चंदौली न्यायालय निर्माण व रोडवेज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके इन्हीं कामों को देखते हुए चंदौली के लोग अयोध्या पहुंचकर निखिल टीकाराम फुंडे को सम्मानित करने का काम किया, ताकि ऐसे अधिकारी का हौसला बड़े और दूसरे लोग भी उनसे प्रभावित और प्रेरित हो सके।

Chandauli:सायफन धंसने से आवागमन बाधित,हादसे का खतरा


शहाबगंज। विकास खंड कार्यालय के समीप अतायस्तगंज गांव स्थित नाले पर बना सायफन हाल ही में धंस गया है। जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर भी संकट मंडरा रहा है। यह सायफन वर्षों से ग्रामीणों के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग का काम भी करता आ रहा था। साथ ही नाले के आर-पार खेतों में पानी पहुँचाने के लिए एक मात्र साधन भी था। अब इसके धंसने से जहां आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वहीं सैकड़ों बीघा फसलें सूखने की कगार पर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इस सायफन की स्थिति पिछले कुछ वर्षों से जर्जर हो रही थी। लेकिन संबंधित विभागों द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया। हाल ही में भारी वर्षा के बाद सायफन बीच में अचानक धंस गया। जिससे वहां बड़ी दरारें पड़ गई हैं। और उसका उपयोग करना अब जानलेवा हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसमें जान-माल की हानि होने की पूरी संभावना है। नाले के दोनों ओर की जमीन पर धान और सब्जियों की खेती होती है। जिसे नियमित पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन सायफन के क्षतिग्रस्त होने के कारण अब खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद मिश्रा,उपेंद्र मिश्रा और गुंजन मौर्या,अंकित मिश्र, योगेन्द्र मौर्य ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी से मांग की है कि सायफन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो ना सिर्फ किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा बल्कि ग्रामीणों की जान को भी खतरा बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाही करने की अपील की है। इस सायफन के रास्ते बच्चे स्कूल जाते हैं। महिलाएं बाजार और खेतों तक पहुंचती हैं तथा आपात स्थिति में मरीजों को इसी रास्ते से अस्पताल ले जाया जाता है। रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रास्ते से आ जा रहे हैं जिससे हमेशा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

Chandauli:नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था में अवरोध बना प्रवेश द्वार,बिना वैकल्पिक बंद हुआ मुख्य रास्ता श्रद्धालुओं में आक्रोश


इलिया। नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था में अवरोध पैदा हो गया है। चकिया-इलिया मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे प्रवेश द्वार के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे कस्बे का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया। अचानक लिए गए इस फैसले ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छह माह से केवल पिलर खड़े करने के बाद अचानक पूरे रास्ते को रोक देने से कस्बे में अफरातफरी का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को चाहिए था कि पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाता और तभी मुख्य मार्ग को बंद किया जाता। लेकिन अचानक रोक लगाने से त्योहार के समय महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, छात्र-छात्राएं और यात्री सभी मुसीबत में हैं। इलिया निवासी रामबचन यादव ने कहा, गेट अगर बनना ही था तो सीमा पर बनना चाहिए था। कस्बे के बीच सड़क बंद करने से सिर्फ परेशानी होगी, फायदा किसी को नहीं मिलेगा। ग्रामीण शिव कुमार पांडेय, मुन्ना यादव, भुट्टू खान राजेश ने आरोप लगाया, नवरात्र जैसे अवसर पर मार्ग रोकना श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ है। यह प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही है कि बिना वैकल्पिक रास्ते का इंतजाम किए पूरे मार्ग को बंद कर दिया गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि हाटा, चौनपुर, भभुआ, चकिया, अहरौरा व वाराणसी की ओर जाने के लिए अब कस्बे से सीधे वाहन नहीं मिल रहे। लोगों को लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क पार करनी पड़ रही है, तब कहीं जाकर साधन मिलते हैं। वहीं, जो गाड़ियां कस्बे में मिल भी रही हैं, वे लंबा चक्कर काटकर जा रही हैं और इसी बहाने मनमाना किराया वसूल कर रही हैं। दिनेश चौहान ने कहा हम लोग वाराणसी ट्रांसपोर्ट का माल लेकर आते हैं लेकिन रास्ता बंद होने से गाड़ी घुमा कर आते और घंटों खड़ी रहती है। पेट्रोल-डीजल की बर्बादी तो अलग है ही, समय पर सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह ने बताया, गेट निर्माण कार्य के चलते अस्थायी रूप से मार्ग बंद किया गया है। श्रद्धालुओं और राहगीरों की असुविधा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर ध्यान दे रहा है।

इनसेट——
दुकानदारों व भक्तों को परेशानी
इलिया। दुकानदार राजेश गुप्ता व पिन्टू गुप्ता ने कहा की नवरात्र के समय बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन अब ग्राहक दुकान तक पहुंच ही नहीं पा रहे। इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। त्योहार के सीजन में दुकान पर भीड़ की उम्मीद रहती है। लेकिन रास्ता बंद होने से दुकानें सूनी पड़ी हैं। यह व्यापार को चौपट करने जैसा है। वही स्थानीय छात्रा कविता सिंह ने बताया रोज कोचिंग के लिए चकिया जाना पड़ता है। लेकिन अब रास्ता बंद होने से घंटों का समय बर्बाद हो रहा है। कई बार देर से पहुंचने पर पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ता है। रिया माता व शुष्मा केशरी ने कहा की दर्शन-पुजन के लिए घर से निकलना दूभर हो गया है। महिलाएं और बच्चे गली-गली से होकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। त्योहार का मजा अब परेशानी में बदल गया है।

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन


चंदौली। स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। छात्र-छात्राओं को समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहीए। नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा भाव सबसे बड़ा गुण है। जिसे हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है। नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र मानवीय सेवा से जुड़ा है। और इसमें कार्य करने वाले विद्यार्थी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संस्थान से निकले छात्र-छात्राएँ आने वाले समय में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भाव को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सोनी चौहान, कंचन यादव,अर्चना राज,रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, नीलम यादव, विशाल दुबे, प्रज्ञा त्रिपाठी, रीता पल, प्रियंका दुबे, आकृति यादव, इंदु पाल, अभिषेक पाण्डेय, आरती चौहान, आंचल, गजाला, खुशी यादव, अन्नू, विजयलक्ष्मी  सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

Chandauli:कक्षा 8 की छात्रा बनी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,कार्यालय का निरीक्षण कर विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन खेलकूद कराने का दिया निर्देश


चन्दौली। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 को बढावा देने व छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सदर में कक्षा 8 की छात्रा कुमारी आकांक्षा मौर्य को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया।बीएसए बनी छात्रा ने कार्यालय का निरीक्षण कर किया। साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया कि जिले के विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन खेलकूद का समय निर्धारित किया जाएगा। खेल और शिक्षा को लेकर छात्रा द्वारा दिए गए सुझाव की बात को खुद बीएसए ने अमल करने की बात कही है। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षण और आत्म निर्भरता प्रदान करना है।

Chandauli:नगर की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण,नली चोक होने पर एनएचएआई को लगाई फटकार


चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को नगर की समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। साथ ही समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सकलडीहा रोड स्थित ऊपर गामी सेतु से होकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के तरफ जाने वाली सड़क का चौड़ी करण किया जाए।

साथ ही एनएचआई नेशनल हाईवे द्वारा बनाई गई। नालियां कुछ जगह क्षतिग्रस्त उसको अति शीघ्र ठीक कराया जाए।और जहा नालियां चोक हो गई। या चैंबर की ढक्कन टूटे पड़े हो उसको ठीक कराया उन्होंने नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए आवागमन सुचारू रूप से चले इसके लिए एनएचआई के अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सभी को ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नगर स्थित मठ वाली गली के पक्का नाले का निर्माण करने तथा चेंबर बना कर जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश जल निगम को दिए। वही निरीक्षण के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज के पास एनएचएआई द्वारा निर्मित नाली टूट कर चोक की स्थिति में पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए तत्काल मरम्मत कराने के शख्त निर्देश दिया।

Heritage Mother & Child Hospital में धूमधाम से मना कन्या जन्मोत्सव

मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल में बच्ची की मां को बेबी किट प्रदान करती कर्मचारी।
मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल में बच्ची की मां को बेबी किट प्रदान करती कर्मचारी।

Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय  के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग्स अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा 24 बच्चियों को बेबी किट दिया गया। इस अवसर पर बच्चियों के परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षित एवं सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ावा देना है। सरकार बेटियों के जन्म, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ चल रही है, जिनमें से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक प्रमुख केंद्र सरकार की पहल है, वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और केंद्र की सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं को वित्तीय सहायता देती है। बालिकाओं के जन्म पर वित्तीय सहायता शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से रागिनी सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, अरविंद अरविंद कुमार, पुष्पा कुशवाहा, सोनी विश्वकर्मा, अनीता, रीना उपस्थित रही।

बनारस के विधायक गौ तस्करी में साथियों संग गिरफ्तार,पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेरे बंदी कर दबोचा


चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर हाइवे के समीप दो पिकअप में चार राशि गोवंश के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसअल पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सैयदराजा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना से मिली की जेठलमपुर हाइवे से दो पिकअप गोवंश के साथ बिहार जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेरे बंदी कर दोनों वाहनों को धर दबोचा साथ ही उसमें बैठे पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान आर्यन पुत्र सतिश नि. 784 वार्ड नं. 2 भूंया खेड़ा के पास नूर वाला गीता कालोनी पानीपत थाना पानीपत जिला पानी पत हरियाणा, साहिल पुत्र सेतास निवासी बायोली पसीनाकला थाना पानीपत जिला पानीपत हरियाणा, गौतम कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी पचराव थाना चौबेपुर जिला वाराणसी, वंशराज कुमार पुत्र जिउत राम निवासी पचराव वाराणसी, विधायक पुत्र बाढ़ू निवासी जालूपुर थाना चौबेपुर वाराणसी, के रूप में हुई। जिनके खिलाफ पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Chandauli:ट्रेन के चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। फिलाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई हैं।

Chandauli
clear sky
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
26 %
3.7kmh
5 %
Thu
42 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights